Pages

Saturday, 14 November 2026

हत्यारा कौन गौड़से या गांधी

रो पड़े 92 वर्षीय भजनलाल बोहरा !

आज आर्य समाज सिकंदराबाद में अमर हुतात्मा नाथूराम गोडसे के 77 वे  बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में यज्ञ व विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया... इस संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि थे  92 वर्षीय भजनलाल बोहरा जी.... मुख्य अतिथि थे वरिष्ठ इतिहासकार डॉक्टर राकेश कुमार आर्य मुख्य वक्ता के रूप में मुझे सहभागी होने का सौभाग्य मिला । विभाजन के समय भजनलाल बोहरा जी की उम्र 13 वर्ष थी अपने पिता नानक चंद के साथ अपने परिजनों रिश्तेदारों को दंगों लूटपाट में खोने के पश्चात जान हथेली पर रखकर वह परिवार की महिलाओं के साथ रावलपिंडी से पंजाब हरियाणा होते हुए गौतम बुद्धनगर के बदौली बांगर गांव में 1948 में आए । अब यह परिवार सिकंदराबाद में रहता है पिछले 70 वर्षों से । इन्होंने विभाजन के रक्तपात को हत्यारे मुस्लिम जिहादियों की भीड़ को अपनी आंखों से देखा था कैसे देखते ही देखते उनके रिश्तेदारों को कत्ल कर दिया गया इनके कस्बे की महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया । उनके परिवार ने भाग कर रावलपिंडी आर्य समाज में शरण ली। इनका रावलपिंडी में मूल छोटा सा कस्बा फतेहगंज था जो केमलपुर जिले में लगता था केमलपुर का नाम अब अटक जिला है अविभाजित पश्चिमी पंजाब प्रांत का ही यह हिस्सा था। विभाजन की आप बीती बताते हुए वह खुद ही भावुक नहीं हुए संगोष्ठी में उपस्थित सभी श्रोता भी भावुक हो गए उन्होंने बताया इनका परिवार बहुत संपन्न परिवार था वहां इनका आढत का पुश्तैनी काम था जिस दिन इन्होंने अपना घर छोड़ा उसी दिन अपने पिता के साथ ही है आठ दुकानों पर लेटर डलवा कर आए थे कारोबार के विस्तार के लिए लेकिन क्या पता था घंटो में स्थितियां बदल जाएगी उन्होंने बताया जो हमने भोगा उसके लिए कोई जिम्मेदार है केवल और केवल गांधी जी व नेहरू जिम्मेदार थे जिन्होंने 1946 में मुस्लिम लीग के साथ अंदर खाने पैक्ट कर लिया था कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग को मिल जाएगा और वही गांधी जून 1947 तक भी अपनी प्रार्थना सभाओं में यह कहते रहे कि पाकिस्तान मेरी लाश पर बनेगा ऐसे में बहुत से हिंदू परिवार आश्वस्त हो गए वह खतरे को भांप नहीं सके यह सबसे बड़ा विश्वास घात था पश्चिमी पंजाब के हिंदू परिवारों के साथ जो गांधी के द्वारा किया गया। जो लोग गोडसे को हत्यारा कहते हैं वह कोई हमारे हृदय से पूछे गोडसे  हमारे लिए क्या था  सुदूर महाराष्ट्र से आकर उसने हम शरणार्थियों की पीड़ा समझी हमारे लिए बलिदान हो गया यह कहना था भजनलाल बोहरा जी का... उन्होंने कहा जितने भी हिंदू परिवार शरणार्थी के तौर पर दिल्ली एनसीआर या उत्तर भारत के शहरों में आए उन्होंने भीख नहीं मांगी जैसे तैसे शिक्षा अर्जित की छोटे-मोटे कारोबार किये आज ईश्वर कृपा से सब कुशल है ऐसा ही उनका परिवार रहा आज बोहरा जी की उम्र 92 वर्ष है भरा पूरा परिवार है सिकंदराबाद में एक सबसे बड़े निजी पब्लिक शैक्षणिक संस्थान भी आपका चलता है लकड़ी  का थोक का कारोबार भी है वह कहते हैं सब कुछ होते हुए आज भी हमें अपने मूल रावलपिंडी शहर की याद आती है। 

अंत में अपनी आपबीती बताते बताते उनका गला रूंध गया... कांपते हुए स्वर में उन्होंने आर्य समाज सिकंदराबाद के पदाधिकारीयों को नाथूराम गोडसे के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में यज्ञ व विचार गोष्ठी आयोजित करने के लिए उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया। यह तो एक उदाहरण मात्र है देश में ऐसे लाखों परिवार है जिन्हें अपनी मूलभूमि अपने गांव शहरों को छोड़ना पड़ा.... उनका सबसे बड़ा गुनहगार गांधी ही था। भजनलाल बोहरा जैसी गांधी की नीतियों की भुक्त भोगी पीढी एक दो चार वर्षो की मेहमान है.... लेकिन यह प्रश्न सदैव जब अनंत प्रसंग बना रहेगा हत्यारा कौन गांधी या गोडसे ।

लेखक आर्य सागर तिलपता ग्रेटर नोएडा।

No comments:

Post a Comment