Pages

Saturday, 31 October 2026

वेद नित्य विषय (२)

# वेदनित्यत्वविषयः

ननु गणपाठाष्टाध्यायीमहाभाष्येष्वपायादयो विधीयन्ते पुनरुत्पत्तकथं सङ्गच्छते ? इत्येवं प्राप्ते ब्रूते महाभाष्यकारः—

‘सर्वे सर्वपदादेशाः दाक्षीपुत्रस्य पाणिनेः। एकदेशविकारो हि नित्यत्वं नोपपद्यते ॥१॥’

‘दाधा छ्वदाप्’ इत्यस्य सूत्रस्योपरि महाभाष्यवचनम्। अस्यायमर्थः—

सर्वे सङ्घाताः सर्वेषां पदानां स्थान आदेशाः भवन्ति अर्थाच्छब्दसङ्घातान्तराणां स्थानभूते शब्दसङ्घाताः प्रयुज्यन्ते। तथा—वेदपार । गम् । डु । सुँ । भू । शप् । तिप् । इत्येतस्य वाक्यसमुदायस्य स्थाने वेदपारगोऽभवदितीदं समुदायान्तरं प्रयुज्यते। अस्मिन् प्रयुक्तसमुदाये ‘गम् डु सुँ शप् तिप् इत्येतोषाम् ‘अम् डु उँ शु पू इ पू’ इत्येतेषामुपयन्तीति केषाञ्चिद् बुद्धिर्भवति सा भ्रममूलैवास्ति। कुतः? शब्दानामेकदेशविकारो चेत्युपलक्षणात्। नैव शब्दस्यैकदेशापाय एकदेशोपजन एकदेशविकाराणि सन्ति दाक्षीपुत्रस्य पाणिनेराचार्यस्य मते शब्दानां नित्यत्वमुपपन्नं भवतः। तथैवाडागमो, भू इत्यस्य स्थाने भो इति विकारो चैवं सङ्गतिः कार्यार्था।

(श्रोत्रोपलब्धिरिति) श्रोत्रेन्द्रियेण ज्ञानं यस्य, बुद्ध्या नितरां गृहीतं योग्यं, उच्चारणेनाभिप्रकाशितो यो, यस्याकाशो देशोऽधिकरणं वर्तते, स शब्दो भवतीति बोध्यम्। अनेन शब्दलक्षणेनापि शब्दो नित्य एवास्तीत्यवगम्यते। कथम्? उच्चारणश्रवणादिप्रयत्नक्रियायाः क्षणभङ्गित्वात्। ‘एकैकवर्णवर्तिनी वाक्’ इति महाभाष्यप्रमाणात्। प्रतिवर्णं वाक्क्रिया परिणमते, अतस्तस्या एकानित्यत्वं गम्यते, न च शब्दस्येति।

**भाषार्थ-प्र०—** गणपाठ अष्टाध्यायी और महाभाष्य में अक्षरों के लोप आगम और विकार आदि कहे हैं, फिर शब्दों का नित्यत्व कैसे हो सकता है?

इस प्रश्न का उत्तर महाभाष्यकार पतञ्जलि मुनि देते हैं कि—शब्दों के समुदायों के स्थानों में अन्य शब्दों के समुदायों का प्रयोगमात्र होता है। जैसे ‘वेदपार गम् डु सुँ भू शप् तिप्’ इस पदसमुदाय वाक्य के स्थान में ‘वेदपारगोऽभवत्’ इस समुदायान्तर का प्रयोग किया जाता है। इसमें किसी पुरुष की ऐसी बुद्धि होती है कि अम् डु उँ शु पू इ पू इनकी निवृत्ति हो जाती है, सो उसकी बुद्धि में भ्रममात्र है, क्योंकि शब्दों के समुदाय के स्थानों में दूसरे शब्दों के समुदायों के प्रयोग किये जाते हैं। सो यह मत दाक्षी के पुत्र पाणिनि मुनि जी का है, जिन्होंने अष्टाध्यायी आदि व्याकरण के ग्रन्थ किये हैं। सो मत इस प्रकार से है कि शब्द नित्य ही होते हैं, तथा ‘कान से सुन के जिनका ग्रहण होता है, बुद्धि से जो जाने जाते हैं, जो वाक् इन्द्रिय से उच्चारण करने से प्रकाशित होते हैं, और जिनका निवास का स्थान आकाश है उनको शब्द कहते हैं। क्योंकि जो उच्चारण और श्रवणादि हम लोगों की क्रिया है उसके क्षणभङ्ग होने से अनित्य गिनी जाती है। इससे शब्द अनित्य नहीं होते, क्योंकि यह जो हम लोगों की वाणी है, वही वर्ण वर्ण के प्रति अन्य अन्य होती जाती है परन्तु शब्द तो सदा अखण्ड एकरस ही बने रहते हैं।

**ननु च भोः ! शब्दोऽप्युपरतागतो भवति। उच्चारित उपागच्छति, अनुच्चारितोऽनागतो भवति, वाक्क्रियावत्। पुनरस्तस्य कथं नित्यत्वं भवेत्।**

**अत्रोच्यते—** नाकाशवत् पूर्वस्थितस्य शब्दस्य साधनाभावादभिव्यक्तिर्भवति, किन्तु तस्य प्राणवाक्क्रियाभिरभिव्यक्तिश्च। तथा गौरित्यत्र यावद्गकारोऽस्ति न तावद्वकारो,यावद्वकारो न तावद्विसर्जनीयः। एवं वाक्क्रिययोच्चारणस्यापायोपजने भवतः न च शब्दस्याखण्डैकस्य, तस्य सर्वत्रोपलब्धत्वात्। यत्र खलु वायुर्वाक्क्रियायां न भवत्-स्रोत्रोच्चारणश्रवणे अपि न भवतः। अतः शब्दस्त्वाकाशादेव सदा नित्योऽस्तीत्यादि-व्याकरणमतेन सर्वेषां शब्दानां नित्यत्वमस्ति, किमुत वैदिकानामिति।

**भाषार्थ-प्र०—** शब्द भी उच्चारण किये के पश्चात् नष्ट हो जाता है और उच्चारण के पूर्व सुना नहीं जाता है, जैसे उच्चारण क्रिया अनित्य है, वैसे ही शब्द भी अनित्य हो सकता है। फिर शब्दों को नित्य क्यों मानते हो?

**उ०—** शब्द तो आकाश की नाईं सर्वत्र एकरस भर रहे हैं, परन्तु जब उच्चारणक्रिया नहीं होती, तब प्रसिद्ध सुनने में नहीं आते। जब प्राण और वाणी की क्रिया से उच्चारण किये जाते हैं, तब शब्द प्रसिद्ध होते हैं। जैसे ‘गौः’ इसके उच्चारण में जब पर्यन्त उच्चारण क्रिया गकार में रहती है, तब पर्यन्त औकार में नहीं, जब औकार में है तब गकार और विसर्जनीय में नहीं रहती। इसी प्रकार वाणी की क्रिया की उत्पत्ति और नाश होता है, शब्दों का नहीं। किन्तु आकाश में शब्द की प्राप्ति होने से शब्द तो अखण्ड एकरस सर्वत्र भर रहे हैं, परन्तु जब पर्यन्त वायु और वाक् इन्द्रिय की क्रिया नहीं होती, तब पर्यन्त शब्दों का उच्चारण और श्रवण भी नहीं होता। इससे यह सिद्ध हुआ कि शब्द आकाश की नाईं नित्य ही हैं। जब व्याकरण शास्त्र के मत से सब शब्द नित्य होते हैं तो वेदों के शब्दों की कथा तो क्या ही कहनी है, क्योंकि वेदों के शब्द तो सब प्रकार से नित्य ही बने रहते हैं।

## एवं जैमिनिमुनिनापि शब्दस्य नित्यत्वं प्रतिपादितम्—

**‘नित्यस्तु स्याद् दर्शनस्य परार्थत्वात्’॥**

पूर्वमीमांसा अ० १। पा० १। सू० १८॥

**अस्यायमर्थः—** ‘तु’ शब्देनानित्यशङ्का निवार्यते। विनाशरहितत्वाच्छब्दो नित्योऽस्ति कस्माद् दर्शनस्य परार्थत्वात्। दर्शनस्योच्चारणस्य परस्यार्थस्य ज्ञापनार्थत्वात्, शब्दस्यानित्यत्वं नैव भवति। अन्यथायं गोशब्दार्थोऽस्तीत्यभिज्ञाननित्येन शब्देन भवितुमयोग्योऽस्ति। नित्यत्वे सति ज्ञाप्यज्ञापकयोर्विद्यमानत्वात् सर्वमेतत् सुसंगतं स्यात्। अतश्चैकमेव गोशब्दं युगपदनेकेषु स्थलेष्वनेक उच्चारका उपलभन्ते। पुनः पुनस्तमेव चेति। एवं जैमिनिना शब्दनित्यत्वेऽनेकैर्हेतवः प्रदर्शिताः।

**भाषार्थ—** इसी प्रकार जैमिनि मुनि ने भी शब्द को नित्य माना है—(नित्यस्तु) शब्द में जो अनित्य होने की शङ्का आती है, उसका ‘तु’ शब्द से निवारण किया है। शब्द नित्य ही हैं, अर्थात् नाशरहित हैं, क्योंकि उच्चारणक्रिया से जो शब्द का श्रवण होता है सो अर्थ के जानने ही के लिए है, इससे शब्द अनित्य नहीं हो सकता। जो शब्द का उच्चारण किया जाता है, उसकी ही प्रत्यभिज्ञा होती है कि श्रोत्रद्वारा ज्ञान के बीच में वही शब्द स्थिर रहता है, फिर उसी शब्द से अर्थ की प्रतीति होती है। जो शब्द अनित्य होता तो अर्थ का ज्ञान कौन कराता, क्योंकि वह शब्द ही नहीं रहा, फिर अर्थ को कौन जनावे। और जैसे अनेक देशों में अनेक पुरुष एक काल में ही एक गो शब्द का उच्चारण करते हैं, इसी प्रकार उसी शब्द का उच्चारण बारम्बार भी होता है, इस कारण से भी शब्द नित्य हैं। जो शब्द अनित्य होता तो यह व्यवस्था कभी नहीं बन सकती। सो जैमिनि मुनि ने इस प्रकार के अनेक हेतुओं से पूर्वमीमांसा शास्त्र में शब्द को नित्य सिद्ध किया है।

**अन्यच्च वैशेषिकसूत्रकारः कणादमुनिरप्याह—**

‘तद्वचनादाम्नायस्य प्रामाण्यम् ॥’

वैशेषिक अ० १। सू० ३॥

**अस्यायमर्थः—** तद्वचनात् यो धर्मेश्वरयोर्वचनाद्धर्मस्यैव कर्तव्यतया प्रतिपादनादादेशकरणे-वोक्तत्वाच्चाम्नायस्य वेदचतुष्टयस्य प्रामाण्यं सर्वैर्नित्यत्वेन स्वीकरणीयम्।

**भाषार्थ—** इसी प्रकार वैशेषिक शास्त्र में कणाद मुनि ने भी कहा है—(तद्वचनात्) वेद ईश्वरोक्त हैं, इनमें सत्यविद्या और पक्षपातरहित धर्म का ही प्रतिपादन है, इससे चारों वेद नित्य हैं। ऐसा ही सब मनुष्यों का मानना उचित है क्योंकि ईश्वर नित्य है। इससे उसकी विद्या भी नित्य है।

## तथा स्वकीय-न्यायशास्त्रे गौतममुनिरप्याह—

‘मन्त्रायुर्वेदप्रामाण्यवच्च तत्प्रामाण्यमाप्तप्रामाण्यात् ॥’

अ० २। आ० १। सूत्र ६५॥

**अस्यायमर्थः—** तेषां वेदानां नित्यानामीश्वरवोक्तानां प्रामाण्यं सर्वैः स्वीकरणीयम्। कुतः? आप्तप्रामाण्यात्। धर्मात्मभिः कपटछलादिदोषरहितैर्देवर्षिभिः सत्योपदेशदृष्टिभिर्विद्यापारङ्गमैर्महायोगिभिः सर्वैर्ब्रह्मादिभिराप्तैर्वेदानां प्रामाण्यं स्वीकृतमतः। किंतु? मन्त्रायुर्वेदप्रामाण्यवत्। यथा सत्यपदार्थविद्याप्रकाशकानां मन्त्राणां विचाराणां सत्यत्वेन प्रामाण्यं भवति, यथा चायुर्वेदोक्तस्यैकदेशोक्तौषधसेवनेन रोगनिवृत्त्या तदिन्द्रियस्यापि भागस्य तादृशस्य प्रामाण्यं भवति, तथा वेदोक्तार्थस्यैकदेशप्रत्यक्षणोत्तरस्यादृष्टार्थविषयस्य वेदभागस्यापि प्रामाण्यमङ्गीकर्तव्यम्।

एतत्सूत्रोपरि भाष्यकारेण वात्स्यायनमुनिनैव प्रतिपादितम्—

“दृष्टप्रवक्तृसामान्याच्चानुमानम्। य एवाप्ता वेदार्थानां द्रष्टारः प्रवक्तारश्च त एवायुर्-वेदप्रभृतीनामित्यायुर्-वेदप्रामाण्यवद्वेदप्रामाण्यमनुमातव्यमिति। नित्यत्वाद्वेदवाक्यानां प्रामाण्ये तत्प्रामाण्यमाप्तप्रामाण्यादित्युक्तम्।”

**अस्यायमभिप्रायः—** यथाप्तोपदेशस्य शब्दस्य प्रामाण्यं भवति तथा सर्वधात्पनेश्वरप्रोक्तानां वेदानां सर्वैराप्तैः प्रामाण्येनाङ्गीकृतत्वाद्वेदाः प्रमाणमिति बोद्ध्यम्। अत ईश्वरविद्यामयत्वाद्वेदानां नित्यत्वमेवोपपन्नं भवतीति दिक्।

**भाषार्थ—** वैसे ही न्यायशास्त्र में गौतम मुनि भी शब्द को नित्य कहते हैं, (मन्त्रायुर्वेदप्रामाण्यवच्च) वेदों को नित्य ही मानना चाहिए, क्योंकि सृष्टि के आरम्भ से लेके आज पर्यन्त ब्रह्मादि जितने आप्त होते आये हैं वे सब वेदों को नित्य ही मानते आये हैं। उन आप्तों का अवश्य ही प्रमाण करना चाहिए। क्योंकि आप्त लोग वे होते हैं जो धर्मात्मा, कपट छलादि दोषों से रहित, सब विद्याओं से युक्त, महायोगी और सब मनुष्यों के सुख होने के लिए सत्य का उपदेश करने वाले हैं, जिनमें लेशमात्र भी पक्षपात वा मिथ्याचार नहीं होता। उन्होंने वेदों का यथावत् नित्य गुणों से प्रमाण किया है जिन्होंने आयुर्वेद को बनाया है। जैसे आयुर्वेद वैद्यकशास्त्र के एकदेश में कहे औषध और पथ्य के सेवन करने से रोग की निवृत्ति से सुख प्राप्त होता है, जैसे उसके एकदेश के कहे के सत्य होने से उसके दूसरे भाग का भी प्रमाण होता है इसी प्रकार वेदों का भी प्रमाण करना सब मनुष्यों को उचित है। क्योंकि वेद के एकदेश में कहे अर्थ का सत्यापन विदित होने से उससे भिन्न जो वेदों के भाग हैं, कि जिनका अर्थ प्रत्यक्ष न हुआ हो, उनका भी नित्य प्रमाण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि आप्त पुरुष का उपदेश मिथ्या नहीं हो सकता।
✍️  आचार्य धनंजय शास्त्री ( 31/10/2026 )
      ( आर्यों का महाकुंभ)

अतः वेदानां नित्यविचार:(१)

# अथ वेदानां नित्यत्वविचारः

ईश्वरस्य सकाशाद् वेदानामुत्पत्तौ सत्यां स्वतः नित्यत्वमेव भवति, तस्य सर्वसामर्थ्यस्य नित्यत्वात् ।

**भाषार्थ—** अब वेदों के नित्यत्व का विचार किया जाता है सो वेद ईश्वर से उत्पन्न हुए हैं इससे वे स्वतः नित्यस्वरूप ही हैं, क्योंकि ईश्वर का सब सामर्थ्य नित्य ही है।

**अत्र केचिदाहुः—** न वेदानां शब्दमयत्वान्नित्यत्वं सम्भवति। शब्दोऽनित्यः कार्यत्वात्। घटवत्। यथा घटः कृतोऽस्ति तथा शब्दोऽपि। तस्माच्छब्दानित्यत्वे वेदानामप्यनित्यत्वं स्वीकर्तव्यम्।

मैवं मन्तव्यम्। शब्दो द्विविधो नित्यकार्यभेदात्। ये परमात्मज्ञानस्थाः शब्दार्थसम्बन्धाः सन्ति ते नित्या भवितुमर्हन्ति। येऽस्मदादीनां वर्तन्ते ते तु कार्यार्थाः। कुतः? यस्य ज्ञानक्रिये नित्ये स्वभावसिद्धे अनादी सतस्तस्य सर्वं सामर्थ्यमपि नित्यमेव भवितुमर्हति। तद्विधाभावत्वाद् वेदानामनित्यत्वं नैव घटते।

**भाषार्थ-प्र०—** इस विषय में कितने ही पुरुष ऐसी शङ्का करते हैं कि वेदों में शब्द, छन्द, पद और वाक्यों के योग होने से नित्य नहीं हो सकते। जैसे बिना बनाने से घड़ा नहीं बनता, इसी प्रकार से वेदों को भी किसी ने बनाया होगा। क्योंकि बनाने के पहले नहीं थे और प्रलय में भी न रहेंगे, इससे वेदों को नित्य मानना ठीक नहीं है।

**उ०—** ऐसा आपको कहना उचित नहीं, क्योंकि शब्द दो प्रकार का होता है—एक नित्य और दूसरा कार्य। इनमें से जो शब्द, अर्थ और सम्बन्ध परमेश्वर के ज्ञान में हैं वे सब नित्य ही होते हैं, और जो हम लोगों की कल्पना से उत्पन्न होते हैं वे कार्य होते हैं। क्योंकि जिसका ज्ञान और क्रिया स्वभाव से सिद्ध और अनादि हैं उसका सब सामर्थ्य भी नित्य ही होता है। इससे वेद भी उसके विद्यात्मक स्वरूप होने से नित्य ही हैं क्योंकि ईश्वर की विद्या अनित्य कभी नहीं हो सकती।

**किं च भोः ! सर्वस्यास्य जगतो विभागं प्राप्तस्य कारणरूपस्थितौ सर्वस्थूलकार्याभावे पठनपाठनपुस्तकानामभावात् कथं वेदानां नित्यत्वं स्वीकृत्यते ?**

**अत्रोच्यते—** इदं तु पुस्तकपत्रमसीपदार्थादिषु घटते, तथास्मत्क्रियापेक्षे च नेतरस्मिन्। अतः कारणाणीश्वरविद्यामयत्वेन वेदानां नित्यत्वं वयं मन्यामहे। किं च, न पठनपाठन-पुस्तकानित्यत्वेन वेदानित्यत्वं जायते। तेषामीश्वरज्ञानेन सह सदैव विद्यमानत्वात्। यथास्मिन् काले वेदेषु शब्दाक्षरार्थ-सम्बन्धाः सन्ति तथैव पूर्वमासन्नत्र भविष्यन्ति च। कुतः, ईश्वरविद्याया नित्यत्वाद्व्यभिचारित्वाच्च। अत एवेदमुक्तमृग्वेदे—

**सूर्याचन्द्रमसौ धाता यथापूर्वमकल्पयत् इति।**

**अस्यायमर्थः—** सूर्यचन्द्रग्रहणमुपलक्षणार्थं, यथा पूर्वकल्पे सूर्यचन्द्रादिरचनं तस्य ज्ञानमध्ये ह्यासीत् तथैव तेनास्मिन् कल्पेऽपि रचनं कृतमस्तीति विज्ञायते। कुतः ईश्वरज्ञानस्य वृद्धिक्षय-विपर्ययाभावात्। एवं वेदैर्वपि स्वीकर्तव्यं, वेदानां तेनैव स्वविधातुः सृष्टत्वात्।

**भाषार्थ-प्र०—** जब सब जगत् के परमाणु अलग-अलग होकर कारणरूप हो जाते हैं तब जो कार्यरूप सब स्थूल जगत् है उसका अभाव हो जाता है, उस समय वेदों के पुस्तकों का भी अभाव हो जाता है, फिर वेदों को नित्य क्यों मानते हो?

**उ०—** यह बात पुस्तक, पत्र, मसी और अक्षरों की बनावट आदि पक्ष में घटती है तथा हम लोगों के क्रियापक्ष में भी बन सकती है, वेदपक्ष में नहीं घटती, क्योंकि वेद तो शब्द, अर्थ और सम्बन्धस्वरूप ही हैं, मसी, कागज, पत्र, पुस्तक और अक्षरों की बनावटस्वरूप नहीं हैं। यह जो मसी आदि द्रव्य और लेखनादि क्रिया है सो मनुष्यों की बनाई है, इससे अनित्य है। और ईश्वर के ज्ञान में सदा बने रहने से वेदों को हम लोग नित्य मानते हैं। इससे क्या सिद्ध हुआ कि पढ़ना-पढ़ाना और पुस्तक के अनित्य होने से वेद अनित्य नहीं हो सकते, क्योंकि वे बीजाङ्कुर न्याय से ईश्वर के ज्ञान में नित्य वर्तमान रहते हैं। सृष्टि की आदि में ईश्वर से वेदों की प्रसिद्धि होती है और प्रलय में जगत् के नहीं रहने से उनकी अप्रसिद्धि होती है, इस कारण से वेद नित्यस्वरूप ही बने रहते हैं।

जैसे इस कल्प की सृष्टि में शब्द, अक्षर, अर्थ और सम्बन्ध वेदों में हैं इसी प्रकार से पूर्वकल्प में थे और आगे भी होंगे, क्योंकि जो ईश्वर की विद्या है सो नित्य एक ही रस बनी रहती है। उनके एक अक्षर का भी विपरीताभाव कभी नहीं होता। सो ऋग्वेद से लेके चारों वेदों की संहिता अब जिस प्रकार की हैं कि इनमें शब्द, अर्थ, सम्बन्ध, पद और अक्षरों का जिस क्रम से वर्तमान है इसी प्रकार का क्रम सब दिन बना रहता है, क्योंकि ईश्वर का ज्ञान नित्य है, उसकी वृद्धि, क्षय और विपरीतता कभी नहीं होती। इस कारण से वेदों को नित्यस्वरूप ही मानना चाहिए।

## अत्र वेदानां नित्यत्वे व्याकरणशास्त्रादीनां साक्ष्यार्थं प्रमाणानि लिख्यन्ते। तत्राह महाभाष्यकारः पतञ्जलिमुनिः—

‘नित्याः शब्दा नित्येषु शब्देषु कूटस्थैरविचालिभिर्वर्णैर्भवितव्यमनपायोपजनविकारिभिरिति।

इदं वचनं प्रथमाह्निकमारभ्य बहुषु स्थलेषु व्याकरणमहाभाष्येऽस्ति। तथा—

‘श्रोत्रोपलब्धिर्बुद्धिनिर्ग्राह्यः प्रयोगेणाभिज्वलित आकाशदेशः शब्दः।’

इदम् ‘अइउण्’ सूत्रभाष्ये चोक्तमिति। अस्यायमर्थः—

वैदिका लौकिकाश्च सर्वे शब्दा नित्याः सन्ति। कुतः? शब्दानां मध्ये कूटस्थ विनाशरहिता अचला अनपाया अनपजना अविकरणो वर्णाः सन्त्यतः। अपायो लोपो निर्वर्त्यग्रहणम्, उपजन आगमः, विकार आदेशः, एते न विद्यन्ते येषु शब्देषु तस्मान्नित्याः शब्दाः।

**भाषार्थ—** यह जो वेदों के नित्य होने का विषय है इसमें व्याकरणादि शास्त्रों का प्रमाण साक्षी के लिए लिखते हैं। इनमें से जो व्याकरण शास्त्र है सो संस्कृत और भाषाओं के सब शब्दविद्या का मुख्य मूल प्रमाण है। उसके बनाने वाले महर्षि पाणिनि और पतञ्जलि हैं। उनका ऐसा मत है कि—‘सब शब्द नित्य हैं, क्योंकि इन शब्दों में जितने अक्षरादि अवयव हैं वे सब कूटस्थ अर्थात् विनाशरहित हैं, और वे पूर्वापर विचलित भी नहीं, उनका अभाव वा आगम कभी नहीं होता।’ इससे वैदिक अर्थात् जो वेद के शब्द और वेदों से जो शब्द लोक में आये हैं वे लौकिक कहाते हैं, वे भी सब नित्य ही होते हैं क्योंकि उन शब्दों के मध्य में सब वर्ण अविनाशी और अचल हैं, तथा इनमें लोप, आगम और विकार नहीं बन सकते, इस कारण से पूर्वोक्त शब्द नित्य हैं।
✍️ आचार्य धनंजय शास्त्री 
     ( आर्यों का महाकुंभ ) 31/10/2026

Thursday, 29 October 2026

संकष्ट चतुर्थी व्रत

जिस दिन एक आधुनिक स्त्री से यह कहा गया कि करवा चौथ केवल 'पुरुष की गुलामी' है, ठीक उसी दिन हमने ब्रह्मांड के सबसे प्रचंड क्वांटम भौतिकी और जैविक विज्ञान पर धूल फेंक दी। 

यह कथा किसी भूखी, लाचार नारी के गिड़गिड़ाने की नहीं है—यह उस महाशक्ति का सीधा तांडव है जो विधाता की लिखी तकदीर के पन्ने को बीच बाज़ार फाड़कर अपने पति के प्राण छीन लाती है। यदि आप इसे अब भी केवल एक अंधविश्वास और पाखंड मानते हैं, तो अपनी बौद्धिक समझ की कब्र पर माथा टेकने से पहले इस एक आलेख को पढ़ लीजिए; आपकी धारणाओं के परखच्चे उड़ने वाले हैं...

 क्या कभी आपने किसी हाड़-मांस की देह को काल (मृत्यु) की पुतलियों में सीधी आंखें डालकर बात करते देखा है? कार्तिक की उस घोर अंधियारी रात जब चांद निकलता है, तब छतों पर खड़ी लाल जोड़े वाली स्त्री दरअसल पानी के घूंट के लिए नहीं तरस रही होती—वह अपनी रीढ़ के भीतर सोई उस कॉस्मिक शक्ति को जगा रही होती है जो मृत्यु की दिशा बदल देती है। जिसे दुनिया 'उपवास' कहकर खारिज करती है, विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशालाएं आज उसे 'बायो-इलेक्ट्रिकल शील्ड' कह रही हैं। रुकिए, और सांस थामकर जानिए कि जब छलनी के पार चांद देखा जाता है, तो असल में उस क्षण ब्रह्मांड में क्या घट रहा होता है...

नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों की रिसर्च, प्रकाश का विवर्तन, पृथ्वी की अर्थिंग और मस्तिष्क की अल्फा-तरंगें... क्या ये सब एक मिट्टी के करवे और छलनी में समा सकते हैं? जवाब है—हाँ। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि जिस देश ने खगोल और देह-विज्ञान को एक धागे में पिरोकर 'करक चतुर्थी' जैसा अजूबा रचा, उसी देश की नई पीढ़ी इसे 'सामंती ढकोसला' समझकर हंस रही है। उपहास उड़ाने से पहले यह 1800 शब्दों का वैज्ञानिक दस्तावेज पढ़ लीजिए; दावा है कि इसके बाद आप इस परंपरा के आगे सिर झुकाने पर विवश हो जाएंगे।

जो लोग सनातन की कालजयी परंपराओं को आधुनिकता के छिछले और संकीर्ण चश्मे से देखकर करवा चौथ को केवल ‘स्त्री पर थोपा गया एक सामंती उपवास’ करार देते हैं, वे वस्तुतः ब्रह्मांड के उस सूक्ष्मतम ऊर्जा-विज्ञान, तात्विक संतुलन और प्रामाणिक शास्त्र-विधान से सर्वथा अनभिज्ञ हैं जिसे सहस्राब्दियों पूर्व भारत की ऋषि-प्रज्ञा ने आत्मसात किया था। करवा चौथ किसी अबला का विवश रुदन नहीं है, न ही यह किसी पुरुष-सत्ता के सम्मुख आत्मसमर्पण की कथा है। यह प्रकृति की उस मूल पराशक्ति का तांडव-विपरीत ‘महा-संकल्प’ है, जो जब अपनी चेतना के चरम पर जाग्रत होती है, तो काल के कपाल पर भी अमिट रेखा खींचकर नियति के विधान को उलट देने का सामर्थ्य रखती है।
जब कोई आधुनिक विमर्शकार यह प्रश्न उछाले कि "केवल स्त्री ही क्यों, क्या इसके पीछे कोई शास्त्रसम्मत आधार है अथवा यह केवल अंधविश्वास है?", तो उससे केवल भावुक संवाद मत कीजिए। उसे धर्मशास्त्र, पुराण, खगोलिकी, बायो-इलेक्ट्रिकल फिजिक्स, क्वांटम मैकेनिक्स और साइको-न्यूरो-इम्यूनोलॉजी के वे अकाट्य साक्ष्य दीजिए, जिनके आगे हर कुतर्क स्वतः भस्म हो जाए।

धर्मशास्त्रों और पुराणों में 'करक चतुर्थी' का प्रामाणिक विधान है।
करवा चौथ कोई मध्यकालीन लोक-रूढ़ि या आधुनिक सिनेमा द्वारा गढ़ी गई रस्म नहीं है। सनातन धर्मशास्त्रों, स्मृति-ग्रंथों और काल-निर्णय के निबंध-ग्रंथों में इसे अनादिकाल से ‘करक चतुर्थी’  के नाम से प्रतिष्ठा प्राप्त है। लोकभाषा में 'करक'—अर्थात् मिट्टी का वह विशिष्ट टोंटीदार पात्र जिससे अर्घ्य दिया जाता है—कालांतर में अपभ्रंश होकर 'करवा' कहलाया।
धर्मशास्त्र के सर्वोच्च प्रमाणिक काल-निर्णय ग्रंथ 'निर्णयसिन्धु' में महामहोपाध्याय कमलाकर भट्ट स्पष्ट निर्देश देते हैं:
 “कार्तिककृष्णचतुर्थ्यां करकचतुर्थीव्रतं भवति। तत्र पूर्वविद्धा ग्राह्या।”
अर्थात्—कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करक चतुर्थी का व्रत अनिवार्य रूप से किया जाता है, जिसमें चंद्रोदयव्यापिनी तिथि ही शास्त्रसम्मत मानी गई है।

इसी प्रकार 'धर्मसिन्धु' और 'व्रतराज' जैसे प्रामाणिक संहिता-ग्रंथों में इस दिन किए जाने वाले संकल्प का वह संस्कृत श्लोक आज भी सुरक्षित है, जो हर व्रती स्त्री के भीतर एक अलौकिक चेतना का संचार करता है:
 “मम सुखसौभाग्यपुत्रपौत्राद्यभीष्टसिद्धये करकचतुर्थीव्रतमहं करिष्ये।”
 (मेरे अखंड सौभाग्य, सुख, संतति और अभीष्ट की सिद्धि के लिए मैं यह करक चतुर्थी महाव्रत करती हूँ।)

स्कन्द पुराण के कार्तिक माहात्म्य और वामन पुराण में इस चतुर्थी का संबंध संकट-निवारण और पति के आरोग्य-आयुष्य से जोड़ा गया है।

 स्कन्द पुराण में मूल संस्कृत श्लोक एवं प्रमाण
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के माहात्म्य, करक (करवा) के दान और चंद्र-अर्घ्य का विधान करते हुए स्कन्द पुराण में कहा गया है।

कार्तिके कृष्णपक्षे तु चतुर्थी या भवेत्तिथिः।
तस्यां करकदानं च कर्तव्यं सुभगैः सदा॥
अर्घ्यं दद्याच्च विधिवच्चन्द्राय वरवर्णिनि।
सौभाग्यपुत्रवृद्ध्यर्थं स्वायुषो विजयाय च॥
अर्थात्:
हे वरवर्णिनि! कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की जो चतुर्थी तिथि होती है, उसमें सौभाग्यवती स्त्रियों द्वारा विधिपूर्वक ‘करक’ (करवा/पात्र) का दान सदैव कर्तव्य है। अपने सौभाग्य, पुत्र-पौत्र की वृद्धि, पति की दीर्घायु तथा समस्त बाधाओं पर विजय प्राप्त करने के लिए इस तिथि की रात्रि में विधिपूर्वक चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करना चाहिए।

चंद्रमा को अर्घ्य देने का शास्त्रसम्मत मंत्र (स्कन्द पुराणोक्त)
रात्रि में जब मिट्टी के करवे से चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है, तब स्कन्द पुराण में निर्दिष्ट इस प्रसिद्ध मंत्र का उच्चारण किया जाता है।

क्षीरोदार्णवसंभूत अत्रिनेत्रसमुद्भव।
गृहाणार्घ्यं शशाङ्केश रोहिण्या सहितो मम॥
ज्योत्स्नापते नमस्तुभ्यं ज्योतिषां पतये नमः।
नमस्ते रोहिणीकान्त सौभाग्यारोग्यवर्धनाय॥

अर्थात्:
क्षीरसागर से प्रकट हुए तथा महर्षि अत्रि के नेत्रों से उत्पन्न हुए, रोहिणी सहित हे शशांक (चंद्रदेव)! मेरे द्वारा अर्पित इस पावन अर्घ्य को स्वीकार कीजिए। हे ज्योत्स्ना (चांदनी) के स्वामी! समस्त नक्षत्र-ज्योतियों के अधिपति! हे रोहिणीकांत! आपको बारंबार नमस्कार है, आप मेरे सौभाग्य और आरोग्य की वृद्धि करें।

स्कन्द पुराण के अनुसार पूजन-विधान का मर्म
स्कन्द पुराण में स्पष्ट निर्देश है कि इस दिन केवल उपवास ही नहीं, बल्कि,
गौरी-गणेश और कार्तिकेय की प्रतिष्ठा: भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश का आवाहन कर संयुक्त पूजन किया जाता है।
करक (पात्र) की महत्ता: मिट्टी या तांबे के पात्र में मिष्ठान्न, अक्षत और जल भरकर उसे सुहाग की सामग्री के साथ दान करने का विधान है।
चंद्रोदयव्यापिनी ग्राह्यता: यह व्रत उसी दिन ग्राह्य होता है जिस दिन रात्रि में चतुर्थी तिथि विद्यमान हो और चंद्र दर्शन संभव हो।

 वहीं महाभारत के वनपर्व का वह अमर प्रसंग कौन भूल सकता है, जब अर्जुन तपस्या हेतु नीलगिरि पर्वत पर गए थे और शेष पांडवों पर चौतरफा संकट मंडरा रहा था? तब व्याकुल द्रौपदी के पूछने पर स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के इसी ‘करक व्रत’ का उपदेश दिया था, जिसे पूर्वकाल में माता पार्वती ने देवाधिदेव महादेव की साक्षी में संपन्न कर समस्त अमंगलों का नाश किया था।

 वह भूखी नहीं, महाकाल की आंखों में आंखें डालती है। 
ऋग्वेद के दसवें मंडल में उद्घोषित ‘देवी सूक्त’ का वह अमर घोष स्मरण कीजिए—‘अहं राष्ट्री संगमनी वसूनां...’—अर्थात् यह संपूर्ण ब्रह्मांडीय चेतना शक्ति (ऊर्जा) के ही स्पंदन से संचालित है। करवा चौथ का दिन वह क्षण है जब एक साधारण गृहस्थ नारी अपनी देह के क्षुधा-पिपासा जैसे समस्त भौतिक-जैविक बंधनों को एक ही झटके में त्याग देती है।
सूर्योदय से पूर्व तारों की छांव में 'सरगी' से आरंभ हुआ यह संकल्प जब दोपहर की तपिश को चीरता हुआ गोधूलि वेला में उतरता है, तब तक उस स्त्री का स्थूल शरीर पीछे छूट चुका होता है। कंठ सूखता है, रक्त की प्रत्येक कोशिका जल की पुकार करती है, किंतु उसके मस्तिष्क की तरंगें उस अलौकिक एकाग्रता में प्रवेश कर जाती हैं जिसे योगशास्त्र ‘धारणा’ और ‘समाधि’ का संधिकाल कहता है।
आधुनिक न्यूरोबायोलॉजी इसे मस्तिष्क की ‘अल्फा और थीटा अवस्था’  का चरम मानती है। यह वह मानसिक स्थिति है जहां मनुष्य की संकल्प-शक्ति अपने बायो-मैग्नेटिक फील्ड (Bio-field) को असीम विस्तार देकर कॉस्मिक ऊर्जा से एकाकार कर लेती है। वह दिन भर अन्न-जल का त्याग कर दुर्बल नहीं होती; वह अपनी आंतरिक प्राण-ऊर्जा को समेटकर अपने पति के मस्तक के चारों ओर एक अभेद्य सुरक्षा-कवच बुन रही होती है।

लोक-आख्यानों में जिस ‘करवा’ नाम की पतिव्रता की कथा सुनी जाती है, वह प्रतीकवाद का अप्रतिम शिखर है। कथा कहती है कि जब करवा के पति को नदी में एक ग्राह (मगरमच्छ) ने पकड़ लिया, तो उस नारी ने कच्चे सूत के धागे से उस ग्राह को बांध दिया और यमराज के द्वार पर जा खड़ी हुई। यमराज ने जब नियति का तर्क दिया, तो करवा ने स्पष्ट कहा—"यदि तुमने ग्राह को दंड देकर मेरे पति को जीवनदान नहीं दिया, तो मेरा सतीत्व और तपोबल तुम्हें भस्म कर देगा।" यमराज को नतमस्तक होकर उसके पति को दीर्घायु देनी पड़ी।
यमराज के सामने जाकर सत्यवान के प्राण लौटा लाने वाली पतिव्रता सावित्री हो या ग्राह को बांधने वाली करवा—ये कोई कपोल-कल्पनाएं नहीं हैं। सनातन का यह स्पष्ट दर्शन है कि 'काल' (समय और मृत्यु) भले ही सबसे बलवान हो, किंतु जब कोई जीवात्मा 'तप' और 'अनन्य निष्ठा' के चरम पर पहुंच जाती है, तो उसकी प्राण-ऊर्जा मृत्यु के भौतिक नियमों को शिथिल करने का सामर्थ्य रखती है।

स्त्री देह: चंद्रमा की साक्षात खगोलीय प्रयोगशाला है।
विज्ञान से पूछिए कि इस समूचे चराचर जगत में चंद्रमा की गति और आकर्षण से किसका सीधा और अटूट तालमेल है? उत्तर मिलेगा—महासागर के ज्वार-भाटे का, और केवल व केवल ‘स्त्री-शरीर’ का।
मानव शरीर और मस्तिष्क में 70 प्रतिशत से अधिक जल तत्व विद्यमान है। यजुर्वेद का शाश्वत सूत्र है—‘चन्द्रमा मनसो जातः’ (चंद्रमा मन का अधिष्ठाता है)। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी की वह घोर अंधियारी निशा सामान्य नहीं होती। यह आश्विन और कार्तिक के संधिकाल में शरद ऋतु के अवसान और हेमंत के आगमन का वह समय है, जब पृथ्वी के वायुमंडल में सूक्ष्म विद्युत-तरंगों का संतुलन तेजी से बदलता है। स्त्री की जैविक घड़ी (Circalunar Rhythm) प्रकृति के उस 28 दिवसीय चंद्र-चक्र से जन्मजात जुड़ी होती है।
सरल उदाहरण: स्मार्टफोन और वायरलेस चार्जिंग पैड
आज की पीढ़ी वायरलेस चार्जर का उपयोग करती है। चार्जिंग पैड पर स्मार्टफोन रखते ही ऊर्जा का प्रवाह शुरू हो जाता है और बैटरी चार्ज होने लगती है। किंतु उसी पैड पर यदि चाबी, तांबे का सिक्का या पेन रख दिया जाए, तो वह चार्ज क्यों नहीं होता? क्योंकि चार्जिंग पैड से उत्सर्जित होने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणों को पकड़ने के लिए केवल फोन के भीतर एक विशेष ‘रिसीवर कॉइल’ बनाई गई है।
यही नियम देह-विज्ञान पर लागू होता है। चंद्रमा ब्रह्मांड का विशाल ट्रांसमीटर है और मनुष्य का शरीर एक जैविक उपकरण। पुरुष का शरीर टेस्टोस्टेरोन-प्रधान और रैखिक है, जबकि स्त्री का शरीर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के कारण चंद्र-चक्र से प्राकृतिक रूप से जुड़ा हुआ ‘रिसेप्टर’ है। प्रकृति ने उस कॉस्मिक सिग्नल को आत्मसात करने का एंटीना केवल नारी-देह को दिया है। जब वह निर्जला रहकर अपनी फ्रीक्वेंसी ट्यून करती है, तो वह ऊर्जा सीधे ग्रहण होकर पूरे परिवार की आभा को आलोकित करती है।

 निर्जला तप: कोशिकीय शुद्धि और ऑटोफैगी का नोबेल विज्ञान है। 
उपवास को केवल 'भूखा रहना' समझना आधुनिक अल्पज्ञता है। यह देह के स्तर पर चलने वाला एक महान वैज्ञानिक शोधन-यज्ञ है।
प्रयाग फाइल्स में सरल उदाहरण से इसे समझिए। सिस्टम रीस्टार्ट और ऑटोफैगी है ये। 
जब कोई कंप्यूटर या मोबाइल अत्यधिक बैकग्राउंड डेटा लोड के कारण हैंग होने लगता है, तो हम क्या करते हैं? सारे ऐप्स बंद करके उसे रीस्टार्ट कर देते हैं। वर्ष 2016 में जापानी वैज्ञानिक योशिनोरी ओशुमी को 'ऑटोफैगी' की खोज के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने प्रमाणित किया कि जब मानव शरीर को 12 से 16 घंटे तक बाहर से अन्न-जल नहीं मिलता, तो शरीर की स्वस्थ कोशिकाएं भूखी होकर अंदर जमा कचरे, टॉक्सिन्स, मृत ऊतकों और बीमार कोशिकाओं को खुद ही भस्म करना शुरू कर देती हैं। इसे 'सेल्यूलर डिटॉक्स' कहा गया।
स्त्री जब निर्जला व्रत रखती है, तो भोजन पचाने में व्यय होने वाली शरीर की लगभग 70 प्रतिशत दैनिक ऊर्जा तत्काल मुक्त हो जाती है। शरीर का पूरा तंत्र स्वतः अपनी कोशिकाओं के नवीनीकरण और हीलिंग में लग जाता है। जब स्थूल भोजन में ऊर्जा का क्षरण नहीं होता, तो वही संचित प्राण-ऊर्जा उसके मन और संकल्प शक्ति को अप्रतिम तीव्रता प्रदान करती है। यह कमजोरी नहीं, बल्कि आंतरिक ऊर्जा का सुपर-चार्ज होना है।

षोडश शृंगार: सौंदर्य नहीं, बायो-इलेक्ट्रिकल सर्किट का परिरक्षण है।
अक्सर यह कुतर्क सुनने को मिलता है कि जब दिनभर उपवास है, तो स्त्रियों के लिए सोलह शृंगार करने, आभूषण लादने और सजने का क्या औचित्य है? क्या यह केवल बाह्य आडंबर है?
वस्तुतः षोडश शृंगार कोई फैशन शो नहीं है; यह निर्जला उपवास के दौरान शरीर की प्राण-ऊर्जा को रिसने से रोकने वाला एक 'बायो-इलेक्ट्रिकल सर्किट' है:
 
मांग में सिंदूर (पारा और हल्दी): सिंदूर में पारद (Mercury) और हल्दी का वैज्ञानिक सम्मिश्रण होता है। सिर का जो स्थान मांग कहलाता है, वह ठीक ‘आज्ञा चक्र’ और मस्तिष्क की ‘पीनियल ग्लैंड’ के ऊपर होता है। पारद विद्युत का सुचालक और शीतलक है, जो दिनभर के निर्जला उपवास में मस्तिष्क के तापमान को नियंत्रित रखता है और रक्तचाप को स्थिर करता है।
 
पैरों में चांदी की बिछिया और पायल: भौतिकी का नियम है कि पृथ्वी में ऋणात्मक ऊर्जा का असीम भंडार है। चांदी विद्युत की सर्वश्रेष्ठ संवाहक (Best Conductor) धातु है। पैर की दूसरी उंगली की नस सीधे गर्भाशय और हृदय से जुड़ी होती है। बिछिया का दबाव एक्यूप्रेशर के जरिए गर्भाशय के रक्त प्रवाह को संतुलित करता है, जबकि चांदी की पायल पृथ्वी से ऊर्जा खींचकर पूरे शरीर में सर्कुलेट करती है, जिसे आज का विज्ञान 'ग्राउंडिंग' (Earthing) कहता है।
 
 कांच की चूड़ियां और कंगन: कलाई पर शरीर के वे मर्म बिंदु (Acupressure Meridians) होते हैं जिनका संबंध थायरॉइड और प्रजनन ग्रंथियों से है। जब कांच की चूड़ियां कलाई पर टकराती हैं, तो उत्पन्न होने वाली सूक्ष्म ध्वनि और घर्षण परिधीय रक्त संचार (Peripheral Blood Circulation) को निर्बाध बनाए रखता है।
 
 हाथ-पांव में मेहंदी और महावर: निर्जला उपवास के कारण शरीर में आंतरिक ताप (Internal Heat/Metabolic Fire) बढ़ता है। मेहंदी और महावर प्राकृतिक शीतलक हैं, जो नसों के अंतिम सिरों (Nerve Endings) को शांत रखते हैं, जिससे सिरदर्द या बेचैनी नहीं होती।
सोलह शृंगार स्त्री देह को ऊर्जा के एक 'फैराडे केज' (Faraday Cage) की भांति सुरक्षित कर देता है, ताकि वातावरण की नकारात्मक तरंगें उसकी साधना को खंडित न कर सकें।

 'करवा' (पात्र) और अर्घ्य: पृथ्वी-जल का लैमिनार फ्लो और अर्थिंग है। 
करवा केवल जल भरने का लोटा नहीं है। शास्त्रों में स्पष्ट विधान है कि करवा मिट्टी का होना चाहिए, जिसमें एक विशिष्ट टोंटी (नलिका) हो।
पंचतत्वों का संतुलन और लैमिनार फ्लो:
मिट्टी पंचमहाभूतों में ‘पृथ्वी तत्व’ का प्रतिनिधित्व करती है। उस पकी हुई मिट्टी के पात्र में जब जल भरा जाता है, तो वह जल पृथ्वी तत्व के प्राकृतिक खनिजों से युक्त होकर चुंबकीय रूप से चार्ज हो जाता है।

जब चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है, तो उस संकीर्ण टोंटी से जल की एक पतली, अविच्छिन्न धार गिरती है। हाइड्रोडायनामिक्स में इसे 'लैमिनार फ्लो' कहते हैं। इस धार में कोई विक्षोभ (Turbulence) नहीं होता। जब यह जलधारा भूमि पर गिरती है, तो यह आकाशीय ऊर्जा और पृथ्वी के बीच एक जीवंत 'लिक्विड वायर' (तरल विद्युत तार) का निर्माण करती है। चंद्रमा से आने वाली विकिरण किरणें जब इस जलधारा से टकराकर धरती में समाती हैं, तो व्रती स्त्री के पैरों के पास एक शक्तिशाली ऊर्जा-मंडल बनता है। यह ब्रह्मांडीय ऊर्जा को सीधे स्थूल जगत में उतारने की ‘ग्राउंडिंग’ प्रक्रिया है।

छलनी, दीपक और त्राटक: प्रकाश-भौतिकी और न्यूरो-बॉन्डिंग जो समझिए।
उस क्षण की कल्पना कीजिए, जब रात के नीरव सन्नाटे में सिंदूरी आंचल हवा में लहराता है और आकाश में श्वेत चंद्रमा उदित होता है। हाथ में तांबे या पीतल की छलनी है, और उस पर जलती हुई घृत-दीपक की स्वर्णिम शिखा। यह कोई साधारण लोक-कौतुक नहीं; यह योग के 'त्राटक' और ऑप्टिकल फिजिक्स का अद्भुत संगम है।

आप सोच रहे होंगे कि मनीष जी ने कोई उदाहरण दोबारा नहीं दिया तो परेशान मत होइए इसे सरल उदाहरण समझिए।   कैमरा लेंस का फिल्टर और विवर्तन (Diffraction) को लीजिए। 
कैमरे से जब आप सीधे सूर्य या किसी तीव्र प्रकाश पुंज की ओर लेंस घुमाते हैं, तो लेंस फ्लेयर (Lens Flare) उत्पन्न होता है और पूरी तस्वीर सफेद होकर धुंधली पड़ जाती है। किंतु जब उसी लेंस के आगे एक खास डिफ्यूजन ग्रिड या फिल्टर लगाया जाता है, तो वही तीक्ष्ण किरणें बिखरकर शांत और सुंदर तारों जैसी संरचनाओं में बदल जाती हैं।
भौतिक विज्ञान में इसे 'डिफ्रैक्शन' (Diffraction of Light) कहते हैं। दिनभर के तप के बाद जब स्त्री की आंखें सीधे चंद्रमा या पति को देखेंगी, तो आंखों का रेटिना अचानक तीखे प्रकाश से तनावग्रस्त हो सकता है। छलनी के सैकड़ों सूक्ष्म छिद्र उस प्रकाश को विखंडित और सौम्य कर देते हैं।
जब वह दृष्टि पहले अग्नि की लौ से छनती है, तो आंखों की पुतलियां एकाग्र होती हैं और आज्ञा चक्र जाग्रत होता है। इसके उपरांत जब वह उस छनित प्रकाश के पार अपने पति को देखती है, तो मस्तिष्क के विजुअल कॉर्टेक्स में कोई सांसारिक विक्षेप शेष नहीं रहता। मस्तिष्क में ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन का वह प्रचंड स्राव होता है जो दांपत्य के सारे मानसिक तनाव को भस्म कर देता है। वह अग्नि की साक्षी में उस पुरुष के भीतर स्थित 'शिव' तत्व का साक्षात्कार करती है।

 पति की लंबी आयु का कार्डियोलॉजिकल व न्यूरोलॉजिकल सच को भी जानिए। 
तर्कवादी अक्सर उपहास उड़ाते हैं कि "पत्नी के भूखे रहने से पति के क्रोमोजोम या जीवन-काल की अवधि कैसे बढ़ सकती है?"
यह उपहास आधुनिक साइको-न्यूरो-इम्यूनोलॉजी (Psychoneuroimmunology - PNI) और हृदय-रोग विज्ञान (Cardiology) की अज्ञानता से उपजता है:
 
कॉर्टिसोल का शमन और दीर्घायु: आज चिकित्सा विज्ञान यह निर्विवाद रूप से स्वीकार करता है कि 80 प्रतिशत से अधिक पुरुषों में अकाल मृत्यु, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का मुख्य कारण 'क्रॉनिक स्ट्रेस' (Chronic Stress) और तनाव हार्मोन 'कॉर्टिसोल' (Cortisol) का अनियंत्रित स्राव है।
 
 अगाध सुरक्षा और कृतज्ञता का न्यूरो-केमिकल प्रभाव: जब एक पुरुष अपनी आंखों के सामने यह देखता है कि एक स्त्री उसके अस्तित्व, उसके स्वास्थ्य और उसकी रक्षा के लिए पूरे दिन अन्न और जल की एक बूंद भी ग्रहण किए बिना खड़ी है, तो उसके अवचेतन मन में 'सुरक्षा', 'अहसास' और 'कृतज्ञता' की वह तीव्र अनुभूति जाग्रत होती है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
 
हृदय गति की परिवर्तनशीलता (HRV - Heart Rate Variability): इस भावनात्मक अनुभूति के क्षण में पुरुष के मस्तिष्क से 'ऑक्सीटोसिन' (Love Hormone) और 'डोपामाइन' का विस्फोट होता है। यह हार्मोन तुरंत रक्त वाहिकाओं को शिथिल करता है, उच्च रक्तचाप को नीचे लाता है और पुरुष के हृदय गति की परिवर्तनशीलता (HRV) को संतुलित करता है। दांपत्य में मिलने वाली यह मानसिक शांति और भावनात्मक संबल पुरुष के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जो सीधे तौर पर उसकी जैविक आयु (Biological Lifespan) को विस्तार देता है। पत्नी का यह महा-संकल्प पुरुष को अकाल मृत्यु के तनाव से बचाने वाली एक सजीव औषधि सिद्ध होता है।

"पुरुष क्यों नहीं?": पूरकता का शाश्वत सिद्धांत
जो यह पूछते हैं कि "पुरुष व्रत क्यों नहीं रखता?", वे भारतीय दांपत्य के पूरक दर्शन को समझ ही नहीं पाए, जहां पुरुष ने स्वयं नतमस्तक होकर स्त्री को ‘गृहिणी’, ‘अन्नपूर्णा’ और ‘प्राण-दात्री’ का सर्वोच्च आसन सौंपा है।

आप सोच रहे होंगे कि मनीष जी वैसे तो बहुत उदाहरण देते हैं लेकिन यहां कोई उदाहरण नहीं दे रहे हैं तो परेशान मत होइए इसे भी आप एकदम सरल उदाहरण: वाई-फाई राउटर और मोबाइल फोन से समझिए। 
घर में वाई-फाई (Wi-Fi) का राउटर एक स्थान पर स्थिर लगा रहता है, जबकि मोबाइल फोन को लेकर व्यक्ति बाहर गतिमान रहता है। क्या कोई यह कुतर्क कर सकता है कि राउटर भी सड़क पर घूमे और फोन दीवार पर टंग जाए? दोनों के आंतरिक सर्किट भिन्न हैं, और दोनों की उपयोगिता भी।
सृष्टि ने स्त्री और पुरुष को प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं, पूरकता के लिए गढ़ा है। पुरुष का व्रत इतिहास में रक्त और पसीने से लिखा गया। जब आक्रांताओं के संकट आते थे, तो पुरुष सीना तानकर रणभूमि में खड़ा होता था—वह उसका नित्य व्रत था। और स्त्री? वह उस युद्धरत पुरुष की आत्मिक रीढ़ बनकर घर की चौखट पर खड़ी रहती थी। वह जानती थी कि अस्त्र पुरुष का हो सकता है, किंतु विजय की शक्ति स्त्री के तपोबल से सिंचित होती है।
करवा चौथ पुरुष की पराधीनता का नहीं, बल्कि उसके प्रति उस संप्रभु, निर्भय और अगाध प्रेम का प्रमाण है जहां स्त्री काल (मृत्यु) की आंखों में आंखें डालकर कहती है—“जब तक मेरी सांसों का यह संकल्प-कवच जीवित है, तब तक मेरे सिंदूर की ओर देखने का साहस स्वयं काल भी नहीं कर सकता।”

सनातन की पौराणिक कथाएं वास्तव में ‘एलिगरी’ (Allegory - रूपक विज्ञान) हैं। हमारे ऋषियों ने अति-सूक्ष्म वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक सत्यों को जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए कथाओं का रूप दिया। जब आधुनिक पाठक इन दोनों कथाओं के वैज्ञानिक कोड को डिकोड करेगा, तो उसका संशय जड़ से समाप्त हो जाएगा।

करवा और 'ग्राह' (मगरमच्छ) की कथा: न्यूरोबायोलॉजी और बायो-एनेर्जेटिक रेजोनेंस है। 
पारंपरिक कथा में कहा जाता है कि जब करवा के पति को नदी में एक ग्राह (मगरमच्छ) ने अपने जबड़े में जकड़ लिया, तब करवा ने कच्चे सूत के धागे से ग्राह को बांध दिया और अपने तपोबल से यमराज को विवश कर पति के प्राण बचाए।
 
   कच्चा सूत भौतिक रूप से अत्यंत दुर्बल होता है, वह एक मगरमच्छ का भार भी नहीं सह सकता। यह इस बात का स्पष्ट वैज्ञानिक संकेत है कि बंधन स्थूल (Physical) नहीं, बल्कि सूक्ष्म ऊर्जा (Energetic Field) का था। भौतिकी का ‘क्वांटम एंटैंगलमेंट’ सिद्धांत कहता है कि जब दो कण गहरे रूप से जुड़े होते हैं, तो वे दूरी और भौतिक अवरोधों के पार भी एक-दूसरे की अवस्था को तुरंत प्रभावित करते हैं। करवा का वह 'कच्चा सूत' वास्तव में उसकी अपनी चेतना और प्राण-शक्ति का प्रक्षेपण (Energy Projection) था, जिसने उस परभक्षी के स्नायुतंत्र को स्तब्ध (Paralyze) कर दिया।
 

   जीवविज्ञान में मगरमच्छ 'रेप्टाइल' (Reptile) है। मानव मस्तिष्क का सबसे आदिम और क्रूर हिस्सा—जो केवल भय, आक्रामकता और संहार को नियंत्रित करता है—उसे आधुनिक न्यूरोसाइंस 'रेप्टिलियन ब्रेन' (Brainstem) कहता है। यह कथा बताती है कि जब पति बाह्य संसार के हिंसक, पाशविक संकटों (रेप्टिलियन प्रवृत्तियों) में घिर जाए, तब स्त्री की जाग्रत, शांत और उच्च चेतना (Higher Neocortex/ संकल्प-शक्ति) उस पाशविक शक्ति को निष्प्रभावी कर देती है।

 
   यमराज ब्रह्मांड के 'एन्ट्रॉपी' (Entropy - क्षय और मृत्यु का नियम) के अधिष्ठाता हैं। ऊष्मागतिकी (Thermodynamics) का दूसरा नियम कहता है कि हर तंत्र क्षय (Decay) की ओर बढ़ता है। किंतु जब कोई चेतना 'एकाग्र तपोबल' से चरम गैर-एन्ट्रॉपिक अवस्था (Negative Entropy/Syntropy) में पहुंचती है, तो वह स्थानीय स्तर पर क्षय की गति को रोक देती है। करवा का संकल्प वही 'एंटी-एन्ट्रॉपी' बल था, जिसके आगे यमराज (मृत्यु का नियम) भी ठहर गया।

 सावित्री और सत्यवान की कथा: सेल्यूलर रिससिटेशन और इन्फॉर्मेशनल फील्ड (Morphic Resonance) है।
सावित्री का सत्यवान के मृत शरीर के पास बैठकर यमराज से संवाद करना और प्राण वापस लौटाना 'सेलुलर डेथ' और 'बायो-इन्फॉर्मेशन' का विज्ञान है।
 
   आधुनिक चिकित्सा विज्ञान स्पष्ट करता है कि हृदय की धड़कन और सांस रुकने (Clinical Death) के तुरंत बाद शरीर की सारी कोशिकाएं एक साथ नहीं मरतीं। मस्तिष्क और कोशिकाओं में जीवन की सूचना (Cellular Information) कई घंटों तक प्रसुप्त अवस्था में जीवित रहती है। यदि उस संधिकाल में चेतना का तीव्र झटका (High-Frequency Electromagnetic Stimulus) दिया जाए, तो प्रणाली पुनर्जीवित हो सकती है—जैसे आज 'डीफिब्रिलेटर' (Defibrillator) से बिजली का झटका देकर रुकते हृदय को फिर से चालू किया जाता है।
 
   सावित्री कोई सामान्य स्त्री नहीं थी; उसने त्रिरात्र उपवास और घोर तप किया था। उसका हृदय-विद्युत क्षेत्र (Heart's Electromagnetic Field) अत्यंत सुसंगत (Highly Coherent) था। जब वह सत्यवान के अचेत शरीर के समीप बैठी, तो उसके शरीर से निकलने वाले उच्च-आवृत्ति के स्पंदनों ने सत्यवान के प्रसुप्त स्नायुतंत्र और माइटोकॉन्ड्रिया (कोशिकीय ऊर्जा केंद्र) को वह आवश्यक ऊर्जा-तरंग दी, जिसने प्राणों की सूचना को वापस शरीर में बांध लिया।
 
 
   यमराज से वरदान मांगना वास्तव में अवचेतन और सुपर-कॉन्शस माइंड (Superconscious Mind) का 'रीप्रोग्रामिंग' था। उसने यमराज से पहले सास-ससुर की दृष्टि, फिर खोया राज्य, और अंत में सौ पुत्रों का वरदान मांगा। सौ पुत्र बिना जीवित पति के संभव नहीं थे। यह लॉजिक-गेट (Logical Paradox) उस सार्वभौमिक बुद्धिमत्ता (Universal Intelligence) को यह संदेश देता है कि जीवन की निरंतरता अभी अपूर्ण है, अतः जैविक घड़ी को उल्टा घूमना ही होगा।

"कच्चे धागे से मगरमच्छ को बांधने वाली करवा और यमराज के पाश से प्राण खींच लाने वाली सावित्री—ये दोनों आख्यान यह सिद्ध करते हैं कि जब एक संकल्पबद्ध स्त्री की चेतना 'क्वांटम फील्ड' के चरम पर पहुँचती है, तो वह स्थूल भौतिकी के नियमों को धता बताकर क्षय (Entropy) और मृत्यु की गति तक को मोड़ देने की सामर्थ्य रखती है।"

यह परंपरा किसी के सम्मुख गिड़गिड़ाने की नहीं, यह उस महा-प्रकृति के जाग्रत होने की रात है जो विधाता के लिखे विधान को भी बदलने का सामर्थ्य रखती है। जब छलनी के पार चांद मुस्कुराता है और मिट्टी के करवे से अर्घ्य की पावन जल-धारा धरती को छूती है, तो वह केवल जल नहीं गिरता—उस क्षण सनातन का वह अमर विश्वास धरती को सींचता है, जो मृत्यु पर भी प्रेम और संकल्प की विजय का अनंत जयघोष करता है।

इसलिए अगली बार जब कार्तिक की उस शरद निशा में आप किसी छत पर सिंदूरी आंचल लहराते देखें... जब लाल जोड़े में सजी किसी स्त्री के हाथ में पीतल की छलनी कांपती दिखाई दे, और मिट्टी के करवे से टपकती जल-धारा धरती को छूती नजर आए—तो अपनी आंखें मूंदकर उसे बॉलीवुड के किसी रूमानी गाने का सीन मत समझ लेना। उसे फेमिनिज्म की सस्ती बहसों में घसीटकर किसी लाचार नारी का ढकोसला समझने की जहालत तो कतई मत करना।
सभ्यताओं के इतिहास में अपनी रीढ़ सीधी करके देखना—उस छत पर कोई दुर्बल स्त्री पानी के घूंट के लिए नहीं तरस रही; उस छत पर साक्षात 'प्रकृति' अपने पूरे शृंगार और प्रचंड ऊर्जा के साथ खड़ी होकर 'पुरुष' (चेतना) के प्राणों की परिक्रमा कर रही है!
वह छलनी प्लास्टिक का खिलौना नहीं, प्रकाश के विवर्तन का यंत्र है।
वह मिट्टी का करवा कोई बर्तन नहीं, पंचतत्वों की अर्थिंग का संवाहक है।
और उसकी सूखी अंतड़ियों से उठती वह मौन पुकार कोई लाचारी नहीं, बल्कि ब्रह्मांड के नियमों को मोड़ देने वाला वह क्वांटम संकल्प है, जो सत्यवान के प्राण खींच लाया था और जिसने मगरमच्छ के जबड़े बांध दिए थे।
यह भारत के उन त्रिकालदर्शी ऋषि-वैज्ञानिकों का रचा हुआ वह अभेद्य 'कोड' है, जहां प्रेम और भौतिकी एक बिंदु पर आकर विलीन हो जाते हैं।
गर्व से भर लीजिए अपने सीने को कि आप उस माटी की संतान हैं जहां एक साधारण गृहस्थ नारी वर्ष में एक रात ऐसी जीती है, जब वह मृत्यु के देवता यमराज की आंखों में सीधी आंखें डालकर कह सकती है—
“पीछे हट जाओ काल! तुम्हारे नियम इस देहरी के बाहर चलते होंगे; इस सिंदूर की परिधि में प्रवेश करने का अधिकार स्वयं विधाता ने भी केवल मेरे संकल्प को सौंपा है।”
यह अंधविश्वास नहीं, यह महा-विज्ञान है।
यह विवशता नहीं, यह सनातन का अमर स्वाभिमान है!

आज का प्रसारण यहीं समाप्त हुआ….। अगली कड़ी जल्द…….।

✍️अमरीश मनीष शुक्ल, प्रयागराज 

Wednesday, 28 October 2026

प्रकृति के अप्रकट रहस्य - कुछ सत्य ऐसे हैं जिन्हें सभी मनुष्य झुठलाने या बदलने के प्रयास में लगे रहते हैं ..

मनुष्य पाँच तत्त्वों से बना है। भूत-प्रेत चार तत्त्वों से बने होते हैं, उनमें पृथ्वी तत्त्व नहीं होता। देवताओं का शरीर तीन और दो तत्त्वों से बना होता है। परमात्मा केवल आकाश तत्त्व से बना होता है। इन सभी को इन्हीं बाहरी आँखों से देखा जा सकता है, परन्तु परमात्मा को अंतर्दृष्टि खुले बिना देखा ही नहीं जा सकता। आप मंत्र-सिद्धि मत कीजिए, केवल अपनी क्षमता बढ़ा लीजिए, दो तत्त्व तक के शरीर देख सकेंगे।
मैं देवघर में जिस होटल में रुकता हूँ, उसके कमरे की सारी खिड़कियाँ बाहर की ओर खुलती हैं। एक खिड़की के सामने एक पुरानी इमारत है, उस पर पानी की लोहे की एक पुरानी टंकी रखी है, जो शायद अब उपयोग में नहीं आती।
एक दिन एक दम्पत्ति अपनी दस वर्षीय पुत्री को लेकर आए। वह कुछ भी बोलती रहती थी। उन तीनों को कमरे में बैठाकर मैं नीचे होटल के रिसेप्शन पर चला गया। कुछ देर बाद ऊपर लौटा तो देखा, माँ अपनी बेटी को डाँट रही है। मैंने पूछा, क्या हुआ? वे बोले, कुछ नहीं, बस वह बीच-बीच में बाहर खिड़की की ओर देख रही थी।
मैंने उस लड़की को पास बुलाकर पूछा, क्या उस पानी की टंकी पर कोई खड़ा है? उसकी माँ बीच में ही बोल पड़ी, इसे पता नहीं क्या-क्या दिखता रहता है, हम तो परेशान हो गए हैं। वह छोटी बच्ची बोली, क्या आपको भी दिखा है।  मैंने कहा, मैं जब भी यहाँ आता हूँ, रोज़ ही देखता हूँ। यह दो-तीन बार यहाँ से कूदती है, परन्तु मरेगी नहीं, क्योंकि इसे मरे हुए कई वर्ष हो गए हैं। अब ऐसी बातें सभी को डराती हैं।उसके पश्चात मैंने उन दम्पत्ति को बाहर जाने के लिए कहा और उस बच्ची से डेढ़ घंटे तक बात की। सब कुछ सामान्य ही था। फिर उसके माता-पिता को बुलाकर कहा, यह बिल्कुल ठीक है, इसे कुछ नहीं हुआ है। यह केवल थोड़ा अधिक देख लेती है। अधिक से अधिक इतना कि यह चार तत्त्वों तक की वस्तुओं को देख लेती है। परन्तु माता-पिता को ऐसी बेटी नहीं चाहिए। यह समस्या हम सभी की है।हमें संतान तो चाहिए, परन्तु अपनी इच्छा के अनुसार। जबकि हमें यह भली-भाँति ज्ञात होना चाहिए कि पुत्र या पुत्री के रूप में जो भी मिला है, वह सब पहले से ही प्रोग्राम होकर मिला है। इस प्रकार की क्षमता प्राप्त करने के लिए लोग लम्बी तपस्या करते हैं। उस बच्ची को यह सब स्वाभाविक रूप से प्राप्त है। उस बच्ची के कुछ सिस्टम को लॉक कर दिया गया। लोगों की दृष्टि में वह ठीक हो गई, परन्तु मेरी दृष्टि में उसकी प्रगति रुक गई।
हम अपनी क्षमताओं को विकसित नहीं करना चाहते। हमें लगता है कि हम जिसकी साधना कर रहे हैं, वही सब कुछ करे। जो लोग प्रत्यक्षीकरण करना चाहते हैं, वे किसी योग्य व्यक्ति के सान्निध्य में त्राटक के सभी सात चरणों को गम्भीरता से पूरा करें। जिन्हें अपना माल बेचना है, मैं उनकी बात नहीं करता। बस गायत्री की प्रशंसा कर दी, लोग बिना सोचे-समझे उसे लेने के लिए मरे जाते हैं।
मनुष्य सत्य पर कितनी भी मिट्टी क्यों न डाल दे, सत्य को बदला नहीं जा सकता। उसे स्वीकार करना ही पड़ता है। एक बार सत्य को स्वीकार करने का स्वभाव बन जाए तो जीवन में परिवर्तन अपने आप आरम्भ हो जाता है। इसके लिए अलग से कोई टंटा-घंटा करने की आवश्यकता नहीं है।
कुछ सत्य ऐसे हैं जिन्हें सभी मनुष्य झुठलाने या बदलने के प्रयास में लगे रहते हैं, परन्तु जब से पृथ्वी बनी है तब से आज तक कोई ऐसा कर नहीं पाया। मैं यहाँ कुछ ऐसी ही बातों पर थोड़ा प्रकाश डाल रहा हूँ, जिन्हें हम सभी झुठलाने में लगे रहते हैं।
कुछ वर्ष पूर्व मैं राजधानी एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर से कामाख्या जा रहा था। सेकंड एसी में मेरी सीट के ठीक सामने एक ब्राह्मण की सीट थी। वहाँ कुछ विधायक भी थे। उन्हें देखकर ब्राह्मण कुछ अधिक ही सक्रिय हो गया। तुलसीदास ने क्या कहा है, यही उसके भीतर से उबाल मार रहा था। मैंने उसे दो-तीन बार रोककर कहा, शांत बैठो, परन्तु वह बिल्कुल नहीं माना।
अंततः मैंने उससे एक छोटा-सा प्रश्न किया - राम और सीता की विवाह-कुंडली किसने मिलाई थी? सीता के चरण जैसे ही अयोध्या में पड़े, राम को वनवास हो गया, ससुर दशरथ की मृत्यु हो गई, पूरा परिवार बिखर गया। उसके बाद जो कुछ हुआ, वह सबके सामने है। हम कैकेयी को दोष देते हैं, धोबी को दोष देते हैं, उस ब्राह्मण को दोष क्यों नहीं देते जिसने कुंडली मिलाई थी? हम उस ब्राह्मण से भी कुछ नहीं कहते जो द्वापर की जगह त्रेता ले आया था, उसने सब कुछ ठीक क्यों नहीं किया?यदि हमारे घरों में ऐसी बहू आई होती तो वह जीवन भर ताने सुनती।ब्राह्मण ने कई बार विषय बदलने का प्रयास किया, परन्तु मैं नहीं माना। मैंने कहा, अब पूरी रात इसी विषय पर बात करूँगा। मुझे तुम्हारे रामचरितमानस के ज्ञान को देखना है। वहाँ विधायक थे, भीड़ तो थी ही, और भी काफी भीड़ एकत्र हो गई। अंततः तीन घंटे बाद रात ग्यारह बजे ब्राह्मण सीट बदलकर थर्ड एसी में चला गया। उसके बाद वहाँ उपस्थित लोगों के साथ जो सत्संग हुआ, उसी के कुछ अंश यहाँ प्रस्तुत हैं।
वास्तविकता को स्वीकार करने में हमारा साहस क्यों मर जाता है ?
राम एक आदर्श व्यक्तित्व हैं। जिन तथ्यों को हम नकारते हैं, वही उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बनाते हैं। हम राम को मानते तो हैं, परन्तु राम ने जो करके दिखाया, उसमें हमारी आस्था नहीं है। ईश्वर ने कृष्ण के रूप में कहा कि जीवन की वास्तविकता क्या है, और राम के रूप में जीकर दिखाया कि मनुष्य को जीवन कैसे जीना चाहिए। परन्तु हमने इन सबसे बचने के बहाने खोज रखे हैं।
राम ने सारा जीवन अपमान, पीड़ा और संघर्ष में जिया। यह सब समाज का ही दिया हुआ था। मंच पर बैठे लोग कहते हैं, वे लीला कर रहे थे। लीला तो नौटंकी को कहा जाता है। लोगों ने राम के सम्पूर्ण जीवन-चरित्र को ही मजाक बना दिया है। यही कारण है कि हम राम को आदर्श मानते तो हैं, परन्तु उनके जीवन जीने की शैली का अनुसरण नहीं करते।

विधेहि देवी कल्याणं विधेहि परमां श्रियम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥

वेदोऽहम् अवेदोऽहम्। विद्याहम् अविद्याहम्।
*अजाहम् अनजाहम्। अधश्चोर्ध्वं च तिर्यक् चाहम्॥

                  #अष्टावक्रवैदिकविज्ञानशोध
          साभार ✍️ हिमालयन घुमक्कड़ विक्रम गिरी
          Himalayan Ghumkkad Vikram Giri 

                         वयं राष्ट्रे जागृयाम 

विद्या और अविद्या में अंतर

                 🍃                ॥ॐ॥                🍃

                       विद्या और अविद्या का अंतर

• विद्या वह सच्चा ज्ञान है जो इस अज्ञान के आवरण को हटाकर जीव को मोक्ष और मुक्ति की ओर ले जाता हैं।
• अविद्या वह भ्रांति या पर्दा है जो वास्तविक सत्य (ब्रह्म या आत्मा) को ढक लेती है और मनुष्य को संसार एवं जन्म-मृत्यु के चक्र में बांधे रखती है।

                               ❀  विद्या  ❀
   श्रुति अनुसार विद्या मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं -

(१) परा विद्या (आध्यात्मिक या पारलौकिक ज्ञान)
  • यह वह ज्ञान है जो ब्रह्म (परम सत्य) और आत्मा की एकता का बोध कराता है।
  • इससे माया और संसार के बंधनों से मुक्ति मिलती है।
  • इसे जीवन जीने का ज्ञान भी कहा जाता है। 
(२)  अपरा विद्या (लौकिक या भौतिक ज्ञान)
  • यह संसार, प्रकृति, विज्ञान और जीविका से जुड़ी विद्या है।
  • इसमें चारों वेद, वेदांग, दर्शन, इतिहास-पुराण, न्याय, ज्योतिष और विभिन्न व्यावहारिक विषयों का अध्ययन आता है।
  • इसे जीविका चलाने का ज्ञान भी कहा जाता है। 
                     विद्या के अन्य वर्गीकरण
  • 14 विद्याएँ: भारतीय ग्रंथों के अनुसार मुख्य रूप से 14 विद्याएँ मानी गई हैं। इनमें 4 वेद (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद), 4 उपवेद (आयुर्वेद, धनुर्र्वेद, गंधर्ववेद, अर्थवेद या स्थापत्य), और 6 वेदांग (शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छंद, ज्योतिष) शामिल हैं। 
  • 18 विद्याएँ: विष्णुपुराण और लोकनीति के अनुसार कुल 18 विद्याएँ बताई गई हैं (जिसमें 4 वेद, 6 वेदांग, पुराण, न्याय, मीमांसा, धर्मशास्त्र, आयुर्वेद, धनुर्र्वेद, गंधर्ववेद और अर्थशास्त्र शामिल हैं)।
  • शुक्रनीति के अनुसार: इसमें 32 मुख्य विद्याएँ और 64 कलाओं का वर्णन मिलता है। 

                             ❀ अविद्या ❀
 श्रुतिनुसार अविद्या भी मुख्य रुप से दो प्रकार की होती हैं-

   (१) महर्षि पतंजलि के योगसूत्र के अनुसार अविद्या

योगदर्शन (साधन पाद, सूत्र २.५ ) के अनुसार अविद्या चार प्रकार की होती है: -
अनित्यशुचिदुःखात्मसु नित्यशुचिसुखात्मख्यातिरविद्या ॥

• अनित्य में नित्य की प्रतीति: जो चीज़ नाशवान या बदलने वाली है, उसे शाश्वत या सदा रहने वाली समझना (जैसे इस नश्वर शरीर को हमेशा रहने वाला मानना)।
• अशुचि में शुचि की प्रतीति: अशुद्ध या गंदी वस्तु को पवित्र या सुंदर समझना (जैसे शरीर और संसार की मलिनाता को सुंदर मानकर उसमें अत्यधिक आसक्ति रखना)।
• दुःख में सुख की प्रतीति: जिससे वास्तव में दुःख मिलने वाला है, उसे सुख का साधन समझना (संसार के भोग-विलासों को सच्चा सुख मानना)।
• अनात्मा में आत्म-बुद्धि: जो आत्मा नहीं है (जैसे शरीर, मन, इंद्रियां या अहंकार), उसे ही अपनी 'आत्मा' या 'मैं' समझना।

 (२)  आध्यात्मिक दृष्टि से जीव की अविद्या के पाँच स्तर 

अध्यात्मिक दृष्टिकोण से जीव की अविद्या को पाँच स्तरों में बांटा गया है: -
• स्वरूप-विस्मृति: जीव का अपने मूल, दिव्य और सत्य स्वरूप को भूल जाना।
• देहाध्यास: आत्मा होते हुए भी खुद को केवल नाशवान 'देह' (शरीर) मान लेना और देहभिमानी हो जाना।
• इंद्रियाध्यास: स्वयं को आंख, कान, नाक आदि इंद्रियों के रूप में देखना और उनके सुख-दुःख को अपना मानना।
• प्राणाध्यास: प्राण की क्रियाओं और ऊर्जा के उतार-चढ़ाव को ही अपना जीवन या अस्तित्व समझ लेना।
• अंतःकरणाध्यास: मन, बुद्धि और अहंकार के विचारों को ही अपना 'सत्य रूप' मान लेना।

                      साभार - सनातन ज्ञान महासागर 
                          ✍️ पं० चंद्रशेखर शर्मा 
                           ❀ वयं राष्ट्रे जागृयाम ❀

Monday, 26 October 2026

पर्जन्यों के आकर्षण केन्द्र वृक्षों में देवताओं का निवास

               🍃                *॥ॐ॥*                 🍃     

                          *** वृक्षों में देवता निवास ***

बिल्व वृक्ष में भगवान् शिव का निवास तथा अश्वत्थ में विष्णु का निवास होता है l शिरीष वृक्ष में इन्द्र देव का तथा निम्ब और अर्क (मदार) में सूर्य देव का निवास होता है l ये वृक्ष इन देवों के विग्रह माने गए हैं l अतः इनका विनाश वर्जित है—-
               तत्र बिल्वे स्थितः शम्भु: अश्वत्थे हरिरव्ययः l 
                 शिरीषेऽभूत् सहस्रक्षो निम्बे देवः प्रभाकर: ll 
                 स तु तन्मयताँ यातः तस्मात् तं न विनाशयेत् ll ( पद्म पुराण )

ऋग्वेद के अनुसार बिल्व वृक्ष श्रीदेवी का वृक्ष है - 
                            वनस्पतिस्तव वृक्षोथ बिल्व: ll 
 देवासुर युद्ध के समय संकट काल में इन वृक्षों में इन देवों ने गुप्त रूप से निवास किया था l  अतः इन वृक्षों का छेदन वर्जित है l 
ग्रहों की समिधा के वैदिक वृक्ष निम्नवत् हैं— 
सूर्य का मदार, चंद्र का पलाश, मंगल का खदिर, बुध का अपामार्ग (चिड़चिड़ा),गुरु का अश्वत्थ,शुक्र का औदुम्बर (गूलर), शनि का शमी, राहु का दूर्वा तथा केतु का कुशा l 
तिल अन्न को विष्णु का प्रत्यक्ष प्रकटी करण माना गया है l पृथ्वी को तिल तिल में व्याप्त कर विष्णु ने अपने को तिल रूप में प्रकट किया था l अतः इसे हवनीय माना गया है l 
इसी तरह से २७ नक्षत्रों के २७ वनस्पति प्रसिद्धि को प्राप्त हैं l 
   वेदों में अथवा ब्राह्मण ग्रंथों में किस वृक्ष से हवन करने से क्या मिलता है यह वर्णित है जैसे खदिर से हवन से बल तेज की वृद्धि, पलाश से हवन से विद्या वृद्धि तथा गूलर से हवन से वंश वृद्धि होती है l देवी के निवास के लिए निम्ब वृक्ष लोक प्रसिद्ध है ही l 
प्रेत निवास वृक्ष के रूप में विभीतक (बहेड़ा) माना गया है l 
ये वृक्ष पृथ्वी के रोम माने गये हैं l ये पृथ्वी की सम्पदा हैं l देवता के निवास स्थान हैं l पर्जन्यों के आकर्षण केन्द्र हैं l

                               ✍️ कमलेश्वर उपाध्याय 

                           ❀ *_वयं राष्ट्रे जागृयाम_* ❀*

गायत्री_मंत्र_पाठ_करने_के_विशेष_नियम

#गायत्री_मंत्र_पाठ_करने_के_विशेष_नियम :
गायत्री मंत्र का पाठ करने का अधिकार किसको है, इसे लेकर शास्त्रों में दो तरह के मत मिलते हैं - 
1. परम्परागत शास्त्रीय मत और 
2. आधुनिक/सुधारवादी मत !
1. परम्परागत शास्त्रीय मत के अनुसार
परम्परागत स्मृति और धर्मशास्त्रों में गायत्री मंत्र को वैदिक मंत्र माना गया है, इसलिए इसका पाठ करने के कुछ खास नियम बताये गए हैं :
किसे पाठ करने का अधिकारी माना जाता है :
• जिसका यज्ञोपवीत संस्कार/उपनयन संस्कार हुआ हो ! इसीलिए इसे द्विज मंत्र भी कहा जाता है !
• जो शारीरिक और मानसिक शुचिता का पालन करता हो !
- स्नान के बाद, पवित्र स्थान पर, सात्विक अवस्था में पाठ करता हो !
• जिसने किसी योग्य गुरु से गायत्री मंत्र की दीक्षा ली हो ! बिना दीक्षा लिए केवल गायत्री मंत्र को सुनना और मानसिक स्मरण करने का विधान है, वाचिक जप का नहीं !
नियम/निषेध के रूप में जो बताया गया है --
• अशौच अवस्था में होने पर पाठ नहीं करना चाहिए!
- जन्म-मरण का सूतक होने, मासिक धर्म, या अपवित्र अवस्था में होने पर पाठ का निषेध किया गया है !
• बिना उच्चारण शुद्धि के भी पाठ नहीं करना चाहिए !
- गायत्री मंत्र में उदात्त-अनुदात्त स्वर का बहुत महत्व है, अशुद्ध उच्चारण से विपरीत फल मिल सकता है !
• मांस-मदिरा का सेवन करके, क्रोध में होने पर, असत्य के साथ पाठ नहीं करना चाहिए !
- मंत्र-जप के समय संयम रखना अनिवार्य माना गया है !
• कुछ आचार्य ग्रंथों में स्त्रियों और यज्ञोपवीत-रहित वर्णों द्वारा वैदिक स्वर में गायत्री के वाचिक जाप को निषिद्ध बताया है, उनके लिए पौराणिक गायत्री - जैसे "या देवी सर्वभूतेषु..."  या  "ऊँ गायत्र्यै नमः" जैसे नाम-जप का विधान बताया है !
यह मत मीमांसा, मनुस्मृति और कई पुराने भाष्यों पर आधारित हैं !
2. आधुनिक और दूसरा शास्त्रीय मत
यह मत वेद, उपनिषद और पुराणों के दूसरे प्रमाणों को सामने रखता है :
• यजुर्वेद श्लोक 26.2 में कहा गया है - "यथेमां वाचं कल्याणीमावदानि जनेभ्यः!" - यह कल्याणी वाणी सभी जनों के लिए है !
 • देवी भागवत और कई तंत्र ग्रंथों में गायत्री को आदिशक्ति - वेदमाता कहा गया है, न कि केवल एक वैदिक छंद !शक्ति रूप में उसकी उपासना पर किसी का प्रतिबंध नहीं होता है !
• आर्य समाज, गायत्री परिवार (शांतिकुंज) और अधिकांश आधुनिक संत मानते हैं कि गायत्री मंत्र प्राण-शक्ति और सद्बुद्धि का मंत्र है, इसलिए श्रद्धा, पवित्रता और सही उच्चारण के साथ स्त्री-पुरुष, सभी वर्ण, सभी आयु के लोग इसका जाप कर सकते हैं !
• बालकों के लिए मानसिक जप या 3-5-11 बार का लघु जाप करना पर्याप्त बताया जाता है, लम्बी माला का पाठ नहीं !
 गायत्री मंत्र का पाठ कैसे नहीं करना चाहिए पर अधिक जोर दिया गया है !
व्यवहार में क्या ध्यान रखना चाहिए  -
यदि आप परम्परागत पद्धति से पाठ करना चाहते हैं तो --
1. योग्य गुरु से दीक्षा लेकर, जनेऊ धारण करके, प्रातः सायं संध्या के समय शुद्ध उच्चारण के साथ गायत्री मंत्र का जप करें !
2. यदि अपने गुरु से दीक्षा नहीं ली गयी है या किसी विशेष परम्परा से बंधे नहीं हैं, तो बिना तेज स्वर के, शुद्ध मन से, मानसिक या मधुर वाचिक रूप में इसका पाठ सभी कर सकते हैं - 
ऐसा आज अधिकांश पंचांग और ज्योतिर्विद मानते हैं !
3. सूतक-पातक, अपवित्र स्थान, और बिना स्नान के जप करने से बचें !
4. गायत्री का जप क्रोध, द्वेष या किसी का अहित करने के संकल्प से कभी नहीं करना चाहिए !
संक्षेप में - 
अधिकारी वह है जो -- पुरानी मर्यादा रक्षा के लिए कुछ विशेष नियम और उनके पालन करते हुए पाठ करे, ऐसा भेद बताया गया है और उपासना-परक परम्परा गायत्री को माता मानकर सभी को पाठ करने का अधिकारी मानती है !आप जिस परम्परा का अनुसरण करते हैं, उसी के अनुसार आचरण करना उचित होता है !
हाँ, यह बात ध्यान देने योग्य अवश्य है कि गायत्री को केवल मंत्र नहीं, महामंत्र माना गया है, इसलिए इसके जप के साथ कुछ विशेष नियम शास्त्रों में बताये गए हैं 
 संक्षेप में गायत्री मंत्र पाठ का मुख्य नियम यह हैं :
1. समय और दिशा का नियम :
• सर्वोत्तम समय : ब्राह्म मुहूर्त ( सूर्योदय से लगभग 1.5 घंटा पहले ) और तीनों संध्या - प्रातः, मध्याह्न, व सायं !
गृहस्थ के लिए प्रातः और सायं ही पर्याप्त माना गया है !
• दिशा: -- प्रातःकाल पूर्वमुखी, सायंकाल पश्चिममुखी या उत्तरमुखी बैठकर जप करना चाहिए !
दक्षिण मुख करके पाठ करने का निषेध है "
• चलते-फिरते, लेटे हुए, या जूते पहनकर जप नहीं करना चाहिए !
2. शुचिता और आसन :
• स्नान, आचमन, पवित्री धारण करने के उपरांत ही जप करना चाहिए !
 • आसन: कुश का आसन सर्वश्रेष्ठ होता है, उसके बाद ऊनी या सूती आसन प्रयोग कर सकते हैं !
नंगे भूमि पर या बिस्तर पर बैठकर जप करने का फल नकारात्मक फल मिलता है, ऐसा माना जाता है !
• वस्त्र शुद्ध और हल्के रंग के हों, विशेषकर सफेद या पीले !
3. माला और संख्या :
• माला तुलसी, रुद्राक्ष या स्फटिक की होनी चाहिए ! गायत्री मंत्र के लिए 108 दानों की माला से जप की गणना होती है !
• माला को गोमुखी में या दायें हाथ में रखकर, मध्यमा उंगली से चलाना चाहिए ! तर्जनी उंगली से माला छूना निषेध है !
• जप की संख्या - कम से कम 11, 27, 54 या 108 बार जप करना चाहिए !अनुष्ठान में 1000, 24000 (एक पुरश्चरण) तक का विधान है ! बीच में संख्या गिनने के लिए बोलना नहीं चाहिए !  
4. उच्चारण और विधि :
• गायत्री के तीन पाद हैं, इसलिए बीच में बिना रुके, लय और स्वर के साथ स्पष्ट उच्चारण करना चाहिए !
  ॐ भूर्भुवः स्वः! तत्सवितुर्वरेण्यं! भर्गो देवस्य धीमहि! धियो यो नः प्रचोदयात् !
• जप से पहले प्राणायाम, आचमन और गायत्री का आवाहन और अंत में क्षमा प्रार्थना करनी चाहिए !
• जप तीन प्रकार का होता है - 
1. वाचिक (बोलकर), 2. उपांशु (होंठ हिलाकर धीरे) और; 3. मानसिक (मन में) बिना होंठ हिलाए ! 
गृहस्थ के लिए उपांशु और मानसिक को अधिक फलदायी माना गया है !
5. आहार-विहार का नियम :
• जप के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए, लहसुन-प्याज, मांस-मदिरा से परहेज रखना चाहिए !
• सत्य, संयम, और इन्द्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए ! जप के दौरान क्रोध, चुगली, झूठ और अधिक बातचीत से बचना चाहिए !
• ब्रह्मचर्य का पालन करना अनुष्ठान के दिनों में विशेष रूप से बताया गया है !
 6. क्या न करें :
• अशौच, सूतक के समय, बिना स्नान किए, अपवित्र हाथों से जप नहीं करना चाहिए !
• दूसरे की माला से भी जप न करें !
• जप का प्रदर्शन या फल की चर्चा करके अहंकार न करें !
शास्त्र कहते हैं - गायत्री का तेज गुप्त रखने से बढ़ता है !
गृहस्थ व्यक्ति के लिए सार यह है - **श्रद्धा + शुचिता + नियमितता** !! यदि रोज 108 बार भी शांत मन से, सही उच्चारण के साथ, एक निश्चित समय पर गायत्री मंत्र का पाठ कर लिया जाए तो यह पूर्ण अनुष्ठान के समान फल देता है !     
  #सौजन्य से पंडित रज्जी राम उपाध्याय हनुमान गढं जं 
                                   💐🌷💐

Thursday, 22 October 2026

आदमी को वोटर बना दिया, नागरिक बनाना भूल गए।

78 सालों में तुम्हें 5 किलो राशन देकर, 500 रुपये गैस में छोड़ कर, 2 हजार खाते में डालकर ऐसे दिखाया जाता है जैसे सरकार ने जनता पर कोई एहसान कर दिया हो। जबकि सच यह है कि एक आम आदमी जिंदगी भर टैक्स देता है। 🤷

पेट्रोल में टैक्स, मोबाइल रिचार्ज में टैक्स, साबुन में टैक्स, कपड़ों में टैक्स, बिजली में टैक्स, घर बनाओ तो टैक्स, मर जाओ तो लकड़ी तक में टैक्स। आदमी पैदा होने से लेकर मरने तक सरकार को पैसा देता रहता है 

बदले में उसे क्या मिलता है। राशन की थैली और चुनावी भाषण में एक नया नारा। लोकतंत्र को भिखारी योजना बना दिया गया है।

अगर कोई पढ़ी-लिखी और मस्तिष्क वाली सरकार हो तो वह जनता को मुफ्त की आदत नहीं लगाएगी बल्कि ऐसा सिस्टम बनाएगी जिससे आदमी स्वयं कमाने लायक बने। असली सरकार वह होती है जो आदमी को लाइन में खड़ा नहीं करती बल्कि उसके हाथ में काम देती है।

भारत की केंद्र सरकार का वार्षिक बजट लगभग 48 से 50 लाख करोड़ रुपये का है। राज्यों का अलग बजट है। उत्तर प्रदेश अकेले लगभग 7 लाख करोड़ का बजट चलाता है। राजस्थान करीब 4 से 5 लाख करोड़ का। 

मतलब पैसा कम नहीं है, सोच छोटी है। नेता जनता को गरीब रखकर राजा बने रहना चाहते हैं। गरीब आदमी 500 रुपये के लिए वोट बेच देता है, आत्मनिर्भर आदमी सवाल पूछता है। यही असली खेल है।

अगर कोई समझदार प्रधानमंत्री हो तो वह हर जिले में कम से कम 200 से 300 सरकारी इंडस्ट्रियल यूनिट खोल सकता है। टेक्सटाइल, मेडिकल इक्विपमेंट, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, खेती आधारित फैक्ट्री, डेयरी प्लांट, सोलर पैनल यूनिट। लगा सकता है 

एक जिले में 50 हजार से 1 लाख रोजगार पैदा हो सकते हैं। देश के 700 से ज्यादा जिलों में यह मॉडल लागू हो जाए तो करोड़ों लोगों को सीधा रोजगार मिल सकता है। लेकिन यहां फैक्ट्री खोलने से ज्यादा ध्यान चुनावी रैली में कुर्सी भरने पर है।

केंद्र सरकार चाहे तो हर युवा को 2 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त बिजनेस स्टार्टअप फंड दे सकती है। कोई कपड़े की दुकान खोले, कोई डेयरी, कोई मेडिकल स्टोर, कोई मोबाइल रिपेयर, कोई ट्रैक्टर सर्विस सेंटर। 

10 करोड़ युवाओं को भी 2 लाख दिए जाएं तो 20 लाख करोड़ लगेंगे, लेकिन यह पैसा खर्च नहीं निवेश होगा क्योंकि आदमी कमाएगा तो टैक्स वापस आएगा। और इसकी जगह अभी क्या हो रहा है। बेरोजगार को 2 हजार भत्ता देकर शांत रखो और पांच साल बाद फिर वही फोटो खिंचवा लो।

एक पढ़ी-लिखी सरकार गांव मे मिनी हॉस्पिटल, सरकारी कोल्ड स्टोरेज, खेती, मशीन बैंक, फ्री वाईफाई टावर, स्किल, ट्रेनिंग सेंटर, डेयरी प्लांट, सोलर बिजली , यूनिट, स्पोर्ट्स ग्राउंड, डिजिटल लाइब्रेरी, लड़कियों के लिए हॉस्टल, लोकल फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगा सकतीं हैं 

एक गांव पर साल के 20 से 30 करोड़ खर्च हों तो गांव की पूरी तस्वीर बदल सकती है। लेकिन यहां पंचायत भवन की टूटी कुर्सी पर ही विकास खत्म हो जाता है।

राज्य सरकार चाहे तो हर जिले में फ्री कोचिंग यूनिवर्सिटी खोल सकती है
हर तहसील में 24 घंटे ट्रॉमा सेंटर बना सकती है सरकारी स्कूलों को प्राइवेट से बेहतर बना सकती है किसानों के लिए फसल खरीद की गारंटी दे सकती है हर गरीब परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे सकती है महिलाओं को लोकल रोजगार मिशन से जोड़ सकती है

हर शहर में सरकारी किराये के मकान बना सकती है सोचो अगर सरकार हर जिले में 1000 करोड़ की इंडस्ट्री लगाए और 50 जिले हों तो 50 हजार करोड़ लगेंगे। नेताओं के कर्ज माफ करने, चुनावी विज्ञापन, फालतू परियोजनाओं और भ्रष्टाचार में इससे ज्यादा पैसा उड़ जाता है।

आज हमें क्या मिल रहा है 5 किलो राशन, गैस सिलेंडर में सब्सिडी, 1000-3000 भत्ता, चुनाव से पहले मुफ्त घोषणा, फिर पांच साल की चुप्पी ..

अगर तुम चाहो तो बहुत कुछ मिल सकता है स्थायी रोजगार, फ्री स्किल शिक्षा, सस्ता इलाज, मजबूत सरकारी स्कूल, लोकल फैक्ट्री, ब्याज मुक्त बिजनेस लोन, गांव में उद्योग, युवाओं को तकनीकी ट्रेनिंग, किसानों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट, महिलाओं के लिए घर के पास काम लेकिन यह सब नहीं हो रहा

दुनिया के कई देशों ने यही किया। चीन ने गांव-गांव फैक्ट्री पहुंचाई। जर्मनी ने स्किल सिस्टम मजबूत किया। जापान ने लोकल इंडस्ट्री बचाई। भारत में क्या हुआ। 

यहां नेता हेलीकॉप्टर से उतरकर गरीब के घर खाना खाकर फोटो खिंचवा लेते हैं और अगले दिन वही गरीब आदमी मजदूरी पर चला जाता है।

असल विकास वह नहीं जो पोस्टर में दिखे। असली विकास वह है जिसमें आदमी को किसी नेता के आगे हाथ न फैलाना पड़े। लोकतंत्र का मतलब मुफ्त राशन नहीं, मजबूत नागरिक होता है। 

लेकिन मजबूत नागरिक नेताओं को पसंद नहीं आते। उन्हें भीड़ चाहिए, सोचने वाले लोग नहीं। आदमी को वोटर बना दिया, नागरिक बनाना भूल गए।

#foryouシ #post
... ✍️Suman Gupta 

लकार - संस्कृत में यह दस लकार होते हैं।

*लकार*  
संस्कृत में लट् , लिट् , लुट् , लृट् , लेट् , लोट् , लङ् , लिङ् , लुङ् , लृङ् – ये दस लकार होते हैं। वास्तव में ये दस प्रत्यय हैं जो धातुओं में जोड़े जाते हैं। इन दसों प्रत्ययों के प्रारम्भ में 'ल' है इसलिए इन्हें 'लकार' कहते हैं (ठीक वैसे ही जैसे ॐकार, अकार, इकार, उकार इत्यादि)। इन दस लकारों में से आरम्भ के छः लकारों के अन्त में 'ट्' है- लट् लिट् लुट् आदि इसलिए ये टित् लकार कहे जाते हैं और अन्त के चार लकार ङित् कहे जाते हैं क्योंकि उनके अन्त में 'ङ्' है। व्याकरणशास्त्र में जब धातुओं से पिबति, खादति आदि रूप सिद्ध किये जाते हैं तब इन टित् और ङित् शब्दों का बहुत बार प्रयोग किया जाता है।

इन लकारों का प्रयोग विभिन्न कालों की क्रिया बताने के लिए किया जाता है। जैसे – जब वर्तमान काल की क्रिया बतानी हो तो धातु से लट् लकार जोड़ देंगे, परोक्ष भूतकाल की क्रिया बतानी हो तो लिट् लकार जोड़ेंगे।

(१) लट् लकार (= वर्तमान काल) जैसे :- श्यामः खेलति । ( श्याम खेलता है।)

(२) लिट् लकार (= अनद्यतन परोक्ष भूतकाल) जो अपने साथ न घटित होकर किसी इतिहास का विषय हो । जैसे :-- रामः रावणं ममार । ( राम ने रावण को मारा ।)

(३) लुट् लकार (= अनद्यतन भविष्यत् काल) जो आज का दिन छोड़ कर आगे होने वाला हो । जैसे :-- सः परश्वः विद्यालयं गन्ता । ( वह परसों विद्यालय जायेगा ।)

(४) लृट् लकार (= सामान्य भविष्य काल) जो आने वाले किसी भी समय में होने वाला हो । जैसे :--- रामः इदं कार्यं करिष्यति । (राम यह कार्य करेगा।)

(५) लेट् लकार (= यह लकार केवल वेद में प्रयोग होता है, ईश्वर के लिए, क्योंकि वह किसी काल में बंधा नहीं है।)

(६) लोट् लकार (= ये लकार आज्ञा, अनुमति लेना, प्रशंसा करना, प्रार्थना आदि में प्रयोग होता है ।) जैसे :- भवान् गच्छतु । (आप जाइए ) ; सः क्रीडतु । (वह खेले) ; त्वं खाद । (तुम खाओ ) ; किमहं वदानि । (क्या मैं बोलूँ ?)

(७) लङ् लकार (= अनद्यतन भूत काल ) आज का दिन छोड़ कर किसी अन्य दिन जो हुआ हो । जैसे :- भवान् तस्मिन् दिने भोजनमपचत् । (आपने उस दिन भोजन पकाया था।)

(८) लिङ् लकार = इसमें दो प्रकार के लकार होते हैं :--

(क) आशीर्लिङ् (= किसी को आशीर्वाद देना हो) जैसे :- भवान् जीव्यात् (आप जीओ ) ; त्वं सुखी भूयात् । (तुम सुखी रहो।)
(ख) विधिलिङ् (= किसी को विधि बतानी हो ।) जैसे :- भवान् पठेत् । (आपको पढ़ना चाहिए।) ; अहं गच्छेयम् । (मुझे जाना चाहिए।)
(९) लुङ् लकार (= सामान्य भूत काल) जो कभी भी बीत चुका हो । जैसे :- अहं भोजनम् अभक्षत् । (मैंने खाना खाया।)

(१०) लृङ् लकार (= ऐसा भूत काल जिसका प्रभाव वर्तमान तक हो) जब किसी क्रिया की असिद्धि हो गई हो । जैसे :- यदि त्वम् अपठिष्यत् तर्हि विद्वान् भवितुम् अर्हिष्यत् । (यदि तू पढ़ता तो विद्वान् बनता।)

इस बात को स्मरण रखने के लिए कि धातु से कब किस लकार को जोड़ेंगे, निम्नलिखित श्लोक स्मरण कर लीजिए-

लट् वर्तमाने लेट् वेदे भूते लुङ् लङ् लिटस्‍तथा ।
विध्‍याशिषोर्लिङ् लोटौ च लुट् लृट् लृङ् च भविष्‍यति ॥
(अर्थात् लट् लकार वर्तमान काल में, लेट् लकार केवल वेद में, भूतकाल में लुङ् लङ् और लिट्, विधि और आशीर्वाद में लिङ् और लोट् लकार तथा भविष्यत् काल में लुट् लृट् और लृङ् लकारों का प्रयोग किया जाता है।)
 *लकारों के नाम याद रखने की विधि-* 
ल् में प्रत्याहार के क्रम से ( अ इ उ ऋ ए ओ ) जोड़ दें और क्रमानुसार ( ट् ) जोड़ते जाऐं । फिर बाद में ( ङ् ) जोड़ते जाऐं जब तक कि दश लकार पूरे न हो जाएँ । जैसे लट् लिट् लुट् लृट् लेट् लोट् लङ् लिङ् लुङ् लृङ् ॥ इनमें लेट् लकार केवल वेद में प्रयुक्त होता है । लोक के लिए नौ लकार शेष रहे । अब इन नौ लकारों में लङ् के दो भेद होते हैं :-- आशीर्लिङ् और विधिलिङ् । इस प्रकार लोक में दश के दश लकार हो गए ।

जगदीश डाभी

Tuesday, 20 October 2026

गोत्र प्रवर उपाधि गाथा

                  गोत्र - प्रवर - उपाधि गाथा
          18 गोत्रों में बसा है, ऋषियों का सम्मान।

1. भारद्वाज गोत्र -
अंगिरा, बृहस्पति, भारद्वाज है प्रवर,
श्रोत्रिय, तिवारी उपाधि, 
अंगिरा का पुत्र बृहस्पति, बृहस्पति के पुत्र भरद्वाज प्रखर ।
बृहस्पति अंगिरा का पुत्र, भरद्वाज उसका लाल, द्रोण का पिता बना, वेदों का भाल।

  2. उपमन्यु गोत्र -
उपमन्यु, उतथ्य, भारद्वाज, बृहस्पति, अंगिरा पंच प्रवर, 
पाठक उपाधि धारण करे, शिव भक्त निरंतर।
उपमन्यु व्याघ्रपाद का पुत्र, भारद्वाज का वंश,
दूध के लिए तप किया, शिव का लिया अंश।

 3. वशिष्ठ गोत्र -
वशिष्ठ, शक्ति, पाराशर है त्रि-प्रवर महान, 
आचार्य उपाधि पाते, ब्रह्मा के मानस संतान।
वशिष्ठ का पुत्र शक्ति, शक्ति का पाराशर,
पाराशर का व्यास, जिसने वेद किया अक्षर।

   4. कश्यप गोत्र -
कश्यप, अवत्सर, निध्रुव त्रि-प्रवर, 
व्यास, पांडे, शिल्पाचार्य, विश्वकर्मा का घर।
कश्यप मरीचि का पुत्र, अदिति-दिति का भर्ता,
देव-दानव-मानव सबका, वही एक कर्ता।

    5. मुद्गल गोत्र -
 अंगिरा, भार्म्यश्व, मुद्गल है प्रवर,
 पुरोहित, दीक्षित उपाधि, अंगिरा का ही स्वर।
मुद्गल क्षत्रिय राजा था, पंचाल का वीर,‌ 
अंगिरा में आ के बना, ब्रह्मर्षि धीर।
भर्म्यश्व उसका पिता, मुद्गल उसका पुत्र,
क्षत्रिय से ब्राह्मण बना, यही है पवित्र सूत्र।

6. जातूकर्ण्य गोत्र -
वशिष्ठ, अत्रि, जातूकर्ण त्रि-प्रवर, 
मालवीय, पंचाल उपाधि, पाँचाल देश के ईश्वर।
जातूकर्ण्य अत्रि-वशिष्ठ का संगम, 
दो ऋषियों का पुत्र, एक में दो का रंग।

  7. शांडिल्य गोत्र -
शांडिल्य, असित, देवल है प्रवर, 
उपाध्याय, मिश्र उपाधि, कश्यप का ही स्वर।
शांडिल्य कश्यप का पुत्र, असित-देवल उसके लाल, 
तीन पीढ़ी का प्रवर, शांडिल्य गोत्र विशाल।

 8. कौंडिन्य गोत्र -
वशिष्ठ, मैत्रावरुण, कौंडिन्य है प्रवर,
मणीठिया उपाधि, कुण्डिन ऋषि का घर।
कौंडिन्य वशिष्ठ का पुत्र, मित्रा-वरुण से जन्म, 
मैत्रावरुण प्रवर कहाया, वेदों का मर्म।

   9. गौतम गोत्र -
अंगिरा, रहूगण, गौतम है प्रवर,
विधाता, अंगिरा उपाधि, रहूगण का घर।
  गौतम अंगिरा का पुत्र, रहूगण उसका पिता, 
अहल्या के पति गौतम, न्याय-शास्त्र विधाता।

 10. अघमर्षण गोत्र -
विश्वामित्र, मधुच्छंदा, अघमर्षण है प्रवर,
यजुर्वेदी उपाधि, विश्वामित्र का स्वर।
मधुच्छंदा विश्वामित्र का पुत्र, अघमर्षण उसका लाल, 
जिसने पाप - नाशक सूक्त दिया, अघमर्षण विशाल।

11. वात्स्य गोत्र -
भृगु, च्यवन, आप्नवान है प्रवर, 
त्रिपाठी उपाधि, भार्गव वंश प्रखर।
वत्स भृगु का वंशज, च्यवन का पुत्र, 
आप्नवान च्यवन का पिता, भृगु का पौत्र।

 12. वामदेव गोत्र -
अंगिरा, वामदेव, गौतम है प्रवर, 
शुक्ल, अवस्थी उपाधि, गौतम का ही घर।
वामदेव गौतम का पुत्र, अंगिरा का पौत्र,
साम-गान का ऋषि, वेदों का श्रोत्र।

13. ऋक्षु गोत्र -
अंगिरा, बृहस्पति, भारद्वाज, वंदन, मतवचस पंच प्रवर,
अग्निहोत्री उपाधि, अंगिरा वंश प्रखर।
ऋक्षु भरद्वाज का पुत्र, वंदन-मतवचस उसके लाल,
पांच ऋषियों का प्रवर, ऋक्षु गोत्र विशाल।

14. लौगाक्षि गोत्र -
गौतम, उतथ्य, अंगिरा है प्रवर, 
पुरोहित उपाधि, अंगिरा का ही स्वर।
  लौगाक्षि गौतम का पुत्र, उतथ्य अंगिरा का लाल, 
तीन पीढ़ी का संगम, लौगाक्षि का भाल।

15. वत्स गोत्र -
भृगु, च्यवन, आप्नवान, और्व, जमदग्नि पंच प्रवर, 
दुबे उपाधि, भार्गव वंश प्रखर।
वत्स जमदग्नि का पुत्र, और्व जमदग्नि का पिता,
आप्नवान और्व का पिता, भृगु से ही आता।

  16. गविष्ठिर गोत्र -
अत्रि, अर्चनानस, गविष्ठिर है प्रवर,
मारकण्डे, चौधरी उपाधि, अत्रि वंश प्रखर।
गविष्ठिर अत्रि का पुत्र, अर्चनानस उसका पिता, 
अत्रि ब्रह्मा का मानस, सृष्टि का विधाता।

  17. विद् गोत्र -
भृगु, च्यवन, आप्नवान, और्व, विद् है प्रवर,
चतुर्वेदी उपाधि, भार्गव वंश प्रखर।
 विद् जमदग्नि का भाई, और्व का पुत्र, 
भृगु वंश का दीपक, वेदों का सूत्र।

18. दीर्घतमा गोत्र -
अंगिरा, उतथ्य, दीर्घतमा है प्रवर, 
चतुर्वेदी उपाधि, अंगिरा का ही घर।
दीर्घतमा उतथ्य का पुत्र, अंगिरा का पौत्र,
अंधा होकर भी देखा, वेदों का श्रोत्र।

                        सार सुनो हे भाई -

गोत्र है मूल, ऋषि रक्त की धार, 
प्रवर है शाखा, तीन-पांच ऋषि परिवार।
उपाधि है कर्म, जो पुरखों ने किया, 
पाठक ,‌आचार्य ,विश्वकर्मा, नाम दिया।
 कोई अंगिरा का पुत्र, कोई भृगु का लाल, 
कोई अत्रि-वशिष्ठ से, बना गोत्र विशाल।
कोई कश्यप का वंशज, कोई विश्वामित्र का,
 पर सब हैं अंङ्गिरा,पुत्र जांगिड ब्राह्मण।

                      भूलचुक लेनीदेनी 
                      Anil SHARMA 
             जय श्री ब्रह्मर्षि अंङ्गिरा जी की 🙏




"जांगिड़ ब्राह्मण के 18 गोत्र सब अंगिरा वंशज हैं" 
                              ये असत्य हैं।
यह सबसे बड़ा भ्रम है जो आजकल फैलाया जा रहा है कि 
      वैदिक सिद्धांत -  गोत्र क्या है? 
जन्मना ब्राह्मणो ज्ञेय: संस्कारैर्द्विज उच्यते। 
विद्यया याति विप्रत्वं त्रिभिः श्रोत्रिय लक्षणम्॥
     गोत्र का अर्थ है - 
गो = इन्द्रिय, 
त्र = रक्षा करे।
जो ऋषि अपनी तपस्या से इन्द्रियों की रक्षा करे वो गोत्रकार।
   मनुस्मृति में स्पष्ट है:
असपिण्डा च या मातुरसगोत्रा च या पितुः।
सा प्रशस्ता द्विजातीनां दारकर्मणि मैथुने‌ ॥
अर्थात विवाह माता की 6 पीढ़ी और पिता के गौत्र से बाहर होना चाहिए।

18 गोत्र सब अंगिरा नहीं हैं-
अंगिरा वंश - 8गोत्र:
(१) भारद्वाज - आंगिरस, बार्हस्पत्य, भारद्वाज
(२) उपमन्यु - उपमन्यु, उतथ्य, भारद्वाज
(३) मुद्गल - आंगिरस, भार्म्यश्व, मौद्गल्य
(४) गौतम - आंगिरस, रहूगण, गौतम
(५) वामदेव- आंगिरस, वामदेव, गौतम
(६) ऋक्षु - आंगिरस, बृहस्पति, भारद्वाज, वंदन, मतवचस
(७) लौगाक्षि - गौतम, उतथ्य, आंगिरस 
(८) दीर्घतमा - अंगिरस, उतथ्य, दीर्घतमा

वशिष्ठ वंश - 3 गोत्र:
(९) वशिष्ठ - वशिष्ठ, शक्ति, पाराशर
(१०) जातूकर्ण्य - वशिष्ठ, अत्रि, जातूकर्ण
(११) कौंडिन्य - वशिष्ठ, मैत्रावरुण, कौंडिन्य

भृगु वंश - 4 गोत्र:
(१२) वात्स्य - भार्गव, च्यवन, आप्नवान 
(१३) वत्स - भार्गव, च्यवन, आप्नवान, और्व, 
(१४) जामदग्न्य - भार्गव, च्यवन, आप्नवान, और्व, विद्

अन्य वंश - 3 गोत्र:
    कश्यप वंश
(१५) कश्यप - काश्यप, अवत्सार, नैध्रुव 
(१६) शांडिल्य - शांडिल्य, असित, देवल 

     विश्वामित्र वंश
(१७) अघमर्षण - विश्वामित्र, मधुच्छन्दा, अघमर्षण  

  अत्रि वंश
(१८) गविष्ठिर - आत्रेय, आर्चनानस, गविष्ठिर 
       
उक्त 18 में से केवल 8 में ही अंगिरा प्रवर हैं।
बाकी 10 तो भृगु, वशिष्ठ, कश्यप, शांडिल्य अत्रि, विश्वामित्र हैं। 

ये आपस में भाई-बहन कैसे हुए? 
अगर एक ही मूल वंश में भी हों तो विवाह क्यों मान्य है?
" बौधायन श्रौतसूत्र और प्रवरमंजरी " का नियम लगता है। 
भिन्न प्रवरेण विवाह: - बौधायन अर्थात प्रवर भिन्न हो तो एक ही मूल गोत्र में भी विवाह हो सकता है।
        उदाहरण - 
भारद्वाज और मुद्गल दोनों अंगिरा वंश के हैं, पर भारद्वाज का प्रवर है - अंगिरस,बार्हस्पत्य, भारद्वाज मुद्गल का प्रवर है - अंगिरस, भार्म्यश्व, मौद्गल्य भार्म्यश्व और बार्हस्पत्य अलग हैं।
इसलिए ये भिन्न प्रवर हैं।
    प्रवरमंजरी में इसे *"प्रवर भेद"* कहा है।
इसी कारण अंगिरा वंश में ही हरित, कण्व, रथीतर , मुद्गल, विष्णुवृद्ध, संकृति, कपि सबका प्रवर अलग -अलग बताया गया है, ताकि आपस में रोटी-बेटी का व्यवहार चल सके।

      निष्कर्ष -
शास्त्रीय व्यवस्था गोत्र इसलिए बनाए ही इसीलिए गए थे कि सगोत्र विवाह का दोष न लगे।
          *सगोत्र में विवाह निषेध है* - 
                    यह वेद वाक्य है।

जांगिड के 18 गोत्र 5 अलग-अलग मूल ऋषियों से हैं - 
इसलिए वे भाई-बहन नहीं हैं। जहाँ मूल एक ही है (अंगिरा में) वहाँ प्रवर अलग कर दिया गया है।
    बौधायन के अनुसार भिन्न प्रवर में विवाह शास्त्र सम्मत है।
इसलिए जो लोग कहते हैं "सब अंगिरा हैं तो भाई-बहन में शादी हो रही है" - वो न तो गोत्रावली पढ़ते हैं, न प्रवरमंजरी जानते हैं, न मनुस्मृति मानते हैं।
       सगोत्र विवाह करने से चाण्डालत्व आता है, पर भिन्न गोत्र और भिन्न प्रवर में विवाह करने से ही शुद्ध वंश चलता है - 
         यही 18 गोत्रों की रचना का वैदिक विज्ञान है।

 -:गौत्र नाम विद्या;- 
आप लोग गोत्र को सिर्फ _"ब्लड ग्रुप"_ समझते हैं, जबकि वेद में गोत्र का अर्थ है - _"ज्ञान की दीक्षा"_।
वेद में कहा है - "गोत्रं नाम विद्या" गोत्र रक्त नहीं, गुरु की विद्या है।

प्रवरमंजरी में 3 प्रकार के पुत्र लिखे हैं -
(१) औरस पुत्र - जो रक्त से पैदा हुआ हो।
जैसे - बृहस्पति अंगिरा का औरस पुत्र। यह रक्त संबंध है।
(२) दत्तक / कृत्रिम पुत्र- जो गोद लिया गया हो।
जैसे - रथीतर और विष्णुवृद्ध। - रथीतर, मुद्गल, विष्णुवृद्ध ये क्षत्रिय राजा थे। रथीतर क्षत्रिय राजा था, विरूप का पुत्र। उसने अंगिरा ऋषि से कहा - मुझे ब्राह्मण बना लो। 
तब अंगिरा ने उसे गोद ले लिया। तब से वो आंगिरस , वैरूप, राथीतर कहलाया। विरूप का खून क्षत्रिय, पर दीक्षा अंगिरा की। इसलिए वो क्षत्रिय से ब्राह्मण बन गया।
 ऐसे ही मुद्गल - पंचाल का राजा, युद्ध में अंगिरा की शरण में आया, अंगिरा ने कहा - तू मेरा पुत्र है। तब से आंगिरस, भार्म्यश्व, मौद्गल्य प्रवर हुआ। 

(३) शिष्य पुत्र - जो पढ़कर पुत्र बना हो।
जैसे - कण्व, हरित, कुत्स। कण्व तो घोर ऋषि का पुत्र था, पर अंगिरा के गुरुकुल में पढ़ा, इसलिए आंगिरस कहलाया।
तो ..
"अंगिरा परिवार" रक्त का परिवार नहीं, "विश्वविद्यालय" था। जहाँ अलग-अलग रक्त के लोग आकर एक ही उपाधि "आंगिरस" लेते थे। 
    इसलिए 18 गोत्रों में भाई-बहन वाला लॉजिक ही फेल है भाई-बहन तब होते जब सब एक ही बाप के औरस पुत्र हों।
       यहाँ तो -
कोई क्षत्रिय राजा गोद लिया हुआ है (रथीतर)
कोई दूसरे ऋषि का पुत्र पढ़कर आया है (कण्व)
कोई शिष्य है (हरित)
गोद लिये पुत्र और पढ़े हुए पुत्र का रक्त अलग है।
 *सिर्फ गुरु एक है।* 
गुरु के एक होने से खून एक नहीं होता। जैसे आज IIT से पढ़े सब छात्र IITian कहलाते हैं, 
पर वे भाई-बहन नहीं हो जाते, उनमें विवाह हो सकते है। 
वैसे ही अंगिरा गुरुकुल से निकले सब अंगिरस कहलाये,पर रक्त अलग।
18 संख्या ही क्यों? 
नया वैदिक गणित 18 गोत्र क्यों? 
17 या 19 क्यों नहीं?
जांगिड़ ब्राह्मण जाति है अंङ्गिरा वंशज नही हैं।
 संस्कार के 18 अंग बताए हैं - 
अष्टादश शिल्पानि - 4 वेद, 6 वेदांग, 4 उपवेद, 4 कला = 18 गोत्र हुए
अंङ्गिरा ऋषि जी ने जांगिड़ ब्राह्मण समाज में विवाह संस्कार को 18 शाखाओं में बाँटा, वही18 गोत्र बने।
ये 18 विभाग हैं, एक ही वंश बनाने के लिए नही ,शादी - विवाह रोकना नहीं।, 
ऋषियों ने बताया हैं की इन गोत्रों में विवाह संस्कार मान्य है।। 
      इसलिए गोत्र बनाये थे जिसे एक जाति का टाईटल नाम दिया गया है।  
18 ऋषि गौत्र एक ही वंश (DNA) या एक ही गुण-सुत्र के होगे तो 18 ऋषि गौत्र में विवाह संस्कार मान्य होंगे??
         वर्तमान में कुछ महाज्ञानी सज्जन पुरुष बोलते हैं की अपने नाम के आगे "अंङ्गिरा , अंङ्गिरस, आंङ्गिरस " लिखना चाहिए क्या ये उचित है? 
  यही शास्त्रीय कारण हैं जो कोई नहीं बताता गौत्र इसलिए बनाया गया था ताकि आपसी "गुण-सूत्र" न मिले। 
आयुर्वेद कहता है - समान गुण वाले माता-पिता की संतान दुर्बल होती है।
भारद्वाज गोत्र - क्रोधी, तपस्वी गुण
वशिष्ठ गोत्र - शांत, क्षमाशील गुण
भृगु गोत्र - तेज, भोगी गुण
कश्यप गोत्र - सृजनशील गुण

यदि भारद्वाज का विवाह भारद्वाज में ही हो तो क्रोध + क्रोध = महा क्रोधी संतान। 
इसलिए ऋषियों ने कहा अपना गुण छोड़, दूसरे गुण से मिलाओ।
*भारद्वाज का विवाह वशिष्ठ में करो तो तप + क्षमा = संतुलित संतान।*
*गोत्र-प्रवर का मुख्य कारण था।* इसलिए आपस में विवाह मान्य ही नहीं, *अनिवार्य* है ताकि 18 गुण आपस में मिलते रहें और जांगिड़ ब्राह्मण समाज शुद्ध बना रहे।

        *निष्कर्ष -*
जांगिड़ ब्राह्मण अंगिरा वंश है, पर अंगिरा वंश का अर्थ है - 
                   अंगिरा की दीक्षा, अंगिरा का ज्ञान। 
                       रक्त अलग-अलग, दीक्षा एक। 
   इसलिए 18 गोत्रों में विवाह शत-प्रतिशत शास्त्र सम्मत है।

शब्दों या लेखन में फेर बदल हो सकता है, कुछ कार्य करेंगे तो गलती होना लाजिमी है। करना धरना कुछ हैं नही कमियां निकालना आसान है।

✍️अनिल कुमार शर्मा महाराष्ट्र कराड 
जय श्री ब्रह्मर्षि अंङ्गिरा जी की 🙏

Wednesday, 14 October 2026

"innovation" vs. being "too busy"

That cartoon is a classic one about 
"innovation" vs. being "too busy"

Here's what's happening in it:

- *The guy on the left* just invented the *wheel* - round wheels.
- *The guy on the right* is struggling to drag heavy rocks using an old, super inefficient method. His cart even has square wheels in some versions.
- *The guy in the middle* is his boss / coworker who says "No thanks! We are too busy." to the inventor.

So the joke is: They are so busy doing hard, inefficient work that they don't have time to stop and adopt a tool that would make their work 10x easier.

The topic behind it is called:

1. *Resistance to Change / Status Quo Bias* - We prefer what we know, even if it's worse.
2. *The Busyness Trap / Productivity Paradox* - Being busy feels productive, so we never stop to _improve_ how we work.
3. *Innovation Adoption* - This is a big lesson in business and management. Companies often fail because they say "we don't have time to learn the new software / process."

People use this image to talk about automation, AI, learning new skills, or just working smarter not harder.

Were you looking for:
- the origin of this meme/cartoon?
- examples of this happening in real business?
- how to convince people to adopt new ideas?

Tell me what angle you want to go deeper on.

साभार - देवेंद्र खुड़ानिया & Matel AI