Pages

Saturday, 9 May 2026

कुंडली में सरस्वती योग...

कुंडली में सरस्वती योग......🙏🌷
जब ब्रह्माण्ड के नक्षत्र केवल आकाश में न घूमकर किसी महापुरुष की चेतना में उतरने लगते हैं, जब ग्रह अपनी सामान्य गति त्यागकर स्वयं वेदों की ऋचाओं के समान दिव्य रहस्य प्रकट करने लगते हैं, तब ज्योतिषशास्त्र ऐसे दुर्लभ संयोग को साधारण भाषा में व्यक्त नहीं करता। अपितु वह उसे “सरस्वती योग” कहकर प्रणाम करता है। 

यह योग केवल विद्या का संकेत नहीं है, अपितु वह दिव्य क्षण है जहाँ बुद्धि, वाणी, तर्क, काव्य और ब्रह्मविद्या एक ही आत्मा में एकत्र होकर अलौकिक तेज प्रकट करते हैं।

फोटो में पूज्य स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मकुण्डली दी गयी है।
उत्तरप्रदेश की पुण्यभूमि प्रतापगढ़ में ११ अगस्त सन् १९०७ को अवतरित इस महात्मा की कुण्डली को जब पाराशरी दृष्टि, षड्बल, द्रिक्बल तथा केन्द्र-कोण तत्त्व के सूक्ष्म रहस्यों से देखा जाता है, तब यह स्पष्ट अनुभव होता है कि यह कोई साधारण ज्योतिषीय संरचना नहीं, बल्कि ज्ञानदेवी सरस्वती की प्रत्यक्ष कृपा का ज्योतिषीय मूर्तिमान् स्वरूप है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में यदि बुध, बृहस्पति तथा शुक्र लग्न से केन्द्र (१, ४, ७, १०), कोण (५, ९) अथवा द्वितीय भाव में स्थित हों तथा बृहस्पति स्वराशिगत, मित्रराशिगत अथवा उच्चराशिगत होकर पूर्ण बल से युक्त हो, तब “सरस्वती योग” का निर्माण होता है। 

परन्तु यहाँ केवल योग नहीं बना यहाँ योग अपनी पराकाष्ठा को प्राप्त हुआ है।
इस कुण्डली में बुध, बृहस्पति और शुक्र तीनों केन्द्रस्थ होकर त्रिग्रही दिव्य विद्या-मण्डल का निर्माण कर रहे हैं। बुध यहाँ केवल बुद्धि नहीं दे रहा, वह शास्त्रार्थ की वज्र-समान तर्कशक्ति प्रदान कर रहा है। शुक्र केवल सौन्दर्य नहीं दे रहा, वह वाणी में काव्यरस, मधुरता और अलंकारिक विलक्षणता का अमृत घोल रहा है।

 किन्तु सम्पूर्ण योग का प्राण है उच्चस्थ बृहस्पति।
बृहस्पति यहाँ पाँच अंश पर स्थित होकर परमोच्च अवस्था को प्राप्त है। ज्योतिष में पाँच अंश का कर्कस्थ बृहस्पति देवगुरु की सर्वोच्च तेजस्विता माना गया है। यह स्थिति मानो स्वयं बृहस्पति का दिव्य सिंहासन है। उसे केन्द्रबल प्राप्त है, पूर्ण द्रिक्बल प्राप्त है, तथा शुभग्रहों का दिव्य संरक्षण भी प्राप्त है। इस कारण यह बृहस्पति केवल शुभ नहीं रह जाता अपितु यह ब्रह्मविद्या का प्रज्ज्वलित सूर्य बन जाता है।

ऐसे बृहस्पति का प्रभाव जातक को केवल पण्डित ही नहीं बनाता बल्कि वह उसे चलता-फिरता शास्त्र बना देता है। उसकी वाणी में वेदों का निनाद होता है, उसके तर्क में मीमांसा की प्रखरता होती है, और उसके शब्दों में ऐसा तेज होता है जो विरोधियों के अहंकार को भी भस्म कर देता है।
शास्त्रों में सरस्वती योग के विषय में कहा गया है कि ऐसा जातक नाटक, गद्य, पद्य, काव्य, अलंकार, व्याकरण, गणित तथा समस्त शास्त्रों में अद्भुत पाण्डित्य प्राप्त करता है। वह प्रबन्ध-लेखन, ग्रन्थ-रचना तथा शास्त्रार्थ में अनुपम होता है। 

उसकी कीर्ति केवल पृथ्वी तक सीमित नहीं रहती अपितु “त्रिषु लोकेषु कीर्तिमान्” अर्थात् तीनों लोकों में उसकी प्रसिद्धि फैलती है। राजाओं द्वारा सम्मानित, विद्वानों द्वारा पूजित और साधकों द्वारा वन्दित ऐसा जातक स्वयं ज्ञानपरम्परा का स्तम्भ बन जाता है।

पूज्यपाद स्वामी श्री करपात्री जी महाराज का जीवन इस योग का प्रत्यक्ष, प्रखर और दिव्य प्रमाण था। उनकी वाणी में अद्वैत का गर्जन था, शास्त्रों की अथाह गम्भीरता थी, और काव्य की ऐसी मधुरता थी कि श्रोता विस्मित रह जाते थे। वे केवल ग्रन्थों के ज्ञाता नहीं थे; वे स्वयं एक जीवित वेद, एक चलता-फिरता उपनिषद् प्रतीत होते थे।
उनकी कुण्डली में स्थित यह प्रबल सरस्वती योग मानो यह उद्घोष करता है कि जब ग्रह किसी आत्मा को धर्मरक्षा, वेदप्रतिष्ठा और ज्ञानप्रकाश के लिए चुनते हैं, तब वह व्यक्ति साधारण मनुष्य नहीं रहता 
वह युगों की चेतना बन जाता है।
शाक्त बसंत पांडेय 🖊️ 
#highlightseveryone #highlightsシ゚ #astrology #astrologyposts #PostViral

मां जिसने लोरी और पालने में ही अपने बालक को ब्रह्मज्ञान करा दिया ...

एक माता थी मदालसा जिन्होंने लोरी और पालने में ही अपने बालक को ब्रह्मज्ञान करा दिया और अज्ञान रूपी दुःख से छुटकारा दिला दिया ।

और एक आजकल की मातायें हैं जिनका उद्देश्य बस अपने बालक को खाना खिलाने , पैसा कमवाने और शादी करके बच्चा पैदा करवाने तक ही सीमित रह गया है । 

काश मदालसा माँ जैसी माँ सबको मिले ।
मदालसा का अपने पुत्र को ब्रह्मज्ञान का उपदेश :- 

शुद्धो sसिं रे तात न तेsस्ति नाम
कृतं हि ते कल्पनयाधुनैव ।
पंचात्मकम देहमिदं न तेsस्ति
नैवास्य त्वं रोदिषि कस्य हेतो: ॥

हे तात! तू तो शुद्ध आत्मा है, तेरा कोई नाम नहीं है। यह कल्पित नाम तो तुझे अभी मिला है। वह शरीर भी पाँच भूतों का बना हुआ है। न यह तेरा है, न तू इसका है। फिर किसलिये रो रहा है?

न वा भवान् रोदिति वै स्वजन्मा
शब्दोsयमासाद्य महीश सूनुम् ।
विकल्प्यमाना विविधा गुणास्ते-
sगुणाश्च भौता: सकलेन्द्रियेषु ॥

अथवा तू नहीं रोता है, यह शब्द तो राजकुमार के पास पहुँचकर अपने आप ही प्रकट होता है। तेरी संपूर्ण इन्द्रियों में जो भाँति भाँति के गुण-अवगुणों की कल्पना होती है, वे भी पाञ्चभौतिक ही है?

भूतानि भूतै: परि दुर्बलानि
वृद्धिम समायान्ति यथेह पुंस: ।
अन्नाम्बुदानादिभिरेव कस्य
न तेsस्ति वृद्धिर्न च तेsस्ति हानि: ॥

जैसे इस जगत में अत्यंत दुर्बल भूत अन्य भूतों के सहयोग से वृद्धि को प्राप्त होते है, उसी प्रकार अन्न और जल आदि भौतिक पदार्थों को देने से पुरुष के पाञ्चभौतिक शरीर की ही पुष्टि होती है । इससे तुझ शुद्ध आत्मा को न तो वृद्धि होती है और न हानि ही होती है।

त्वं कञ्चुके शीर्यमाणे निजेsस्मिं-
स्तस्मिश्च देहे मूढ़तां मा व्रजेथा: ॥
शुभाशुभै: कर्मभिर्दहमेत-
न्मदादि मूढै: कंचुकस्ते पिनद्ध: ॥

तू अपने उस चोले तथा इस देहरुपि चोले के जीर्ण शीर्ण होने पर मोह न करना। शुभाशुभ कर्मो के अनुसार यह देह प्राप्त हुआ है। तेरा यह चोला मद आदि से बंधा हुआ है (तू तो सर्वथा इससे मुक्त है) ।

तातेति किंचित् तनयेति किंचि-
दम्बेती किंचिद्दवितेति किंचित्
ममेति किंचिन्न ममेति किंचित्
त्वं भूतसंग बहु मानयेथा: ॥

कोई जीव पिता के रूप में प्रसिद्ध है, कोई पुत्र कहलाता है, किसी को माता और किसी को प्यारी स्त्री कहते है, कोई ‘यह मेरा है’ कहकर अपनाया जाता है और कोई ‘मेरा नहीं है’ इस भाव से पराया माना जाता है। इस प्रकार ये भूतसमुदाय के ही नाना रूप है, ऐसा तुझे मानना चाहिये ।

दु:खानि दु:खापगमाय भोगान्
सुखाय जानाति विमूढ़चेता: ।
तान्येव दु:खानि पुन: सुखानि
जानाति विद्वानविमूढ़चेता: ॥

यद्यपि समस्त भोग दु:खरूप है तथापि मूढ़चित्तमानव उन्हे दु:ख दूर करने वाला तथा सुख की प्राप्ति करानेवाला समझता है, किन्तु जो विद्वान है, जिनका चित्त मोह से आच्छन्न नहीं हुआ है, वे उन भोगजनित सुखों को भी दु:ख ही मानते है।

हासोsस्थिर्सदर्शनमक्षि युग्म-
मत्युज्ज्वलं यत्कलुषम वसाया: ।
कुचादि पीनं पिशितं पनं तत्
स्थानं रते: किं नरकं न योषित् ॥

स्त्रियों की हँसी क्या है, हड्डियों का प्रदर्शन । जिसे हम अत्यंत सुंदर नेत्र कहते है, वह मज्जा की कलुषता है और मोटे मोटे कुच आदि घने मांस की ग्रंथियाँ है, अतः पुरुष जिस पर अनुराग करता है, वह युवती स्त्री क्या नरक की जीती जागती मूर्ति नहीं है?

यानं क्षितौ यानगतश्च देहो
देहेsपि चान्य: पुरुषो निविष्ट: ।
ममत्वमुर्व्यां न तथा यथा स्वे
देहेsतिमात्रं च विमूढ़तैषा ॥

    पृथ्वी पर सवारी चलती है, सवारी पर यह शरीर रहता है और इस शरीर में भी एक दूसरा पुरुष बैठा रहता है, किन्तु पृथ्वी और सवारी में वैसी अधिक ममता नहीं देखी जाती, जैसी कि अपने देह में दृष्टिगोचर होती है। यही मूर्खता है ।

धन्योs सि रे यो वसुधामशत्रु-
रेकश्चिरम पालयितासि पुत्र ।
तत्पालनादस्तु सुखोपभोगों
धर्मात फलं प्राप्स्यसि चामरत्वम ॥
धरामरान पर्वसु तर्पयेथा:
समीहितम बंधुषु पूरयेथा: ।
हितं परस्मै हृदि चिन्तयेथा
मनः परस्त्रीषु निवर्तयेथा: ॥
सदा मुरारिम हृदि चिन्तयेथा-
स्तद्धयानतोs न्त:षडरीञ्जयेथा: ॥
मायां प्रबोधेन निवारयेथा
ह्यनित्यतामेव विचिंतयेथा: ॥
अर्थागमाय क्षितिपाञ्जयेथा
यशोsर्जनायार्थमपि व्ययेथा:।
परापवादश्रवणाद्विभीथा
विपत्समुद्राज्जनमुध्दरेथाः॥

 बेटा ! तू धन्य है, जो शत्रुरहित होकर अकेला ही चिरकाल तक इस पृथ्वी का पालन करता रहेगा। पृथ्वी के पालन से तुझे सुखभोगकी प्राप्ति हो और धर्म के फलस्वरूप तुझे अमरत्व मिले। पर्वों के दिन ब्राह्मणों को भोजन द्वारा तृप्त करना, बंधु-बांधवों की इच्छा पूर्ण करना, अपने हृदय में दूसरों की भलाई का ध्यान रखना और परायी स्त्रियों की ओर कभी मन को न जाने देना । अपने मन में सदा श्रीविष्णुभगवान का चिंतन करना, उनके ध्यान से अंतःकरण के काम-क्रोध आदि छहों शत्रुओं को जीतना, ज्ञान के द्वारा माया का निवारण करना और जगत की अनित्यता का विचार करते रहना । धन की आय के लिए राजाओं पर विजय प्राप्त करना, यश के लिए धन का सद्व्यय करना, परायी निंदा सुनने से डरते रहना तथा विपत्ति के समुद्र में पड़े हुए लोगों का उद्धार करना ।

मुझे पता यह मेरी पोस्ट पूरी नहीं पढ़ी जाएगी क्योंकि न इसमें मोदी है , न केजरी है , न सनी लियोनी है , न कपिल शर्मा है और न ही चटपटी खबर । 
क्योंकि मन को आदत पड़ गयी है इन सबकी । मन बार बार गलत दिशा में ही जायेगा क्योंकि अनंत जन्मों की practise जो है । 

लेकिन जिसको स्वयं का उद्धार करना होगा, वह यह पोस्ट पूरी पढ़ेगा । 
धन्यवाद !

- Shwetabh Pathak ( श्वेताभ पाठक )

गाँव बदळग्यो देख कोटड़ी

गाँव बदळग्यो देख कोटड़ी
छिण में छळग्यो देख कोटड़ी
जिणरै तप सूं जगत कांपतो
(वो) सूरज ढळग्यो देख कोटड़ी।

अम्बर अड़तो रोब अनूठो
पग उठग्यो सो पड़्यो न पूठो
मरजादा राखण मर मिटती
खुद्दारी रो तूं ही खूंटो।

थारी चौकी न्याय निवड़ता
न्याय बचावण माथा झड़ता
धरम करम री धजर धजावां
फहरावण सूरा रण लड़ता।

गायां खातर ब्हार चढ़ी तू
दुष्ट दळां रै लार चढी तू
माथा कटग्या, हार न मानी
रणचंडी खग धार बढी तू

पळट्यो टेम कुजरबो पासो
रुकै नहीं बिगड़ंतो रासो
खड़्यै न्हार री खाल काढ ली
गादडि़यां नैं देण दिलासो।

सगळो गांव साखीणो थारो
जग मे नामी जीणो थारो
अपणायत भेळप घण ऊंडी
रुतबो हो लाखीणो थारो।

बदळ्यो टेम नेम सब बदळ्या
बदळी कूख बेम सब बदळ्या
थारो न्याय बण्यो अपरोगो
लेवण हेम, ‘गेम’ सब बदळ्या।

हूती तूं अनुभव रो आकर 
सीखण आतो खुद करुणाकर
कळजुग रो पहरो अणखाणो,
चाकरिया बण बैठ्या ठाकर।

बंद राख मत आंख कोटड़ी
झीणै मांकर झांक कोटड़ी
अबलावां री टेक राखबा
नाक नकटिया चांक कोटड़ी। 

डॉ गजादान चारण शक्तिसुत

आळस मत तन आंण, सुमिर ले मन सांवरा ।

आळस मत तन आंण, सुमिर ले मन सांवरा ।
परभाते रै पांण, जगदाता जगदीश नै ।।

परतख कर ले प्रीत, मीत अठे दोरा मिले।
गा ले हर रा गीत, बीते जीवन बावरा ।।

जीवन माया जाळ में, उळझ्यो आठौ पौर ।
चित रै मते न चालियो, चित रेवै नित चोर ।।

सात पीढी रो संचवे, पळ नीं ठाह पड़ै ।
मोटा मोटा माळिया, खिंडग्या खड़ै खड़ै ।।

#गिरधारीदानबारहठ
               
फोटो सौजन्य : Krishna Deo Kalpit

स्वाभिमानी महाराणा प्रतापसिंह



स्वाभिमानी महाराणा प्रतापसिंह बढ़ चले हल्दीघाटी की ओर 
                   शक्तिसिंह का शक्ति प्रदर्शन

एक बार की बात है कि राणा उदयसिंह के दरबार में हथियार निर्यातक/निर्माता व्यक्ति अपने हथियारों का प्रदर्शन करने के लिए आया हुआ था, तब वह हथियार निर्यातक व्यक्ति अपनी एक तलवार की तीव्र धार का प्रदर्शन रूई को काट-काटकर के दिखा रहा था। इतने में ही वहां राणा उदयसिंह के एक लडक़े (जो अभी सुकुमार ही था) उदयसिंह ने प्रवेश किया। उसने देखा कि दरबार में एक हथियार निर्यातक व्यक्ति बैठा है जो अपने हथियारों का प्रदर्शन रूई काटकर दिखाते हुए कर रहा है। रूई काटने के उस दृश्य को शक्तिसिंह अच्छा नही मान रहा था। अत: उसने उस हथियार निर्यातक के हाथ से तलवार छीन ली और कहा कि किसी हथियार की तीव्र धार का परीक्षण ऐसे रूई काटकर नही किया जाता। सभी लोग आश्चर्य में पड़ गये। सोचने लगे कि शक्तिसिंह नाम का बच्चा अंतत: कहना क्या चाहता है?
इससे पहले कि शक्तिसिंह के आशय को दरबारी लोग समझ पाते उसने वह तलवार उठाई और एक ही वार में स्वयं अपने एक हाथ की एक उंगली आगे कर उस पर तलवार की धार की तीव्रता का परीक्षण करते हुए ‘कच’ से अपनी अंगुली काट डाली।

राणा उदयसिंह की आज्ञा और शक्तिसिंह

इस दृश्य को देखकर सारा दरबार सन्न रह गया। स्वयं राणा उदयसिंह को भी शक्तिसिंह का यह कृत्य अच्छा नही लगा। वह अपने राज्यसिंहासन से उठा और राजकुमार को पकडक़र अपने सिंहासन के निकट ले आया। उसने क्रोधावेश में निर्णय दिया कि इस दुष्ट दुस्साहसी राजकुमार को शीघ्रातिशीघ्र समाप्त कर दिया जाए, क्योंकि जिसे अपने शरीर से ही प्रेम नही वह किसी अन्य से क्या प्रेम कर सकेगा?
राणा के इस आदेश को सुनकर सारा दरबार और भी आश्चर्यचकित रह गया। आज दरबार में पता नही क्या हो गया था कि एक से बढक़र एक विस्मित और आश्चर्य चकित करने वाली घटनाएं हो रही थीं और कोई चाहकर भी कुछ नही बोल पा रहा था। राणा उदयसिंह चाहते थे कि उनके आदेश का क्रियान्वयन तुरंत वैसे ही हो जाए, जैसे वह चाहते थे। परंतु कोई भी राजदरबारी ऐसी किसी घटना को क्रियान्वित नही करना चाहता था, जिससे राणा वंश की मर्यादा का हनन होता हो। अब से पूर्व राणा परिवार में ऐसा नही हुआ था कि जब कोई पिता अपने पुत्र के अद्भुत साहस को ही उसका दुस्साहस मानकर उसका वध कराने का ही आदेश पारित कर दे।

राणा की आज्ञा के विरोध में निकला एक विनम्र स्वर

सारा दरबार सन्न था, सारे दरबारी मौन खड़े थे, कोई कुछ नही बोलता था। तभी एक सरदार आगे बढ़ता है, जो स्वयं निस्संतान था। उसने राणा से कहा-‘महाराज, यदि क्षमा कर दें तो एक अनुरोध करना चाहता हूं।’
राणा उदयसिंह ने कहा-‘जी बोलिए।’ तब उस सरदार ने कहा कि-‘महाराज! मुझे कोई संतान नही है यदि आप उचित समझें, तो इस बच्चे को मुझे गोद दे दें। आप अपने लिए इसे मरा हुआ समझ लें।’
राणा ने कहा-‘इसमें हमें कोई आपत्ति नही? तब वह सरदार उस बच्चे को अपने साथ ले जाता है और उसका पालन-पोषण करने लगता है। उस को राजकुमार शक्तिसिंह के पालन पोषण में बहुत प्रसन्नता मिल रही थी। तभी कुछ कालोपरांत राणा उदयसिंह की मृत्यु हो गयी तो नये शासक महाराणा प्रताप बने।

महाराणा को हो आया भाई का स्मरण

महाराणा प्रताप जब मेवाड़ के शासक बने तो उन्हें अपने भाई शक्तिसिंह की स्मृतियों ने घेर लिया। इसका एक प्रमुख कारण यह भी था कि महाराणा स्वयं अपने पिता के उत्पीडऩात्मक व्यवहार से त्रस्त रहे थे और उन्हें राजभवन में या दुर्ग में प्रविष्ट होने तक की भी अनुमति नही थी। वह स्वयं दुर्ग से बाहर रहकर अपना जीवन-यापन करते रहे। इसलिए वह ये भलीभांति जानते थे कि उत्पीडऩ क्या होता है? और उसे झेलने वाले की स्थिति क्या होती है? अत: उन्होंने मेवाड़ का राज्यसिंहासन संभालते ही अपने भाई शक्तिसिंह को अपने पास आने का निमंत्रण भेजा। महाराणा के निमंत्रण को पाते ही शक्तिसिंह को भी अपार प्रसन्नता हुई और वह सहर्ष अपने भाई के साथ आकर रहने लगा।
मेवाड़ के मंत्रिमंडल और सरदारों ने महाराणा प्रतापसिंह के इस निर्णय की सराहना की। क्योंकि उन लोगों को ज्ञात था कि जब जगमाल और कई राजपूत लोग अकबर के साथ जा मिले हों, तब शक्तिसिंह की शक्ति का साथ रहना अति आवश्यक ही नही अति उत्तम भी होगा।

हुआ ‘राम-भरत’ का मिलाप

जब दोनों भाई आकर एक साथ मिले तो दोनों को ही असीम प्रसन्नता हुई। अतीत की दुखद स्मृतियां अश्रुधारा के प्रवाह में बह गयीं। सारे दरबारियों को ऐसा लग रहा था कि जैसे लंबे वियोग के पश्चात आज पुन: ‘राम और भरत’ का मिलाप हो रहा हो। अतीत वर्तमान की दहलीज पर खड़ा था, जिसे भविष्य की असीम संभावनाओं की सिंह गर्जना के भय से भाग जाना पड़ा, और दोनों भाई मेवाड़ के भविष्य की योजनाओं का चिंतन करने लगे।
दिन बीतते जा रहे थे। मेवाड़ के शुभचिंतकों को लग रहा था कि अब स्वतंत्रता की स्वर्णिम भार होने ही वाली है। दोनों भाईयों की संयुक्त शक्ति के मिलन को हर व्यक्ति ने मेवाड़ के भविष्य के दृष्टिगत शुभ संकेत माना। दोनों भाईयों की संयुक्त शक्ति को अकबर भी जानता था कि इसका अभिप्राय क्या है? यद्यपि अकबर के दरबार में जगमाल रहने लगा था और अकबर उसे राणा उदयसिंह का वास्तविक उत्तराधिकारी मानने का भ्रम भी पाल चुका था, परंतु इस सबके उपरांत भी अकबर यह भलीभांति जानता था कि राणा प्रतापसिंह और शक्तिसिंह के मिलन से मेवाड़ की शक्ति कितनी बढग़यी है?

….और सपना भंग हो गया

यह एक दुर्भाग्य पूर्ण तथ्य है कि महाराणा प्रताप और शक्तिसिंह का यह मिलन अधिक दिनों तक स्थापित नही रह सका।हुआ यूं कि एक बार अहेरिया के उत्सव के समय राजपूत लोग परंपरागत रूप से जंगली सुअरों का शिकार कर अपना भाग्य निर्णय कर रहे थे। इस उत्सव में संपूर्ण मेवाड़ के गणमान्य लोग सामंत-सरदार सम्मिलित थे। यहां तक कि महाराणा प्रताप और शक्तिसिंह भी आ उपस्थित हुए। ये दोनों भाई भी उस जंगली सुअर का शिकार करने की उस प्रतियोगिता में सम्मिलित हो गये।
संयोग की बात रही कि दोनों ने एक साथ ही उस सुअर पर आक्रमण कर दिया और दोनों के भाले (कहीं-कहीं इसे बाण भी बताया गया है) इस सुअर को एक साथ ही जा लगे। जिससे उस सुअर की मृत्यु हो गयी। हो गया अनिष्ट शिकार को मृतावस्था में देखकर दोनों भाई अपने संयुक्त शिकार पर एक साथ झपट पड़े। दोनों ही उसे अलग-अलग अपना-अपना शिकार मान रहे थे। इसलिए दोनों ही इस बात के लिए झगडऩे लगे कि शिकार मेरा है। जब दोनों ने ही देखा कि स्थिति विस्फोटक होने लगी है, तो दोनों एक दूसरे के लिए तलवार निकाल बैठे।
सचमुच यह राणा वंश के लिए ही नही भारतवर्ष के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण क्षण थे कि जो महाराणा अभी कल परसों अपने संपूर्ण राज्य को ही मिट्टी का ढेला समझकर उसका त्याग करके वनगमन के लिए तैयार हो गया था, वही आज एक जंगली मृत सुअर की लाश को लेकर अपने अनुज से झपटने लगा।
समय का दुष्चक्र देखिए कि जो महाराणा राज्य के लिए लडऩे झगडऩे को कुल की मर्यादा के प्रतिकूल समझ रहा था-वही अब एक पशु की लाश के लिए कुल की मर्यादा को त्यागकर अनुज से लडऩे पर सन्नद्घ हो गया।
यह दृश्य हर व्यक्ति के लिए अत्यंत पीड़ादायक हो उठा। किसी ने भी इसे अच्छा नही माना। यद्यपि अधिकांश लोग अहेरिया उत्सव में मस्त थे। पर जब इस आकस्मिक और अप्रत्याशित युद्घ की जानकारी अन्य लोगों को होने लगी तो वे उधर को भागने लगे। इस दृश्य को देखकर लोगों के हृदय कांप रहे थे। पर कोई भी युद्घ के बीच-बचाव के लिए आगे नही आना चाहता था।

राज पुरोहित ने दिया आत्म बलिदान

तभी वहां राणा परिवार का राज पुरोहित आ जाता है। वह व्यक्ति अत्यंत राष्ट्रभक्त और अपने राजपरिवार के प्रति अत्यंत निष्ठावान था। उसने जब देखा कि कुछ भी अनर्थ हो सकता है तो उसको लगा कि जैसे संपूर्ण मेवाड़ और मां भारती के सपनों की ‘अर्थी’ निकलने में अब अधिक समय शेष नही रह गया है। यदि मेवाड़ के ये दोनों सपूत परस्पर लड़ मरे या कोई सा एक भी मर गया तो अति विनाश हो जाएगा।
इसलिए वह वृद्घ राजपुरोहित चिल्लाता हुआ आगे बढ़ा। उसके शब्द आकाश की छाती को फाडऩे वाले थे-‘ठहरिये राणा जी! ऐसा मत करिये, अन्यथा अनिष्ट हो जाएगा, तुम्हारे पूर्वजों ने जिस वंश परंपरा का निर्वाह बड़े यत्न से किया है, उसे यूं ही मिट्टी में मत मिलाओ।’
राजकुल पुरोहित के ये शब्द दोनों भाईयों ने बड़ी गंभीरता से सुने। पर उन पर कोई प्रभाव नही हुआ। कुछ क्षण रूकने के पश्चात दोनों भाई पुन: युद्घरत हो गये।
राजपुरोहित ने पुन: अंतिम प्रयास करते हुए दोनों भाईयों से अपील की कि वे युद्घ रोक दें। जब राजपुरोहित ने देखा कि उसकी अपील का कोई प्रभाव दोनों भाईयों पर नही हो रहा है, तो उससे रहा नही गया, और वह उन दोनों भाईयों की तलवारों के मध्य जाकर खड़ा हो गया। कहते हैं कि दोनों भाईयों की तलवारों के संयुक्त वार से वह पुरोहित वहीं पर ढेर हो गया। इस घटना को कहीं यूं भी दिखाया गया है कि कुलपुरोहित ने स्वयं आत्महत्या कर ली।

 
दोनों भाई पीछे हट गये

दोनों भाईयों ने जब देखा कि एक राजपुरोहित की हत्या हो गयी है तो दोनों पीछे हट गये। पर दोनों के माथे अभी भी ठनके थे-भौंहे तनी हुई थीं-सांसें यूं छूट रही थीं कि अभी भी वे एक दूसरे का कुछ भी कर सकती थीं। उनकी तेज श्वांसें चल रही थीं। मानो दो सांड भिड़ रहे हों।
शक्तिसिंह महाराणा की ओर घूरता हुआ वहां से चला गया। राणा ने भी उसे राज्य से निकल जाने की चेतावनी दे डाली। तब शक्तिसिंह सीधा अकबर के दरबार में जा पहुंचा। अकबर के लिए तो यह ‘सोने पे सुहागे’ वाली बात हो गयी थी। उसके लिए ये क्षण सुखानुभूति से भरे हुए थे क्योंकि इससे उसे लगा कि महाराणा प्रताप की शक्ति और भी क्षीण हो गयी है।

पुरोहित था महान देशभक्त

हमारा इतिहास महाराणा वंश के राजपुरोहित के बलिदान को यूं ही उपेक्षित कर छोडक़र चल देता है। जबकि उसका यह बलिदान किसी स्वार्थ के कारण नही दिया गया था। राजपुरोहित को उस समय केवल राष्ट्र की चिंता थी, अपनी हिंदू जाति के पतन की चिंता थी, अपने भारतीय राजवंशों के शिरोमणि राणावंश की चिंता थी, और इन सबसे बढक़र इस बात की चिंता थी कि यदि कुछ अनर्थ हो गया तो उसका लाभ अकबर को मिलेगा जो हमारी स्वतंत्रता का उस समय परम शत्रु था।
ऐसी परिस्थितियों में राजपुरोहित का बलिदान देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर दिया गया था। इस बलिदान को भारत के इतिहास में ऐसा ही सम्मान मिलना भी चाहिए।

क्रोध व्यक्ति का शत्रु है

क्रोध सचमुच व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है। इसने कुछ ही क्षणों में ऐसे-ऐसे अपराध लोगों से करा दिये हैं कि उन्हें करने के पश्चात लोगों को, जातियों को व देशों को सदियों तक पश्चाताप करना पड़ा है। महाराणा प्रतापसिंह और शक्तिसिंह ने अपने जीवन काल में अपनी मूर्खता पर प्रायश्चित किया भी। परंतु यह तब किया गया जब बहुत बड़ी क्षति उठा ली गयी थी।
इसके उपरांत भी कुलपुरोहित का बलिदान कम करके नही आंका जा सकता। उसके बलिदान का सबसे उत्तम परिणाम तो यह निकला कि उस समय महाराणा प्रतापसिंह और शक्तिसिंह में से कोई साथी एक दूसरे की हत्या नही कर सका, और दोनों वहां से हटकर अपने-अपने स्थानों की ओर लौट गये।

….और रणभेरी बज गयी

महाराणा प्रताप अपने दृढ़ निश्चय पर अडिग थे कि वह अकबर के दरबार में जाकर शीश नही झुकाएंगे, वह अकबर को अपना शत्रु मानते थे। अकबर ने जब देखा कि महाराणा स्वतंत्रता के गीत गाने की अपनी प्रवृत्ति से बाज आने वाला नही है, तो उसने जून 1776 ई. में मेवाड़ पर आक्रमण कर दिया। यह युद्घ हल्दीघाटी का युद्घ कहलाता है। इस युद्घ का आंखों देखा वर्णन अलबदायूंनी ने अपनी पुस्तक ‘मुन्तखबत्तारीख’ में किया है। वह लिखता है :- ‘‘जब मानसिंह और आसफ खां गोगून्दा से सात कोस पर दर्रे के पास शाही सेना सहित पहुंचे तो राणा लडऩे को आया। ख्वाजा मुहम्मद रफी बदख्शी, शियाबुद्दीन गुरोह, पायन्दाह कज्जाक अलीमुराद उजबक, और राणा लूणकरण तथा बहुत से शाही सवारों सहित मानसिंह हाथी पर सवार होकर मध्य में रहा और बहुत से प्रसिद्घ जवान पुरूष हरावल के आगे रहे। चुने हुए आदमियों में से 80 से अधिक लड़ाके सैय्यद हाशिम बारहा के साथ इराबल के आगे भेजे गये और सैय्यद अहमद खां बारहा दूसरे सैय्यदों के साथ दक्षिण पाश्र्व में रहा। शेख इब्राहीम चिश्ती के संबंधी अर्थात सीकरी के शेखजादों सहित काजी खां वाम पाश्र्व में रहा और मिहतरखां चंदाबल में। राणा कीका ने दर्रे (हल्दीघाटी) के पीछे से तीन हजार राजपूतों सहित आगे बढक़र अपनी सेना के दो विभाग किये।
एक विभाग ने जिसका सेनापति हकीम सूर अफगान था, पहाड़ों से निकलकर हमारी सेना के हरावल पर आक्रमण कर दिया। भूमि ऊंची नीची रास्ते टेढ़े-मेढ़े और कांटों वाले होने के कारण हमारी हरावल में गड़बड़ी मच गयी, जिससे हमारी (हरावल में) पूर्णत: पराजय हुई। हमारी सेना के राजपूत जिनका मुखिया राजा लूणकरण था, और जिनमें से अधिकतर वाम पाश्र्व में थे, भेड़ों के झुण्ड की तरह भाग निकले और हरावल को चीरते हुए अपनी रक्षा के लिए दक्षिण पाश्र्व की ओर दौड़े। इस समय मैंने आसफ खां से पूछा कि ऐसी अवस्था में हम अपने और शत्रु के राजपूतों की पहचान कैसे कर सकें? उसने उत्तर दिया कि तुम तो तीर चलाये जाओ, वाहे जिस पक्ष के आदमी मारे जावें, इस्लाम को तो उससे लाभ ही होगा। इसलिए हम तीर चलाते रहे और भीड़ ऐसी थी कि हमारा एक भी वार खाली नही गया, और काफिरों को मारने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। इस लड़ाई में बारहा के सैय्यदों तथा कुछ जवान वीरों ने रूस्तम की सी वीरता का प्रदर्शन किया। दोनों पक्षों के मरे हुए वीरों से रणखेत छा गया।’’

युद्घ क्षेत्र में महाराणा का ‘रामप्रसाद’ हाथी

अलबदायूंनी के उपरोक्त वर्णन से स्पष्ट है कि युद्घ क्षेत्र में हिंदू (राजपूत) चाहे मुस्लिम पक्ष का ही था उसे भी मारना मुस्लिमों के लिए उचित था। क्योंकि इससे इस्लाम की सेवा करने का अवसर मुस्लिमों को मिल रहा था। युद्घ की विभीषिका भी देखने योग्य थी। कोई सा भी पक्ष पीछे हटना नही चाहता था। राणा की मुट्ठी भर सेना अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दे रही थी। मुस्लिमों की सेना के उसने दांत खट्टे कर दिये थे। अबुल फजल ने अकबरनामा में लिखा है :-‘‘दोनों पक्षों के वीरों ने लड़ाई में जान सस्ती और इज्जत महंगी कर दी। जैसे पुरूष वीरता से लड़े वैसे ही हाथी भी लड़े। महाराणा की ओर के शत्रुओं की पंक्ति को तोडऩे वाले लुणा हाथी के सामने जमाल खां फौजदार गजमुक्त हाथी को ले आया। शाही हाथी घायल होकर भाग ही रहा था कि शत्रु के हाथी का महावत गोली लगने से मर गया, जिससे वह लौट गया। फिर राणा का प्रताप नामक एक संबंधी मुख्य हाथी ‘रामप्रसाद’ को ले आया, जिसने कई आदमियों को पछाड़ डाला। हारती दशा में कमाल खां गजराज हाथी को लाकर लड़ाई में सम्मिलित हुआ। पंचू ‘रामप्रसाद’ का सामना करने के लिए रणमदार हाथी को लाया जिसने अच्छा काम दिया। उस हाथी के पांव भी उखडऩे ही वाले थे इतने में ‘रामप्रसाद’ हाथी का महावत तीर से मारा गया। तब वह हाथी पकड़ा गया, जिसकी बहादुरी की बातें शाही दरबार में अक्सर हुआ करती थीं।’

युद्घ हो उठा था रोमांचकारी

अबुलफजल के इस कथन से स्पष्ट है कि महाराणा प्रतापसिंह और उनकी सेना संख्या में कम होने के उपरांत भी कितनी वीरता से लड़ रही थी। आज उन्हें अपनी मातृभूमि के ऋण से उऋण होने का अच्छा अवसर मिला था। शत्रु को देश की सीमाओं से बाहर निकालकर हिंदू वीरता का कीर्तिमान स्थापित करना उनकी एक-एक सांस का उद्देश्य बन गया था। यह नही देखा जा रहा था कि हम संख्या में कितने हैं, अपितु हमारा एक सैनिक कितने मुगल सैनिकों को समाप्त कर सकता है-देखा यह जा रहा था। युद्घ प्राणपण से किया गया। पूरी योजना बनाकर किया गया। राजपूतों के शौर्य ने मुगलों को हिलाकर रख दिया। अकबरनामा का लेखक अबुल फजल स्वयं लिखता है :-‘‘सरसरी तौर से देखने वालों की दृष्टि में तो महाराणा प्रताप की जीत नजर आती थी इतने में ही एकाएक शाही फौज की जीत होने लगी। जिसका कारण यह हुआ कि सेना में यह अफवाह फैल गयी कि बादशाह (अकबर) स्वयं (युद्घक्षेत्र में) आ पहुंचा है। इससे बादशाही सेना में जान आ गयी और शत्रु सेना की, जो जीत पर जीत प्राप्त कर रही थी हिम्मत टूट गयी।’’
हल्दीघाटी का सच अबुल फजल से उत्तम और कौन बता सकता है,जो स्पष्ट कहता है कि महाराणा प्रताप की सेना युद्घ में जीत पर जीत प्राप्त कर रही थी। कर्नल टाड लिखता है-‘‘अपने राजपूतों और भीलों के साथ मारकाट करता हुआ प्रताप आगे बढऩे लगा। लेकिन मुगलों की विशाल सेना को पीछे हटाना और आगे बढऩा अत्यंत कठिन हो रहा था। बाणों की वर्षा समाप्त हो चुकी थी और दोनों ओर के सैनिक एक दूसरे के समीप पहुंचकर तलवारों और भालों की भयानक मार कर रहे थे। हल्दीघाटी के पहाड़ी मैदान में मारकाट करते हुए सैनिक कट-कट कर पृथ्वी पर गिर रहे थे। मुगलों का बढ़ता हुआ जोर देखकर प्रतापसिंह अपने घोड़े पर प्रचण्ड गति के साथ शत्रु सेना के भीतर पहुंच गया और वह मानसिंह को खोजने लगा।’’
कितना रोमांचकारी चित्रण है हल्दीघाटी के युद्घ का? इसके साथ ही यह भी विचारणीय है कि हमारे जिन योद्घाओं ने इस युद्घ में भाग लिया था उनकी वीरता और शौर्य को शत्रुपक्ष ने स्वीकार किया है। जिसे हमें भी यथावत स्वीकार करना चाहिए।
डॉ राकेश कुमार सिंह आर्य 
क्रमश:

Thursday, 7 May 2026

आप या आपका युवा बेटा आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है... पर आपको पता ही नहीं ?

Ajai Singh Talk से 

आप एक हिन्दू हैं....
और आप या आपका युवा बेटा आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है...
और कमाल की बात ये कि आपको या आपके बेटे या बेटी को.... खुद भी ये पता नहीं कि वो एक आतंकवादी गतिविधि का हिस्सा है....
आपको बात अजीब लगेगी.... पर ये सच है 
और इस सच से हमारे देश की एजेंसीज जूझ रही हैं वर्तमान में 
पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे युवा गिरफ्तार हुए.... जो ऐसी गतिविधियों से जुड़े थे... जिन्होने ISI के लिए काम किया 
और उन्हें पैसे भी मिले....
पर असल बात ये है कि उनको यही लग रहा था वो एक "टास्क गेम" खेल रहे हैं और पैसे कमा रहे हैं...
माँ बाप भी चुंकि ज्यादा गौर न करते तो उनके लिए भी जब बच्चा पुलिस या ATS के हाथ चढ़ता है तब आश्चर्य ही होता है कि उनके बच्चे ने ऐसा किया...
बड़ा साधारण सा तरीक़ा पाकिस्तान में बैठे हैंडलर अपना रहे हैं...
वे युवा लड़के लड़कियों के ऐसे प्रोफाइल इंस्टा और फेसबुक पर ढूंढ़ते हैं जो ऑनलाइन गेमिंग पर जुड़े हैं, जो थोड़ी डेयरिंगबाज़ी टाइप पोस्ट करते हैं, या जो पंजाबी या अन्य भाषाओ के हथियार अपराध को महिमामंडित करते गीत हैं उनपर रील बनाते हैं...
फिर वो इन बच्चों से जुड़ते हैं कोई खूबसूरत लड़की बन... या अन्य रूप में..
इनबॉक्स में आते हैं... और फिर चालू होता है "टास्क गेम"
बेहद मामूली से टास्क... जिन्ह पूरा करो और पैसे कमाओ...
जैसे आपको कहा "दो मिनट के अंदर आप अपनी सेल्फी खींच अपलोड करो... 100₹"
फिर अगला टास्क... आप अपनी करंट लोकेशन अपने प्रोफाइल पर पोस्ट करो गूगल मैप पर.... 500₹.... फिर आप अपने नज़दीक चौराहे पर जाकर लाइव करो और जय श्री राम का नारा लगाओ.... 1000₹"
टास्क साधारण से थोड़े टफ होते जाते हैं... पैसा बढ़ता जाता है...
फिर आपको दिये जाते हैं असली काम...
आप फलाने रेलवे स्टेशन जाकर लाइव करो..... आप फलाने एयर पोर्ट के बाहर जाकर लाइव करो.... पैसा 5-10 हज़ार 
उसके बाद और टफ.... यानी सीधे वो गतिविधि जो क़ानून तोडना है.... कहीं आग लगवाई... कहीं सीसीटीवी लगवाया... कोई पैकेट आपसे डिलेवरी करवाया....
आपको लगता है गेम चल रहा है... पैसे कमा रहे हो आसानी से.....
असल में आप ISI के लिए रेकी कर रहे होते हो..... आतंकी गतिविधियों में लिप्त हो चुके होते हो....
NIA, ATS, राज्य पुलिस द्वारा अबतक 50 के करीब युवा इस तरह की गतिविधियों में पकड़े गये हैं.... कुछ मामले मीडिया अख़बार में आये हैं.... कुछ नहीं...
पर तरीक़ा लगभग हर बार यही इस्तेमाल किया गया फ़साने में...
सिम्पल तरीका... जिसे "ईरानी मॉड्यूल" नाम दिया गया है...
उनका फायदा ये है कि हिन्दुओं को इन्वॉल्व कर उनपर आसानी से ऊँगली न जाती...
दूसरा सरकार के विरुद्ध कल को इसपर नरेटिव तैयार होगा.... बड़े आराम से ये आरोप लग जायेगा कि सरकार झूंठा फसाती है....
राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है तो सरकार के पास विकल्प भी नहीं सॉफ्ट होने की...
जम्मू, दिल्ली एनसीआर, नॉएडा, लखनऊ, गोरखपुर, बिहार, महाराष्ट्र कई जगह ऐसी गिरफ़्तारियाँ हुईं हैं....
ज्यादातर मामलों में उच्च जातिय वर्ग के बच्चे हैं.... पर टार्गेट पर सभी हैं...
वो अपने नरेटिव के हिसाब से इस्तेमाल कर रहे हैं...
में सिर्फ इतना कहूंगा... अगर आपको ऐसा कोई "टास्क गेम" इजी मनी वाला ऑफर होता है.... तो समझें कि ये एक ट्रैप है 
अपने युवा बच्चों जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं उनकी प्रोफाइल देखें.... उनसे बात करें.... कहीं अंजाने में वो तो इस ट्रैप में नहीं फसने जा रहे....
पकड़े गये ज्यादातर युवा कोई आतंकी नहीं...न ये कोई देशद्रोही...
ये बस थोड़े से लालच में फसे हैं... गलती कर गये...
और अपने और अपने परिवार के लिए मुसीबत खड़ी कर ली....
सावधान रहें.... और हो सके तो इस मुद्दे पर जागरूकता फैलायें....!
में कोई हवाई बात नहीं कर रहा... जो लिखा है ठोस जानकारी के बाद लिखा है!!!
आपको और भी इससे जुडी जानकारियां जल्द देने का प्रयत्न रहेगा!
------------
और इस पोस्ट पर आई हुई Monika Chaudharyy जी की गंभीर कमेन्ट - पुराने समय में किलों के फाटक खोल कर गद्दारी करी जाती थी, आजकल फोटो अपलोड कर काम हो जाता है।
साथ ही Lat Long ( अक्षांश देशांतर ) भी मांग लिया जाता है। उनको परमानेंट ठिकाना मिल गया। कभी भी मिसाइल में Lat Long feed करो और काम पूरा।

॥ कृष्णव्याघ्रवाहिनी त्रिशिरा चामुंडेश्वरी ॥

॥ कृष्णव्याघ्रवाहिनी त्रिशिरा चामुंडेश्वरी ॥

बहुत समय पहले, विंध्याचल के घने वनों के मध्य एक प्राचीन श्मशान था, जहाँ सूर्यास्त के बाद कोई जाने का साहस नहीं करता था। कहते हैं कि वहाँ रात्रि के तृतीय प्रहर में अदृश्य शक्तियाँ जागृत हो जाती थीं। उसी स्थान पर एक वृद्ध तांत्रिक निवास करता था, जिसे लोग केवल “भैरवनाथ” के नाम से जानते थे।

भैरवनाथ वर्षों से ऐसी शक्ति की साधना कर रहा था जो भय, शत्रु और मायिक बंधनों को नष्ट कर सके। अनेक सिद्धियाँ प्राप्त करने के बाद भी उसे अनुभव होता था कि कोई अंतिम द्वार अब भी बंद है। तब उसे अपने गुरु द्वारा दिया गया एक गुप्त मंत्र स्मरण हुआ—एक ऐसा मंत्र जिसका उच्चारण केवल अमावस्या की रात्रि में, श्मशान के मध्य, अग्नि और रक्तचंदन के साथ किया जा सकता था।

अमावस्या की आधी रात, चारों ओर जलती चिताओं के बीच, भैरवनाथ ने काले कुशासन पर बैठकर अनुष्ठान प्रारंभ किया। उसके चारों ओर खोपड़ियों का मंडल बनाया गया था, मध्य में अग्नि प्रज्वलित थी और सामने काले तेंदुए की आकृति अंकित थी। जैसे-जैसे मंत्रोच्चार तेज हुआ, श्मशान की हवा भारी होने लगी। वृक्षों की शाखाएँ बिना हवा के हिलने लगीं और दूर से किसी हिंसक पशु की गर्जना सुनाई देने लगी।

तभी अग्नि की ज्वालाओं के मध्य एक विशाल काला तेंदुआ प्रकट हुआ, जिसकी आँखें अंगारों की भाँति चमक रही थीं। उसके ऊपर विराजमान थीं त्रिशिरा चामुंडेश्वरी—तीन मुख, रक्तमयी जिह्वाएँ, मुंडमाला और दिव्य प्रकाश से दीप्त श्वेत स्वरूप। उनके प्रकट होते ही सम्पूर्ण श्मशान काँप उठा।

भैरवनाथ ने जैसे ही नेत्र उठाए, देवी के एक मुख ने क्रोध से उसे देखा, दूसरे ने करुणा से और तीसरे ने मौन रहकर उसके मन को पढ़ लिया। देवी ने कहा—
“जो भय को जीतना चाहता है, उसे पहले अपने भीतर के अंधकार में उतरना होगा।”

इतना कहते ही तेंदुए ने गर्जना की और अग्नि की लपटें आकाश तक उठ गईं। उस क्षण भैरवनाथ को अनुभव हुआ कि उसके भीतर वर्षों से छिपा भय, क्रोध और मोह धीरे-धीरे भस्म हो रहा है।

कहते हैं उस रात्रि के बाद भैरवनाथ साधारण तांत्रिक नहीं रहा। उसकी दृष्टि इतनी प्रखर हो गई कि वह व्यक्ति के भीतर की नकारात्मक ऊर्जा को मात्र देखकर पहचान लेता था। परंतु उसने कभी उस शक्ति का दुरुपयोग नहीं किया, क्योंकि देवी ने उसे चेतावनी दी थी—
“यह शक्ति केवल संरक्षण और जागरण के लिए है, अहंकार के लिए नहीं।”
तभी से यह माना जाता है कि जो साधक पूर्ण श्रद्धा, संयम और निडरता के साथ इस देवी का ध्यान करता है, उसे भीतर अद्भुत आत्मबल और अदृश्य सुरक्षा का अनुभव होने लगता है।

स्तोत्र
श्वेतवर्णा त्रिशिरा देवी कृष्णव्याघ्रसमाश्रिता।
मुंडमालाविभूषिता खड्गत्रिशूलधारिणी॥
रात्रिचर्याप्रिया घोरा मायाजालविनाशिनी।
भूतप्रेतपिशाचघ्नी साधकानां हितायिनी॥
व्याघ्रवाहिनि कालिके भयदुःखनिवारिणि।
त्रिनेत्रे चामुण्डरूपे सर्वसिद्धिप्रदायिनि॥
अज्ञानतिमिरं हन्त्रीं रक्तजिह्वां भयंकरीम्।
शरणागतवत्सलां देवीं वन्दे त्रिशिरां शिवाम्॥

नमामीशमीशान 
#namamishan #चामुंडेश्वरी #तांत्रिकसाधना #कालिका #त्रिशिरादेवी