Pages

Sunday, 30 August 2026

वेद अपौरुषेय हैं ।

🕉️ वेद अपौरुषेय हैं -यह मत नहीं, महा-सत्य है 🕉️

(अगर यह पढ़कर भी आप आगे बढ़ गए, तो समझिए आपने सनातन को छूकर भी महसूस नहीं किया…)

सनातन धर्म की नींव, आत्मा और श्वास — वेद हैं।

और वेदों के विषय में सबसे बड़ा, सबसे अडिग सत्य यह है कि वे अपौरुषेय हैं।
अपौरुषेय का अर्थ क्या है ?
उत्तर 👉 जिसका रचयिता कोई मनुष्य नहीं।
       👉 जो किसी काल, देश या व्यक्ति की बुद्धि से उत्पन्न नहीं।
       👉 जो न लिखा गया, न सोचा गया — बल्कि प्रकट हुआ।
📌 वेद मानव-रचित क्यों नहीं हो सकते?
उत्तर - क्योंकि मनुष्य चार अवश्यंभावी दोषों से ग्रस्त होता है—
🔻 भ्रम – जैसे रस्सी में साँप देख लेना
🔻 प्रमाद – असावधानी, भूल, त्रुटि
🔻 लिप्सा – लोभ, स्वार्थ, कामना
🔻 करणापाटव – इन्द्रियों और साधनों की सीमाएँ

⚡ और वेद ?
वेद इन चारों दोषों से पूर्णतः मुक्त हैं, इसलिए वे परम प्रमाण हैं — अंतिम सत्य।

✨ वेदों का प्राकट्य कैसे होता है ?
कल्प के प्रारम्भ में, अनन्त कोटि ब्रह्माण्डों के अधिपति पूर्णब्रह्म परमात्मा पूर्व कल्प के वेदों को बिना एक अक्षर बदले, बिना मात्रा-स्वर हिलाए, अपने निःश्वास (श्वास-प्रश्वास) के समान स्वतः प्रकट करते हैं।

क्या ईश्वर वेदों में परिवर्तन कर सकते हैं ?
📜 पूर्वमीमांसा दर्शन का स्पष्ट निर्णय है—
जो परमात्मा सब कुछ करने में समर्थ है, उन्हें भी वेद के एक अक्षर को बदलने का अधिकार नहीं।
👉 वेद नित्य हैं।
👉 वेद शाश्वत हैं।
👉 वेद अपरिवर्तनीय हैं।

🧘‍♂️ तो फिर ऋषियों की भूमिका क्या है ?
ऋषि वेदों के रचयिता नहीं, वे वेदों के द्रष्टा हैं।
📖 महर्षि यास्क ने निरुक्त में लिखा—
                 “ऋषिर्दर्शनात्”
अर्थात् ऋषि वह है जिसने मंत्रों का दर्शन किया।
👉 समाधि में जो देखा,
👉 वही मंत्र रूप में जगत को दिया।

🔥 निष्कर्ष (ध्यान से पढ़ें):
वेद इसलिए अपौरुषेय हैं क्योंकि—
🔸 उनका कोई लेखक नहीं
🔸 उनका कोई रचयिता नहीं
🔸 यहाँ तक कि परमात्मा भी उन्हें “बनाते” नहीं, वेद परमात्मा का सहज निःश्वास हैं।

जिसके लिए
✍️ कलम नहीं
📜 कागज नहीं
🧠 सोच-विचार नहीं
❌ और न ही प्रयास चाहिए।
🕉️ वेद हैं, इसलिए सनातन है। सनातन है, इसलिए सत्य अमर है।
                    
अगर यह विचार आपके हृदय में स्पंदन जगा दे तो शेयर करे । क्यों कि सनातन का ज्ञान छुपाने के लिए नहीं, बाँटने के लिए हैं।
                              हर हर महादेव 

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ नामक एक व्यक्ति को आपने मुसलमानों के खिलाफ , इस्लाम धर्म के खिलाफ और मुगलों के खिलाफ बहुत जोर से गरजते बरसते हुए असंख्य वीडियोज में देखा होगा .. कुछ परिक्षण योग्य कटुसत्य तथ्य

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ नामक एक व्यक्ति को आपने मुसलमानों के खिलाफ , इस्लाम धर्म के खिलाफ और मुगलों के खिलाफ बहुत जोर से गरजते बरसते हुए असंख्य वीडियोज में देखा होगा । मैं उन्हें पत्रकार समझता था क्योंकि एक समय वे नेशनल प्रेस क्लब दिल्ली के सचिव थे । फिर मैंने उन्हें वीडियोज में देखा । 

1. 2020 में, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कैप्टन सिकंदर ए रिज़वी को 'ट्रस्ट इंडिया फाउंडेशन' के नए ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी बनने का निमंत्रण दिया।

2. ट्रस्ट डीड 27 फरवरी, 2020 को पंजीकृत की गई थी, जिसमें कुल तीन ट्रस्टी थे (स्क्रीनशॉट संलग्न है):

   a. पुष्पेंद्र_कुलश्रेष्ठ
   b. कैप्टन_सिकंदर_ए_रिज़वी (जो एक विमानन कंपनी चलाते हैं)
   c. अलका_प्रभाकर (पुष्पेंद्र की करीबी सहयोगी, रिज़वी के लिए पूरी तरह अज्ञात)

3. उक्त ट्रस्ट का कार्यालय च. बशीर अली मार्केट, नजदीक परी चौक, ग्रेटर नोएडा, यू.पी. 201308 पर स्थित है (जो पुष्पेंद्र का पता नहीं है बल्कि रिज़वी का कार्यालय है)।

4. पुष्पेंद्र और रिज़वी ने दिल्ली में कोटक महिंद्रा बैंक में ट्रस्ट के लिए बैंक खाता खोलने की कोशिश की (जहां रिज़वी की कंपनी का खाता पहले से था)।

5. कोटक महिंद्रा बैंक ने पुष्पेंद्र को ट्रस्टी के रूप में खाता खोलने से मना कर दिया क्योंकि पुष्पेंद्र की केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) जांच में पता चला कि वह बैंकिंग सिस्टम में ब्लैकलिस्टेड थे।

   अन्य मुद्दों के साथ-साथ, यह ब्लैकलिस्टिंग प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा पुष्पेंद्र के खिलाफ दायर किए गए आपराधिक मामले के कारण थी, जब वह पीसीआई के महासचिव थे और उन पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगे थे।

6. कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा मना करने के बाद, पुष्पेंद्र ने कर्नाटक बैंक, ग्रीन पार्क शाखा, नई दिल्ली में ट्रस्ट खाता खोलने का फैसला किया, जिसमें उनका पहले से ही एक बचत खाता था।

7. बाद में कर्नाटक बैंक की ग्रीन पार्क शाखा नई जगह मालवीय नगर में स्थानांतरित हो गई।

8. ट्रस्ट खाता खोलने के बाद, पुष्पेंद्र ने 'ट्रस्ट इंडिया फाउंडेशन' के लिए दान मांगना शुरू किया।

9. 19 फरवरी, 2024 को जब ट्रस्ट खाते में 6 करोड़ रुपये से अधिक का बैलेंस था, रिज़वी, जो ट्रस्ट के खातों के प्रबंधक के रूप में सूचीबद्ध थे और इसकी देखभाल के लिए जिम्मेदार थे, ने कर्नाटक बैंक, मालवीय नगर शाखा को एक पत्र लिखा जिसमें सभी लेन-देन रोकने की मांग की गई थी।

   रिज़वी का आरोप है कि उन्हें ऊपर बताए गए खाते से किए गए लेन-देन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उन्होंने इन भुगतानों की अनुमति दी थी।

10. 28 फरवरी, 2024 को रिज़वी ने बैंक को एक और पत्र लिखा जिसमें सभी बैंक लेन-देन का विवरण मांगा गया, लेकिन विशेष रूप से निम्नलिखित तीन लेन-देन का विवरण मांगा गया:

   हस्तांतरण:

    1. खाता संख्या 5671500100156601 में 1 करोड़ रुपये
    2. खाता संख्या 5671500100165701 में 1 करोड़ रुपये
    3. खाता संख्या 5671500100170201 में 50 लाख रुपये

कर्नाटक बैंक ने 28 फरवरी 2024 के पत्र में मांगी गई जानकारी इन पंक्तियों के लिखे जाने तक नहीं दी है।

 उन्होंने खाते को डिफ्रीज कर दिया है, जबकि पत्र में पुष्पेंद्र के साथी ट्रस्टी द्वारा धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

निशिकांत दुबे आजकल चमकते धमकते सांसद हैं जो राहुल गांधी को भला बुरा कहने और तृणमूल कांग्रेस की महिला सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अनाप शनाप बोलने के लिये प्रसिद्धि हासिल किये हैं । उनकी पत्नी पर एक राष्ट्रीयकृत बैंक से सौ करोड़ रुपये की क़र्ज़ लेकर जीम जाने के मामले में FIR हुई है । उनके बच्चे लंदन में पढ़ते हैं और उनकी शादी की सालगिरह की पार्टी कश्मीर के सबसे महंगे होटल में ठीक पहलगाम की आतंकवादी घटना के पहले संपन्न हुई थी जहां बेशुमार सुरक्षा व्यवस्था उसी प्रशासन द्वारा तैनात की गई थी जिसके पास पहलगाम के लिए एक सिपाही तक न था ।

कहावत है न there is no free lunch ! यह उसी के पर्याय हैं , इनके हिंदुत्व की एक कीमत है जो यह गरीबों का देश चुका रहा है और इसकी एक एक पाई गरीबों को ही चुकानी है ।
Copied
 shital singh
Chetan Zinzuwadia

https://www.facebook.com/share/1KPNCashg7/?mibextid=wwXIfr

साभार - दीपक कुमार तलवार 
   98912 06446

Friday, 28 August 2026

जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामिश्री राघवाचार्य जी महाराज की 'अनार्योन्मूलन' के प्रति सम्मति -

जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामिश्री राघवाचार्य जी महाराज की 'अनार्योन्मूलन' के प्रति सम्मति - 

शुभाशयाः 

श्रुतिस्मृतिप्रतिपाद्य व्यवस्था ही धर्म है। तद्‌व्यतिरिक्त आचरण जो धर्म समझ कर किया जाए, वह धर्म नहीं है अपितु धर्माभास है। धर्म और धर्माभास के भेद को समझ कर धर्म का ग्रहण और धर्माभास (अधर्म) का त्याग सामान्य आस्तिक जन के लिए कठिन प्रतीत होता है तथा विधर्मियों के कुतर्क एवं उनके बकवास भरे ग्रन्थ सामान्य व्यक्ति को और भ्रमित कर देते हैं।

इस समय कलि के प्रभाव के कारण चारों तरफ से सनातन वैदिक धर्म पर प्रहार हो रहा है। सरकारें भी इसी को प्रोत्साहन दे रही हैं। समय समय पर आचार्यों ने सनातन धर्म के मानबिन्दुओं की रक्षा में आगे आकर शास्त्रार्थ एवं ग्रन्थ रचना के माध्यम से विधर्मियों को उत्तर दिया है। आज भी प्रामाणिक धर्माचार्य गण चाहे फिर वो वैष्णव हों, शाक्त हों या शैव, सभी आचार्य एक मत से वैदिक मर्यादा वर्णाश्रम धर्म, रोटी-बेटी की रक्षा में सतत प्रयत्नशील हैं। हमारे परम सुहृत् शास्त्रनिष्ठ परम विद्वान् स्वामी श्रीभागवतानन्द गुरु (श्रीनिग्रहाचार्य) जी मुखर एवं निर्भय होकर अपने वक्तव्यों के द्वारा विधर्मियों का मानमर्दन करते ही रहते हैं। 

श्रीस्वामी जी के द्वारा मुझे ज्ञात हुआ कि युवा विद्वान्, धर्मनिष्ठ श्री शचीन्द्र शर्मा जी के द्वारा "अनार्योन्मूलनम्" नामक ग्रन्थ की रचना हुई है। इस ग्रन्थ में विद्वान् लेखक ने सुन्दर युक्तियों के द्वारा आर्य के नाम पर प्रसिद्धि पाने वाले अनार्यों का समूलोच्छेद किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ऐसे निष्ठावान् विद्वानों के रहते सनातन वैदिक धर्म पर आँच नहीं आयेगी, ऐसे विद्वान् ही सनातन धर्मावलम्बियों के सम्बल हैं। भगवान् राजराजेश्वर श्रीजानकी नाथ जी के चरणों में यही प्रार्थना है कि सदा आप का अभ्युदय हो। "अनार्योन्मूलनम्" यह ग्रन्थ सभी सनातनियों के लिए सङ्ग्रहणीय है एवं सभी सनातन धर्मावलम्बियों को इसका अनुशीलन करना चाहिए ।

~• परिपूर्णमङ्गलानुशासनम् ~• 
       जयतु जयतु अस्तु

       ~ राघवाचार्य:

(जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामिश्री राघवाचार्य जी महाराज)

Wednesday, 26 August 2026

चमत्कारी मन्त्र " ॐ अर्ह नमः " ये यंत्र बड़ा रहस्यमयी हैं ‌

चमत्कारी मन्त्र 

ॐ अर्ह नमः

ये यंत्र बड़ा रहस्यमयी है. उच्चारण करते हुए रोज 7 माला फेरने से सारे ग्रह दोष, वास्तु दोष, भूमि दोष, शारीरिक व्याधि, घर की अशांति, आर्थिक कष्ट, व्यापार में रुकावट, शत्रु भय, शादी न होना, काल सर्प योग, चाण्डाल योग, केमद्रुम योग, शापित योग, पितृ दोष - आदि इन सबका नाश होता है.

रोज की 7 माला जीवन भर समय सवेरे 5-7 के बीच जपे उत्तम परिणाम मिलते हैं !
#dbmantrablog

Tuesday, 25 August 2026

"क्या आपने कभी ध्वनि को आंखों से देखा है ?

   "क्या आपने कभी ध्वनि को आंखों से देखा है ?"

  क्या कोई आवाज किसी धातु की थाली पर रखे रेत के कणों को एक जीवित, अचूक मंदिर के नक्शे में बदल सकती है? रुकिए! आधुनिक साइमैटिक्स और टोनोस्कोप के प्रयोगों ने सिद्ध कर दिया है कि मंत्र केवल कानों से सुनाई देने वाली आवाज नहीं, बल्कि आंखों से दिखाई देने वाली सटीक ज्यामिति हैं!"
"एक ऐसा रहस्य जिसने आधुनिक गणितज्ञों, क्वांटम भौतिकविदों और कंप्यूटर वैज्ञानिकों को चकित कर दिया—श्रीयंत्र के 9 अंतःगुंफित त्रिभुजों की 43 उप-त्रिभुज वाली जटिल संरचना को हाथ से बिना सूक्ष्म गणितीय त्रुटि (Error) के बनाना लगभग असंभव माना जाता है। लेकिन जब 24 अक्षरों वाले गायत्री महामंत्र का शुद्ध उच्चारण एक धातु की प्लेट पर किया गया, तो रेत के कणों ने स्वतः श्रीयंत्र का रूप कैसे ले लिया? आइए जानते प्रयागराज फाइल्स की इस कड़ी में इस ध्वनिक चमत्कार का गणितीय, जैविक और क्वांटम सच..."

कड़ी 4: साइमैटिक्स और यंत्र-संरचना: ध्वनि से फूटती श्रीयंत्र की ज्यामिति

सबसे पहली बार तो ध्वनि को 'अमूर्त' समझने की भूल न करें, इसे दैनिक जीवन के इन 3 सरल प्रयोगों से साक्षात देखा जा सकता है। 
 स्पीकर पर नमक का नाचना (क्लैडनी प्रभाव): किसी बड़े बेस स्पीकर के ऊपर गुब्बारे की रबर तानकर उस पर थोड़ा सा नमक या महीन रेत छिड़कें। जैसे ही कोई तेज संगीत बजता है, नमक बेतरतीब उड़ने के बजाय सीधी रेखाओं और गोल चक्रों की सुंदर डिजाइन में जम जाता है।

पानी के गिलास में छल्ले: मंदिर में जब भारी कांस्य घंटा बजता है, तो पास रखे जल-पात्र की सतह पर ध्यान दें—पानी में लहरों के सटीक संकेंद्रित वृत्त (Concentric Circles) तैरने लगते हैं।

ओपेरा सिंगर और कांच का गिलास: जब कोई गायक अपनी आवाज को कांच के गिलास की प्राकृतिक आवृत्ति (Resonant Frequency) से मिला देता है, तो बिना छुए केवल आवाज के कंपन से कांच टूट जाता है।

जब एक साधारण आवाज कांच को तोड़ सकती है और रेत को नचा सकती है, तो सोचिए सुनियोजित वैदिक मंत्र सूक्ष्म पदार्थ पर क्या प्रभाव डालते होंगे!

पदार्थ और ऊर्जा का यह सार्वभौमिक नियम है कि प्रत्येक आवृत्ति (Frequency) पदार्थ के भीतर एक विशिष्ट रूप (Form) को जन्म देती है। 18वीं सदी में जर्मन भौतिकशास्त्री अर्नस्ट क्लैडनी और 1960 के दशक में स्विस वैज्ञानिक डॉ. हंस जेनी ने 'साइमैटिक्स' (Cymatics) के ऐतिहासिक प्रयोगों में सिद्ध किया कि जब किसी धातु की प्लेट पर सुसंगत ध्वनि तरंगें डाली जाती हैं, तो पदार्थ के कण 'नोडल पॉइंट्स' (शून्य कंपन वाले शांत बिंदुओं) पर जमा होकर सममित ज्यामितीय मंडल बना लेते हैं।
गायत्री छंद (24 अक्षर) का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण ऋग्वेद (3.62.10) का गायत्री महामंत्र है:

कोण 1: आधुनिक गणितीय चुनौती — डॉ. कुलाशेव का सुपरकंप्यूटर विश्लेषण को पहले हम समझते हैं.....
मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रख्यात गणितज्ञ डॉ. एलेक्सी कुलाशेव (Alexei Kulaichev) ने श्रीयंत्र के गणित पर विस्तृत शोध किया। उन्होंने पाया कि -  श्रीयंत्र के 9 अंतःगुंफित त्रिभुज (4 ऊपर की ओर इंगित शिव त्रिकोण और 5 नीचे की ओर इंगित शक्ति त्रिकोण) 54 प्रतिच्छेदन बिंदुओं (Intersections) पर एक-दूसरे को काटते हैं।

इन रेखाओं का मिलान इतना जटिल है कि आधुनिक CAD (Computer-Aided Design) सॉफ्टवेयर और सुपरकंप्यूटर भी 0.001% एरर के बिना इसे 2D प्लेन पर ड्रा करने में संघर्ष करते हैं।

यह द्वि-आयामी (2D) नहीं, बल्कि वास्तव में त्रि-आयामी गैर-यूक्लिडीय ज्यामिति (Non-Euclidean 3D Geometry / मेरु-पृष्ठ) का फ्लैट प्रोजेक्शन है। इससे सिद्ध होता है कि हमारे पूर्वज केवल ध्वनि विशेषज्ञ नहीं, बल्कि उच्च कोटि के गैर-यूक्लिडीय ज्यामिति के महारथी थे।

कोण 2: मानव शरीर पर 'बायो-साइमैटिक्स' — 70% जल पर प्रभाव को अब समझ लेते हैं.....
यह ज्यामितीय पुनर्गठन केवल धातु की प्लेट तक सीमित नहीं है:* मानव शरीर की संरचना: हमारे शरीर में लगभग 70% जल है और मस्तिष्क में करीब 80% जल होता है।

कोशिकीय पुनर्संरचना: जब आप मंत्रोच्चार करते हैं, तो थाली पर रखे पानी की तरह ही आपके शरीर और मस्तिष्क के भीतर मौजूद जल-कोशिकाएं (Fluid Cells) भी ठीक उसी संतुलित ज्यामितीय व्यवस्था (Structured Water) में पुनर्गठित होने लगती हैं।
यह स्पष्ट करता है कि भारतीय दर्शन में 'मंत्र' (Software) और 'यंत्र' (Hardware) दो भिन्न चीजें नहीं हैं।

कोण 3: 'नाद ब्रह्म' और क्वांटम फील्ड थ्योरी — स्ट्रिंग कनेक्शन को भी अब जानना जरूरी है...
क्वांटम स्ट्रिंग थ्योरी: आधुनिक भौतिकी मानती है कि ब्रह्मांड का सबसे मूलभूत तत्व कोई ठोस कण नहीं, बल्कि ऊर्जा के अत्यंत सूक्ष्म तंतुओं (Strings) का कंपन (Vibration) है। जब स्ट्रिंग का कंपन बदलता है, तो कण (इलेक्ट्रॉन/क्वार्क) का रूप बदलता है।

वैदिक दर्शन भी तो यही कहते हैं। उपनिषदों का मूल सूत्र यही उद्घोष करता है—"सर्वं नादमयं जगत्" (यह संपूर्ण ब्रह्मांड केवल नाद/ध्वनि का स्पंदन है)। जैसे मंत्र की ध्वनि बदलने से यंत्र की ज्यामिति बदलती है, वैसे ही नाद के स्पंदन से संपूर्ण दृश्य जगत का निर्माण होता है।
[1-Minute Summary / मुख्य निष्कर्ष]

भौतिक रूप: साइमैटिक्स सिद्ध करता है कि ध्वनि तरंगें पदार्थ को निश्चित त्रिआयामी सममित रूप प्रदान करती हैं।
गणितीय चमत्कार: डॉ. कुलाशेव के अनुसार, श्रीयंत्र की 43 उप-त्रिभुज वाली ज्यामिति आधुनिक सुपरकंप्यूटरों के लिए भी एक जटिल गणितीय चुनौती है।
बायो-साइमैटिक्स प्रभाव: मंत्र-ध्वनि शरीर के 70% जल को कोशिकीय स्तर पर संतुलित और व्यवस्थित करती है।
क्वांटम नाद: स्ट्रिंग थ्योरी और उपनिषद दोनों मानते हैं कि कंपन (नाद) ही पदार्थ (ज्यामिति) का आधार है।

"अगर ध्वनि से धातु पर अचूक ज्यामिति बन सकती है, शरीर का 70% जल पुनर्गठित हो सकता है और क्वांटम स्ट्रिंग्स का रूप बदल सकता है—तो सोचिए जब यही ध्वनि आपके न्यूरल नेटवर्क और मस्तिष्क की तरंगों से टकराती होगी, तो आपके भीतर क्या घटित होता होगा? अगली कड़ी में इस रहस्य से पर्दा उठेगा कि क्यों पाणिनि ने चेतावनी दी थी कि एक भी मात्रा की चूक 'वाणी का वज्र' बनकर नर्वस सिस्टम को झटका दे सकती है? कैसे वैदिक स्वर-विज्ञान आज के FM रेडियो ट्रांसमिशन की तरह काम करता है? अगली और अंतिम कड़ी में जानिए ज्ञान का वह महा-विस्फोट जो नालंदा की आग में भी नहीं जला!"

"मंत्र वह अदृश्य ज्यामिति है जो हवा में कंपन बनकर तैरती है, और यंत्र वह ठोस मंत्र है जो आंखों के सामने स्थिर हो जाता है।"

गली कड़ी (कड़ी 5 - महा-समापन): न्यूरो-सिंक्रोनी, FM मॉड्यूलेशन और अमर ज्ञान-परंपरा — वाणी का वज्र और मस्तिष्क का होल-ब्रेन लॉ 

अमरीश मनीष शुक्ल, प्रयागराज 

#Cymatics #SriYantra #SacredGeometry

यह प्राण - अपान का खेल है । इसी खेल में हमें जीवन जीना है, संसार का व्यवहार भी निभाना हैं और अध्यात्म ज्ञान प्राप्त कर ब्रह्म को जानने का महान लक्ष्य भी ध्यान में रखना हैं।

॥ॐ॥ 

ओ३म् यतो यतः समीहसे ततो नो अभयं कुरु।
शं नः कुरु प्रजाभ्योऽभयं नः पशुभ्यः॥ ( यजुर्वेद ३६/२२) 

"हे परमेश्वर, आप जिस-जिस देश से जगत् के रचन और पालन के लिए प्रयास करते हैं, उस-उस देश से हमको भय से रहित करिए". 

समस्त उपस्थित आर्य विद्वान सज्जनों एवं विदुषी मातृशक्तियों को नमन् वंदन अभिनन्दन 🙏🌷 

आज आर्य संन्यासी स्वामी नित्यानंद जी का असामयिक निधन हुआ।
आप वक्ता डॉ व्यास नंदन शास्त्री जी के सहपाठी रहे हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सदगति प्रदान करें । 

मनुष्य प्रतिदिन अपने आसपास लोगों को काल के वशीभूत मृत्यु होते देखते हैं निकटस्थ लोगों के श्मशान में अंतिम संस्कार भी करते हैं यद्यपि अभिनिवेश नामक क्लेश से मनुष्य मृत्यु भय से चिंतित रहते हैं फिर भी जीवित मनुष्य अपने आप को अमर समझ बैठे होते हैं। यही संसार का सबसे बड़ा आश्चर्य महाभारत में बताया हैं। 

यह प्राण - अपान का खेल है । इसी खेल में हमें जीवन जीना है, संसार का व्यवहार भी निभाना हैं और अध्यात्म ज्ञान प्राप्त कर ब्रह्म को जानने का महान लक्ष्य भी ध्यान में रखना हैं।
हम संसार में देखा करते किसी भी यज्ञ अनुष्ठान सामाजिक उत्सव या पारिवारिक संस्कार समारोह में भोग भंडारे में विभिन्न पकवान बनने लगे हैं और इन पकवानों व्यंजनों पेय पदार्थों की इतनी वेरायटी होती है‌ कि किस खाद्य के साथ क्या खाना हैं और‌ क्या त्यागना हैं यह भूल कर सबको चखने खाने और पीने लग‌ जाते हैं। और कोई न खाएं तो कोई मित्र रिश्तेदार या परिजन मनुहार करते हुए खिला पिला देते हैं। 

आज लोग थोड़ा मान, थोड़ा बड़ा पद, थोड़ा धन या थोड़ा सा सौन्दर्य, थोड़ा ज्ञान आदि पा कर अभिमान के मद से चूर होकर अपनी इस ईश्वर कृपा से प्राप्त थोड़ी सी शक्ति या पावर को बढ़ा-चढ़ाकर अपनी शान ऐश्वर्य का दिखावा तो करते ही हैं पर बहुत से लोग मौका मिलते ही अपने से कमजोर को नीचा दिखाने में भी बिल्कुल संकोच नहीं करते । 

पर वे यह भूल जाते हैं कि उन्हें प्राप्त यह सब धन पद मान प्रतिष्ठा अस्थाई हैं। यह आज यदि उनके पास है तो कल उस कमजोर के पास भी जा सकता हैं जिसे वे आज नीचा दिखा रहे हें। इसलिए हमें इस अस्थाई धन पद प्रतिष्ठा की तुलना में स्थाई रहने वाली ब्रह्म विद्या की प्राप्ति के लिए वेद उपनिषद शास्त्रों का स्वाध्याय, संध्या हवन जप ध्यान और संतों की संगत करते रहना चाहिए। 

जब कोई आपसे शत्रुवत व्यवहार करें तो अपने महान पूर्वज ऋषियों के चरित्र और आचरण का स्मरण करना चाहिए। वे करुणा के सागर थे अपने शत्रुओं का भी कल्याण चाहते थे और उन्हें क्षमा कर धर्म का पालन करने का उपदेश देते हुए आत्म कल्याण की ओर प्रेरित करते थे। 
पर यदि धर्म का उपदेश करने पर भी कोई अन्यायी अत्याचारी दुष्ट आत्मा न माने तो संसार और धर्म की रक्षार्थ उसे अत्याचारी श्राप⁰ देकर दण्ड देने में एकपल का विलंब भी नहीं करते थे। 
टिप्पणी⁰ - सावधान ! हमें अपने तप बल का भलीभांति आंकलन करते हुए क्रोधित होकर श्राप देने के बारे में हजार बार सोच लेना चाहिए। 

हमारा इस मंच से सत्य सनातन वैदिक धर्म के विदुषीयों-विद्वानों-कवियों और लेखकों से आव्हान हैं कि आपको घरों में बैठने के लिए सनातन परिवार में यह मनुष्य जीवन नहीं मिला हैं, आप अपनी प्रतिभा का मनुष्य समाज में सत्य सनातन धर्म के जागरण के लिए आगे आए और अपनी क्षमता से काम करें।
भारत की पवित्र भूमि इतनी महत्वपूर्ण हैं कि स्वर्ग में बैठे देवताओं की भी इच्छा होती हैं वे भारत की भूमि पर मनुष्य जन्म लेकर जीवन जीने  सौभाग्य पा कर अपनी आध्यात्मिक उन्नति करते हुए ईश्वर भक्ति और दीर्घकालीन मोक्ष सुख के पात्र बने। 

हमारे शास्त्र यह घोषणा करते है हम सब ईश्वर की संतान हैं और इस संसार में हमें एक-दूसरे के हितों के साथ पर्यावरण संरक्षण पशु-पक्षी आदि जीवों के संतुलन का ध्यान रख कर जीवन में सांसारिक व्यवहार निभाते हुए आत्मकल्याण करते हुए ब्रह्म को जानने की ओर बढ़ना हैं। 

इसके लिए हमें उलूक श्वान भेड़िया चिड़े गरुड़ और गिद्ध वृत्ति से बचना होगा अर्थात् षड्-रिपुदमन करना होगा । अथर्ववेद में मंत्र आया है - 

उलूकयातुं शुशुलूकयातुं जहि श्वयातुमुत कोकयातुम् ।
सुपर्णयातुमुत गृध्रयातुं दृषदेव प्र मृण रक्ष इन्द्र ॥ (अथर्ववेद ८/४/२२ )


उलूकयातुं = उल्लू के चाल को 
शुशुलूकयातुं = भेडिये की चाल को 
श्वयातुमुत = कुत्ते की चाल को  (उत = और )
कोकयातुम् = चिडे की चाल को 
सुपर्णयातुम् = गरुड़ की चाल को (उत = और )
गृध्रयातुं = गिद्ध की चाल को 
जहि = नाश कर, त्याग दे ।
हे इन्द्र = ऐश्वर्याभिलाषी आत्मन्।
रक्ष : = राक्षस को 
दृषदा + इव + प्र + मृण = मानो पत्थर से, पत्थर-समान कठोर साधन से मसल दें। 

व्याख्या – 
योगिजन कामक्रोधादि विकारों को पशु-पक्षियों से उपमा देते हैं, उनका यह व्यवहार इस मंत्र के आधार पर है ।
.श
उलूक = उल्लू अन्धकार से प्रसन्न होता है । अन्धकार और मोह एक वस्तु है । मूढ़जन मोह के कारण अज्ञानान्धकार में निमग्न रहना पसंद करते हैं । उलूकयातु का सीधा-सादा अर्थ हुआ मोह । मोह सब पापों का मूल है । वात्स्यायन ऋषि ने लिखा है – मोह: पापीयान् = मोह सबसे बुरा है, राग-द्वेषादि इसी से उत्पन्न होते हैं | 

शुशुलूक – भेड़िया - मोह से राग-द्वेष उत्पन्न होता है । भेड़िया क्रूर होता है, बहुत द्वेषी होता है।| शुशुलूकयातुम् का भाव हुआ द्वेष की भावना । द्वेषी मनुष्य में क्रोध की मात्रा बहुत होती है । 

श्वान = कुत्ता -  कुत्ते से स्वजातिद्रोह तथा चाटुकारिता बहुत अधिक मात्रा में होती है । स्वजाति-द्रोह द्वेष का ही एक रूप है और मत्सर=जलन के कारण होता है । दूसरे की उन्नति न सह सकना मत्सर है । चाटुकारिता लोभ के कारण होती है । लोभ राग के कारण हुआ करता है । 
श्वयातु का अभिप्राय हुआ – मत्सरयुक्त लोभवृत्ति । लोभवृत्ति की जब पूर्ति नहीं होती, तो मत्सर और क्रोध उत्पन्न होते हैं । 

कोक=चिड़ा - चिड़ा बहुत कामातुर होता है, कोक का अर्थ हंस भी होता है। हंस भी बहुत कामी प्रसिद्ध है।  कोकयातु का तात्पर्य हुआ कामवासना। 

सुपर्ण = सुन्दर परों वाला गरुड़ - गरुड़ पक्षी को अपने सौन्दर्य का बहुत अभिमान होता है । सुपर्णयातु का भाव हुआ – अहंकार-वृत्ति-मन । 

गृध्र =गिद्ध,गिद्ध बहुत लालची होता है,गृध्रयातुम् का भाव हुआ लोभवृत्ति । 

वेद ने इन सबका एक नाम रक्ष:=राक्षस रखा है, अर्थात् मोह, क्रोध, मत्सर, काम, मद और लोभ राक्षस हैं । राक्षस या रक्षस् शब्द का अर्थ है – जिससे अपनी रक्षा की जाए, अपने-आपको बचाया जाए । मोह आदि आत्मा के शत्रु हैं । इनको मार देना चाहिए । जिसे आध्यात्मिक या लौकिक किसी भी प्रकार के ऐश्वर्य की कामना हो, वह इन राक्षसों को मसल दे । मोह आदि में से एक-एक ही बहुत प्रबल एवं प्रचण्ड होता है । यदि किसी मनुष्य पर ये छहों एक साथ आक्रमण कर दें, तो उसकी क्या अवस्था होगी ? अतः मनुष्य को सदा सावधान एवं जागरूक रहना चाहिए और इन षट् विकरो से सावधान होकर बचना है । (+) 

‘प्राक्तो अपाक्तो अधरादुदक्तोऽभि जहि रक्षस: पर्वतेन’ (अथर्व.८/४/१९)
अर्थात् आगे से, पीछे से, नीचे से, ऊपर से, सब ओर से राक्षसों को वज्र से मार दे, अर्थात् दुष्टवृत्तियों का सर्वथा सफाया कर दे । 

पुस्तक साभार :- स्वाध्याय – संदोह स्वामी वेदानन्द जी तीर्थ 

(+) यद्यपि यह विकार लगें रहेंगे पर इस सब के बीच रह कर परिवार का दायित्व उठा कर ज्ञान और ईश्वर की भक्ति की ओर बढ़ना हैं मनुष्य जीवन को सार्थक बनाने के लिए क्यों सुर दुर्लभ मनुष्य शरीर बड़े पुण्य से प्राप्त होता है । 

"कृतं मे दक्षिणे हस्ते जयो मे सव्य आहितः।
गोजिद्भूयासमश्वजिद्धनंजयो हिरण्यजित्॥" ( अथर्ववेद ७/५०/८)
मंत्र के अनुसार मनुष्य को  "कृतं मे दक्षिणे हस्ते जयो मे सव्य आहितः‌"
अर्थात् मेरे दाहिने हाथ में कर्म (पुरुषार्थ, कर्तव्य या प्रयास) है। और बाएं हाथ में जय (विजय या सफलता) स्थित है। इस भाव से जीवन में कर्म करना चाहिए। 
कर्म करने के लिए मनुष्य को अपने शरीर को पूरी तरह स्वस्थ और रोग रहित रखने का सदा ध्यान रखना चाहिए क्योंकि पहला सुख निरोगी काया शास्त्रों में एकमत से लिखा और बताया गया हैं।
स्वस्थ और निरोगी शरीर ही योग और भोग का साधन है ।
रोगी और अस्वस्थ मनुष्य न तो भोग का सुख ले सकता हैं और न ही योग का आनंद। 

इसलिए प्रथम उन्नति शारीरिक उन्नति मानी जाती हैं । हित भुक मित भुक ऋत भुक का पालन करते हुए संयमित जीवन जीना है ।
'हित भुक्, मित भुक् और ऋत् भुक्'
हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया स्वस्थ जीवन और खान-पान का एक प्राचीन और महत्वपूर्ण सूत्र है। 
तीनों शब्दों का अर्थ
हित भुक्—इसका अर्थ है ऐसा भोजन करना जो शरीर के लिए हितकारी यानी फायदेमंद और पौष्टिक हो।
मित भुक्—इसका अर्थ है जितनी भूख हो, पेट उससे कम यानी हल्का खाना। पूरा गला या पेट ठूंसकर नहीं खाना चाहिए। 
ऋत् भुक्—इसका अर्थ है प्राकृतिक रूप से ऋतु (मौसम) के अनुसार जो फल, सब्जियां या अनाज पैदा होते हैं, उनका सेवन करना। 

ब्रह्मचर्य का पालन कर योग करते हुए देव तुल्य बनना हैं। हंसते हंसते द्वंद्वों को सहना है जैसे हमारे देश और धर्म की आन के लिए स्वतंत्रता सैनानीयो ने अपने जीवन का उत्सर्ग कर दिया।
हम भी धर्म पालन करते हुए जीवन जीने का संकल्प करें। 

      आज के दिनांक इतिहास में वीर बलिदानी राजगुरु और शोर्यमयी वीरांगना बीना दास की जयंती हैं इन पुण्यात्माओं को शत् शत् नमन वंदन अभिनंदन ।
                     🍃🌷🌹🌷🍃
               
आज के दिनांक 24 अगस्त 1960 को स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धानंद जी के सुपुत्र इंद्र वाचस्पति जी की पुण्यतिथि भी हैं इनके और इनके भाई के अपने पिता की पैतृक संपत्ति के महान त्याग से भारत को " गुरुकुल कांगड़ी " जैसा तीर्थ प्राप्त हुआ।
      अंत में पुनः आज देवेंद्र भाईसाहब के परिचित दिवंगत पुण्यातमा और व्यसनंदन जी के सहपाठी संन्यासी दिवंगत स्वामी नित्यानंद जी दोनों की सदगति की ईश्वर से प्रार्थना सादर श्रद्धांजलि 🍂
                     ओम् शांति! शांति !! शांति !!!
                                🙏
                     ॥ ओम् तत् सद् ॥
  साभार - डॉ व्यासनंदन शास्त्री जी द्वारा उद्बोधन के अंश 
✍️ पं० चंद्रशेखर शर्मा ( २४ अगस्त २०२६ )
*_वयं‌ राष्ट्रे जागृयाम_*

Monday, 24 August 2026

सत्ता जब सेवा से कट जाती है, तो पहले वह अहंकार बनती है; अहंकार जब आलोचना से कट जाता है, तो उन्माद बनता है; और उन्माद जब मर्यादा से कट जाता है, तो पतन बन जाता है।

मेरा देवता भी और ऊंचा उठे मेरे साथ
___________________________

भारतीय पुराणों ने मनुष्य को सत्ता के बारे में बहुत पहले ही सावधान कर दिया था। इतना पहले कि तब न चुनाव होते थे, न प्रेस-कॉन्फ्रेंस, न सर्वेक्षण एजेंसियाँ, न सोशल मीडिया की ट्रोल-सेना। फिर भी सत्ता के चरित्र को लेकर मनुष्य की बीमारी वही थी—सिंहासन मिलते ही आदमी अपने कद को भूल जाता है और सिंहासन की ऊँचाई को अपना कद समझने लगता है।

महाराज नहुष इसका प्राचीनतम और शायद सबसे सुंदर उदाहरण हैं।
इंद्र के लुप्त हो जाने पर देवताओं ने नहुष को इंद्रपद दिया। नहुष में तेज था, तप था, पुण्य था, योग्यता थी। किंतु सत्ता की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि वह अयोग्य को योग्य नहीं बनाती—वह कई बार योग्य को भी अपने भ्रम में अयोग्य बना देती है।

नहुष को इंद्रासन मिला तो भीतर का मनुष्य धीरे-धीरे बाहर के पद में घुलने लगा। जो कभी विनम्र था, वह ऐश्वर्य का अभ्यासी हुआ। फिर अधिकार का अभ्यासी। फिर अधिकार के प्रदर्शन का। और अंततः उसे लगा कि देवताओं के ऊपर बैठने वाला व्यक्ति देवताओं से ऊपर हो गया है।
यहीं से पतन शुरू हुआ।

कहानी का सबसे मार्मिक दृश्य तब आता है जब नहुष ने सप्तर्षियों को अपनी पालकी उठाने के लिए लगा दिया। ऋषि पालकी ढो रहे थे और इंद्रासन पर बैठा हुआ नहुष अपने को विश्व का स्वामी समझ रहा था। अगस्त्य मुनि की चाल स्वाभाविक रूप से धीमी थी। नहुष अधीर हुआ।

“सर्प! सर्प!”—कहा जाता है कि उसने शीघ्र चलने के लिए प्रेरित किया।
और फिर सत्ता का व्याकरण बदल गया।
उसने अगस्त्य को पैर से स्पर्श किया। ऋषि का शाप मिला—“सर्प योनि में जाओ।”
नहुष गिरा।
जिस ऊँचाई पर वह पहुँचा था, उससे कहीं अधिक ऊँचाई से।

यह केवल एक राजा के सर्प बनने की कथा नहीं है। यह भारतीय राजनीतिक दर्शन का एक अद्भुत रूपक है।

सत्ता जब सेवा से कट जाती है, तो पहले वह अहंकार बनती है; अहंकार जब आलोचना से कट जाता है, तो उन्माद बनता है; और उन्माद जब मर्यादा से कट जाता है, तो पतन बन जाता है।

आज नहुष हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन नहुषत्व बिल्कुल जीवित है।

आज सप्तर्षियों को पालकी उठाने के लिए बुलाने की आवश्यकता नहीं। सत्ता ने तकनीक विकसित कर ली है। अब पालकी दिखाई नहीं देती; कुर्सी दिखाई देती है। ऋषि दिखाई नहीं देते; अधिकारी, कर्मचारी, समर्थक, पत्रकार, विशेषज्ञ, पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक दिखाई देते हैं। और सबसे सुविधाजनक बात यह है कि पालकी भी अब अदृश्य है।

सत्ता में बैठे व्यक्ति को अब यह कहने की आवश्यकता नहीं पड़ती कि “मुझे उठाओ।”
व्यवस्था स्वयं उठाती है।

दरवाज़े स्वयं खुलते हैं। रास्ते स्वयं साफ होते हैं। स्वागत स्वयं होता है। कैमरे स्वयं घूमते हैं। जयकारे स्वयं उत्पन्न होते हैं। समर्थक स्वयं प्रमाणपत्र देते हैं कि जो हो रहा है, वह ऐतिहासिक है।

इतिहास भी बेचारा कई बार सोचता होगा—“मुझे कब बुलाया गया?”

सत्ता का नैतिक पतन किसी एक बड़े अपराध से नहीं होता। वह छोटी-छोटी सुविधाओं से शुरू होता है।
पहले नेता को सुरक्षा घेरे की आदत होती है।
फिर प्रशंसा की।
फिर विरोध से असुविधा होने लगती है।
फिर प्रश्न पूछने वाला शत्रु दिखाई देता है।
फिर आलोचक राष्ट्र-विरोधी, व्यवस्था-विरोधी, विकास-विरोधी या किसी अन्य सुविधाजनक श्रेणी में रख दिया जाता है।

और अंत में राजा को राजा नहीं, अवतार समझने वाले लोग चारों ओर खड़े हो जाते हैं।
यही नहुष का संकट था।

और यही किसी भी लोकतंत्र का संकट है।
लोकतंत्र में सिंहासन नहीं होना चाहिए—लेकिन कुर्सियाँ कभी-कभी सिंहासन से भी अधिक खतरनाक हो जाती हैं। क्योंकि सिंहासन पर बैठने वाला राजा जानता था कि उसके ऊपर देवता हैं, ऋषि हैं, धर्म है, लोकमत है और अंततः मृत्यु है।

आधुनिक सत्ता में समस्या यह है कि आदमी के पास पाँच साल का कार्यकाल होता है और उसके चारों ओर पाँच हजार लोग होते हैं जो उसे बताते रहते हैं कि वह अमर है।
यहाँ नहुष फिर मुस्कुराते हैं।

उन्हें याद आता है कि उन्होंने भी कभी सोचा था कि इंद्रासन स्थायी है।

सत्ता का सबसे बड़ा छल यही है कि वह अपने धारक को अस्थायित्व भूलने देती है।
कुर्सी स्थायी नहीं होती, लेकिन कुर्सी पर बैठे व्यक्ति की स्मृति बहुत जल्दी स्थायी हो जाती है।
उसे लगता है—यह सब मेरे कारण है।
वह भूल जाता है कि लोकतंत्र में जनता ने उसे नियुक्त नहीं, उधार दिया है।
जनादेश स्वामित्व-पत्र नहीं होता।
वह एक अस्थायी विश्वास है।

लेकिन जब विश्वास को अधिकार समझ लिया जाता है, तब नैतिकता धीरे-धीरे सरकारी फाइल की तरह नीचे दब जाती है।
और सत्ता पक्ष का नैतिक पतन यहीं से आरंभ होता है।

विरोधी दलों की गलतियाँ गिनाने में सत्ता जितनी दक्ष होती है, अपनी गलतियों को देखने में उतनी ही अंधी।

यह भी नहुष की ही परंपरा है।
क्योंकि अहंकार का सबसे मनोरंजक गुण यह है कि उसे आईना पसंद नहीं आता।
उसे चित्र पसंद आता है।
आईना बताता है—चेहरे पर दाग है।
चित्र बताता है—चेहरा शानदार है।
इसलिए सत्ता को आईने से अधिक चित्रकार चाहिए।

आज के चित्रकार आधुनिक हैं। वे शब्दों से चित्र बनाते हैं। आँकड़ों से बनाते हैं। प्रचार से बनाते हैं। उपलब्धियों की ऐसी माला बनाते हैं जिसमें कभी-कभी फूल कम और प्लास्टिक अधिक होता है।
पर जनता की आँखें अंततः चित्र से नहीं, जीवन से निर्णय करती हैं।
रसोई में महँगाई का दर्शन अलग होता है।
बेरोजगार युवक के कमरे में विकास की परिभाषा अलग होती है।
किसान के खेत में अर्थव्यवस्था का रंग अलग होता है।
और अस्पताल की कतार में नागरिकता का अनुभव किसी भाषण से बिल्कुल अलग।

राजनीति की विडंबना यह है कि सत्ता अक्सर राष्ट्र को नक्शे पर देखती है और जनता उसे रसोई, खेत, नौकरी, सड़क, विद्यालय और अस्पताल में देखती है।
यहीं नैतिकता और प्रचार के बीच दूरी पैदा होती है।
नहुष की कथा हमें यह नहीं बताती कि सत्ता बुरी है।
वह बताती है कि सत्ता के सामने मनुष्य की परीक्षा शुरू होती है।
योग्यता ने नहुष को ऊपर पहुँचाया था।
लेकिन चरित्र उसे वहाँ टिकाकर नहीं रख सका।
यही किसी भी सत्ता पक्ष के लिए सबसे बड़ा पाठ होना चाहिए।

किसी सरकार की सफलता केवल इस बात में नहीं है कि उसने कितनी सड़कें बनाईं, कितने भवन बनाए, कितनी योजनाएँ घोषित कीं या कितने चुनाव जीते।
उसकी वास्तविक सफलता इस बात में है कि सत्ता मिलने के बाद उसके भीतर विनम्रता कितनी बची।
क्या वह अपने आलोचक को सुन सकती है?
क्या वह अपनी भूल स्वीकार सकती है?
क्या वह अपने समर्थक को भी गलत कह सकती है?
क्या वह कानून को अपने विरोधी और अपने समर्थक के लिए समान रख सकती है?
क्या वह यह स्मरण रख सकती है कि जनता प्रजा नहीं है?
और सबसे महत्वपूर्ण—
क्या वह अगस्त्य को पैर लग जाने पर शाप से पहले क्षमा माँग सकती है?

नहुष की कथा का आधुनिक संस्करण शायद यही होगा।
एक दिन सत्ता की पालकी रुकती है।
नीचे खड़े लोग थक चुके होते हैं।
ऊपर बैठा हुआ व्यक्ति चिल्लाता है—“जल्दी चलो!”
कोई धीरे से कहता है—
“महाराज, हम थक गए हैं।”
सत्ता कहती है—
“तुम्हें समझ नहीं कि मैं कौन हूँ?”
और इतिहास बहुत धीरे से उत्तर देता है—
“हमें अच्छी तरह मालूम है। इसी लिए तो पालकी नीचे रख दी है।”
इतिहास का हास्य बड़ा निर्मम होता है।
वह किसी को तत्काल दंड नहीं देता।
वह पहले उसे ऊँचा उठाता है।
फिर उसकी स्मृति में उसका अहंकार सुरक्षित रखता है।
फिर समय बीतने देता है।
और जब लोग उस व्यक्ति का नाम लेते हैं, तो उसके महलों, भाषणों और विजय से अधिक उसकी भूल याद आती है।
नहुष इसलिए अमर नहीं हुए कि वे इंद्र बने थे।
वे इसलिए अमर हुए कि इंद्र बनकर भी मनुष्य रहना भूल गए थे।

आज के सत्ता पक्ष के लिए इससे बड़ा व्यंग्य और क्या होगा कि लोकतंत्र ने राजाओं को समाप्त कर दिया, लेकिन राजसी मानसिकता को नहीं।

राजा चला गया।
राजत्व बचा रहा।
सिंहासन चला गया।
सिंहासन-बोध बचा रहा।
और पालकी उठाने वाले सप्तर्षि अब भी कहीं न कहीं मौजूद हैं।
बस फर्क इतना है कि आज उनके हाथ में संविधान है।

और यदि कभी कोई नहुष फिर यह समझ बैठे कि संविधान उसके नीचे है, तो उसे नहुष की कथा एक बार फिर पढ़ लेनी चाहिए।
क्योंकि भारतीय परंपरा का सबसे गहरा राजनीतिक संदेश शायद यही है—
सत्ता सिर पर रखी जाने वाली वस्तु नहीं है; वह सिर झुकाने की परीक्षा है।

जो सिर झुका सकता है, वही लंबे समय तक ऊँचा रह सकता है।
और जो अपने लिए सप्तर्षियों को पालकी ढोने पर मजबूर करता है, उसके लिए इतिहास के पास एक ही पुराना शब्द है— नहुष।
मधुसूदन