Pages

Friday, 13 November 2026

एक राजा और तीन बुद्धिमान

                     एक राजा और तीन बुद्धिमान

एक राजा का मंत्री मर गया। उसे अपने पूरे राज्य में एक बुद्धिमान व्यक्ति खोजना था, जिसे मंत्री के पद पर नियुक्त किया जा सके। राज्य बड़ा था और बुद्धिमान भी बहुत थे, इसलिए सबसे बड़े बुद्धिमान की खोज करनी थी।

राजा ने अनेक परीक्षाओं की व्यवस्था की। अंततः उन परीक्षाओं को पार करते हुए तीन व्यक्ति चुने गए। अब उन तीनों के बीच अंतिम निर्णायक परीक्षा होनी थी। जो उसमें सफल होगा, वही राजा का मंत्री बनेगा। यह उस राज्य का सबसे बड़ा सम्मान था।

परीक्षा से एक दिन पहले सारे नगर में अफवाह फैल गई कि कल राजा उन तीनों को एक ऐसे भवन में बंद कर देगा, जिसमें एक ही द्वार होगा। उस द्वार पर एक ऐसा ताला लगाया जाएगा, जिसे उस समय के इंजीनियरों, यंत्रविदों और गणितज्ञों ने बड़े  परिश्रम से बनाया है। वह ताला गणित की एक पहेली की भाँति होगा। जो व्यक्ति गणित में निपुण होगा, वही उसे खोलने की तरकीब खोज पाएगा। जो ताला खोलकर बाहर आ जाएगा, वही मंत्री होगा।

तीनों ने भी यह अफवाह सुनी। उनमें से दो तुरंत गए, उन्होंने इंजीनियरिंग और गणित की किताबें खरीदीं, तालों के संबंध में जो कुछ लिखा था, उसे इकट्ठा किया। रात भर वे किताबें पढ़ते रहे और पहेलियाँ सुलझाते रहे।

परंतु तीसरा व्यक्ति रात भर आराम से सोया रहा। उन दोनों ने सोचा, यह पागल है। कल यह क्या करेगा? यदि अफवाह सच निकली तो यह अपने हाथ से मौका खो देगा।

सुबह तीनों राजमहल पहुँचे। दो तो रात भर जागकर गणित से भरे हुए थे। इतना गणित दिमाग में भर गया था कि उनसे कोई पूछता कि दो और दो कितने होते हैं, तो वे घबरा जाते। उनकी आँखें नींद से भरी थीं, पैर ठीक से नहीं पड़ रहे थे।

तीसरा व्यक्ति मौज से गीत गाता हुआ राजमहल पहुँचा। जो रात भर सोया हो, वह सुबह गीत गा ही सकता है।

महल में पहुँचने पर अफवाह सच निकली। राजा ने तीनों को एक भवन में बंद कर दिया और द्वार पर ताला लगा दिया। उस ताले पर गणित के अंक बने हुए थे। यह देखकर वे दोनों प्रसन्न हुए कि अब तीसरे को पता चलेगा कि रात भर शांति से सोने का क्या परिणाम होता है।

वे दोनों तो किताबें भी अपने कपड़ों में छिपाकर ले गए थे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर देख सकें। राजा ने कहलवा दिया कि जो ताला खोलकर बाहर निकल जाएगा, वही मंत्री बनेगा। दोनों ने जल्दी से अपनी किताबें निकालीं और कागज पर हिसाब लगाने लगे।

तीसरा व्यक्ति आँखें बंद करके बैठ गया। उन दोनों ने सोचा कि उसने प्रतियोगिता ही छोड़ दी है। वह न कुछ सोच रहा था, न हिसाब लगा रहा था। वह केवल आँख बंद किए बैठा था।

ठंडी सुबह थी, खिड़कियों से ठंडी हवा आ रही थी, लेकिन उन दोनों के माथे से पसीना छूट रहा था। वे अपने गणित में तल्लीन थे।

तभी वह तीसरा व्यक्ति धीरे से उठा। द्वार के पास गया। उसने हैंडल पर हाथ घुमाया और वह हैरान रह गया - द्वार खुला हुआ था। ताला लगा ही नहीं था।

उसने किवाड़ हटाया और चुपचाप बाहर निकल गया। उन दोनों को पता भी नहीं चला कि कमरे में अब दो ही बचे हैं। उन्हें तब पता चला, जब वह व्यक्ति राजा को लेकर वापस लौटा।

राजा ने कहा, "अपना हिसाब बंद करो, अपनी किताबें बंद करो। जिसको निकलना था, वह बाहर निकल चुका है। तुमने पहली बात ही नहीं सोची कि समस्या है भी या नहीं ? तुमने यह विचार ही नहीं किया कि ताला लगा हुआ है या नहीं, और तुम ताले के संबंध में खोजबीन में लग गए।"

---

इस कथा का सार यही है -

जीवन की पहली समस्या यह है कि हम यह देखें कि समस्या है भी या नहीं। लेकिन समस्या को देखने से पहले ही परंपरा हमारे मन में समाधान बिठा देती है। हम ताला खोलने का विचार करने लगते हैं, शास्त्र पढ़ने लगते हैं कि ताला कैसे खोला जाए। पच्चीस शास्त्र हैं, पच्चीस संप्रदाय हैं, पच्चीस विरोधी मत हैं, और उनके ऊहापोह में हमारा सारा मस्तिष्क जीर्ण हो जाता है।

जीवन की समस्या को सीधे देखने का साहस बहुत थोड़े लोग करते हैं। जो लोग बीच में शास्त्रों, परंपराओं और सिद्धांतों को नहीं लाते, उन्होंने अक्सर पाया है कि जीवन की समस्याएँ वे नहीं हैं, जो शास्त्रों की समस्याएँ हैं। जीवन बहुत सरल है, यदि चित्त शास्त्रों से भारग्रस्त न हो।

संभवतः जीवन पर कोई ताला लगा ही नहीं है, द्वार केवल अटका है और धक्का देने भर से खुल जाएगा।

साभार - सुधीर बंसल 

वयं राष्ट्रे जागृयाम 

Thursday, 12 November 2026

सनातन पर्व एवं तीज-त्यौहारों में "भाईदूज" ( यमद्वितीया ) का महत्व

रूह कांप उठेगी यह जानकर कि जिस मृत्यु के देवता 'यमराज' के नाम से तीनों लोकों के प्राणी थर-थर कांपते हैं, जिनकी छाया मात्र से देह का रक्त जम जाता है, वे यमराज कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन अपना पाश, अपना दंड और अपना सिंहासन छोड़कर एक साधारण गृहस्थ की दहलीज पर निहत्थे खड़े हो जाते हैं!
वे किसी युद्ध में पराजित नहीं हुए थे। वे किसी वरदान से बंधे नहीं थे। वे बंधे थे तो केवल अपनी सगी बहन यमुना के अनन्य प्रेम, उसके हाथ से बनी रसोई और उसके आंचल की उस प्राण-दायिनी ऊर्जा से, जिसे शास्त्रों ने 'यम द्वितीया' का अमर पर्व बना दिया।
आज की तथाकथित कॉन्वेंट-ब्रीड और उथले बुद्धिजीवी इसे केवल "भाई-बहन के मिलने का एक भावुक रिवाज़" या "शगुन के लिफाफे के लेन-देन का रस्मिया बहाना" कहकर आगे बढ़ जाते हैं। पर कभी अपनी चेतना को झकझोर कर पूछा कि भारत के आद्य ऋषियों ने साल भर के तमाम दिनों को छोड़कर, दीपावली के ठीक दूसरे दिन ही इस मिलन का विधान क्यों रचा?
मृत्यु के देवता को बहन के द्वार पर भोजन कराने के पीछे कौन सा खगोलीय और आनुवंशिक गणित छिपा था? क्यों हमारे शास्त्रों ने दो टूक शब्दों में घोषणा कर दी कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के हाथ का बना भोजन ग्रहण कर उसके हाथों से तिलक लगवाएगा, काल का क्रूर पहिया भी उसे असामयिक मृत्यु (अपमृत्यु) के मुख में नहीं धकेल सकेगा?
क्या यह केवल मन को बहलाने वाली कोई पौराणिक गपशप थी, या फिर हमारे पूर्वजों ने रक्त-संबंधों के डीएनए (DNA), न्यूरो-हॉर्मोनल संतुलन और मौसम-परिवर्तन के उस प्राण-घातक आघात की काट ढूंढ निकाली थी जिसे आज का मॉडर्न मेडिकल साइंस 'कार्डियोवस्कुलर शॉक' और 'इम्यून कोलैप्स' कहता है?
'प्रयाग फाइल्स' की यह चौथी कड़ी आस्था की ओट में छिपे उस अभेद्य जेनेटिक और बायो-मेडिकल कोड को चीरकर सामने रखती है।
प्रयाग फाइल्स: भाग-4— यम द्वितीया का महा-रहस्य और रक्त-संबंधों का जेनेटिक-न्यूरो कोड
दस्तावेज़ संख्या: PF/KA-7804-G (चतुर्थ एवं सामाजिक-जैविक शोध विमर्श)
विषय: यम द्वितीया (भाई दूज) — सूर्य-संतान द्वय (यम-यमुना) का खगोलीय संधान, आनुवंशिक प्रतिरक्षा (Epigenetics), न्यूरो-एंडोक्राइन हीलिंग और अकाल मृत्यु निवारण का वैज्ञानिक विखंडन

सबसे पहले बात करेंगे कि शास्त्रों के मूल साक्ष्य — कहाँ क्या दर्ज है?
जब हम सनातन संहिताओं के पन्नों को पलटते हैं, तो ज्ञात होता है कि भाई दूज कोई लोक-परंपरा मात्र नहीं, अपितु स्मृतियों और पुराणों का एक अत्यंत कठोर व्यवस्था-विधान है।
                                [ यम-यमुना खगोलीय व दैवी संबंध ]
                                               │
                                  [ भगवान भास्कर (सूर्यदेव) ]
                                               │
                        ┌──────────────────────┴──────────────────────┐
                        ▼                                             ▼
             [यमराज (धर्मराज / काल)]                        [यमुना (कालिन्दी / प्राण)]
             अधोगामी ऊर्जा, संहार,                          ऊर्ध्वगामी ऊर्जा, शीतलता,
             अनुशासन, नियम व दक्षिण दिशा                    जीवन-प्रवाह, अमृत व उत्तर-प्रवाह

1. स्कंद पुराण (वैष्णव खंड - कार्तिक माहात्म्य):
स्कंद पुराण में यम द्वितीया के संदर्भ में स्पष्ट आज्ञा दी गई है:
द्वितीयायां यमो भुङ्क्ते यमुनाकल्पितं शुभम्।
तस्यां यमप्रसादेन न भयं विद्यते क्वचित्॥
अतो यत्नेन भोक्तव्यं भगिनीहस्तनिर्मितम्।
 तदभावेऽपि चान्यासां मातृगोत्रोद्भवासु च॥

शास्त्र का आदेश इतना कड़ा है कि इस दिन भाई को अपने स्वयं के घर पर भोजन करने का पूर्णतः निषेध किया गया है। यदि किसी की अपनी सगी बहन न हो, तो वह चचेरी, ममेरी, मौसेरी बहन अथवा किसी भी मातृ-गोत्र की भगिनी के घर जाकर भोजन करे। यदि कोई भी बहन सुलभ न हो, तो नदी-स्वरूपा यमुना या धेनु (गौ-माता) को बहन मानकर उनके सान्निध्य में अन्न ग्रहण करे।
2. भविष्य पुराण (उत्तर पर्व):
भविष्य पुराण में स्वयं यमराज अपनी बहन यमुना को वरदान देते हुए कहते हैं:
ये भुञ्जते द्वितीयायां भ्रातरश्च स्वसृगृहे।
 न तेषां यमदूतेभ्यो भयं स्याज्जन्मजन्मनि॥

अर्थात, जो भाई कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन अपनी बहन के घर जाकर, उसके हाथों से पका भोजन ग्रहण करता है और उसका सत्कार करता है, उसे जन्म-जन्मांतर तक यमदूतों का, अकाल मृत्यु का और नर्क के दारुण कष्टों का भय नहीं रहता।
प्रश्न यह है कि एक दिन बहन के हाथ का भोजन करने से मृत्यु का भय कैसे टल सकता है? यहीं से आधुनिक विज्ञान और ऋषियों के गुप्त कोड का वास्तविक विमर्श प्रारंभ होता है।
अब खगोलीय संधान और सौर-जैविक समीकरण (Heliocentric Bio-Dynamics) को समझते हैं।
यम और यमुना कोई काल्पनिक चरित्र नहीं हैं; वे सनातन खगोल-विज्ञान में सूर्य (Sun) की दो प्रत्यक्ष ऊर्जा-धाराएं हैं।
  सूर्य की दो संतानें: ताप और जल
   सूर्य हमारी जीवन-ऊर्जा का मूल स्रोत है। यम सूर्य के कठोर, संहारक, अनुशासित और काल-निर्धारक रूप (Cosmic Law/Entropy) के प्रतीक हैं। वहीं यमुना सूर्य की शीतल, प्रवाहमयी, जीवनदायिनी और अमृत-स्वरूपा ऊर्जा (Hydrological Vitality) हैं।
  दक्षिणायन का चरम प्रभाव:
   कार्तिक मास में सूर्य अपनी 'नीच' राशि (तुला) में संचरण कर रहा होता है। सौर ऊर्जा का स्तर न्यूनतम होता है। खगोल-भौतिकी के अनुसार, जब सूर्य कमजोर होता है, तो पृथ्वी पर जीवों की जीवन-शक्ति (Vital Prana) क्षीण होती है और 'एंट्रॉपी' (Entropy - व्यवस्था से अव्यवस्था और क्षरण की ओर जाना, जिसे यम कहते हैं) बढ़ जाती है।
 ऊर्जा का संतुलन:
   ऋषियों ने देखा कि जब सौर-ऊर्जा क्षीण हो और यम (क्षरण) प्रभावी हो, तब उस क्षरण को केवल सूर्य की दूसरी संतान—यमुना (अमृतमयी जल-ऊर्जा व प्रेम की शीतलता)—ही शांत कर सकती है। भाई का बहन के घर जाना केवल सामाजिक यात्रा नहीं, बल्कि पुरुष-तत्व (अग्नि/ऊष्मा) का प्रकृति-तत्व (सोम/शीतलता) के साथ खगोलीय संतुलन स्थापित करने का महा-उपक्रम था।
प्अब जेनेटिक्स और एपीजेनेटिक्स (Epigenetics) — रक्त-शृंखला का न्यूरो-केमिकल कायाकल्प को समझिए।
अब आइए उस चिकित्सा विज्ञान पर, जिसे आधुनिक जेनेटिक्स, एंडोक्रिनोलॉजी (हॉर्मोन विज्ञान) और साइको-न्यूरो-इम्यूनोलॉजी (PNI) की कसौटियों पर परखा जा सकता है।
                                [ भाई दूज: त्रि-आयामी बायो-हीलिंग ]
                                                │
        ┌───────────────────────────────────────┼───────────────────────────────────────┐
        ▼                                       ▼                                       ▼
 [आनुवंशिक तरंगें (DNA Resonance)]       [हॉर्मोनल रीसेट (Neuro-Endocrine)]      [आहार-रसायन (Nutritional Bio-chemistry)]
 समान क्रोमोसोम-कोड, अचेतन सुरक्षा     ऑक्सीटोसिन व डोपामाइन का महा-स्राव;    बेसन, घी, सूखे मेवे व तिल
 की भावना व साइकोसोमैटिक हीलिंग         कोर्टिसोल व एड्रेनलिन का तीव्र ह्रास    द्वारा वात-शामक पित्त-संतुलन

1. समान डीएनए और सेल्यूलर रेजोनेंस (DNA Harmonic Resonance):
सगे भाई और बहन एक ही माता-पिता के आनुवंशिक बीज (Chromosomes) से निर्मित होते हैं। वे अपने माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए (Maternal Lineage) और कुल के जेनेटिक कोड को साझा करते हैं।
  आधुनिक एपिजेनेटिक्स यह प्रमाणित करती है कि जब समान आनुवंशिक संरचना वाले दो जीव—जो बचपन में एक ही वातावरण और जैविक आवरण में पले-बढ़े हों—एक दीर्घ अंतराल के बाद मिलते हैं, तो उनके ऑरा (Bio-electric Field) और बायो-फोटॉन्स में एक गहरा 'सिंक्रनाइज़ेशन' (Harmonic Resonance) घटित होता है।
  बहन के घर की दहलीज लांघते ही भाई का अवचेतन मन उस 'प्राइमल सेफ ज़ोन' (मूल सुरक्षा घेरे) में लौट जाता है, जहाँ उसके सामाजिक मुखौटे, व्यापारिक तनाव और अस्तित्व की लड़ाई के रक्षा-तंत्र (Defensive Mechanisms) पूरी तरह शिथिल हो जाते हैं।
2. कोर्टिसोल का पतन और ऑक्सीटोसिन का महा-विस्फोट कैसे होता है उसे समझिए।
पुरुष जब समाज में अर्थोपार्जन और संघर्ष की भट्टी में जलता है, तो उसका सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम निरंतर 'फाइट या फ्लाइट' (Fight or Flight) मोड में रहता है। रक्त में तनाव हॉर्मोन—कोर्टिसोल और एड्रेनलिन—की अत्यधिक मात्रा धमनियों को सिकोड़ देती है, जिससे उच्च रक्तचाप और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। इसी को ऋषियों ने 'अपमृत्यु' (असमय बुलावा) कहा।
 बहन जब भाई के मस्तक पर तिलक लगाती है, उसकी आरती उतारती है और अपने हाथों से उसे भोजन परोसती है, तो भाई के हाइपोथैलेमस से ऑक्सीटोसिन (The Healing & Bonding Hormone) और डोपामाइन का प्रचंड स्राव होता है।
 ऑक्सीटोसिन शरीर की संकुचित रक्त नलिकाओं को तत्काल चौड़ा (Vasodilation) कर देता है, रक्तचाप सामान्य होता है और हृदय की धड़कनें शांत होती हैं। यह सीधा 'कार्डियोवस्कुलर रीसेट' है, जो किसी भी आकस्मिक हृदयाघात से शरीर की रक्षा करता है। यमराज का भय मिटने का यह प्रत्यक्ष न्यूरो-बायोलॉजिकल प्रमाण है।

आप सोच रहे होंगे कि मनीष जी ये सब तो किताबी बातें हैं जीवन से कहां जुड़ी है। तो अगर आप 90 के दशक के हैं तो अब आपको बहुत कुछ समझ में आने वाला ही। अब आपका अंतर्मन खुद कहेगा—"अरे! यह तो मेरे अपने घर में होता है, और मुझे आज तक इसकी वजह ही नहीं पता थी!"
1. 'गोली-बताशे और सूखे नारियल (गोला)' का उदाहरण
  साधारण दृश्य देखिए। बहन भाई को तिलक करने के बाद हाथ में सूखा नारियल (गोला) देती है। आप कहेंगे हां मनीष जी देती है पर इसका क्या लेना देना। तो लेना देना है। कभी सोचा कि जेब में सूखा गोला ही क्यों थमाया जाता है? सूखा नारियल एंटी-ऑक्सीडेंट्स और 'मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स' (MCTs) का सबसे सघन स्रोत है। जब भाई यात्रा करके लौटता था, तो यह सूखा गोला रास्ते में बिना खराब हुए शरीर को तुरंत ऊर्जा देने वाला 'प्राकृतिक प्रोटीन बार' था। यह बहन का भाई की यात्रा और सेहत के लिए तैयार किया गया पहला 'इमरजेंसी न्यूट्रिशन पैक' था।
2. 'घर लौटते ही भूख और मां/बहन के हाथ का स्वाद' का उदाहरण समझिए। सबसे पहले साधारण दृश्य  देखिए। आप फाइव स्टार होटल में लाखों का खाना खा लें, लेकिन जब सालों बाद बहन के घर पहुँचते हैं और वह सादा गर्म दाल-चावल या कचौड़ी परोसती है, तो 2 रोटी की जगह 4 रोटियां अंदर चली जाती हैं। इसे कोई जादू नहीं, न्यूरोलॉजी में 'कंफर्ट फूड इफ़ेक्ट' कहते हैं। बाहर होटल में खाते समय आपका दिमाग सतर्क और रक्षात्मक (Vigilant) रहता है। बहन के चौके में बैठते ही दिमाग का 'अमिग्डाला' (डर और तनाव का केंद्र) शांत हो जाता है। लार ग्रंथियां (Salivary Glands) और पाचक एंजाइम्स दोगुने स्रावित होने लगते हैं, जिससे भोजन सीधे रक्त और रस में बदलता है, चर्बी या गैस में नहीं।
3. 'अंगुली से माथा दबाने पर मिलने वाला सुकून' का उदाहरण अब आपको और बेहतर समझ में आयेगा। साधारण दृश्य आपकी आँखों के सामने है  जब हमें बहुत तेज सिरदर्द होता है या दफ्तर के तनाव से दिमाग फटने लगता है, तो हम अनजाने में अपने दोनों भौंहों के बीच (माथे पर) उंगलियां रखकर दबाते हैं। कभी गौर किया कि दर्द में हाथ वहीं क्यों जाता है? क्योंकि शरीर का प्राकृतिक रिफ्लेक्स जानता है कि यह 'आज्ञा चक्र' और वेगास नर्व का मुख्य ट्रिगर पॉइंट है। जब बहन भाई दूज पर रोली और चावल लगाते हुए अंगूठे या अनामिका से ठीक उसी जगह को 3 सेकंड के लिए दबाती है, तो वह अनजाने में आपके हफ़्तों के दबे हुए मानसिक तनाव को 'एक्यूप्रेशर रिलीज' दे रही होती है।
4. 'बचपन के झगड़े और उस एक दिन की खामोश सुलह' का उदाहरण वाला साधारण दृश्य मन में लाइए ।भाई-बहन साल भर चाहे ज़मीन-जायदाद, पारिवारिक उलझनों या बचपन की नोकझोंक पर बात न कर रहे हों, लेकिन दूज के दिन जैसे ही भाई बहन के आंगन में कदम रखता है, सारे गिले-शिकवे आंसुओं में बह जाते हैं। यह साइकोलॉजी का सबसे बड़ा उदाहरण है। ऋषियों ने समाज में टूटते हुए परिवारों को बचाने के लिए यह 'वार्षिक अनिवार्य मिलन' तय किया था। साल में एक बार ईगो (अहंकार) को पूरी तरह नष्ट करके संबंध को 'फ़ैक्ट्री रीसेट' कर देने का यह पारिवारिक उपाय था।

तिलक का न्यूरो-साइंस — आज्ञा चक्र पर अग्नि और जल का संधान आपको यहीं समझ में आएगा। भाई दूज पर बहन द्वारा भाई के माथे पर तिलक लगाने की विधि को ध्यान से देखिए। यह केवल रोली का टीका नहीं, एक सटीक एक्यूप्रेशर और न्यूरोलॉजिकल स्टिमुलेशन है।
                                [ आज्ञा चक्र तिलक-प्रक्रिया ]
                                              │
                      ┌───────────────────────┴───────────────────────┐
                      ▼                                               ▼
         [अनामिका अंगुली (Ring Finger)]                   [भ्रूमध्य / आज्ञा चक्र (Pineal Axis)]
         सूर्य की नाड़ी, तापीय ऊर्जा व                    चेतना का केंद्र, पिट्यूटरी-पीनियल का संगम
         सूक्ष्म विद्युतीय आवेश का संचरण                  व संचित मानसिक विकारों का शमन

 *
 अनामिका अंगुली का रहस्य:
   शास्त्रों के अनुसार तिलक सदैव हाथ की तीसरी अंगुली (Ring Finger) से लगाया जाता है। हस्तरेखा और मर्म-चिकित्सा (Acupressure) के अनुसार अनामिका का सीधा संबंध सूर्य पर्वत और हृदय-नाड़ी से होता है। बहन जब अपनी अनामिका से भाई के भ्रूमध्य को दबाती है, तो वह एक सूक्ष्म बायो-इलेक्ट्रिकल सर्किट को पूरा करती है।
  आज्ञा चक्र का उद्दीपन:
   भ्रूमध्य पर तिलक लगाते समय पड़ने वाला दबाव सीधे पीनियल और पिट्यूटरी ग्रंथियों को सक्रिय करता है।
 अक्षत (चावल) का विज्ञान:
   तिलक के ऊपर बिना टूटे हुए चावल (अक्षत) लगाए जाते हैं। चावल नकारात्मक ऊर्जा को सोखने और चुंबकीय तरंगों को परावर्तित करने की अद्भुत क्षमता रखता है। माथे पर लगाया गया चंदन, रोली और अक्षत का यह संपुट मस्तिष्क के अग्र-भाग (Prefrontal Cortex) के तापमान को 1 से 2 डिग्री तक ठंडा कर देता है, जिससे क्रोध, व्यग्रता और मानसिक थकावट का तुरंत शमन होता है।
प्बहन के हाथ की रसोई — आहार-रसायन और त्रिदोष निवारण को अब आप समझिए।शास्त्रों में यह शर्त क्यों रखी गई कि भोजन 'बहन के हाथ से बना' ही होना चाहिए? होटल, ढाबा या अपने घर की रसोई क्यों नहीं?
 पाक-कला में 'भाव-ऊर्जा' (Morphic Resonance) कैसे काम करती है कभी सोचा है।  क्वांटम बायो-केमिस्ट्री और डॉ. मसारू इमोटो के जल-कणों पर किए गए अनुसंधानों ने सिद्ध किया है कि भोजन और जल पकाते समय पकाने वाले के मानसिक विचारों और भावनाओं (Intentions) का सीधा आणविक प्रभाव भोजन की संरचना पर पड़ता है। बहन जब अपने भाई के लिए भोजन बनाती है, तो उसमें कोई व्यावसायिक लाभ, दिखावा या स्वार्थ नहीं होता; उसमें केवल एक ही भाव होता है—"मेरा भाई दीर्घायु हो, यशस्वी हो, संकटों से मुक्त रहे।" यह सात्विक प्रेम-तरंग उस भोजन के अणुओं को अत्यधिक उच्च 'प्राणिक ऊर्जा' (High Pranic Value) से भर देती है।
 पारंपरिक मेन्यू का आयुर्वेदिक संतुलन देखिए।
   कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन बनने वाले भोजन में विशेष रूप से कद्दू (कुम्हड़ा), जिमीकंद, उड़द की दाल की कचौड़ी या टिकिया, और सूखे मेवे/तिल के मिष्ठान शामिल होते हैं। यह उच्च-कैलोरी, स्निग्ध और वात-नाशक भोजन हेमंत ऋतु की शुरुआत में सूखती हुई आंतों को प्राकृतिक चिकनाई (Lubrication) प्रदान करता है।
आधुनिक विकृति तब आई — जब पवित्र रक्षा-कवच 'ब्रांडेड तमाशा' बन गया।  और आज? आज हमने इस गहन वैज्ञानिक-आध्यात्मिक सुरक्षा-कवच का क्या बना दिया है?
| शास्त्रीय परंपरा (ऋषि-कोड) | आज की विकृति (उपभोक्तावाद) | दुष्परिणाम |

| बहन के घर जाकर चरण-स्पर्श व सात्विक सत्कार | महंगे रेस्टोरेंट में पैकेज्ड पार्टी या ऑनलाइन ऑर्डर | भोजन से प्राण-ऊर्जा समाप्त, केवल वसा और रसायनों का उपभोग |
| स्नेहपूर्ण हस्त-निर्मित रसोई से वात-शमन | प्रिजर्वेटिव्स से भरी चॉकलेट्स और कैमिकल मिठाइयां | मेटाबॉलिक डिसऑर्डर और पाचन तंत्र का विनाश |
| अनामिका द्वारा आज्ञा चक्र पर सात्विक तिलक | प्लास्टिक के स्टिकर वाले टीके और कृत्रिम रंग | त्वचा के रोमछिद्र बंद, रसायनों से एलर्जी |
| भाई द्वारा जीवन-रक्षा व सम्मान का संकल्प | केवल ब्रांडेड गिफ्ट्स व नकदी की होड़ | संबंधों में औपचारिकता, तुलना और ईर्ष्या का विष |
जिस पर्व को ऋषियों ने परिवार के जेनेटिक स्वास्थ्य और मानसिक तनाव को शून्य करने के लिए रचा था, उसे आज के कॉर्पोरेट बाज़ार ने केवल गिफ्ट-हैम्पर्स और सोशल मीडिया के दिखावटी सेल्फी-पॉइंट में समेट कर रख दिया है।
 जागो हे भारत! अपनी जड़ों के विज्ञान को पहचानो!
'प्रयाग फाइल्स' की यह चौथी पड़ताल आज सनातन समाज के मानस को झकझोर कर यह पूछने पर विवश करती है कि हम अपनी ही अमर थाती से इतने विमुख कैसे हो गए?
पश्चिम का समाज आज जब पारिवारिक विखंडन, अकेलापन (Loneliness Epidemic), डिप्रेशन और ओल्ड-एज होम्स की त्रासदी से जूझ रहा है; जब वहां के न्यूरोलॉजिस्ट यह शोध पत्र लिख रहे हैं कि "पारिवारिक रिश्तों का अभाव मनुष्य की आयु को 15 वर्ष तक कम कर देता है"—तो दुनिया इसे समाजशास्त्र का 'नया चमत्कार' मानती है!
किंतु जरा अपनी छाती पर हाथ रखकर उस आर्यावर्त की ओर देखिए! जहाँ सहस्राब्दियों पूर्व हमारे पूर्वजों ने समाजशास्त्र को जीव-विज्ञान और अध्यात्म के साथ ऐसा नत्थी किया था कि वर्ष में एक दिन यमराज को भी बहन के आंगन में बिठाकर मनुष्य की दीर्घायु का वरदान लिखवा लिया जाता था।
यह कोई अंधविश्वास का ताना-बाना नहीं था। यह उस सभ्यता की अमर प्रज्ञा थी जो जानती थी कि दवाइयों से पहले रिश्तों की ऊर्जा काम करती है; जो जानती थी कि अस्पताल के आईसीयू (ICU) से बड़ा सुरक्षा-कवच एक बहन के हाथ से लगा हुआ वह तिलक है, जिसमें समूचे कुल का आशीष और आनुवंशिक रक्षा-सूत्र स्पंदित होता है।
इसलिए अगली बार जब कार्तिक शुक्ल द्वितीया की पावन तिथि आए; जब आप अपनी बहन के घर की दहलीज पर कदम रखें; जब आपकी बहन अपनी कांपती अंगुलियों से आपके माथे पर अक्षत और चंदन का लेप लगाए—
तो उसे केवल एक पारिवारिक रस्म समझकर मत निपटाना।
अपनी रीढ़ को सीधा रखना।
उस एक क्षण में अनुभव करना कि आप केवल एक भाई नहीं हैं, आप उस सनातन भारत के जीवित संवाहक हैं जिसकी रक्षा स्वयं धर्मराज यम और मां यमुना की संयुक्त शक्तियां कर रही हैं। अपनी बहन की आंखों में उस पवित्र स्नेह के तेज को देखना और गर्व से अपनी अगली पीढ़ी को बताना कि हमारा सनातन कोई ढकोसला नहीं, इस समूचे ब्रह्मांड का सबसे तार्किक, सबसे प्रामाणिक और सबसे जीवंत विज्ञान है।
ॐ भ्रातस्तवानुजाताहं भुङ्क्ष्व भक्तमिमं शुभम्।
 प्रीतये यमराजस्य यमुनाया विशेषतः॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥

(हे भ्राता! मैं आपकी अनुजा (बहन) हूँ, यमराज और यमुना की परम प्रीति के लिए मेरे हाथ से बना यह पावन अन्न ग्रहण कीजिए। यह अन्न केवल आहार नहीं, आपके जीवन पर मंडराते समस्त अकाल-संकटों को भस्म करने वाला अमर रक्षा-कवच है।)

इस पर आवश्यकता हुई तो एक और विश्लेषण कल लिखूंगा। आप अपने विचार जरूर व्यक्त करें। 
✍️ अमरीश मनीष शुक्ल, प्रयागराज 
(कैंप नई दिल्ली ) 

                                संकलन 
                          वयं राष्ट्रे जागृयाम 

        कार्तिक शुक्ल ४ विक्रम संवत २०८३, शुक्रवार 
                दिनांक 13/11/2026 ईस्वी ०

जीव को वर्ण की प्राप्ति कैसे होती हैं ? तथा समाज में इस व्यवस्था का क्या स्थान है ??


जीव को वर्ण की प्राप्ति कैसे होती है तथा समाज में इस व्यवस्था का क्या स्थान है ?

 "ब्राह्मणो जन्मना श्रेयान् सर्वेषां प्राणिनामिह।"
  ----- श्रीमद्भागवत महापुराण

जन्म से ही ब्राह्मण सभी प्राणियों में श्रेष्ठ है।

"जन्मनैव महाभागो ब्राह्मणो नाम जायते। 
नमस्य: सर्वभूतानामतिथि: प्रसृताग्रभुक्।।"
 ------ महाभारत

ब्राह्मण जन्म से ही महान् है और सभी प्राणियों के द्वारा पूजनीय है।

"बालयोरनयोर्नॄणां जन्मना ब्राह्मणो गुरुः।"
 ------ श्रीमद्भागवत महापुराण

ब्राह्मण जन्म से ही सभी मनुष्यों का गुरु है।

"जन्मना जायते शूद्रः संस्काराद्द्विज उच्यते।"
 ----- स्कन्दपुराण

जन्म से शूद्र का तात्पर्य अधमों हेतु है। उचित वातावरण से ही ब्राह्मण शिशु ब्राह्मण होगा अन्यथा अनुपवीती स्वकर्मपतित तो शूद्रवत् ही है। इसीलिए उसी स्कन्दपुराण में फिर कहा...

" ब्राह्मणो हि महद्भूतं जन्मना सह जायते।"
ब्राह्मण जन्म से ही महान् है।

ब्रह्मं जानातीति ब्राह्मणः उचित है, इससे पूर्व उसे ब्राह्मण माता पिता तथा गुरु की आवश्यकता है जिससे उसे वह ब्रह्मज्ञान प्राप्त हो।

अपि च,
 "स्त्रीशूद्रबीजबंधूनां न वेदश्रवणं स्मृतम्। 
तेषामेवहितार्थाय पुराणानि कृतानि वै।।"
         ------ औशनस उपपुराण

स्त्री और शूद्र हेतु वेदश्रवण का निषेध ऊपर के वाक्य से और नीचे के भी प्रमाणों से मिलता है। इसीलिए उनके कल्याण के लिए पुराणों का प्रणयन किया गया।

"प्रणवं वैदिकं चैव शूद्रे नोपदिशेच्छिवे।"
 ----- परमानन्द तंत्र, त्रयोदश उल्लास

"शूद्राणां वेदमंत्रेषु नाधिकार: कदाचन।
 स्थाने वैदिकमंत्रस्य मूलमंत्रं विनिर्दिशेत्।।"
 ----- योगिनी तंत्र

इसीलिए पुनः कहा...
"जन्मना लब्धजातिस्तु"
 ----- श्रीमद्देवीभागवत महापुराण

जाति की प्राप्ति जन्म से ही है।
"जन्मना चोत्तमोऽयं च सर्वार्चा ब्राह्मणोऽर्हति।"
 ----- भविष्य पुराण

ब्राह्मण जन्म से ही उत्तम है, और सबों के द्वारा सम्माननीय है।

जन्मना ब्राह्मणो ज्ञेयः संस्कारैर्द्विज उच्यते। 
विद्यया याति विप्रत्वं त्रिभिः श्रोत्रियलक्षणम्।।
         ------ पद्मपुराण, अत्रि संहिता

 "जन्मना ब्राह्मणो ज्ञेयः"
  ----- पराशर उपपुराण, वैखानस कल्पसूत्र

जन्म से ब्राह्मण, संस्कार से द्विज, विद्या से विप्र और तीनों से श्रोत्रिय होता है।

क्षत्रियो वाथ वैश्यो वा कल्पकोटिशतेन च। 
तपसा ब्राह्मणत्वं च न प्राप्नोति श्रुतौ श्रुतम्।।
----- श्रीमद्देवीभागवत महापुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण

क्षत्रिय और वैश्य भी करोड़ों कल्पों तक तपस्या करके भी केवल तपस्या के दम पर ब्राह्मण नहीं बन सकते।
   
जो लोग विश्वामित्र का उदाहरण देते हैं, वो भी स्मरण रखें कि उन्होंने भी एक जन्म में ब्रह्मत्व प्राप्त नहीं किया। कई बार उनका शरीर बदला, पूरा शरीर नष्ट हो जाता तब केवल तेजरूप में बचते थे, ब्रह्मा जी नया शरीर देते थे। बीच में पक्षी की योनि भी मिली थी उन्हें। तब जाकर ब्राह्मण बने। उसमें भी उन्हें अनेक जन्मों में भी सफलता इसीलिए मिली क्योंकि उनका जन्म जिस चरु के कारण हुआ था वह ब्रह्मवक्तव्य से प्रेरित था।

शुक्लयजुर्वेद की काण्व शाखा के शतपथब्राह्मण में है बृहदारण्यकोपनिषद्, उसका वचन है...

"ब्रह्म वा इदमग्रआसीदेकमेव सृजत क्षत्रं यान्येतानि स नैव व्यभवत् स विशमसृजति स नैव व्यभवत्स शौद्रंवर्णमसृजत्।"

अर्थात् सबसे पहले ब्राह्मण वर्ण ही था। उसने क्षत्रिय वर्णका सृजन किया। वह ब्राह्मण क्षत्रिय का सृजन करने के बाद भी अपनी वृद्धिमें सक्षम नही हुआ, तब उसने वैश्य वर्ण का सृजन किया।
   
इसके अनन्तर (अर्थात् क्षत्रिय और वैश्यकी रचनाके बाद) भी वह ब्रह्म प्रवृद्ध न हो सका, तब उसने शूद्र वर्णकी रचना की।
   
ये तो सिद्ध ही है सभी वर्ण भगवान् से उत्पन्न हुए अब इन वर्णों का विभाग सुनिए। इन वर्णोंमें जन्म कैसे होता है इस विषय में भगवान् गीता में कहते हैं...

      "गुणकर्मविभागशः।"

अर्थात्, जन्मांतर में किये गए कर्मों और सञ्चित गुणोंके द्वारा विभाग करके ही भगवान् चारों वर्णोंमें जन्म देते हैं।

वर्णाश्रमाश्चस्वकर्मनिष्ठा: प्रेत्य कर्मफलमनुभूय तत: शेषेण विशिष्टदेशजातिकुलधर्मायु: श्रुतिवृत्तवित्तसुखमेधसो जन्म प्रतिपद्यन्ते।"
                  ----- स्मृतिसन्दर्भ

अर्थात् अपने कर्मोंमें तत्पर हुए वर्णाश्रमावलम्बी मरकर, परलोकमें कर्मोंका फल भोगकर, बचे हुए कर्मफलके अनुसार श्रेष्ठ देश, काल, जाति, कुल, धर्म, आयु, विद्या, आचार, धन, सुख और मेधा आदिसे युक्त, जन्म ग्रहण करते हैं।

कारणं गुणसंगोस्य सदद्योनिजन्मसु।
                    ----- श्रीमद्भगवद्गीता

गुणोंमें जो आसक्ति है वही इस भोक्ता पुरुष के अच्छी-बुरी योनियों में जन्म लेने का कारण है।

जन्मना जायते शूद्रः संस्कारात् भवेत् द्विजः। 
वेद पाठात् भवेत् विप्रः ब्रह्म जानाति ब्राह्मणः।।

अर्थात व्यक्ति जन्मतः शूद्र है। संस्कार से वह द्विज बन सकता है। वेदों के पठन-पाठन से विप्र हो सकता है। ब्रह्म को जानने वाला ब्राह्मण होता है।
   
इसके आधार पर कहते हैं वर्ण कर्म के द्वारा कोई भी बदल सकता है। किन्तु इस श्लोक का ये अर्थ बिल्कुल भी नहीं है। जन्मना जायते शूद्र: से ये नहीं हो जाता कि जन्म से सभी शूद्र हैं; इसका अर्थ है जन्म से सभी शूद्रवत् हैं ,अर्थात् वेद के अनधिकारी हैं किन्तु संस्कार होने से द्विज वेद का अधिकारी होता है।

ब्राह्मण: सम्भवेनैव देवानामपि दैवतम्। 
प्रमाणं चैव लोकस्य ब्रह्मात्रेव हि कारणम्।।
                    ----- मनुस्मृति

अर्थात्, जन्मसे ही ब्राह्मण देवताओंका भी देवता होता है और लोक में उसका प्रमाण माना जाता है इसमें वेद ही कारण हैं।

तपः श्रुतं च योनिश्चेत्येतद् ब्राह्मणककारणम्।
                    ----- महाभाष्य

जो ब्राह्मण से ब्राह्मणी में उत्पन्न और उपनयनपूर्वक वेदाध्ययन, तप, विद्यादिसे युक्त होता है, वही मुख्य ब्राह्मण होता है। मेरु तन्त्र और पराशर पुराण भी ब्रह्मक्षेत्रं ब्रह्मबीजं आदि श्लोकों से जन्मना महत्व का प्रतिपादन करते हैं।

तप: श्रुताभ्यां यो हीनो जातिब्राह्मण एव स:।
                    ----- महाभाष्य

जो तप और विद्यासे हीन है वह केवल जाति से ब्राह्मण होता है। विदुरजी व्यासजीके पुत्र थे जो ब्राह्मण हैं और सर्वज्ञ वैष्णवावतार हैं, फिर भी शूद्र योनि में जन्म होने से शूद्र ही रहे। महाभारत में विदुर स्वयं को ब्रह्मविद्याका अनधिकारी बताते हैं जिसके कारण उन्होंने सनत्सुजात जी को ब्रह्मविद्या के लिए बुलाया था।

विदुर जी कहते हैं,
शूद्रयोनावहं जातो नातोऽन्यद् वक्तुमुत्सहे।
कुमारस्य तु या बुद्धिर्वेद तां शाश्वतीमहम्।।
                    ----- महाभारत

अर्थात्, मेरा जन्म शूद्रयोनि में हुआ है अतः मैं (ब्रह्मविद्या में अधिकार नहीं होने से) इसके अतिरिक्त और कोई उपदेश देने का मैं साहस नहीं कर सकता, किन्तु कुमार सनत्सुजात की बुद्धि सनातन है, मैं उन्हें जानता हूँ।
महर्षि आपस्तम्ब ने धर्मसूत्रों में यह बात कही...

धर्मचर्य्या जघन्यो वर्णः पूर्वंपूर्वं वर्णमापद्यते जातिपरिवृत्तौ।
अधर्मचर्य्यया पूर्वोवर्णो जघन्यं वर्णमापद्यते जातिपरिवृत्तौ।।

धर्माचरण से निकृष्ट वर्ण अपने वर्ण से उत्तम वर्ण में जन्म लेता है। अधर्माचरण से पूर्व वर्ण अर्थात् उत्तम वर्ण भी निम्न वर्ण में जन्म लेता है।

तद्य इह रमणीयचरणाभ्यासो ह यत्ते रमणीयां योनिमापद्येरन् ब्राह्मणयोनिं वा क्षत्रिययोनिं वा वैश्ययोनिं वाथ य इह कपूयचरणाभ्यासो ह यत्ते कपूयां योनिमापद्येरनश्वयोनिं वा शूकर योनिं वा चाण्डालयोनिं वा।"
                  ------ छान्दोग्योपनिषत्

अर्थात्, उन में जो अच्छे आचरणवाले होते हैं वे शीघ्र ही उत्तमयोनि को प्राप्त होते हैं। वे ब्राह्मणयोनि, क्षत्रिययोनि अथवा वैश्ययोनि प्राप्त करते हैं तथा अशुभ आचरण वाले होते हैं वे तत्काल अशुभ योनिको प्राप्त होते हैं। वे कुत्ते की योनि, सूकर की योनि अथवा चाण्डालयोनि प्राप्त करते हैं।
उपरोक्त मन्त्र में स्पष्ट उल्लेख है कर्म के द्वारा ही अलग अलग योनियों में अथवा वर्ण में जन्म होता है।
   
यहां कोई अधिकार के हनन की बात नहीं है। जैसे कि अपनी पत्नी को वस्त्रहीन अवस्था में देख सकते हैं, लेकिन माता को नहीं। यहाँ पुत्र यदि कहे कि यह हमारे अधिकार का हनन है, तो मार खायेगा। वह उसका काम ही नहीं है। और यह ब्राह्मण जन्म ऐसे ही आरक्षण में नहीं मिल गया। ब्राह्मण का काम शूद्र करेगा तो उसे दोष लगेगा, वैसे ही शूद्र का काम ब्राह्मण के लिए वर्जित है।

तिर्यग्योनिगतः सर्वो मानुष्यं यदि गच्छति। 
स जायते पुल्कसो वा चाण्डालो वाऽप्यसंशयः।।

पशुयोनि का जीव जब पहली बार मनुष्य बनता है तो म्लेच्छ या चांडाल बनता है।

पुल्कसः पापयोनिर्वा यः कश्चिदिह लक्ष्यते। 
स तस्यामेव सुचिरं मतङ्ग परिवर्तते।।

हे मतङ्ग!! 
फिर वह उसी म्लेच्छ योनि में बहुत जन्मों तक बना रहता है।

ततो दशशते काले लभते शूद्रतामपि। 
शूद्रयोनावपि ततो बहुशः परिवर्तते।।

फिर सहस्र जन्मों के काल के बराबर समय बिताकर उसे शूद्रयोनि मिलती हैं जहां फिर वह बहुत से जन्म लेता है।

ततस्त्रिंशद्गुणे काले लभते वैश्यतामपि। 
वैश्यतायां चिरं कालं तत्रैव परिवर्तते।।

वहां तीस जन्म बिताकर (यदि वह अपने वर्णगत धर्म का पालन करता रहा, तो) वैश्य वर्ण में जन्म लेता है और पुनः कई जन्मों तक वैश्य ही रहता है।

ततः षष्टिगुणे काले राजन्यो नाम जायते। 
ततः षष्टिगुणे काले लभते ब्रह्मबन्धुताम्।।

वहां साठ जन्म बिताकर वह क्षत्रिय कुल में जन्म लेता है और फिर साठ जन्मों तक क्षत्रिय रहकर ब्राह्मण कुल में जन्म लेता है। यहां केवल वह ब्रह्मबन्धुत्व की स्थिति में रहता है, यानि जन्म मिला है, कर्म ब्राह्मण के नहीं हैं।

ब्रह्मबन्धुश्चिरं कालं ततस्तु परिवर्तते। 
ततस्तु द्विशते काले लभते काण्डपृष्ठताम्।।

ब्रह्मबन्धुत्व की स्थिति में जब दो सौ जन्म बीतते हैं तब उसका जन्म वेदज्ञानी ब्राह्मण कुल में होता है।

काण्डपृष्ठश्चिरं कालं तत्रैव परिवर्तते। 
ततस्तु त्रिशते काले लभते जपतामपि।।

ऐसे कुल में तीन सौ जन्म लेने के बाद वह ब्राह्मण के आचरण और गायत्री आदि के संस्कार से भी युक्त हो जाता है।

तं च प्राप्य चिरं कालं तत्रैव परिवर्तते।
ततश्चतुःशते काले श्रोत्रियो नाम जायते।।
                    ------ महाभारत

इस प्रकार से जन्मना ब्राह्मण होकर कर्मणा भी जब वह ब्राह्मण बनता है, तो ऐसे स्तर के चार सौ जन्मों के बाद इसे ब्रह्मबोध होता है।
   
अर्थात् जन्मना ब्राह्मण बनने के नौ सौ जन्मों के बाद वह कर्मणा भी ब्राह्मण बन पाता है। ऐसे घूमते फिरते नहीं, कि जब मन किया इसी शरीर से बन गए।
   
वर्ण देहाश्रित है। देह जन्माश्रित है। वर्ण कर्माश्रित नहीं है क्योंकि कर्म देह की अपेक्षा चिरस्थाई नहीं। वर्ण भौतिक अस्तित्व का परिचायक है और कर्म का आधार। इसीलिए कर्म वर्णाश्रित है, न कि वर्ण कर्माश्रित। कर्म बदलने से यदि वर्ण बदलेगा तो पूजा कराने वाला ब्राह्मण यदि धर्मरक्षा के लिए शस्त्र उठाये तो उसकी क्षत्रिय संज्ञा हो जाती, तो उसे अपनी पत्नी से ही ब्राह्मणीगमन का पाप लग जाता। कर्म वर्ण के ऊपर आश्रित है इसीलिए द्रोणाचार्य और युधिष्ठिर का कर्म उनके वर्ण पर प्रभाव न डाल सका।
   
यदि इच्छानुसार कर्म बदलने से वर्ण बदलने की स्वतंत्रता होती तो भगवान गीता में क्यों कहते?

      "स्वे स्वे कर्मण्यभिरतः संसिद्धिं लभते नरः।"

अपने अपने कर्म में लगे रहकर ही मनुष्य का कल्याण सम्भव है। इसीलिए महाभारत में जाबालि, बृहद्धर्म उपपुराण और पद्मपुराण आदि में कौशिक और नरोत्तम ब्राह्मण आदि को धर्मव्याध नामक कसाई, तुलाधार वैश्य और शुभा नामक स्त्री आदि धर्म का बोध कराते हैं। उनका कल्याण भी अपने अपने कर्म में रहकर ही हुआ।
   
पहले वर्ण मिलता है, तब उसके अनुरूप कर्म करने का अधिकार। कोई भी कर्म करके उसके अनुरूप वर्ण चयन करने का अधिकार नहीं है।

उदाहरण :- पहले व्यक्ति आरबीआई का गवर्नर बनेगा फिर नोट छापेगा। पहले पद तब अधिकार। कोई भी व्यक्ति नोट छाप कर ये नहीं कह सकता है कि चूंकि मैं आरबीआई के गवर्नर का काम कर रहा हूँ तो मुझे वही पद दे दो। इसी प्रकार पूर्वजन्म की योग्यता के आधार पर इस जन्म का वर्ण मिलता है, फिर उसके अनुरूप कर्म करने का अधिकार। कर्म चुनने की स्वतंत्रता किसी को भी नहीं है। यदि ऐसा होता तो भिक्षाटन करने (ब्रह्मवृत्ति) के लिए उत्सुक अर्जुन को भगवान नहीं रोकते।

इज्याध्ययनदानानि विहितानि द्विजन्मनाम्। जन्मकर्मावदातानां क्रियाश्चाश्रमचोदिताः।।"
                  ----- श्रीमद्भागवत ७।११।१३

कुछ लोग सूत जी का उदाहरण देते हैं। सूत जी अयोनिज हैं। पृथु जी के यज्ञ में बृहस्पति और इंद्र जी का भाग मिल जाने से यज्ञ कुण्ड से सूत जी की उत्पत्ति हुई।
   
सूत जी ब्राह्मण ही हैं, सूत उनकी संज्ञा है, न कि सूत जाति। पद्मपुराण और वायुपुराण में उनके प्रादुर्भाव की कथा है। 'अग्निकुण्डसमुद्भूत: सूतो विमलमानसः।' लेकिन उनका पालन पोषण सन्तानहीन सूत परिवार ने किया अतः वे भी उसी से पुकारे गए। जैसे राजा उपरिचर तथा अद्रिका अप्सरा की कन्या सत्यवती तथा ब्राह्मण शक्तिपुत्र पराशर के सहयोग से उत्पन्न व्यास जी ब्राह्मण थे। कैवर्त के द्वारा लालन पालन होने से सत्यवती दासकन्या नहीं बन गयी। ऋषि कण्व के द्वारा पालन पोषण करने मात्र से शकुंतला ब्राह्मणी नहीं बन गयी।
   
जैसे सूत रथी के रथ का कुशलता से संचालन करके उसके मार्ग को प्रशस्त करता है, जैसे गुरु शिष्य को मार्गदर्शन देकर उसका मार्ग प्रशस्त करता है, वैसे ही सूत जी ने मार्गदर्शन के माध्यम से ऋषियों का कल्याण किया, इसीलिए उन्हें सूत कहा गया।

वैसे कर्म देखें तो द्रोणाचार्य ने जीवन भर शस्त्र की ही कमाई खाई। लेकिन उन्हें कभी भी कहीं भी क्षत्रिय नहीं कहा गया। विदुर जी ने जीवन भर शास्त्रोपदेश ही किया लेकिन उन्हें किसी ने कभी भी ब्राह्मण नहीं कहा। कृष्ण जी ने अनेकों बार अर्जुन का रथ संचालन किया लेकिन उन्हें कभी किसी ने सूत नहीं कहा।

महर्षि रोमहर्षण जी को ऋषियों ने अपना सूत अर्थात् मार्ग दर्शक स्वीकार किया और बाद में इन्हीं को सूत जी महाराज कहा गया, अल्पज्ञानी लोग सूत जी को सूत जाति से सम्बन्धित कर देते हैं, परन्तु सूत जी का जन्म अग्निकुण्ड से ऋषियों द्वारा यज्ञ के दौरान हुआ, जिनके दर्शन से ऋषियों के रोंगटे खड़े हो गये क्योंकि इनके ललाट पर इतना तेज था। इनका प्रथम नाम रोमहर्षण हुआ। महर्षि श्री सूत जी साक्षात् ज्ञान स्वरूप थे तभी तो शौनकादि ऋषियों ने इन्हें अज्ञानान्धकार का नाश करने वाला सूर्य कहा।

अज्ञानध्वान्तविध्वंसकोटिसूर्यसमप्रभ। 
सूताख्याहि कथासारं मम कर्ण रसायनम्।।

कबीर दास ने कहा 'गुरु कुम्हार सिस कुम्भ है', तो इसका अर्थ यह नहीं कि सभी गुरु कुम्हार हैं, या सभी कुम्हार गुरु हैं। अपितु यह है कि जैसे अपरिपक्व मिट्टी से कुम्हार अपने मार्गदर्शन से, कभी मार कर, कभी सहलाकर परिपक्व घड़ा बनाता है, वैसे ही अपरिपक्व शिष्य को अपने मार्गदर्शन से गुरु परिपक्व बनाता है। इसीलिए गुरु का कुम्हार के समान होना बताया गया है। जैसे रोमहर्षण जी का सूत के समान वर्णन मिलता है।
   
कर्म से जाति का निर्धारण होता है, यह निःसंदेह सत्य है। पर क्या आप ६ वर्ष के बालक को देख कर कैसे कह सकते हैं कि वह ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य शूद्र में क्या बनेगा? क्योंकि अभी तो उसने तदनुरूप कर्म किया ही नहीं।
   
जहां कर्म से जाति का निर्धारण होने की बात है, तो वहाँ पिछले जन्म के कर्मों का संकेत है। पिछले जन्म के कर्म इस जन्म की जाति निर्धारित करते हैं, और इस जन्म के कर्म अगले जन्म की योनि या जाति का निर्धारण करते हैं। यदि ऐसा न होता, तो ब्राह्मणों के समान जीवन जीने वाली माता शबरी को ब्राह्मण क्यों नहीं माना गया, और क्षत्रिय के जैसे कर्म करने वाले परशुराम को ब्राह्मण क्यों कहा गया?

यह बहुत बड़ा भ्रमजाल है। यदि कर्म के आधार पर जाति होती तो फिर संसार में कर्मों का सम्मिश्रण नहीं होता। जैसे पानी पीने के कर्म को करने वाले एक श्रेणी में आते, और खाना खाने वाले दूसरी में। खाने वाले लोग पीते नहीं, और पीने वाले खाते नहीं। ये नियम शाश्वत होता। लेकिन यह तो विरोधाभास है, क्योंकि यहाँ तो कर्म सम्मिश्रित है। भगवान श्रीकृष्ण जब गाय चराते थे, तो उन्हें क्षत्रिय क्यों कहा गया, वैश्य क्यों नहीं? और भला विदुर जैसे महाज्ञानी तपस्वी को और संजय जैसे साधक को ब्राह्मण क्यों नहीं कहा गया?
   
इस जन्म की जाति का निर्धारण पिछले कर्मों से होता है। इस जन्म में यदि शूद्र धर्माचरण की मर्यादा में रहे, तो उसे अगली योनि में वर्ण में उन्नति मिलेगी, वह वैश्य बनेगा, अन्यथा नीचे गिर कर म्लेच्छ बन जायेगा। इसी प्रकार यदि क्षत्रिय मर्यादानुसार धर्माचरण करे, तो अगले जन्म में इस जन्म के कर्म फल के तौर पर ब्राह्मण बनेगा, और यदि ऐसा नहीं किया, तो अगली योनि में वैश्य या शूद्र या म्लेच्छ और यहां तक कि पशु भी बन सकता है।

विराट पुरुष के अंगों से जहां वर्णों की उत्पत्ति का वर्णन है, वहां भी 'अजायत' शब्द है, अर्थात् जन्म लिया। ये नहीं कहा कि सभी मनुष्यों को उत्पन्न किया और उसमें जिसने अमुक कर्म को अपनाया उसे ये कहा गया।

और कर्म तो शाश्वत नहीं हैं। मैं यदि साधना कर रहा हूँ, तो मैं अभी ब्राह्मण हूँ। किसी म्लेच्छ का संहार करने समय मैं तो क्षत्रिय बन जाऊँगा, और कृषि करते समय वैश्य और समाज सेवा करते समय शूद्र बन जाऊँगा। एक ही दिन में मैं कई बार सभी जातियों में घूम जाऊँगा। तो बताईये कि मेरी जाति क्या है? मैं किस वर्ण की कन्या से विवाह करूंगा? मैं क्या कहलाऊंगा?

मनुष्य तथा श्वान रोटिका भक्षण करें तो मनुष्य को श्वान या श्वान को मनुष्य नहीं कहेंगे या मत्स्य तथा कूर्म, जल में तैरते हैं तो मत्स्य को कूर्म तथा कच्छप को मत्स्य नहीं कहते। 
  अतः 
                    जन्मना एते भेदाः सन्ति।

..✍️पुजारी जी

यौन-सुख का विज्ञान : कुछ मिथकों का स्पष्टीकरण

.      यौन-सुख का विज्ञान : कुछ मिथकों का स्पष्टीकरण
                           डॉ राजीव अग्रवाल 

भाग १ - इतिहास, मास्टर्स और जॉनसन का कार्य एवं आगे के कार्य 

यौन-सुख या यौन-विज्ञान मानव के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण पक्ष है। हम अनेक प्रकार से इनसे चालित होते हैं। प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक सिग्मंड फ्रायड ने तो हमारे लगभग हर कार्य के मूल में बचपन से ही विद्यमान यौन-इच्छा को कारण बताया था। इस महत्वपूर्ण विषय पर अनेक भ्रान्तियां समाज में व्याप्त हैं। हमें इस विषय में जानना चाहिए। इसके ज्ञान से अनेक यौन विकृतियों और यौन रोगों के उपचार में भी सहायता मिलती है। मैं इस विषय के एक अंग के वैज्ञानिक पक्ष की विवेचना करूंगा। यह इस विषय की एक रोचक विवेचना होगी जिसे जानने के लिए अनेक महान वैज्ञानिकों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया था एवं अनेक स्वयंसेवकों ने अपना गहरा सहयोग दिया था। 

मानव-समाज में प्राचीन काल से प्रेम, यौन-भावना और यौन-व्यवहार को लेकर बहुत-कुछ कहा और लिखा जाता रहा है। अनेक आधुनिक वैज्ञानिकों ने भी विभिन्न जन्तुओं, प्राइमेट्स और मानव में इसे समझने का प्रयास किया है। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका के अल्फ्रेड किन्से ने सन् 1948 और 1953 में मानव-यौन-व्यवहार का बड़े पैमाने पर अध्ययन किया था, लेकिन उनका शोध मुख्य रूप से साक्षात्कारों और सर्वेक्षणों पर आधारित था। अमेरिका के स्त्री-स्वास्थ्य विशेषज्ञ (Gynaecologist) विलियम एच. मास्टर्स और अमेरिका की ही मनोवैज्ञानिक वर्जीनिया ई. जॉनसन ने पहली बार लोगों को प्रयोगशाला में लाकर प्रत्यक्ष अवलोकन और वैज्ञानिक यंत्रों और परीक्षणों के माध्यम से यौन-सुख और 'चरम-सुख' (Orgasam) का गहन वैज्ञानिक परीक्षण किया था। मास्टर्स एक पुरुष थे और जॉनसन एक महिला। उन्होंने सन् 1966 के प्रकाशित अपनी पुस्तक - Human Sexual Response - में अपने निष्कर्षों को प्रकाशित किया था। यह एक क्रान्तिकारी अध्ययन था जिसने ज्ञान-विज्ञान और समाज की सोच पर गहरा प्रभाव डाला था। उसके बाद अनेक अन्य आधुनिक तरीकों और यंत्रों - जैसे - खून की एडवान्स्ड जांचों, ECG, EEG और Functional Magnetic Resonance Imaging (fMRI) आदि - के माध्यम से अनेक वैज्ञानिकों ने इन बातों को बहुत गहराई से समझा। 

मास्टर्स और जॉनसन ने मानव-यौन-उत्तेजना को चार प्रमुख चरणों में विभाजित किया था - उत्तेजना, पठार, चरम सुख और समापन। उन्होंने फ्रायड के विचारों के विपरीत यह बताया कि योनि द्वारा और क्लाइटोरल ऑर्गैज्म की शारीरिक प्रतिक्रिया एक ही होती है। उन्होंने ही महिलाओं में एक ही यौन-चक्र में एक से अधिक बार चरम सुख (Multiple Orgasams) प्राप्त कर सकने की सम्भावना और क्षमता के विषय में भी बताया। उन्होंने इन सब बातों के बहुत शारीरिक और मानसिक डिटेल्स में जा कर अध्ययन किया।

अपने प्रयोगों के लिए मास्टर्स और जॉनसन ने स्वयंसेवकों में काम-क्रिया के समय विभिन्न चरणों में शारीरिक क्रियाओं - जैसे, श्वसन, हृदय-गति, रक्तचाप आदि - को नापने के लिए पॉलीग्राफ मॉनीटर्स का उपयोग किया। उन्होंने शरीर के विभिन्न स्थानों में इलेक्ट्रोड्स लगा कर इलेक्ट्रोमायोग्राफी के द्वारा मांसपेशियों के संकुचन और सिनेमैटोग्राफिक उपकरणों से अंगों में होने वाले रक्त-प्रवाह को नापा। मास्टर्स और जॉनसन ने मुख्य रूप से शारीरिक और तंत्रिका तंत्र की प्रतिक्रियाओं को देखा था। उसके बाद 1970 से 2000 के दशक में - और उसके बाद भी - यौन-उत्तेजना के विभिन्न चरणों में रक्त में मुक्त होने वाले विभिन्न हॉरमोन्स, न्यूरोट्रान्समिटर्स और मस्तिष्क की गतिविधियों का गहन अध्ययन किया गया। इनसे इस क्षेत्र के हमारे ज्ञान में बहुत वृद्धि हुई। मैं इस विषय में कुछ बातें यहां दे रहा हूं, शेष बातों के बारे में मैं इसकी अगली कड़ी में लिखूंगा। तब मैं इस विषय की अन्य बातों को भी देखूंगा।

यौन-उत्तेजना के समय सक्रिय होने वाले विभिन्न हॉर्मोन्स और न्यूरोट्रान्समिटर्स तथा उनके कार्य

यौन-उत्तेजना और चरम सुख (Orgasm) के दौरान हमारे शरीर में अनेक हॉर्मोन्स, न्यूरोट्रान्समिटर्स और अन्य रासायनिक पदार्थ सक्रिय होते हैं। ये पदार्थ मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र, हृदय, रक्त वाहिकाओं और प्रजनन अंगों के बीच समन्वय स्थापित करते हैं। इनके कुछ प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं -

• ऑक्सीटोसिन (Oxytocin - जिसे प्रायः 'लव हॉर्मोन' कहा जाता है)

ऑक्सीटोसिन मस्तिष्क के हाइपोथैलेमस में बनता है और मुख्यतः पिट्यूटरी ग्रंथि के पिछले भाग से रक्त में मुक्त होता है। यौन उत्तेजना और चरम सुख के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों में इसके स्तर में वृद्धि देखी गई है, हालांकि यह वृद्धि सभी अध्ययनों में समान रूप से नहीं पाई गई है।

यह गर्भाशय और प्रजनन तंत्र की कुछ मांसपेशियों के संकुचन में सहायता करता है। पुरुषों में यह शुक्रवाहिनी (Vas Deferens) और अन्य प्रजनन नलिकाओं की गतिशीलता तथा वीर्यस्खलन की प्रक्रिया में भी भूमिका निभाता है।

इसके अतिरिक्त ऑक्सीटोसिन सामाजिक जुड़ाव, भावनात्मक निकटता, मातृत्व और आपसी विश्वास से सम्बन्धित मस्तिष्कीय प्रक्रियाओं में भाग लेता है। इसी कारण इसे लोकप्रिय भाषा में 'लव हॉर्मोन' कहा जाता है। हालांकि, भावनात्मक जुड़ाव केवल इसी हॉर्मोन पर निर्भर नहीं करता है।

• वैसोप्रेसिन (Vasopressin या Antidiuretic Hormone - ADH)

वैसोप्रेसिन भी हाइपोथैलेमस में बनता है और पिट्यूटरी ग्रंथि के पिछले भाग से रक्त में मुक्त होता है। इसका प्रमुख कार्य शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखना है। यह गुर्दों (Kidneys) में पानी के पुनः अवशोषण को बढ़ाता है। आवश्यकता पड़ने पर यह रक्त वाहिकाओं को संकुचित करके रक्तचाप को भी प्रभावित करता है।

वैसोप्रेसिन का मस्तिष्क में भी महत्व है। यह सामाजिक पहचान, सामाजिक व्यवहार और कुछ परिस्थितियों में साथी के प्रति जुड़ाव से सम्बन्धित तंत्रिका प्रक्रियाओं में भाग लेता है। कुछ पशु-अध्ययनों में इसके और जोड़ीदार के प्रति व्यवहार के बीच सम्बन्ध पाया गया है।

हालांकि, मानव में यौन उत्तेजना या चरम सुख के समय इसके रक्त-स्तर में कोई निश्चित परिवर्तन होने के पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं। इसी प्रकार यह कहना भी वैज्ञानिक रूप से उचित नहीं है कि यह हॉर्मोन अकेले व्यक्ति में अपने साथी के प्रति वफादारी, समर्पण अथवा सुरक्षात्मक भावना पैदा करता है।

• प्रोलैक्टिन (Prolactin)

प्रोलैक्टिन मस्तिष्क के नीचे स्थित पिट्यूटरी ग्रंथि के अगले भाग से निकलने वाला हॉर्मोन है। महिलाओं में इसका प्रमुख कार्य स्तन ग्रंथियों के विकास और दूध के निर्माण में सहायता करना है।

पुरुषों और महिलाओं दोनों में चरम सुख के तुरन्त बाद रक्त में प्रोलैक्टिन का स्तर बढ़ता है। यह वृद्धि यौन संतुष्टि (Sexual Satiety) और उत्तेजना में अस्थायी कमी और शिथिलता से सम्बन्धित मानी जाती है।

पुरुषों में चरम सुख और वीर्यस्खलन के बाद एक विश्राम काल आता है, जिसे रिफ्रैक्ट्री पीरियड (Refractory Period) कहते हैं। इस दौरान व्यक्ति कुछ समय तक दोबारा यौन उत्तेजना अथवा चरम सुख प्राप्त करने में असमर्थ हो सकता है। प्रोलैक्टिन की वृद्धि को पहले इस प्रक्रिया का प्रमुख कारण माना जाता था, लेकिन आधुनिक शोधों से यह स्पष्ट हुआ है कि केवल प्रोलैक्टिन को इसका कारण नहीं माना जा सकता है। इसमें मस्तिष्क के डोपामाइन तंत्र तथा अन्य तंत्रिका और हॉर्मोन सम्बन्धी प्रक्रियाओं की भी भूमिका हो सकती है। इस विश्राम काल का पूरा तंत्र अभी स्पष्ट नहीं है।

यहां पर इस मिथक को स्पष्ट करना भी आवश्यक है कि आम धारणाओं के विपरीत इस शिथिलता का कारण वीर्य स्खलन से नहीं है। इसका कारण मांसपेशियों के संकुचन के बाद उनके आराम की स्थिति में आने, इन हॉर्मोन्स के स्तर में बदलाव एवं शरीर की अन्य फिजियोलॉजी में अंतर आने से होता है। यदि हम किसी प्रकार वीर्य को शरीर के बाहर आने से रोक दें तो भी आर्गैज्म के बाद उतनी ही शिथिलता महसूस होगी।

• एड्रीनलीन और नोरएड्रीनलीन (Adrenaline and Noradrenaline)

ये दोनों कैटेकोलामीन्स (Catecholamines) हैं और शरीर के सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम (Sympathetic Nervous System) का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यौन उत्तेजना बढ़ने पर शरीर की यह प्रणाली सक्रिय होती है। आगे फिर ये यौन उत्तेजना को और बढ़ाते हैं।

चरम सुख के समय इनके स्तर में अस्थायी वृद्धि देखी गई है। इनके कारण हृदय की धड़कन तेज होती है, रक्तचाप बढ़ता है और श्वसन की गति में वृद्धि होती है। चरम सुख के बाद इनके स्तर में पुनः गिरावट आती है और शरीर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौटता है।

• डोपामाइन (Dopamine)

डोपामाइन मुख्यतः एक न्यूरोट्रान्समिटर (Neurotransmitter) है, न कि पारम्परिक अर्थ में हॉर्मोन। यह मस्तिष्क के Reward System अर्थात् पुरस्कार और प्रेरणा से सम्बन्धित तंत्र का एक महत्वपूर्ण रासायनिक संदेशवाहक है। इस रिवॉर्ड सिस्टम को हम इस श्रृंखला की अगली कड़ी में भी देखेंगे।

यौन इच्छा और उत्तेजना के दौरान मस्तिष्क के कुछ भागों में डोपामाइन की गतिविधि बढ़ती है। यह व्यक्ति में यौन गतिविधि की इच्छा, प्रेरणा और सुखद अनुभव की प्रत्याशा पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

चरम सुख के दौरान और उसके बाद डोपामाइन सम्बन्धी गतिविधियों में परिवर्तन होता है। इसका सम्बन्ध यौन-संतुष्टि और चरम सुख के बाद आने वाली उत्तेजना में कमी से भी है।

• एंडोर्फिन (Endorphins)

एंडोर्फिन हमारे शरीर में बनने वाले प्राकृतिक ओपिओइड पेप्टाइड्स (Natural Opioid Peptides) हैं। ओपिओइड का अर्थ ओपियम - अर्थात् अफीम - से है। ये मुख्य रूप से दर्द की अनुभूति को कम करने और तनाव तथा असुविधा को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं।

यौन क्रिया और चरम सुख के दौरान मस्तिष्क के प्राकृतिक ओपिओइड तंत्र की भी भूमिका होती है। ये सुखद अनुभूतियों और शारीरिक आराम से सम्बन्धित प्रक्रियाओं को प्रभावित करते हैं। हालांकि, चरम सुख के बाद मिलने वाली शान्ति और नींद का पूरा श्रेय केवल एंडोर्फिन को देना उचित नहीं होगा। इसमें अनेक अन्य तंत्रिका और हॉर्मोन सम्बन्धी प्रक्रियाएँ भी शामिल होती हैं।

• टेस्टोस्टेरोन (Testosterone)

टेस्टोस्टेरोन पुरुषों का प्रमुख यौन हॉर्मोन है, हालांकि महिलाओं में भी यह कम मात्रा में बनता है। पुरुषों में इसका निर्माण मुख्यतः वृषणों (Testes) में होता है।

यह पुरुषों में यौन-इच्छा (Libido), शुक्राणुओं के निर्माण और प्रजनन क्षमता के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यह मस्तिष्क और प्रजनन अंगों - दोनों - पर प्रभाव डालता है। महिलाओं में भी यह यौन-इच्छा और कुछ प्रजनन सम्बन्धी प्रक्रियाओं को प्रभावित करता है। उनमें एस्ट्रोजेन भी अपना काम करता है।

टेस्टोस्टेरोन का स्तर सामान्यतः शरीर की दीर्घकालीन हॉर्मोनल स्थिति को दर्शाता है। यौन उत्तेजना के प्रत्येक अवसर पर इसका स्तर अचानक बढ़ना आवश्यक नहीं है।

• नाइट्रिक ऑक्साइड (Nitric Oxide - NO)

नाइट्रिक ऑक्साइड न तो हॉर्मोन है और न ही सामान्य अर्थ में न्यूरोट्रान्समिटर, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण गैसीय सिग्नलिंग अणु (Signaling Molecule) है।

पुरुषों में स्तम्भन (Erection) की प्रक्रिया में इसकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यौन उत्तेजना के दौरान तंत्रिका सिरों और रक्त वाहिकाओं की आन्तरिक परत (Endothelium) से नाइट्रिक ऑक्साइड मुक्त होता है। यह रक्त वाहिकाओं और लिंग के स्पंजी ऊतकों (Corpora Cavernosa) की चिकनी मांसपेशियों को शिथिल करता है। इससे वहां रक्त का प्रवाह बहुत बढ़ जाता है और स्तम्भन होता है।

इस प्रक्रिया में cGMP नामक एक अन्य रासायनिक संदेशवाहक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्तम्भन दोष (Erectile Dysfunction) के उपचार में उपयोग की जाने वाली Sildenafil जैसी दवाएं इसी नाइट्रिक ऑक्साइड-cGMP तंत्र पर कार्य करती हैं।

इस प्रकार यह स्पष्ट है कि यौन सुख केवल प्रजनन अंगों की गतिविधि नहीं है। इसमें मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र, रक्त संचार, हॉर्मोन्स और अनेक रासायनिक संदेशवाहकों का एक जटिल समन्वय होता है। अगली कड़ी में हम यह भी देखेंगे कि किस प्रकार मस्तिष्क का सोचने का ढंग भी इन बातों को प्रभावित करता है। हम यह भी देखेंगे कि किस प्रकार पार्टनर्स में प्रेम और सुरक्षा की भावना भी इन बातों को शुरू करने और बढ़ाने में सहायक होती है। आधुनिक विज्ञान ने इन सभी प्रक्रियाओं को समझने में महत्वपूर्ण प्रगति की है, हालांकि इनके अनेक पहलुओं पर अभी भी शोध जारी है। 

क्रमशः - fMRI द्वारा मस्तिष्क की बहुत बड़ी भूमिका का अध्ययन, मस्तिष्क का कौन सा भाग क्या काम करता है, शारीरिक और मानसिक उद्दीपन, यौन विकृतियां और अक्षमताएं, तनाव और मानसिक चिंताओं का प्रभाव और उनका विज्ञान, इन अध्ययनों पर धार्मिक, मेडिकल और वैज्ञानिक जगत की प्रतिक्रिया, काम-कला का महत्व और निष्कर्ष।
✍️ डॉ राजीव अग्रवाल 

Monday, 9 November 2026

गोवर्धन पर्वत क्या है? श्री कृष्ण जी का गोवर्धन पर्वत उठाने का वास्तविक स्वरूप क्या है?।

गोवर्धन पर्वत क्या है?

श्री कृष्ण जी का गोवर्धन पर्वत उठाने का वास्तविक स्वरूप क्या है?।

     हम उन महाराज कृष्ण जैसे अनेकों आचार्यों और योगियों के कितने बड़े आभारी हैं जिन्होंने 16 कलाओं को जाना और समय के अनुसार नीति को बरतते हुए संसार का पुनरुत्थान किया ।मानव को विचार करना चाहिए कि महाभारत का इतना संग्राम केवल महाराज कृष्ण का ही कर्तव्य था। जैसी राजनीति देखी, जैसा समय देखा, उसके अनुकूल व्यवहार किया।
यह उन्हीं की योग्यता थी, क्योंकि महाभारत काल में भौतिकता बहुत बढ़ गई थी। नाना प्रकार के यंत्र बन गए थे।  भौतिक विज्ञान से ऐसे यंत्रों का निर्माण कर एक दूसरे को नष्ट करने की योजनाएं बनाई जा रही थीं।
उन्हीं महाराज कृष्ण जी ने विनाशकारी युद्ध को रोकने का यत्न किया, परंतु जब कुछ नहीं हुआ तब महाभारत का युद्ध कराया। कितना विशाल संग्राम आज का मानव चकित होता चला जा रहा है ।इस संग्राम में सभी बुद्धिमान और वैज्ञानिक समाप्त हो गए। परंतु क्या करें जैसा मानव का समय होता है, उसी के अनुकूल वातावरण बन जाता है ।
     परंतु   साधारण मनुष्य के अंतर्मन में आने वाला विषय नहीं यह तो केवल परमात्मा की महानता है। जिसके आदेश से यह कार्य चल रहा है ।मानव तो यत्न कर सकता है। वह भी सीमित,असीमित नहीं।
परमात्मा इतना अनंत है कि वह सभी कुछ समय के अनुकूल करा देता है ।उस समय महान योगी कृष्ण जी महाराज ने एक ऐसे यंत्र का निर्माण किया था कि जो या तो त्रेता काल में लक्ष्मण जानते थे या द्वापर में महाराज कृष्ण जानते थे। महाभारत के संग्राम का जितना मैदान था उसके चारों ओर एक यांत्रिक रेखा का महाराज कृष्ण द्वारा प्रयोग किया गया था ,जिसके कारण संग्राम के यंत्रों का दूषित प्रभाव उस रेखा से बाहर न जा सका अर्थात संग्राम भूमि से बाहर अन्य प्राणियों पर उन यंत्रों का कोई दूषित प्रभाव नहीं हुआ था ।
यहां तक कि आकाश  के रास्ते से भी यंत्रों का दुष्प्रभाव अन्य प्राणियों पर और पृथ्वी पर न पड़े इस प्रकार का प्रबंध भी श्री कृष्ण जी महाराज द्वारा किया गया था।
इसको  स्वानमाम की रेखा कहते हैं ।
यह योग्यता और महान वैज्ञानिकता है ।जिसमें 16 कलाओं को जाना जाता है। इसी प्रकार लक्ष्मण रेखा त्रेता काल में सीता जी की कुटिया के चारों तरफ लक्ष्मण जी द्वारा रेखा का निर्माण किया था। जैसे परमात्मा अनंत है और उसके गुण अनंत हैं ऐसे ही महान व्यक्ति अनंत गुणों के स्वामी होते हैं। फिर भी महाराज कृष्ण भगवान नहीं थे कि जो चाहें सो कर दें।
  उनको कुछ लोग भगवान कहने लगे परंतु उनको भगवान होने का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सकता ।वह पूर्ण ब्रह्म नहीं माने जा सकते।
क्योंकि किसी भी ऋषि मंडल द्वारा ऐसा सिद्ध नहीं किया गया है। यदि आज महाराज कृष्ण को भगवान के रूप में मान लेते हैं या पूर्ण ब्रह्म स्वीकार कर लेते हैं तो ईश्वर की महत्ता में भी विच्छेद आ जाता है,  क्योंकि परमात्मा का नियम यह नहीं कहता। यदि परमात्मा  स्वयं अपने ही नियमों को तोड़ने लगे तो उनकी महत्ता ही नष्ट हो जाती है। दूसरे सर्वशक्तिमान परमात्मा को जन्म धारण करने की क्या आवश्यकता है  ? इस प्रकार अवतारवाद निरर्थक है।
परमात्मा तो निराकार रहते हुए भी जिस वस्तु की रचना कर देते हैं उसका नाश भी  निराकार होते हुए कर सकते। क्योंकि परमात्मा निराकार होते हुए सर्वशक्तिमान है।
      वास्तव में मानव ने इस रहस्य को जाना नहीं। महाराज कृष्ण योगेश्वर थे ,महान एवं विचित्र थे। अपने समय के बहुत बड़े बुद्धिमान थे ।अपने समय में वेदों के प्रकांड पंडित थे। महाराज कृष्ण का ऐसा प्रबल आत्मा था कि दूसरों का आत्मा उनके आत्मिक बल से प्रभावित होकर उनके ही आदेशों पर चलने लगता था।
योगेश्वर होने के नाते ही उन्होंने अर्जुन को अपना पंचमहाभूत  मानव शरीर में रहते हुए विराट रूप दिखा दिया था इससे दर्शक चकित हो जाता है। वास्तव में महाराज कृष्ण के जीवन को वास्तविक रूप में जाना ही नहीं। योगेश्वर महाराज कृष्ण की योग्यता एवं उनके चरित्र को नाना प्रकार से विकृत कर दिया है अनेक प्रकार की भ्रांतियां लोगों ने फैला दी हैं।
षोडश कलाओं  के जानने वाले भगवान कृष्ण ने अपने जीवन में किसी प्रकार का पाप कर्म नहीं किया ,वह इतने महान थे। क्यों नहीं किया।  यह प्राय होता है कि जब मानव संसार में आता है तो पाप भी करता है और पुण्य भी करता है। क्योंकि यह शरीर ही उसे पाप पुण्य कर्म करने के लिए प्राप्त होता है। महाराज कृष्ण इतने महान थे। अपने कार्यों में इतने दक्ष थे, ज्ञान और विज्ञान में इतने पारंगत थे कि वह किसी कार्य को करने के पश्चात उस पर पश्चाताप नहीं करते थे। नम्रता उनकी प्रतिभा थी।
महाराज कृष्ण विज्ञान में भ्रमण करते थे।  कितना विज्ञान उनके समीप था, वह जानते थे कि पृथ्वी में क्या है ?अंतरिक्ष के परमाणु क्या कर रहे हैं और कह रहे हैं ?
जो मानव विज्ञान के आश्रित होकर के वायुमंडल की तरंगों को जानने लगता है वही तो संसार में विज्ञानवेत्ता कहलाया जाता है।
     महाराज कृष्ण में अलौकिकवाद था ।इसी प्रकार भारतवर्ष में अनेक महापुरुष उत्पन्न होते रहे हैं। उन महापुरुषों के आगमन से एक विचित्र वाद छाता चला आया है। परंपरा से वैदिक परंपरा को उन्नत बनाने के लिए मानव का परम धर्म हो जाता है क्योंकि मानव की जो मीमांसा है वह मननशील के आधार पर निर्धारित है ,क्योंकि मानव वही कहलाता है जो मननशील होता है, जिसके मन का कोई संकलन होता है, उसी के जीवन में महानता की एक ज्योति प्रकट होती रहती है। जब हम प्रत्येक वाक्य को अपनाने का अथवा मनन करने का साधन बनाएंगे तो हमारा जीवन वास्तविक ज्योतिमय प्रतीत होने लगता है।
महाराज श्री कृष्ण के जीवन में सदैव अग्नि प्रदीप्त रहती थी। उनके पठन-पाठन का कार्यक्रम था, मनन करने की जो पद्धतियां थीं वह विचित्र  में सदैव परिणत रही हैं ।उन पद्धतियों को अपनाने के लिए आज हम लालायित रहते हैं। कि आज पुनः उन पद्धतियों को अपनाया जाए ।उन पद्धतियों के आधार पर ज्ञान और विज्ञान की पुनः विवेचना की जाए।  उस विज्ञान को पुनः लाना चाहिए जिस विज्ञान को जानकर के महाराज कृष्ण का पाठ्यक्रम सदा विचित्र रहा है।
महाराज कृष्ण ने धर्म और मानवता की रक्षा करना अपना परम उद्देश्य माना,  क्योंकि जिस राजा के राष्ट्र धर्म और मानवता की रक्षा नहीं होती उस राष्ट्र और पद्धतियों कदापि नहीं चुनना चाहिए।
      महाराज कृष्ण ने एक वाक्य कहा था कि जहां समाज में गौ की रक्षा होती है गौ  नाम के पशुओं की रक्षा करनी है।' गो 'नाम की इंद्रियों की रक्षा करनी है।  जिससे कि राष्ट्रीय विचारधारा और मानव पद्धति को विलक्षण बनाना है।
महाराज कृष्ण एक ध्वनि किया करते थे उसी ध्वनि के आधार पर मानो एक नाद होता था और गौएँ  प्रसन्न होकर के दूध देने के लिए तत्पर हो जाती थीं ।वह  जब प्रसन्न  हो जाती थीं तो उस समय उनके दुग्ध को पान किया जाता था ।जब पशु प्रसन्न होकर के दुग्ध को देता है तो  स्वामी के लिए बुद्धि वर्धक होता है। रक्तवर्धक होता है।
     महाराज कृष्ण ने गायों को प्रसन्न करने के बिंदु पर जोर दिया।  इसके  माध्यम से गायों की रक्षा होती रही ।गायों की रक्षा करना उनका  परम कर्तव्य था। क्योंकि उससे राष्ट्रीय परंपरा ऊंची बनती है। राष्ट्र में दूध देने वाला पशु है, उसी से मानव की बुद्धि ऊंची बनती है। मानव की बुद्धि में उर्ध्व गति आती है। ऐसे उत्तम पशु जिस राजा के राज में  हों  उनकी रक्षा करना यह सब का परम कर्तव्य हो जाता है।
महाराज कृष्ण कहा करते थे कि प्रत्येक घर में  घृत रहना चाहिए। 
महाराज कृष्ण की पत्नी ने उनसे निवेदन किया कि महाराज आप भोजन भी नहीं करते ना ही पान करते हो, सदैव ऐसे गोपनीय विषय में संलग्न हो जाते हो कि आपको संसार का ज्ञान ही नहीं रह पाता।
( गोपनीय विषयों में लगे रहना ही कृष्ण जी का गोपिकाओं में खेलते रहना मान लिया गया।  ना जानकार ,अज्ञानी लोग कहते हैं कि वह हमेशा गोपियों में खोए रहते थे।)
   कंस का वध करने के पश्चात महाराज कृष्ण समुद्र के तट पर विराजमान हो करके तप किया था।  12 वर्षों तक तपस्या करते रहे थे ।ऐसे तपस्वी को देवियों में विनोद करने वाला कहा तो यह अज्ञान ही तो है। न जानकर अर्थों का अनर्थ नहीं होना चाहिए ।अर्थों का अनर्थ होकर के महापुरुषों के जीवन की आभा समाप्त हो जाती है। महापुरुषों का क्रियाकलाप समाप्त हो जाता है। उसमें रूढ़िवादिता आ जाती है और वह रूढी इन महापुरुषों को हमसे दूर कर देती है जबकि वास्तव में प्रत्येक मानव को गोपिकाओं से विनोद करना चाहिए। 
यह गोपिका है क्या ?
यह मानव के द्वारा जो संकल्प विकल्प होते हैं, उनका नाम गोपनीय विषय कहा जाता है। जब हम उस गूढ गोपनीय विषय के विचार पर रहते हैं, उनका मंथन करते रहते हैं तो एक समय देवता बनने की हमारे द्वारा प्रवृत्ति आई तो देवता बन गए और एक क्षण समय आया तो असुर बन गई। अब विचारना है कि हम असुर बन कर रहें या देवता ? 
इन पर मंथन करना, इन पर विचार करना प्रत्येक मानव कर्तव्य है ।
जब मानव इन पर विचार करता है तो गोपनीय विषय विचारता है। भगवान कृष्ण को कहा जाता है उनके 16008 गोपियां थी या
 पत्नियां थीं । वो क्या थीं ?

भगवान कृष्ण को 16008 वेद की वेद की ऋचाएं कंठस्थ थीं।  उन्ही में रमण करते रहते थे ।उनका मंथन करते रहते थे। न भोजन की स्मरण रहता था ना संसार का स्मरण आता था)

भगवान कृष्ण ने कहा कि देवी मैं क्या करूं यह जो वेदों का ज्ञान है यह ऐसा गोपनीय विषय है कि मेरा हृदय प्रसन्न होता है और उसे त्यागने के लिए मेरी इच्छा नहीं होती कि मैं आज इस भौतिक परंपरा को त्याग दूँ अथवा यह गोपनीय विषय मेरे हृदय से दूर चला जाए। इस प्रकार वह सदैव गोपनीय विषयों को लेकर विचार में निमग्न  रहते थे। नई-नई अनुसंधान करने में संलग्न रहते थे। श्री कृष्णा जी महाराज एवं  माता रुक्मणी (पति और पत्नी )दोनों एकांत स्थान में विराजमान होते वेदों की चर्चा प्रारंभ होती रहती, विचार चलता रहता, और उनका हृदय मग्न रहता कि आज वैदिक विचार धाराओं की छत्रछाया में हमारा जीवन परिपक्व हो रहा है।

महाराज कृष्ण मौनधुक (वेदों में इसको सोनधुक भी कहा गया है,) नाम की रेखा को जानते थे जो अंतरिक्ष में छा जाने के बाद सूर्य को ढक लेती थी। अर्जुन की प्रतिज्ञा को पूरा कराने के लिए उसी    रेखा को उन्होंने अंतरिक्ष में बनाया था । जिससे सूर्यास्त होने का दृश्य पैदा हो गया था।
परमात्मा की उपासना करना और प्रत्येक वस्तु पर चिंतन करना उनका उद्देश्य होता था ।
वे जिस मार्ग को भी अपनाना चाहते थे उस पर अपना पूर्ण चिंतन करते थे ।उसी में निधारित  हो जाते थे।
प्राची दिक  , दक्षिण दिक, प्रतिची दिक  ,उदीची डिगक ,पृथ्वी कला, वायु कला, अंतरिक्ष कला, समुद्र कला ,सूर्य कला, चंद्रकला, अग्नि कला, विद्युत कला, मन कला, चक्षु कला, स्त्रोत्र कला,घ्राण कला,यह 16 कलाएं थीं,जिनको भगवान कृष्ण अच्छी प्रकार से जानते थे।
कलाओं का ज्ञान होने के पश्चात संसार में ब्रह्म वेता ,विज्ञान वेता , भौतिक और आध्यात्मिक से विशेष ज्ञान प्राप्त हो सकता था। इन्हीं कलाओं को संसार में जानने वाला महान योगी कहलाता है।
इन्हीं 16 कलाओं में रत रहने के कारण कृष्ण जी महाराज को 16,000 गोपियों का पति कहा जाता है जो मूर्खता है,  अज्ञानता है और अनार्यपन है।
महाराज रामचंद्र जी 12 कलाओं को ही जानते थे , जबकि महाराज श्री कृष्ण जी 16 कलाओं के ज्ञाता थे।
25 वर्ष तक महाराज कृष्ण ने संदीपनी ऋषि के आश्रम में उज्जैन में अध्ययन किया ,   25 वर्ष के पश्चात उनका संस्कार विवाह हुआ। तत्पश्चात वह संसार के कार्यों में लीन हो गए ।संसार के कार्यों में  लीन रहकर महाराज कृष्ण का जीवन बड़ी पवित्रता में रहा ,महान रहा। उनके जीवन में कभी अश्लीलता नहीं आई ।जिसे आज का मानव अश्लील कह करके उनको अपमानित करता है। आधुनिक काल का व्यक्ति चाहे कुछ भी कहता हो परंतु उस समय का साहित्य कुछ और ही कहता है। उस समय का साहित्य काल बड़ा विचित्र और महान रहा है। बाल्यकाल से ही उन्होंने नाना प्रकार की विद्याओं का अध्ययन किया।
    महाराज कृष्ण एक समय गोपियों में विनोद ही करते रहे । विनोद करते करते हुए कई दिवस हो गए ।महारानी रुक्मिणी आई, कहा – प्रभु आप क्या कर रहे हैं ?आप इन गोपियों  में विनोद करते रहते हैं। आपको राष्ट्र का ध्यान ही नहीं है। भगवान कृष्ण ने कहाव- देवी !यह संसार तो चलता जा रहा है, और चलता चला जाएगा। परंतु मुझे गोपीका से विनोद करने दो। मुझे आनंद आता है। जब मैं इनसे विनोद करता हूं तो मेरी अंतरात्मा शक्ति को प्राप्त कर लेती हैं। भगवान कृष्ण जब यह कहा करते हो तो रुक्मिणी मौन हो जाती, और कोई उत्तर नहीं बना तो कहा करती – भगवान ! भोजन, भोजन इत्यादि पान करो।
     हमारे जीवन में 5 अवगुण होते हैं काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जब यह किसी व्यक्ति के अंदर आ जाते हैं तो समझो वह सर्प की तरह हो जाता है अर्थात विषधर हो जाता है सबकी तरफ फुंकारने लगता है । इन्हीं पांचों अवगुणों के ऊपर चढ़ करके अर्थात उनको वश में करके कृष्ण जी नाचते हैं ,नृत्य करते हैं। यही नाग मंथन हैं यही नागनाथन है। जो अज्ञानी लोग हैं वह उसका अर्थ कुछ और लगाते हैं अनेक मनगढ़ंत, दृष्टकूट कहानी बनाकर के लोगों में पेश करते हैं। कालीदह पर काले नाग को अपने वश में करके कृष्ण जी को नाचता हुआ दिखाते हैं , वह वास्तविकता से बहुत दूर हैं।
समुद्र कला, पृथ्वी कला, अंतरिक्ष कला और वायु कला से खाद्य और खनिज पदार्थ उत्पन्न होते हैं। इसी को वर्धन करने के लिए अर्थात इसमें वृद्धि करने के लिए कृष्ण जी ने प्रयास किया था। इसी से नाना प्रकार की वनस्पतियां उत्पन्न होती हैं। अन्न उत्पन्न होता है ।खनिज उत्पन्न होता है। उसका जो प्राणी पान करता है। उसके ऊपर जो अनुसंधानकर्ता है, वह मानव इस पृथ्वी का, गौ का स्वामी बन जाता है ।उसके ऊपर उसका आधिपत्य हो जाता है। उसका वह नित्य प्रति वर्धन करता है, यही गोवर्धन है।
      अंततः निवेदन करना चाहूंगा कि गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठाना, राधा नामक काल्पनिक औरत के प्रेम प्रसंग में ही रत रहना, गोपियों के पीछे दौड़ना ऐसा लांछन कृष्ण जी पर ना लगाएं। उनके वास्तविक गुणों को समझने का प्रयास करें। सारी इंद्रियों को अपने वश में कर लेना और ग्यारहवें मन को अपने वश में कर लेना ही इस संसार रूपी पहाड़ को उठा लेना होता है। 
यही गोवर्धन है। 
इसको वास्तविक स्वरूप में समझने का ज्ञानी पुरुष प्रयास करें ।इसी ज्ञान को आगे बढ़ाने का भी प्रयास करें। पाखंड और झूठ का नाश करें। जिससे कि हम कृष्ण जी महाराज के वास्तविक गुणों से जानकार हो सके।
धन्यवाद।

✍️डॉ देवेंद्र सिंह आर्य एडवोकेट, ग्रेटर नोएडा, 9811838317
चेयरमैन : उगता भारत समाचार पत्र ग्रेटर नोएडा
       (पूर्व में प्रकाशित प्रसारित)

Friday, 6 November 2026

33 करोड़ देवी-देवता मंदिर में नहीं, आपकी पीठ में बैठे हैं। विज्ञान भी मान गया।

33 करोड़ देवी-देवता मंदिर में नहीं, आपकी पीठ में बैठे हैं। विज्ञान भी मान गया।

जी हाँ। हमें बचपन से सिखाया गया - 33 करोड़ देवी-देवता होते हैं।
पर यह अधूरा सत्य है।

सत्य यह है - 33 करोड़ नहीं, 33 कोटि।
और कोटि का अर्थ होता है - प्रकार, श्रेणी।

शास्त्र कहते हैं - 8 वसु + 11 रुद्र + 12 आदित्य + 1 इंद्र + 1 प्रजापति = 33 कोटि।

और परम आश्चर्य यह है कि वही 33 प्रकार आपकी पीठ में, आपकी रीढ़ में विराजमान हैं। बाहर नहीं, भीतर।

आज उसी भीतर के ब्रह्मांड को, पूरी श्रद्धा के साथ विज्ञान की भाषा में समझने का एक छोटा सा प्रयास कर कर रही हु। 

1. जन्म का पहला सत्य - आप 33 हड्डियां लेकर आए हैं

आधुनिक विज्ञान जिसे Vertebral Column कहता है, हमारे ऋषियों ने उसे ब्रह्मदंड, मेरुदंड, ज्ञानदंड कहा।

माँ के गर्भ में जीवन का निर्माण कैसे होता है? सबसे पहले दिल नहीं बनता। सबसे पहले बनती है एक छोटी सी रेखा - Neural Tube - मात्र 3 सप्ताह में। उसी एक रेखा से आपका पूरा शरीर बनता है।

इसीलिए वेदों ने इसे कहा - ब्रह्मदंड - ब्रह्मा की वह छड़ी जिससे सृष्टि बनती है। यह कविता नहीं, शरीर विज्ञान है।

जब आप जन्म लेते हैं, तो आपकी रीढ़ में 33 स्वतंत्र अस्थियां होती हैं -

• गर्दन में - 7 - Cervical • छाती में - 12 - Thoracic • कमर में - 5 - Lumbar • त्रिक में - 5 - Sacral • पूंछ में - 4 - Coccygeal 
7+12+5+5+4 = 33

और फिर ईश्वर की अद्भुत लीला देखिए - बड़े होते-होते नीचे की 9 हड्डियां एक हो जाती हैं। त्रिक की 5 मिलकर एक बन जाती है - Sacrum, और पूंछ की 4 मिलकर एक - **Coccyx**।

तो 33 में से 8 जुड़कर 2 बन गईं। बचीं = 33 - 8 + 2 = 26

इसीलिए किताबों में दो बातें लिखी होती हैं और दोनों ही सत्य हैं -

जन्म के समय 33, और बड़े होने पर गिनने में 26। योग ने हमेशा 33 ही गिना, क्योंकि चेतना के केंद्र 33 ही हैं।

2. आपकी रीढ़ ही सुमेरु पर्वत है
पुराण कहते हैं - ब्रह्मांड के बीच में स्वर्णमय सुमेरु पर्वत है, जिसके चारों ओर सारे लोक घूमते हैं। सारे देवता वहीं रहते हैं।

योगी कहते हैं - यत् पिंडे तत् ब्रह्मांडे। जो ब्रह्मांड में है, वही देह में है। आपकी रीढ़ ही सुमेरु है।

विज्ञान भी इसे 3 रूपों में मानता है -

पहला - आकार एक जैसा: सुमेरु का वर्णन है - ऊपर चौड़ा, बीच में पतला, नीचे फिर चौड़ा। आपकी रीढ़ का MRI देखिए - गर्दन (7) पर चौड़ी, छाती (12) पर पतली, और कमर (5) पर फिर सबसे मोटी और बलशाली।

दूसरा - संतुलन उसी पर टिका है: शास्त्र कहते हैं - सुमेरु हिला तो प्रलय। शरीर-शास्त्र कहता है - रीढ़ की एक डिस्क 1 मिलीमीटर भी खिसक जाए तो पूरा जीवन हिल जाता है - हाथ सुन्न, पैर सुन्न, सांस तक रुक जाती है। क्योंकि पूरा शरीर इसी पर्वत पर टिका है।

तीसरा - चढ़ाई उसी पर होती है: सुमेरु पर देवता चढ़कर स्वर्ग जाते हैं। आपकी रीढ़ पर आपकी चेतना चढ़ती है - कुंडलिनी के रूप में, नीचे मूलाधार से ऊपर सहस्रार तक। वही स्वर्गारोहण है।

इसीलिए हमारे गुरुओं की पहली आज्ञा है - मेरुदंड को सीधा रखो। झुका हुआ सुमेरु कभी ब्रह्मांड नहीं संभाल सकता।

3. आपकी रीढ़ ही 33 पायदानों वाली स्वर्ग की सीढ़ी है
इसे प्रणाम करके देखिए -

सबसे नीचे - पाताल लोक - Coccyx (4) - मूलाधार। जहाँ कुंडलिनी सर्पिणी सुप्त है। डर, अंधकार, वासना का स्थान।

उससे ऊपर - धरती लोक - Sacrum (5) - स्वाधिष्ठान, मणिपूर। जहाँ हम पैसा, परिवार, रिश्तों के लिए संघर्ष करते हैं। अधिकांश जीवन यहीं बीत जाता है।

बीच में - अंतरिक्ष लोक - Lumbar (5) - अनाहत। हृदय का स्थान। यहाँ से प्रेम की वायु बहती है।

उससे ऊपर - स्वर्ग लोक - Thoracic (12) - यही हैं 12 आदित्य। विशुद्धि तक। यहाँ से वाणी, संगीत और सत्य का जन्म होता है।

सबसे ऊपर - ब्रह्म लोक - Cervical (7) - यही हैं 7 सप्तर्षि। आज्ञा और सहस्रार। यहाँ शिव का वास है।

कुंडलिनी जब चढ़ती है तो पाताल से ब्रह्मलोक तक की यात्रा करती है। हर हड्डी एक सीढ़ी, हर सीढ़ी पर एक देवता को प्रणाम करना पड़ता है।

इसीलिए कहा गया - रीढ़ टेढ़ी तो यात्रा टेढ़ी। सीधी रीढ़ में ही ऊर्जा सीधी चढ़ती है।
4. समुद्र मंथन बाहर नहीं, आपके भीतर रोज हो रहा है

इसे आज ऐसे समझिए -
• क्षीर सागर = आपका मन और Cerebrospinal Fluid - मस्तिष्क के चारों ओर बहता 150ml अमृत-जल • मंदराचल पर्वत = आपकी रीढ़ - मंथन की मथानी • वासुकि नाग = इड़ा-पिंगला - आपकी श्वास • कूर्म = मूलाधार - जिसने पर्वत को आधार दिया • देवता-असुर = आपके अच्छे और बुरे विचार 

और मंथन से पहले क्या निकला? हलाहल विष।
ध्यान में भी पहले क्या निकलता है? दर्द, क्रोध, पुरानी स्मृतियां। उसे शिव की तरह पीना पड़ता है।

तब जाकर अंत में अमृत निकलता है - जो सहस्रार में ब्रह्मरंध्र से टपकता है। योगी उसे पीकर तृप्त हो जाते हैं।
अंतिम प्रार्थना

इसलिए हमारी रीढ़ को 11 नाम दिए गए हैं - मेरु, मंदराचल, ब्रह्मदंड, ज्ञानदंड, वीणा, यज्ञ-स्तंभ, गंगा, शेषनाग, हनुमान की पूंछ, कल्पवृक्ष का तना, और काल का पैमाना।

जिस दिन यह झुक गई, समझो बुढ़ापा आ गया। जब तक यह सीधी है, आप युवा हैं।

हमारे बुजुर्ग ठीक कहते थे - मेरुदंड सीधा रखो, जीवन स्वयं सीधा रहेगा।

आपसे करबद्ध निवेदन है - इस 33 देवताओं वाले दरबार को रोज दो मिनट दीजिए। सीधा बैठिए, गहरी श्वास लीजिए।

क्योंकि देवता बाहर नहीं, इसी सीढ़ी पर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

हर हर महादेव।

अगर आज समझ आ गया कि देवता बाहर नहीं, भीतर हैं, तो इस ज्ञान को रोकिए मत।
एक ऐसे व्यक्ति को शेयर कर दीजिए जिसकी रीढ़ रोज दुखती है, शायद उसकी आत्मा दुख रही है।

कमेंट में लिखिए - "हर हर महादेव - मेरी रीढ़ ही मेरा सुमेरु है"
देखते हैं कितने सनातनी अपनी रीढ़ को प्रणाम करते हैं।

क्या आपकी रीढ़ सीधी है? 
सीधी है तो आप युवा हैं। झुकी है तो ऊर्जा रुकी है।
आज से 2 मिनट रोज़ सुमेरु को सीधा रखिए।

इस पोस्ट को Save कर लीजिए, रोज याद दिलाएगी।
जय श्री राम लिखकर अपनी ऊर्जा को प्रणाम करें।

✍️ जी सिंह 

Monday, 2 November 2026

इरफान हबीब और रोमिला थापर को एक खत #VIJAYMANOHAR TIWARI

        इरफान हबीब और रोमिला थापर को एक खत
                    --------------------------------
              #VIJAYMANOHAR TIWARI
वामपंथी इतिहासकार इरफान हबीब और रोमिला थापर को कुछ समय पहले एक चिट्ठी लिखी थी। मैंने उन्हें  लिखा है कि आज इतिहास को लेकर भारतीयों में पहले से ज्यादा जागरूकता है। इंटरनेट ने तथ्यों को उजागर करने में बहुत मदद की है। आखिर ऐसा क्या सच सामने आ गया है कि एक समय इतिहास लेखन में इरफान हबीब और रोमिला थापर जैसे बड़े प्रतिष्ठित नाम आज आम लोगों के लिए गाली बन गए हैं। कभी सोचें कि लोग क्यों आप पर लानतें भेज रहे हैं? हो सके तो जवाब दें।
पूरी चिट्ठी इस प्रकार है-
आदरणीय इरफान हबीब साहब/ रोमिला थापर मैम,
सादर प्रणाम। मैं साइंस का विद्यार्थी रहा हूं। मगर बहुत बचपन से ही मेरी दिलचस्पी इतिहास में थी। लेकिन सबसे पास के कॉलेज में इतिहास में एमए की व्यवस्था ही नहीं थी और मैं पढ़ाई के लिए बाहर जा नहीं सकता था इसलिए गणित में एमएससी करके एक साल काॅलेज में पढ़ाया। फिर लिखने के शौक की वजह से मीडिया में आ गया। करीब पच्चीस बरस प्रिंट और टीवी में काम किया। इस दरम्यान पांच साल तक लगातार आठ दफा भारत भर के कोने-कोने में घूमनेे का भी मौका मिला। इन पच्चीस-तीस सालों में इतिहास ने मेरा पीछा कभी नहीं छोड़ा। स्कूल से कॉलेज तक की अपनी पूरी पढ़ाई में जितनी किताबें नहीं पढ़ी होंगी, उतनी अकेले इतिहास की किताबें पढ़ी होंगी। खासतौर से भारत का मध्यकालीन इतिहास। भारत के "मध्यकाल' से आप जैसे विद्वानों का आशय जो भी हो, मेरी मुराद लाहौर-दिल्ली पर तुर्कों के कब्जे के बाद से शुरू हुए भयावह दौर की है।
 मुझे अच्छी तरह याद है कि तीस साल पहले गणित की डिग्री लेते हुए जब इतिहास की किताबों में ताकाझांकी शुरू की थी तब इरफान हबीब और रोमिला थापर के नाम बहुत इज्जत से ही सुने और माने थे। हमने आपको इतिहास लेखन में बहुत ऊंचे दरजे पर देखा था। हम नहीं जानते थे कि इतिहास जैसे सच्चे और महसूस किए जाने वाले विषय में भी कोई मिलावट की गुंजाइश हो सकती है। हम सोच भी नहीं सकते थे कि इतिहास में कोई अपनी मनमर्जी कैसे डाल सकता है। मैं बरसों तक वही पढ़ता रहा, जो आजादी के बाद आप जैसे मनीषियों ने स्थापित किया। सल्तनत काल और फिर मुगल काल के शानदार और बहुत विस्तार से दर्ज एक के बाद एक अध्याय। सल्तनत काल के सुलतानों की बाजार नीतियां, विदेश नीतियां और फिर भारत के निर्माण में मुगल काल के बादशाहों के महान योगदान और सब तरह की कलाओं में उनकी दिलचस्पियां वगैरह। वह कथानक बहुत ही रूमानी था। वह इन सात सौ सालों के इतिहास की एक शानदार पैकेजिंग करता था। उसी पैकेजिंग से हिंदी सिनेमा के कल्पनाशील महापुरुषों ने बड़े परदे पर "मुगले-आजम' और "जोधा-अकबर' के कारनामे रचे।
 चूंंकि मुझे इतिहास में एमए की डिग्री नहीं लेनी थी और न ही पीएचडी करके किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी की नौकरी की तमन्ना या जरूरत थी इसलिए मैं एक आजाद ख्याल मुसाफिर की तरह इतिहास में सदियों तक भटका और कई ऐसे लोगों से अलग-अलग सदियों जाकर मिला, जो अपने समय का सच खुद लिख रहे थे। इस भटकन में एक सिरे को पकड़कर दूसरे सिरे तक गया। एक के बाद दूसरे कोने तक गया। एक सूत्र से दूसरे सूत्र तक गया। मीडिया में बीते ढाई दशक के दौरान कोई साल एेसा नहीं बीता होगा जब मैं किसी न किसी ब्यौरे को पढ़ते हुए ऐसे ही एक से दूसरे सूत्रों तक नहीं पहुंचा होऊं। उस खोजी तरीके ने मेरे दिमाग की खिड़कियां खोलीं। रोशनदान फड़फड़ाए। दरवाजे हिल गए। एक अलग ही तरह का मध्यकाल मेरे सामने अपनी सारी सच्चाई के साथ उजागर हुआ।
ऐसा होना तब शुरू हुआ जब मैंने समकालीन इतिहास के मूल स्त्रोतों तक अपनी सीधी पहुंच बनाई। यह काम उसी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जरिए हुआ, जहां आप इतिहास के एक प्रतिष्ठित आचार्य रहे हैं। मैंने आजादी के बाद की लिखी गई इतिहास की किताबों को अपनी लाइब्रेरी की एक अल्मारी मेंे रखा और सीधे मुखातिब हुआ मध्यकाल के मूल लेखकों से। कुछ के नाम इस प्रकार हैं, गलत हों तो दुरुस्त कीजिएगा, कम हों तो जोड़िएगा-फखरे मुदब्बिर, मिनहाजुद्दीन सिराजुद्दीन जूजजानी, जियाउद्दीन बरनी, सद्रे निजामी, अमीर खुसरो, एसामी, इब्नबतूता, निजामुद्दीन अहमद, फिरिश्ता, मुहम्मद बिहामत खानी, शेख रिजकुल्लाह मुश्ताकी, अल हाजुद्दबीर, सिकंदर बिन मंझू, मीर मुहम्मद मासूम, गुलाम हुसैन सलीम, अहमद यादगार, मुहम्मद कबीर, याहया, ख्वंद मीर, मिर्जा हैदर, मीर अलाउद्दौला, गुलबदन बेगम, जौहर आफताबची, बायजीद ब्यात, शेख अबुल फजल, बाबर और जहांगीर वगैरह। जाहिर है इनके अलावा अौर भी कई हैं, जिन्होंने बहादुर शाह जफर तक की आंखों देखी लिखी।
 इतिहास हमारे यहां एक उबाऊ विषय माना जाता रहा है। आम लोगों की कोई रुचि नहीं रही यह पढ़ने में कि बाबर का बेटा हुमायूं, हुमायूं का बेटा अकबर, उसका बेटा सलीम, उसका बेटा खुर्रम और उसका बेटा औरंगजेब। इसे पढ़ने से मिलना क्या है? गांव-गांव में बिखरी और बरबाद हो रही ऐतिहासिक विरासत के प्रति आम लोगों का नजरिया बहुत ही बेफिक्री का रहा है। उन्हें कोई परवाह ही नहीं कि ये सब कब और किसने बनाए और कब और किसने बरबाद किए, क्यों बरबाद किए। गांव-गांव में बरबादी की निशानियां टूटे-फूटे बुतखानों और बरबाद बुतों की शक्ल में मौजूद हैं। मैं जिस शहर के कॉलेज में पढ़ता था, वहां नौ सौ साल पहले परमार राजाओं ने एक शानदार मंदिर बनाया था, जिसे बाद के दौर में बहुत बुरी तरह तोड़कर बरबाद किया गया और एक मस्जिदनुमा ढांचा उस पर खड़ा किया। डेढ़ लाख आबादी के उस शहर में ज्यादातर बाशिंदे नहीं जानते कि वह सबसे पहले किसने तोड़ा था, कौन लूटकर ले गया था, किसने उसके मलबे से इबादतगाह बनाई?
 अलबत्ता प्राचीन बुतखानों की बरबादी को एकमुश्त सबसे बदनाम मुगल औरंगजेब के खाते में एकमुश्त डाला जाता रहा है। वहां भी पुरातत्व वालों के एक साइन बोर्ड पर आलमगीरी मस्जिद ही लिखा है, जो एक पुराने मंदिर को तोड़कर बनाई गई। वह बरबाद स्मारक उस शहर के एक जख्म की तरह आज भी खड़ा है, जहां बहुत कम लोग ही आते हैं। किसी को कोई मतलब नहीं है। जब मैं समकालीन लेखकों के दस्तावेजी ब्यौरों में गया तो पता चला कि मिनहाजुद्दीन सिराज ने उस मंदिर की ऊंचाई 105 गज ऊंची बताई है, जिसे शम्सुद्दीन इल्तुतमिश ने 1235 के भीषण हमले में तोड़कर बरबाद किया। लेकिन मुझे यह जानकर हैरत हुई कि इतिहास विभाग में नौकरी करने वाले कई प्रोफेसरों को भी इसके बारे में कुछ खास इल्म था नहीं। जब किसी विषय के प्रति किसी भी देश के अवाम में ऐसी उदासीनता और बेफिक्री होती है तो मिलावट और मनमर्जी उन लोगों के लिए बहुत आसान हो जाती है, जो एक खास नजरिए से अतीत की सच्चाइयों को पेश करना चाहते हैं। उस पर अगर सरकारें भी ऐसा ही चाहने लगें तो यकीनन यह अल्लाह की ही मर्जी मानिए।
 मैं अपने मूल विषय पर आता हूं। बरसों तक इतिहास को एक खास पैटर्न पर पढ़ते हुए हमने अलाउद्दीन खिलजी की बाजार नीतियों को इस अंदाज में पढ़ा जैसे कि दिल्ली के किले में बैठकर हुए फैसलों से भारत का शेयर मार्केट आसमान छूने लगा था और विदेशी निवेश में अचानक उछाल आ गया था, जिसने भारत के विकास के सदियों से बंद दरवाजे हमेशा के लिए खोल दिए थे। जावेद अख्तर जैसे फिल्मकार भी ऐसे ही इतिहास के हवाले से खिलजी की बाजार नीतियों के जबर्दस्त मुरीद देखे गए हैं। इतिहास की उन किताबों को पढ़कर कोई भी सुलतानों और बादशाहों का दीवाना हो जाएगा। जबकि खिलजी के समय अपनी आंखों से सब कुछ देखने वाले लेखकों ने जो बताया है, वह असल इतिहास पूरी तरह गायब है और आपसे बेहतर कौन जानता है कि वह कितना भयावह है।
 मसलन बाजार नीतियों के कसीदों में दिल्ली में सजे गुलामों के बाजार का कोई जिक्र तक नहीं है, जहां दस-बीस तनके में वे लड़कियां गुलाम बनाकर बेची गईं, जो खिलजी की लुटेरी फौजें लूट के माल में हर तरफ से ढो-ढोकर लाई जा रही थीं। जियाउद्दीन बरनी ने गुलामों की मंडी के ब्यौरे दिए हैं और ऐसा हो नहीं सकता कि आपकी आंखों के सामने से वह मंजर गुजरा न हो।  इसी तरह मोहम्मद बिन तुगलक की नीतियों पर ऐसे चर्चा की गई, जैसे बाकायदा कोई नीति निर्माण जैसी संस्थागत व्यवस्थाएं आज की तरह संवैधानिक तौर पर काम कर रही थीं। जबकि उस दौर में अपने आसपास तमाम तरह के मसखरों और लुटेरों से घिरे तथाकथित सुलतानों की सनक ही इंसाफ थी। तुगलक की महान नीतियों के कसीदों में ईद के वे रौनकदार जलसे गायब कर दिए गए, जिनमें इब्नबतूता ने बड़े विस्तार से उन जलसों में नाचने के लिए पेश की गई लड़कियों से मिलवाया है। वे लड़कियां और कोई नहीं, हारे हुए हिंदू राज्यों के राजाओं की बेटियां थीं, जिन्हें ईद के जलसे में ही तुगलक अपने अमीरों और रिश्तेदारों में बांट देता था। लुटेरों की उन महफिलों में तमाम आलिम और सूफी भी सरेआम नजर आते हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि ये गिरोह आपकी निगाहों में आने से रह गए?
 मैं अक्सर सोचता हूं कि सदियों तक सजे रहे उन गुलामों के बाजार में बिकी हजारों-लाखों बेबस बच्चियां और औरतें कहां गई होंगी? वे जिन्हें भी बेची गई होंगी, उनकी भी औलादें हुई होंगी? आज उनकी औलादें और उनकी भी औलादों की औलादें सदियों बाद कहां और किस शक्ल में पहचानी जाएं? जब मैं यह सोचता हूं तो आज के आजम-आजमी, जिलानी-गिलानी, इमरान-कामरान, राहत-फरहत, सलीम-जावेद, आमिर-साहिर, माहरुख-शाहरुख, औवेसी-बुखारी, जुल्फिकार-इफ्तखार, तसलीमा-तहमीना, शेरवानी-किरमानी जैसे अनगिनत चेहरे आंखों के सामने घूमने लगते हैं। बांग्लादेश के इस छोर से लेकर अफगानिस्तान के उस छोर तक इस हरी-भरी आबादी के बेतहाशा फैलाव में नजर आने वाला हरेक चेहरा और तब मुझे लगता है कि मातृपक्ष (Mother’s side) से धर्मांतरण का व्याकरण कितना जटिल और अपमानजनक है, जो हमारी अपनी याददाश्तों से गुमशुदा किए बैठे हैं और यह सब नजरअंदाज कर हम मुगलों को राष्ट्र निर्माता बताकर प्रसन्न हैं। यह कैसी कयामत है कि कोई खुद को गाली देकर खुश होता रहे!
 ऐसे दो-चार नहीं सैकड़ों रुला देने वाले विवरण हैं, जो इतिहास पर लिखी हुई किताबों में पूरी तरह गायब हैं। इन पर लंबी बहस हो सकती है। कई किताबें लिखी जा सकती हैं। खुद ये असल और एकदम ताजे ब्यौरे मोटी-मोटी कई किताबों में रियल टाइम दर्ज हैं। इनमें कोई मिलावट नहीं है। कोई मनमर्जी नहीं है। जो देखा जा रहा था, जो घट रहा था, बिल्कुल वही जस का तस कागजों पर उतार दिया गया है। लेकिन आजादी के बाद के इतिहास लेखन में भारत के मध्यकाल के इतिहास का यह भोगा हुआ सच पूरी तरह गायब है। इसके उलट हमने ऐसी नकली और मनगढ़ंत अच्छाइयों का महिमामंडन किया, जो दरअसल कहीं थी ही नहीं। भारत के मध्यकाल के इतिहास की किताबें कूड़े में से बिजली बनाने के विलक्षण प्रयासों जैसी हैं और इन प्रयासों का नतीजा यह है कि सत्तर साल बाद कूड़ा अपनी पूरी सड़ांध के साथ सामने है। बिजली की रोशनी आपके ख्यालों और ख्वाबों में ही रोशन है!
 और मध्यकाल के पहले जिसे एक बिखरा हुआ भारत माना गया, जो एक राजनीतिक इकाई के रूप में कभी था ही नहीं, उसमें एक सबसे कमाल की बात को आप साहेबान में किसी ने गौर करने लायक ही नहीं समझा। गुजरात में साेमनाथ से लेकर हिमालय में केदारनाथ तक शिव के ज्योतिर्लिंगों की स्थापना और पूजा परंपरा हजारों साल पुरानी है। किसी मुल्क के इतने बड़े भौगोलिक विस्तार में देवी-देवता और उनकी मूर्तियां एक ही तरह से बनाई और पूजी जा रही थीं। आंधप्रदेश में विशाखापत्तनम के पहाड़ी स्तूपों से लेकर अफगानिस्तान के बामियान तक गौतम बुद्ध एक ही रूप में पूजे जा रहे थे, जिनके महान स्मारक इस छोर से उस छोर तक बन रहे थे। यह तो दो हजार साल पीछे की बातें हैं। मतलब, राजनीतिक रूप से भले ही इतने बड़े भारत में हजार राजघराने राज कर रहे होंगे, मगर उनकी सांस्कृतिक पहचान एक ही थी। वह "कल्चरल कवर' पूरे विस्तार में भारत का एक शानदार अावरण था, जिसके रहते अापसी राजनीतिक संघर्ष में भी भारत की संस्कृति चारों तरफ एक जैसी ही फलती-फूलती रही थी। यह महत्वपूर्ण बात थी, जिसे आजाद भारत के इतिहास लेखकों ने बिल्कुल ही नजरअंदाज किया। क्या यह अनेदखी अनायास है या एक शरारत जो जानबूझकर की गई?
 अगर भारत के इतिहास को एक किक्रेट मैच के नजरिए से देखा जाए तो पचास ओवर के टेस्ट मैच में सल्तनत और मुगलकाल आखिरी ओवर की गेंदों से ज्यादा हैसियत नहीं रखते। लेकिन इतिहास की कोर्स की किताबों में इन खिलाड़ियों को पूरे "मैच का मैन ऑफ द मैच' बना दिया गया है। अगर मैच जिताने लायक ऐसा कुछ बेहतरीन होता भी ताे कोई समस्या या आपत्ति नहीं थी। जिन लेखकों के नाम मैंने ऊपर लिखे हैं, उनके लिखे विवरणों से साफ जाहिर है कि सल्तनत और मुगल काल के सुलतानों और बादशाहों के कारनामे अपने समय के इस्लामी आतंक और अपराधों से भरी बिल्कुल वही दुनिया थी, जो हमने सीरिया और काबुल में इस्लामिक स्टेट और अफगानिस्तान में तालिबानों के रूप में अभी-अभी देखी। इस्लाम के नाम पर भारत भर में वे बिल्कुल वही कर रहे थे, जो वे आज कर रहे हैं। सदियों तक माथा फोड़ने के बावजूद वे भारत का संपूर्ण इस्लामीकरण नहीं कर पाए और एक दिन खुद खत्म हो गए।
तीस साल बाद आज भी मैं इतिहास के विवरणों में जाता रहता हूं। भारत की यात्राओं में मैं नालंदा और विक्रमशिला के विश्वविद्यालयों के खंडहरों में भी घूमा हूं अौर दूर दक्षिण के विजयनगर साम्राज्य के बरबाद स्मारकों में भी गया हूं। इनकी असलियत आपसे बेहतर कौन जानता है कि ये उस दौर में इस्लामी आतंक के शिकार हुए हैं। ऐसे हजारों और हैं। बामियान के डेढ़ सौ मीटर ऊंचे बुद्ध तभी बने होंगे जब आज का पूरा अफगानिस्तान बौद्ध और हिंदू ही रहा होगा। वे सब हमेशा-हमेशा के लिए बरबाद कर दिए गए। लेकिन आजाद भारत की इतिहास की किताबों में सल्तनत और मुगलकाल के उन कारनामों पर पूरी तरह चादर डालकर लोभान जला दिए गए। माशाअल्लाह, इतिहास पर पड़ी इन चादरों के अासपास आप भी किसी सूफी से कम नहीं लगते।
अगर हिंदी सिनेमा की एक मशहूर फिल्म "शोले' की नजर से भारत के इतिहास को देखा जाए तो मध्यकाल का इतिहास एक नई तरह की शोले ही है। आप जैसे महान विचारकों की इस रचना में गब्बर सिंह, सांभा और कालिया रामगढ़ के चौतरफा विकास की नीतियां बना रहे हैं। रामगढ़ पहली बार उनकी बदौलत ही चमक रहा है। रामगढ़ में विदेशी निवेश बढ़ रहा है और हर युवा के हाथ में काम है। बाजार नीतियां गजब ढा रही हैं। शेयर मार्केट आसमान छू रहा है। कारोबारी भी खुश हैं और किसान भी। मगर वीरू रामगढ़ की किसी गुमनाम गली में बसंती की घोड़ी धन्नो को घास खिला रहा है।  रामगढ़ में पसरे सन्नाटे के बीच जय मौलाना साहब का हाथ थामकर मस्जिद की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, क्योंकि अजान हो रही है। जय ने अपना माऊथ ऑर्गन जेब में खोंसा हुआ है क्योंकि नमाज का वक्त है और म्युजिक हराम है, जिससे मौलाना साहब की इबादत में खलल हाे सकता है। ठाकुर के जुल्मो-सितम से निपटने के लिए जननायक गब्बर सिंह ने सूरमा भोपाली की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बना दी है। बसंती ने गब्बर को राखी भेजी है और गब्बर ने खुश होकर रामगढ़ की आटा चक्की उसके नाम कर दी है। जेलर के गुणों से प्रसन्न मौसी बसंती और जेलर की जन्मकुंडली मिलवा रही हैं। गब्बर ने शिवजी के मंदिर में भंडारा कराया है और जन्मजात बदमाश गांव के ठाकुर ने दंगे की नीयत से मस्जिद के पास की जमीन पर नाजायज कब्जे करा दिए हैं। आपसे ही पूछता हूं कि मध्यकाल का इतिहास बिल्कुल ऐसा ही रचा गया एक फरेब नहीं है?
 इतिहास की बात है, बहुत दूर तक न जाए, इसलिए इस खत को यहीं समेटता हूं। मैं याद करता हूं, तीस साल पहले जब एनसीईआरटी की किताबों में इतिहास को पढ़ना शुरू किया और कॉलेज में चलने वाली कोर्स की किताबों के जरिए भारत के मध्यकाल को पढ़ा तो उस दौर में अखबार में छपने वाले इतिहास संबंधी लेखों में इरफान हबीब और रोमिला थापर को अपने समय के महान प्रज्ञा पुरुषों के रूप में ही पाया। अब तीस साल बाद मैं एक ऐसे समय में हूं जब टेक्नालॉजी ने कमाल ही कर दिया है। इंटरनेट की फोर-जी जनरेशन अपने आईफोन पर आज सब कुछ देख सकती है और पढ़ सकती है। दुनिया की किसी भी लाइब्रेरी की किसी भी भाषा और उसके अपने अनुकूल अनुवाद में हर दस्तावेज हाथों पर मौजूद है। भारत का अतीत आज हर युवा को आकर्षित कर रहा है। वह भले ही किसी भी विषय में पढ़ा हो लेकिन इतिहास में पहले से बहुत ज्यादा दिलचस्पी ले रहा है। वह सच को जानने में उत्सुक है। बिना लागलपेट वाला सच। बिना मिलावट वाला इतिहास का सच, जिसमें न किसी सरकार की मनमर्जी हो और न किसी पंथ की बदनीयत!
इतिहास जानने के लिए उसे एमए की डिग्री और मिलावटी किताबें कतई जरूरी नहीं हैँ। भारत के विश्वविद्यालयों के इतिहास विभाग दरअसल इतिहास के एेसे उजाड़ कब्रिस्तान हैं, जहां डिग्री धारी मुर्दा इतिहास के नाम पर फातिहा पढ़ने जाते रहे हैं। उनकी आंखें मध्यकाल के इतिहास में की गई आपराधिक मिलावट को देख ही नहीं पातीं। लेकिन इंटरनेट ने सारी दीवारें गिरा दी हैं। सारे हिजाब हटा दिए हैं। सारी चादरें उड़ा दी हैं और मध्यकाल अपनी तमाम बजबजाती बदसूरती के साथ सबके सामने उघड़कर आ गया है। जिस इस्लाम के नाम पर दिल्ली पर कब्जे के बाद सात सौ सालों तक और सिंध को शामिल करें तो पूरे हजार साल तक भारत में जो कुछ घटा है, वह सब दस्तावेजों में ही है। आज के नौजवान को यह सुविधा इन हजार सालों में पहली ही बार मिली है कि वह उसी इस्लाम की मूल अवधारणाओं को सीधा देख ले। कुरान अपने अनुवाद के साथ सबको मुहैया है और हदीसों के सारे संस्करण भी। भारत के लोग जड़ों में झांक रहे हैं जनाब।
 कभी बहुत इज्जत से याद किए जाने वाले इरफान हबीब और रोमिला थापर आज इतिहास लेखन का जिक्र आते ही एक गाली की तरह क्यों हो गए हैं, जिन्होंने उलटी व्याख्याएं करके इतिहास को दूषित करने की कोशिश की। वक्त मिले तो कभी विचार कीजिए। क्यों लोग इतनी लानतें भेज रहे हैं। वामपंथ को अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने की यह दिव्य दृष्टि कहां से प्राप्त होती है? मेरे लिए यह भीतर तक दुखी करने वाला विषय इसलिए है क्योंकि मैंने जिस दौर में इतिहास पढ़ना शुरू किया, आप महानुभावों को सबसे योग्य इतिहासकारों के रूप में ही जाना और माना था। ऊंचे कद और लंबे तजुर्बे के ऐसे लोग जिन्होंने भारत के इतिहास पर किताबें लिखीं। यह कितना बड़ा काम था। आजादी और मजहब की बुनियाद पर मुल्क के बटवारे के साथ एक नया सफर शुरू कर रहे हजारों साल पुराने मुल्क में इससे बड़ा अहम काम और कोई नहीं था। जो इतिहास लिखा जाने वाला था, आजाद भारत की आने वाली पीढ़ियां उसी के जरिए अपने मुल्क के अतीत से रूबरू होने वाली थीं। लेकिन हुआ क्या? आज आप स्वयं को कहां पाते हैं?
 जनाब, मैं चाहता हूं कि आप चुप्पी तोड़ें। गिरेबां में झांकें, उठ रहे हर सवाल का जवाब दें। सामने आएं और मेहरबानी करके हाथापाई न करें। अपने समूह के अन्य इतिहास लेखकों को भी साथ लाएं। वैसे भी आपको अब पाने के लिए रह ही क्या गया है। पद, प्रतिष्ठा और पुरस्कार से परे हैं आप। न अब और कुछ हासिल होने वाला है और न ही यह कोई छीनकर ले जाएगा!
 इतिहास से अगर कोई छेड़छाड़ या मिलावट नहीं हुई है तो आपको खुलकर कहना चाहिए।  क्या आपको यह नहीं लगता कि आजादी के बाद अपनाई गई इतिहास लेखन की प्रक्रिया दूषित और दोषपूर्ण थी? क्या आज भी आपको लगता है कि सल्तनत और मुगल काल जैसे कोई कालखंड वास्तविक रूप में वजूद में रहे हैं या दिल्ली पर कब्जे की छीनाझपटी में हुई हिंदुस्तान की बेरहम पिसाई का वह एक कलंकित कालखंड है? 
आखिर उस सच्चाई पर चादर डाले रखने की ऐसी भी क्या मजबूरी थी? हमारी ऐसी क्या मजबूरी थी कि हम उन लुटेरे, हमलावरों और हत्यारों को सुलतान और बादशाह मानकर ऐसे चले कि हमने उन्हें देवताओं के बराबर रख दिया और देवताओं को हाशिए पर भी जगह नहीं मिली? आप सोचिए आजादी के बाद हमारी तीन पीढ़ियां यही मिलावटी झूठ पढ़ते हुए निकली हैं? इसका जरा सा भी अपराध बोध आपको हो तो आपको जवाब देना चाहिए। इस खत का जवाब मुझे नहीं, इस देश की अवाम को दें, जो इतिहास के प्रति पहले से ज्यादा जागी हुई है। सारे फरेब उसके सामने उजागर हैं।
 अंत में यह और कहना चाहूंगा कि आज की नौजवान पीढ़ी मध्यकाल के इतिहास को देख और पढ़ रही है तो वह इन ब्यौरों की रोशनी में टेक्नालॉजी के ही जरिए आज के सीरिया, इराक, ईरान, यमन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और कुछ अफ्रीकी मुल्कों की हर दिन की हलचल को भी देख पा रही है। तारीख के जानकार आलिमों के इजहारे-ख्यालात ठीक उसी समय सबके सामने नुमाया है, जब वे अपनी बात कह रहे हैं। अब अगले दिन के अखबार का भी इंतजार बेमानी हो गया है। कुछ भी किसी से छिपा नहीं रह गया है। आज की जनरेशन 360 डिग्री पर सब कुछ अपनी आंखों से देख रही है और अपने दिमाग से सोच और समझ रही है। किसी राय को कायम करनेे के लिए अब मिलावटी और बनावटी बातों की जरूरत नहीं रह गई है।
ईश्वर आपको अच्छी सेहत और लंबी उम्र दे। ताकि सत्तर साल का इतिहास के कोर्स का बिगाड़ा हुआ हाजमा आप अपनी आंखों से सुधरता हुआ भी देख सकें। हमें यह भी मान लेना चाहिए कि आखिरकार ऊपरवाला सारे हिसाब अपने बंदों के सामने ही बराबर कर देता है! 
बहुत शुक्रिया।
#irfanhabib #romilathapar #indianhistory
साभार - डॉ विवेक आर्य 

सूफी संत बुल्ले शाह की अमर रचना

### सूफी संत बुल्ले शाह की अमर रचना

### “बुल्ला की जाणाँ मैं कौन”

ईश्वर की खोज, आत्मज्ञान और मानव-एकता का संदेश

पंजाब की महान सूफी परंपरा के संत और कवि बाबा बुल्ले शाह (1680–1758) ने अपनी रचनाओं में ईश्वर को बाहरी आडंबरों में नहीं, बल्कि मनुष्य के भीतर खोजने का संदेश दिया।

उनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में से एक है — “बुल्ला की जाणाँ मैं कौन”। यह रचना मनुष्य की आत्मा, उसकी वास्तविक पहचान और परमात्मा से उसके संबंध पर गहरा प्रश्न उठाती है।

### मूल पंजाबी रचना (देवनागरी लिपि में)

बुल्ला की जाणाँ मैं कौन।

ना मैं मोमिन विच मसीतां, ना मैं विच कुफ़र दियां रीतां। ना मैं पाकां विच पलीतां, ना मैं मूसा, ना फिरऔन।

बुल्ला की जाणाँ मैं कौन।

ना मैं अंदर वेद किताबां, ना विच भंगां, ना शराबां। ना विच रिंदां मस्त खराबां, ना विच जागण, ना विच सौण।

बुल्ला की जाणाँ मैं कौन।

ना मैं अरबी, ना लाहौरी, ना मैं हिंदी शहर नागौरी। ना हिंदू, ना तुर्क पशौरी, ना मैं रहंदा विच नदाऊं।

बुल्ला की जाणाँ मैं कौन।

अव्वल आखिर आप नूं जाणां, ना कोई दूजा होर पछाणां। मैथों होर न कोई सयाणा, बुल्ला! ओह खड़ा है कौन?

बुल्ला की जाणाँ मैं कौन।

### हिंदी भावार्थ

कवि कहते हैं कि मैं अपनी वास्तविक पहचान नहीं जानता।

मैं केवल मस्जिद में जाने वाला मुसलमान नहीं हूँ, न ही किसी धार्मिक कर्मकांड या संप्रदाय की सीमाओं में बँधा हूँ।

मैं न मूसा हूँ, न फिरऔन। न मैं किसी एक धर्मग्रंथ या धार्मिक पहचान तक सीमित हूँ।

मैं न हिंदू हूँ, न मुसलमान; न अरबी हूँ, न लाहौरी। मेरी आत्मा को किसी देश, जाति, भाषा या धर्म की सीमा में नहीं बाँधा जा सकता।

मैं उस परम सत्य को जानना चाहता हूँ, जो इन सभी पहचानों से परे है।

### इस रचना में ईश्वर का स्वरूप

बुल्ले शाह का ईश्वर किसी एक धर्म, संप्रदाय या पूजा-पद्धति का बंधक नहीं है।

उनके अनुसार ईश्वर को पाने के लिए मनुष्य को पहले अपने भीतर झाँकना होगा। जब अहंकार, जाति, धर्म, ऊँच-नीच और भेदभाव की दीवारें गिरती हैं, तभी मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान सकता है।

### आज के समाज के लिए संदेश

बुल्ले शाह की यह रचना आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी लगभग तीन सौ वर्ष पहले थी।

आज संसार में धर्म, जाति, भाषा और राष्ट्रीयता के नाम पर अनेक संघर्ष दिखाई देते हैं। बुल्ले शाह हमें याद दिलाते हैं कि मनुष्य की सबसे बड़ी पहचान उसका मानवीय चरित्र है।

ईश्वर की सच्ची उपासना केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, दया और मानवता है।

उनकी वाणी का सार यही है कि ईश्वर को खोजने से पहले स्वयं को पहचानो और मनुष्य को मनुष्य समझकर प्रेम करना सीखो।

### निष्कर्ष

बुल्ले शाह की सूफी वाणी हमें एक ऐसी आध्यात्मिक ऊँचाई पर ले जाती है जहाँ न कोई पराया है, न कोई छोटा-बड़ा। वहाँ केवल प्रेम है, आत्मज्ञान है और परमात्मा की अनुभूति है।

यही उनकी कविता की अमरता है।

संदर्भ : बुल्ले शाह की सूफी काव्य परंपरा और उनकी काफ़ी “बुल्ला की जाणाँ मैं कौन”। Shivpreet Singh +2

⭐⭐⭐⭐⭐⭐

साभार - नरोत्तम शर्मा 

Saturday, 31 October 2026

वेद नित्य विषय (२)

# वेदनित्यत्वविषयः

ननु गणपाठाष्टाध्यायीमहाभाष्येष्वपायादयो विधीयन्ते पुनरुत्पत्तकथं सङ्गच्छते ? इत्येवं प्राप्ते ब्रूते महाभाष्यकारः—

‘सर्वे सर्वपदादेशाः दाक्षीपुत्रस्य पाणिनेः। एकदेशविकारो हि नित्यत्वं नोपपद्यते ॥१॥’

‘दाधा छ्वदाप्’ इत्यस्य सूत्रस्योपरि महाभाष्यवचनम्। अस्यायमर्थः—

सर्वे सङ्घाताः सर्वेषां पदानां स्थान आदेशाः भवन्ति अर्थाच्छब्दसङ्घातान्तराणां स्थानभूते शब्दसङ्घाताः प्रयुज्यन्ते। तथा—वेदपार । गम् । डु । सुँ । भू । शप् । तिप् । इत्येतस्य वाक्यसमुदायस्य स्थाने वेदपारगोऽभवदितीदं समुदायान्तरं प्रयुज्यते। अस्मिन् प्रयुक्तसमुदाये ‘गम् डु सुँ शप् तिप् इत्येतोषाम् ‘अम् डु उँ शु पू इ पू’ इत्येतेषामुपयन्तीति केषाञ्चिद् बुद्धिर्भवति सा भ्रममूलैवास्ति। कुतः? शब्दानामेकदेशविकारो चेत्युपलक्षणात्। नैव शब्दस्यैकदेशापाय एकदेशोपजन एकदेशविकाराणि सन्ति दाक्षीपुत्रस्य पाणिनेराचार्यस्य मते शब्दानां नित्यत्वमुपपन्नं भवतः। तथैवाडागमो, भू इत्यस्य स्थाने भो इति विकारो चैवं सङ्गतिः कार्यार्था।

(श्रोत्रोपलब्धिरिति) श्रोत्रेन्द्रियेण ज्ञानं यस्य, बुद्ध्या नितरां गृहीतं योग्यं, उच्चारणेनाभिप्रकाशितो यो, यस्याकाशो देशोऽधिकरणं वर्तते, स शब्दो भवतीति बोध्यम्। अनेन शब्दलक्षणेनापि शब्दो नित्य एवास्तीत्यवगम्यते। कथम्? उच्चारणश्रवणादिप्रयत्नक्रियायाः क्षणभङ्गित्वात्। ‘एकैकवर्णवर्तिनी वाक्’ इति महाभाष्यप्रमाणात्। प्रतिवर्णं वाक्क्रिया परिणमते, अतस्तस्या एकानित्यत्वं गम्यते, न च शब्दस्येति।

**भाषार्थ-प्र०—** गणपाठ अष्टाध्यायी और महाभाष्य में अक्षरों के लोप आगम और विकार आदि कहे हैं, फिर शब्दों का नित्यत्व कैसे हो सकता है?

इस प्रश्न का उत्तर महाभाष्यकार पतञ्जलि मुनि देते हैं कि—शब्दों के समुदायों के स्थानों में अन्य शब्दों के समुदायों का प्रयोगमात्र होता है। जैसे ‘वेदपार गम् डु सुँ भू शप् तिप्’ इस पदसमुदाय वाक्य के स्थान में ‘वेदपारगोऽभवत्’ इस समुदायान्तर का प्रयोग किया जाता है। इसमें किसी पुरुष की ऐसी बुद्धि होती है कि अम् डु उँ शु पू इ पू इनकी निवृत्ति हो जाती है, सो उसकी बुद्धि में भ्रममात्र है, क्योंकि शब्दों के समुदाय के स्थानों में दूसरे शब्दों के समुदायों के प्रयोग किये जाते हैं। सो यह मत दाक्षी के पुत्र पाणिनि मुनि जी का है, जिन्होंने अष्टाध्यायी आदि व्याकरण के ग्रन्थ किये हैं। सो मत इस प्रकार से है कि शब्द नित्य ही होते हैं, तथा ‘कान से सुन के जिनका ग्रहण होता है, बुद्धि से जो जाने जाते हैं, जो वाक् इन्द्रिय से उच्चारण करने से प्रकाशित होते हैं, और जिनका निवास का स्थान आकाश है उनको शब्द कहते हैं। क्योंकि जो उच्चारण और श्रवणादि हम लोगों की क्रिया है उसके क्षणभङ्ग होने से अनित्य गिनी जाती है। इससे शब्द अनित्य नहीं होते, क्योंकि यह जो हम लोगों की वाणी है, वही वर्ण वर्ण के प्रति अन्य अन्य होती जाती है परन्तु शब्द तो सदा अखण्ड एकरस ही बने रहते हैं।

**ननु च भोः ! शब्दोऽप्युपरतागतो भवति। उच्चारित उपागच्छति, अनुच्चारितोऽनागतो भवति, वाक्क्रियावत्। पुनरस्तस्य कथं नित्यत्वं भवेत्।**

**अत्रोच्यते—** नाकाशवत् पूर्वस्थितस्य शब्दस्य साधनाभावादभिव्यक्तिर्भवति, किन्तु तस्य प्राणवाक्क्रियाभिरभिव्यक्तिश्च। तथा गौरित्यत्र यावद्गकारोऽस्ति न तावद्वकारो,यावद्वकारो न तावद्विसर्जनीयः। एवं वाक्क्रिययोच्चारणस्यापायोपजने भवतः न च शब्दस्याखण्डैकस्य, तस्य सर्वत्रोपलब्धत्वात्। यत्र खलु वायुर्वाक्क्रियायां न भवत्-स्रोत्रोच्चारणश्रवणे अपि न भवतः। अतः शब्दस्त्वाकाशादेव सदा नित्योऽस्तीत्यादि-व्याकरणमतेन सर्वेषां शब्दानां नित्यत्वमस्ति, किमुत वैदिकानामिति।

**भाषार्थ-प्र०—** शब्द भी उच्चारण किये के पश्चात् नष्ट हो जाता है और उच्चारण के पूर्व सुना नहीं जाता है, जैसे उच्चारण क्रिया अनित्य है, वैसे ही शब्द भी अनित्य हो सकता है। फिर शब्दों को नित्य क्यों मानते हो?

**उ०—** शब्द तो आकाश की नाईं सर्वत्र एकरस भर रहे हैं, परन्तु जब उच्चारणक्रिया नहीं होती, तब प्रसिद्ध सुनने में नहीं आते। जब प्राण और वाणी की क्रिया से उच्चारण किये जाते हैं, तब शब्द प्रसिद्ध होते हैं। जैसे ‘गौः’ इसके उच्चारण में जब पर्यन्त उच्चारण क्रिया गकार में रहती है, तब पर्यन्त औकार में नहीं, जब औकार में है तब गकार और विसर्जनीय में नहीं रहती। इसी प्रकार वाणी की क्रिया की उत्पत्ति और नाश होता है, शब्दों का नहीं। किन्तु आकाश में शब्द की प्राप्ति होने से शब्द तो अखण्ड एकरस सर्वत्र भर रहे हैं, परन्तु जब पर्यन्त वायु और वाक् इन्द्रिय की क्रिया नहीं होती, तब पर्यन्त शब्दों का उच्चारण और श्रवण भी नहीं होता। इससे यह सिद्ध हुआ कि शब्द आकाश की नाईं नित्य ही हैं। जब व्याकरण शास्त्र के मत से सब शब्द नित्य होते हैं तो वेदों के शब्दों की कथा तो क्या ही कहनी है, क्योंकि वेदों के शब्द तो सब प्रकार से नित्य ही बने रहते हैं।

## एवं जैमिनिमुनिनापि शब्दस्य नित्यत्वं प्रतिपादितम्—

**‘नित्यस्तु स्याद् दर्शनस्य परार्थत्वात्’॥**

पूर्वमीमांसा अ० १। पा० १। सू० १८॥

**अस्यायमर्थः—** ‘तु’ शब्देनानित्यशङ्का निवार्यते। विनाशरहितत्वाच्छब्दो नित्योऽस्ति कस्माद् दर्शनस्य परार्थत्वात्। दर्शनस्योच्चारणस्य परस्यार्थस्य ज्ञापनार्थत्वात्, शब्दस्यानित्यत्वं नैव भवति। अन्यथायं गोशब्दार्थोऽस्तीत्यभिज्ञाननित्येन शब्देन भवितुमयोग्योऽस्ति। नित्यत्वे सति ज्ञाप्यज्ञापकयोर्विद्यमानत्वात् सर्वमेतत् सुसंगतं स्यात्। अतश्चैकमेव गोशब्दं युगपदनेकेषु स्थलेष्वनेक उच्चारका उपलभन्ते। पुनः पुनस्तमेव चेति। एवं जैमिनिना शब्दनित्यत्वेऽनेकैर्हेतवः प्रदर्शिताः।

**भाषार्थ—** इसी प्रकार जैमिनि मुनि ने भी शब्द को नित्य माना है—(नित्यस्तु) शब्द में जो अनित्य होने की शङ्का आती है, उसका ‘तु’ शब्द से निवारण किया है। शब्द नित्य ही हैं, अर्थात् नाशरहित हैं, क्योंकि उच्चारणक्रिया से जो शब्द का श्रवण होता है सो अर्थ के जानने ही के लिए है, इससे शब्द अनित्य नहीं हो सकता। जो शब्द का उच्चारण किया जाता है, उसकी ही प्रत्यभिज्ञा होती है कि श्रोत्रद्वारा ज्ञान के बीच में वही शब्द स्थिर रहता है, फिर उसी शब्द से अर्थ की प्रतीति होती है। जो शब्द अनित्य होता तो अर्थ का ज्ञान कौन कराता, क्योंकि वह शब्द ही नहीं रहा, फिर अर्थ को कौन जनावे। और जैसे अनेक देशों में अनेक पुरुष एक काल में ही एक गो शब्द का उच्चारण करते हैं, इसी प्रकार उसी शब्द का उच्चारण बारम्बार भी होता है, इस कारण से भी शब्द नित्य हैं। जो शब्द अनित्य होता तो यह व्यवस्था कभी नहीं बन सकती। सो जैमिनि मुनि ने इस प्रकार के अनेक हेतुओं से पूर्वमीमांसा शास्त्र में शब्द को नित्य सिद्ध किया है।

**अन्यच्च वैशेषिकसूत्रकारः कणादमुनिरप्याह—**

‘तद्वचनादाम्नायस्य प्रामाण्यम् ॥’

वैशेषिक अ० १। सू० ३॥

**अस्यायमर्थः—** तद्वचनात् यो धर्मेश्वरयोर्वचनाद्धर्मस्यैव कर्तव्यतया प्रतिपादनादादेशकरणे-वोक्तत्वाच्चाम्नायस्य वेदचतुष्टयस्य प्रामाण्यं सर्वैर्नित्यत्वेन स्वीकरणीयम्।

**भाषार्थ—** इसी प्रकार वैशेषिक शास्त्र में कणाद मुनि ने भी कहा है—(तद्वचनात्) वेद ईश्वरोक्त हैं, इनमें सत्यविद्या और पक्षपातरहित धर्म का ही प्रतिपादन है, इससे चारों वेद नित्य हैं। ऐसा ही सब मनुष्यों का मानना उचित है क्योंकि ईश्वर नित्य है। इससे उसकी विद्या भी नित्य है।

## तथा स्वकीय-न्यायशास्त्रे गौतममुनिरप्याह—

‘मन्त्रायुर्वेदप्रामाण्यवच्च तत्प्रामाण्यमाप्तप्रामाण्यात् ॥’

अ० २। आ० १। सूत्र ६५॥

**अस्यायमर्थः—** तेषां वेदानां नित्यानामीश्वरवोक्तानां प्रामाण्यं सर्वैः स्वीकरणीयम्। कुतः? आप्तप्रामाण्यात्। धर्मात्मभिः कपटछलादिदोषरहितैर्देवर्षिभिः सत्योपदेशदृष्टिभिर्विद्यापारङ्गमैर्महायोगिभिः सर्वैर्ब्रह्मादिभिराप्तैर्वेदानां प्रामाण्यं स्वीकृतमतः। किंतु? मन्त्रायुर्वेदप्रामाण्यवत्। यथा सत्यपदार्थविद्याप्रकाशकानां मन्त्राणां विचाराणां सत्यत्वेन प्रामाण्यं भवति, यथा चायुर्वेदोक्तस्यैकदेशोक्तौषधसेवनेन रोगनिवृत्त्या तदिन्द्रियस्यापि भागस्य तादृशस्य प्रामाण्यं भवति, तथा वेदोक्तार्थस्यैकदेशप्रत्यक्षणोत्तरस्यादृष्टार्थविषयस्य वेदभागस्यापि प्रामाण्यमङ्गीकर्तव्यम्।

एतत्सूत्रोपरि भाष्यकारेण वात्स्यायनमुनिनैव प्रतिपादितम्—

“दृष्टप्रवक्तृसामान्याच्चानुमानम्। य एवाप्ता वेदार्थानां द्रष्टारः प्रवक्तारश्च त एवायुर्-वेदप्रभृतीनामित्यायुर्-वेदप्रामाण्यवद्वेदप्रामाण्यमनुमातव्यमिति। नित्यत्वाद्वेदवाक्यानां प्रामाण्ये तत्प्रामाण्यमाप्तप्रामाण्यादित्युक्तम्।”

**अस्यायमभिप्रायः—** यथाप्तोपदेशस्य शब्दस्य प्रामाण्यं भवति तथा सर्वधात्पनेश्वरप्रोक्तानां वेदानां सर्वैराप्तैः प्रामाण्येनाङ्गीकृतत्वाद्वेदाः प्रमाणमिति बोद्ध्यम्। अत ईश्वरविद्यामयत्वाद्वेदानां नित्यत्वमेवोपपन्नं भवतीति दिक्।

**भाषार्थ—** वैसे ही न्यायशास्त्र में गौतम मुनि भी शब्द को नित्य कहते हैं, (मन्त्रायुर्वेदप्रामाण्यवच्च) वेदों को नित्य ही मानना चाहिए, क्योंकि सृष्टि के आरम्भ से लेके आज पर्यन्त ब्रह्मादि जितने आप्त होते आये हैं वे सब वेदों को नित्य ही मानते आये हैं। उन आप्तों का अवश्य ही प्रमाण करना चाहिए। क्योंकि आप्त लोग वे होते हैं जो धर्मात्मा, कपट छलादि दोषों से रहित, सब विद्याओं से युक्त, महायोगी और सब मनुष्यों के सुख होने के लिए सत्य का उपदेश करने वाले हैं, जिनमें लेशमात्र भी पक्षपात वा मिथ्याचार नहीं होता। उन्होंने वेदों का यथावत् नित्य गुणों से प्रमाण किया है जिन्होंने आयुर्वेद को बनाया है। जैसे आयुर्वेद वैद्यकशास्त्र के एकदेश में कहे औषध और पथ्य के सेवन करने से रोग की निवृत्ति से सुख प्राप्त होता है, जैसे उसके एकदेश के कहे के सत्य होने से उसके दूसरे भाग का भी प्रमाण होता है इसी प्रकार वेदों का भी प्रमाण करना सब मनुष्यों को उचित है। क्योंकि वेद के एकदेश में कहे अर्थ का सत्यापन विदित होने से उससे भिन्न जो वेदों के भाग हैं, कि जिनका अर्थ प्रत्यक्ष न हुआ हो, उनका भी नित्य प्रमाण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि आप्त पुरुष का उपदेश मिथ्या नहीं हो सकता।
✍️  आचार्य धनंजय शास्त्री ( 31/10/2026 )
      ( आर्यों का महाकुंभ)