Pages

Wednesday, 18 November 2026

।। देव प्रबोधिनी एकादशी व्रत को लेकर संशय में न रहें ।।

।। देव प्रबोधिनी एकादशी व्रत को लेकर संशय में न रहें ।।

( इस पोस्ट को यथावत शेयर करते रहें ताकि कल तक सबके पास पहुंच सकें और अपने लोगों को इसमें नीचे दिए हुए इस ग्रुप ( समूह ) के लिंक पे क्लिक करके जुड़ने के लिए बोलते रहें 🙏)
 
जैसा कि शास्त्र परम्परा कहती है कि एकादशी व्रत स्मार्त्त (गृहस्थी) के लिए कल 20 नवंबर शुक्रवार को है। 
ध्यान दें 20 नवंबर शुक्रवार को ही एकादशी तिथि प्रातः 7.16 से शुरू होकर शुक्रवार की पूरी रात रहेगी।
अतः गृहस्थ जन बिना संदेह के 20 नवंबर शुक्रवार को व्रत करें। 

संन्यासी जन 21 नवंबर शनिवार को व्रत कर सकते हैं।

स्मार्त्त और वैष्णव भेद -

प्राचीन धर्मशास्त्रों में स्पष्ट रूप से स्मार्त्त शब्द का प्रयोग गृहस्थी के लिए प्रयुक्त हुआ है। अतः सभी गृहस्थी जन स्मार्त्त कहे गए हैं। ये वेदानुकूल स्मृतियों को आधार मानकर अपना आचार व्यवहार करते हैं। 
स्मार्त्तों को विष्णु, शिव, शक्ति, सूर्य, गणपति, स्कंद आदि समस्त देवताओं की दीक्षा, पूजन, अर्चन में अधिकार है।

शंका-

व्रत और आचरण में वैष्णव शब्द का प्रयोग/आचार/व्यवहार तथा व्रत दिन अलग होता है तथा स्मार्त्तों का अलग होता है।

*वैष्णव* - यह शब्द धर्मशास्त्र में स्पष्ट रूप से अपनी भुजाओं पर तप्तमुद्रा से अंकित शंख-चक्र के चिन्ह भी धारण करने वाले वैष्णव संप्रदाय मूलरूप से संन्यासियों के लिए है।

धर्मशास्त्र के ग्रन्थों (संहिता पुराणों) में वैष्णव शब्द के स्थान पर संन्यास यती, ब्रह्मचारी एवम् संन्यासी शब्द का प्रयोग किया गया है। इसलिए यह स्पष्ट है कि यह संप्रदाय मूलतः संन्यासियों का है -

*सुदर्शनं धारयित्वा वह्नितप्तं द्विजोत्तमः ।* 
*उपनीय विधानेन पश्चात् कर्मसु योजयेत् ।।* 

वैखानसाद्यागमोक्तदीक्षां प्राप्तो हि वैष्णवः  ---- सात्वत् संहिता 

देखिए केवल विष्णु के भक्त होना या विष्णु मंत्र की दीक्षा लेने से कोई वैष्णव (संन्यासी) नहीं हो जाता है। 

सामान्य रूप से देखा जाए तो सभी स्मार्त्त (गृहस्थ) भी पंचदेवों में विष्णु की पूजा, जन्माष्टमी/एकादशी व्रत करते हैं। वे विष्णु भक्त होते हुए भी धर्मशास्त्रानुसार वैष्णव(संन्यासी ) नहीं कहलाते हैं। 

सामान्य रूप से तो ---

१. सभी विष्णु के अवतारों की जयंती मनाने वाले और अर्चना करने वाले वैष्णव कहलाते हैं --
हरेः सर्व्वावताराणां मत्स्यादीनामुपासकाः । तन्मन्त्रेष्टा अनन्याश्चेद्वैष्णवास्ते न संशयः ॥

२. राम, कृष्ण, नृसिंह, वामन आदि के मंत्र जपने वाले वैष्णव कहलाते हैं --
यदिष्टो रघुनाथस्तु नृसिंहो वामनो हरिः । एतन्मन्त्रो वराहादिर्वासुदेवः स वैष्णवः ॥

३. विष्णु उपासक सब वैष्णव कहलाते हैं --

 विष्णोरुपासको दासस्तन्मन्त्रेष्टस्तदाशयः । तमाहुर्वैष्णवं लोके विष्णुसेवापरायणम् ॥ 

*लेकिन_सावधान ---* 

भगवान् विष्णु का अर्चन जप आदि सभी गृहस्थी करते हैं वे सामान्यत: वैष्णव हैं लेकिन धर्मशास्त्रानुसार वैष्णव (संन्यासी) नहीं हैं।

अब कुछ गृहस्थी भी स्वयं को विष्णु के भक्त बताकर वैष्णव घोषित करें तो यह अनुचित ही है --

वैखानसाद्यागमोक्तदीक्षां प्राप्तो हि वैष्णवः ।
विद्धा त्याज्या वैष्णवेन शुद्धाऽप्याधिक्यसम्भवे ।।

*सरल_निर्णय--* 

अतः  एकादशी/जन्माष्टमी के विषय में आप यह देख लीजिए कि आप गृहस्थ (स्मार्त) हैं या संन्यासी (वैष्णव)

देखिए संन्यासी विरक्त होते हैं वे पुत्र आदि की सांसारिक कामनाओं से निवृत्त होते हैं अतः वे द्वादशी (विष्णु)+ त्रयोदशी (शिव) के सम्प्रदाय से  निवृत्ति (संहार) मार्ग की ओर बढ़ते हैं।

जो गृहस्थी हैं उनको पुत्र, स्त्री आदि की कुशलता चाहिए तो वे एकादशी (विष्णु)+द्वादशी(विष्णु) के सम्प्रदाय से प्रवृत्ति (स्थिति) मार्ग की ओर बढ़ते हैं।

जो दशमीविद्धा का चक्कर छोड़ कर एक सामान्य नियम जान लें कि गृहस्थ को एकादशी में व्रत करना होता है और द्वादशी तिथि में पारणा करनी होती है -
विद्धापि अविद्धा स्यात्परतो द्वादशी यदि।।

*नोट* - यदि व्रत से अगले दिन द्वादशी थोड़ी सी भी न हो तो दशमी मिश्रित एकादशी व्रत ही गृहस्थ को करना चाहिए --

द्वादशी स्वल्पमल्पापि यदि न स्यात्परेऽहनि । दशमी-मिश्रिता कार्या महापातकनाशिनी ।।- वृद्ध वाशिष्ठ 

यदि पारणा (व्रत खोलते समय) द्वादशी नहीं है तो दशमी विद्धा एकादशी में ही व्रत करना चाहिए --

पारणाहे न लभ्येत द्वादशी कलयापि चेत्। तदानीं दशमीविद्धाऽप्युपोष्यैकादशी तिथिः ।।

पुत्रवान् गृहस्थी को तो त्रयोदशी में व्रत खोलना ही नहीं चाहिए --
एकादशी द्वादशी च रात्रिशेषे त्रयोदशी। उपवासं न कुर्वीत पुत्र-पौत्रसमन्वितः ।। -- कूर्मपुराण 

एकादशी वृद्धि -
यदि एकादशी वृद्धि हो तो भी पहले दिन गृहस्थी को व्रत करना चाहिए क्योंकि वह द्वादशी में व्रत खोले। तथा संन्यासी को दूसरे दिन व्रत करना चाहिए क्योंकि वह त्रयोदशी में व्रत खोलें --

पूर्वा कार्या गृहस्थैस्तु यतिभिश्चोत्तरा विभो।। 

उत्तरां तु यती कुर्यात् पूर्वामुपवसेद् गृही।।

एकादशी व्रत के विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार 9 नियम हैं जिनके आधार पर गृहस्थ और संन्यासी के व्रत का निर्णय किया जाता है। 

*सारांश* 
जो पुत्र/पौत्र/धन/सम्पत्ति की सुरक्षा चाहता है और अभी भी प्रवृत्ति मार्ग अर्थात् गृहस्थ आश्रम में है तो एकादशी को व्रत रखें तथा द्वादशी तिथि में व्रत खोलें।

जो संन्यासी है वह द्वादशी में व्रत रखें तथा त्रयोदशी में खोलें। 

*संन्यासियों से विनम्र अनुरोध --* 
मैं संन्यासियों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि ज्योतिष/धर्मशास्त्र के अनुसार ही आप निर्णय प्रसारित करें। मेरे जो अनुयायी हैं वे उसी दिन व्रत करेंगे जिस दिन मैं करुंगा ऐसा आदेश वे न दें। 

इसके बाद भी कोई यह कहे कि मैं तो इसी दिन करूंगा तो यह उसकी मनमर्जी है शास्त्र की नहीं।

           *भगवद्गीता समूह*


No comments:

Post a Comment