
* कर्म - रहस्य *
(कर्म और अकर्म )
पुरुष और प्रकृति - ये दो है |
पुरुष में कभी परिवर्तन नहीं होता , जबकि प्रकृति कभी परिवर्तनरहित नहीं होती |
जब यह पुरुष प्रकृति के साथ संबंध जोड़ लेता हैं, तब प्रकृति की क्रिया पुरुष का " कर्म " बन जाती हैं |
क्योंकि प्रकृति के साथ संबंध मानने से तादात्म्य हो जाता हैं | तादात्म्य होने से जो प्राकृत वस्तुएँ प्राप्त है,उनमें ममता होती हैं और उस ममता के कारण अन्य अप्राप्त वस्तुओं की कामना होती है |
इस प्रकार जब तक कामना, ममता और तादात्म्य रहता हैं, तब तक परिवर्तन रुप क्रिया होती हैं , उसका नाम " कर्म " है |
(इस से कर्म फल-जनकता रहती है |)
तादात्म्य टूटने पर वही कर्म पुरुष के लिए "अकर्म " हो जाता है अर्थात वह कर्म क्रियामात्र रह जाता है, उसमें फलजनकता नही रहती अतः यह ' कर्म में अकर्म ' है |
अकर्म - अवस्था में अर्थात स्वरुप का अनुभव होने पर उस महापुरुष के शरीर से जो क्रिया होती रहती है,
वह " अकर्म में कर्म " है |
श्री कृष्ण जी ने गीता में उपदेश दिया है
" कर्मण्यकर्म यः पश्येदकर्मणि च कर्म यः |
स बुद्धिमान्मनुष्येषु स युक्तः कृत्स्नकर्मकृत || " (गीता ४|१८)
(लेख के संदर्भित श्रोत - स्वामी रामसुखदास जी के प्रवचन है )
वयं राष्ट्रे जागृयाम _चंशे-
!! जय श्री राम !!
(लेख के संदर्भित श्रोत - स्वामी रामसुखदास जी के प्रवचन है )
!! जय श्री राम !!
No comments:
Post a Comment