Pages

Showing posts with label वास्तु व्यापार. Show all posts
Showing posts with label वास्तु व्यापार. Show all posts

Thursday, 20 November 2025

कोरी गप्प... वास्तु के नाम पर व्यापार।

क्या आपको चिराग़ का जिन्न मिल गया है। ☺️

सन 1997 की बात है ...कालेज से छुट्टी होने के बाद मुझे रोज अपने कुछ घंटे ...पिता जी की दुकान पर देने पड़ते थे 
हालाँकि मुझे उनके आटो पाटस के बिज़नेस में कोई रूचि नही थी दुकान पर जो लोग अपने स्कूटर या बाईक सही करवाने आते थे उनमें से बहुत सारे लोग मेरे क्लाइंट बन चुके थे। 
एक दिन जब मैं दुकान पर पहुँचा ही था ..एक सज्जन मेरा इंतज़ार कर रहे थे उन्हौने बताया की वह अपना कारोबार नही चलने की वजह से बहुत ज़्यादा दुखी है और उनका पड़ौसी जिससे उनके सम्बन्ध बहुत ज़्यादा ख़राब हो चुके है अब वह इस कालोनी में नही रहना चाहते …उनका ट्रांसपोर्ट का बिज़नेस था उनके पास दो ट्रक थे एक का एक्सीडेंट्स हो गया था और दुसरे को पुलिस ने जप्त कर रखा था कुल मिलाकर स्थिति बहुत ज़्यादा ख़राब थी। 

मैं जब उनके घर पहुँचा तो उन्हौने मुझे ऐसा कोई उपाय बताने को कहा जिससे जल्दी से जल्दी उनका घर बिक जाये। 
उनका घर पश्चिम मुखी था जिसका मुख्य द्वार नैऋत्य कोण में था घर के नैऋत्य कोण वाले कमरे में उनका ड्राइंगरूम था किचन चौक के ईशान कोण में थी और वह अग्निकोण वाले बेडरूम में सोते थे। 
मैने ज्ञनको समझाया की सर आपका घर बहुत शुभ है इसको बेचने की नही बस इसमें थोड़ा सा सुधार करने की ज़रूरत है। 
आप तुरन्त अपना बेडरूम नैऋत्य कोण वाले कमरे में शिफ़्ट कर लिजिऐ 
और किचन अग्निकोण वाले कमरे में और आपके पास जो भी वाहन हो उसे ज़्यादा से ज़्यादा समय नैऋत्य कोण वाले पोर्च में रखिये इससे आपकी परोबलम तुरन्त सोल्व हो जायेगी 
उन्हौने कहा वो सब तो ठीक है पर बग़ल वाला पड़ोसी बिलकुल भी सही आदमी नही है मैं इसके साथ इस कालोनी में नही रहना चाहता। 
मैने उन्हें समझाया की सर घर का ईशान कोण ऊँचा या भारी हो व वायव्य दिशा दुषित हो तो पड़ोसियों से सम्बन्ध बिगड़ जाते हैं ... आपके घर की वायव्य दिशा में अण्डर ग्राउंड वाटर टैंक बना हुआ है आप इसको बंद करवा कर एक प्लास्टिक की बड़ी टंकी इसके ऊपर (फ़र्श पर) रखवा दीजिए...सिर्फ़ 24 घंटे में ये आपसे माफ़ी माँग लेगा या फिर आप उससे क्षमा माँग लेंगे अगर ऐसा नही हुआ तो आपको कहीं जाने की ज़रूरत नही है वो ही अपना घर बेच कर चला जायेगा। 
उनको मेरी बातों पर यक़ीन नही हो रहा था ...और चारा भी क्या था उन्हौने तुरन्त सारे काम करवा दिये ...उनका दो दिन बाद फ़ोन आया ...पड़ोसी सुबह 4 बजे अपना पुरा सामान ट्रक में डलवा कर ..घर ख़ाली करके कहीं चला गया है …सिर्फ़ एक साल में दो ट्रक से उनके पास तीन सौ गाड़ियाँ हो गयी … लोग उनसे पूछते थे क्या आपको कोई चिराग़ का जिन्न मिल गया है। 
🙏🙏🙏

ये मेरे उस समय के क्लाइंट हैं जब मैंने वास्तु का काम शुरू किया था … और उस समय भी मैं इस बात को बहुत अच्छे से जानता था की जो लाभ नैऋत्य कोण का मुख्य द्वार दे सकता है वो अन्य किसी द्वार के बस की बात नहीं है … आज जो तथाकथित वास्तु शास्त्री आपको नैऋत्य दिशा के द्वार के वास्तु दोष बता रहे हैं आने वाले कुछ सालों बाद वही इसे गुणों का बखान करते नज़र आएँगे मुझे पक्का यकीन है।😁

नोट - अगले दो दिन मेरे स्टूडेंट जोधपुर व उज्जैन में उपलब्ध रहेगें जो लोग न्यूनतम शुल्क में वास्तु विज़िट करवाना चाहते है सम्पर्क कर सकते है। 🙏

साभार - S K Mehta Vastu 
https://www.facebook.com/share/p/1Chg74R86S/

(2) 
वास्तु का एक छोटा सा उपाय और रिजल्ट शानदार 😍

मेरे एक क्लाइंट एक दिन सुबह जब मेरे घर आये उनकी हालत देख कर ...एक बार तो मैं टेन्शन में आ गया ... पुरे कंधे पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था ... मैंने पुछा क्या कोई एक्सीडेंट्स हो गया ... उन्होंने बताया की नहीं ... किसी नस में प्रोबलम हो गयी है जिससे कंधों में दर्द हो रहा है और डाक्टर ने हाथ हिलाने से मना किया है इसलिए यह कच्चा प्लास्टर चढ़ा दिया है ...

मैंने कहा की अभी कुछ दिन पहले तो आप बिल्कुल ठीक थे ...उन्होंने बताया की यह प्रोबलम पिछले 4-5 दिनों मैं ही शुरू हुई है ...अब बढ़ती ही जा रही है और कुछ पता नहीं ... ठीक होने में कितना समय लगेगा...

उनकी हालत देख देख कर बड़ी हैरानी भी हो रही थी और हंसी भी आ रही थी की बिना किसी दुर्घटना के इस आदमी का क्या हाल हो गया है ...

मैंने पूछा की आपने अपने घर में कोई चेंज तो नहीं कर दिया ...( क्योंकि वह भी वास्तु को थोड़ा बहुत समझते हैं ) उन्होंने बताया की बिल्कुल नहीं ... मैंने तो कुछ भी नहीं किया एक बार आप ही चलकर देख लो....

उसी दिन शाम को ही मैं उनके घर पहुँच गया...इनके घर का नक़्शा मैंने ही बनाया था इसलिए मुझे पता था की कन्स्ट्रक्शन्स में तो कोई प्रोबलम होगी नहीं ... कोई सामान ग़लत जगह रख दिया होगा या गड़बड़ कुछ और ही है ...

पुरे घर को सरसरी नज़र से देखने के बाद कोई कारण समझ में नहीं आया ....इसलिए अब बारी थी गहनता के साथ निरीक्षण करने की ...सबसे पहले मैंने उनके बेड को ध्यान से देखा ... उनके बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा में था .. और पलंग के ईशान व वायव्य दिशा वाले दोनों पायो के नीचे मार्बल के एक इंच ऊँचे टुकड़े लगे हुए थे ... मैंने उनसे इसके बारे में पुछा ... उन्होंने बताया की ऐसे चारों पायों के नीचे ही थे शायद दक्षिण दिशा वाले पलंग को सरकाने में हट गये होंगे और किसी ने सफ़ाई करते वक़्त.. फैंक दिये है 

वास्तु का नियम है की किसी भी चीज़ का ढलान हमेशा उत्तर या पुर्व दिशा में ही होना चाहिए... दक्षिण या पश्चिम दिशा का ढलान परेशानियों का कारण बन सकता है इस हिसाब से उनके पलंग का ढलान उल्टा हो चूका था जो की बहुत ज़्यादा अशुभ होता है 
हालाँकि यह बात मेरे गले भी नहीं उतर रही थी की सिर्फ पलंग का ढलान एक इंच उल्टा होने से उसपर सोने वाले व्यक्ति की हालत इतनी ख़राब हो सकती है की प्लास्टर चढ़ाने की ही नौबत आ जाये ... पर और कोई कारण भी नज़र नहीं आ रहा था इसलिए मैंने उनसे कहा आप इन पत्थरों को उत्तर से हटाकर दक्षिण दिशा वाले पायो के नीचे लगा दो ... फिर दो दिन बाद बतायें की क्या रिज़ल्ट आया ... उसके बाद ही देखेंगे की आगे क्या करना है ...

अगले दो दिन बाद जब वह दुबारा मेरे घर आये ...वह बिल्कुल स्वस्थ थे और बाइक भी खुद ही चलाकर आये थे उन्होंने मुझे धन्यवाद दिया की मैंने उन्हें ठीक कर दिया है...😊
🙏🙏

नोट - इस छोटे से सिम्पल फार्मूले से आप भी अपनी कई बड़ी बड़ी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं…. अगर आप भविष्य में ऐसी पोस्ट पढ़ना चाहते हैं तो इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी मित्रों तक अवश्य पहुंचाएं।

https://www.facebook.com/share/p/14SfwS6MzAa/