कोई भी उस आदमी से नहीं डरता जो चिल्लाता है। लोग उससे डरते हैं, जो कभी बोलता ही नहीं।
अमित शाह ने INDI अलायंस के टूटने पर एक शब्द नहीं कहा है। उन्हें कहने की ज़रूरत भी नहीं है।
कुछ लोग उन्हें बेरहम कहते हैं। कुछ उन्हें 'डर्टी प्लेयर' कहते हैं, तो कुछ भारतीय राजनीति का सबसे खतरनाक इंसान भी । लेकिन कोई भी उन्हें गलत साबित नहीं कर पाता। उन्हें कल की सुर्खियां नहीं चाहिए, और ना ही उन्हें इतिहास के पन्नों पर अपना नाम चाहिए। उनका मिशन अगला चुनाव जीतना है ही नहीं है ; उनका मिशन अगले 50 साल का वर्चस्व है।
यह स्ट्रैटेजी नहीं, आर्किटेक्चर है।
वह राजनीतिक दलों से आमने-सामने नहीं लड़ते। वह उनके भीतर उतर जाते है बिल्कुल एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की तरह।
उन्हें एक मोहरा मिलता है। वह जो पहले से भरोसेमंद है, पहले से व्यवस्था के अंदर है, और पहले से कोर-टेबल पर बैठा है। वह मोहरा सब कुछ जानता है आपसी दरारें, ईगो, महत्वाकांक्षाएं, पैसा और वो काले राज (Dirty Secrets) जो किसी को तबाह कर सकते हैं। उसे उस कमरे में बैठे हर शख्स की कीमत पता होती है।
और जब सही वक्त आता है, तो वह मोहरा चलता है। बीजेपी के लिए नहीं, बल्कि एक बेहद शांत और खामोश फोन कॉल के लिए, जिसे कोई कभी ट्रेस नहीं कर पाएगा। आज हर विरोधी दल में वह एक आदमी मौजूद है। बस बाकी लोगों को यह नहीं पता कि वह कौन है।
यह कोई रणनीति नहीं है, यह एक अभेद्य आर्किटेक्चर है।
#जब ताश के पत्तों की तरह ढह गया कुनबा
जुलाई 2023 में बेंगलुरु के ग्रैंड लॉन्च में 35 पार्टियां एक साथ आईं। उन्हें लगा कि सिर्फ 'एकता' का मुखौटा काफी है। पर ऐसा नहीं था। अंदर ही अंदर स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी थी
जनवरी 2024 नीतीश कुमार अलायंस के फाउंडिंग मेंबर ही पहली कैजुअलिटी बने। कमरे के भीतर किसी को भनक तक नहीं लगी, लेकिन बाहर बैठा एक शख्स सब देख रहा था।
फरवरी 2024 (अजीत पवार) शरद पवार जैसा 60 साल का मंझा हुआ राजनेता सुबह सोकर उठा, तो पता चला कि पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न दोनों जा चुके हैं।
वही दौर (एकनाथ शिंदे) 40 विधायकों के साथ रातों-रात गुवाहाटी का सफर। उद्धव ठाकरे बीजेपी से नहीं हारे; वह उस भरोसे से हारे जो उन्होंने अपनों पर किया था।
जुलाई 2025 (आम आदमी पार्टी): बिना किसी ड्रामे या प्रेस कॉन्फ्रेंस के, चुपचाप अलायंस का दरवाजा बंद हो गया।
अप्रैल 2026 (बिहार): बूढ़े और बीमार नीतीश कुमार को सीएम पद छोड़ना पड़ा । बिहार को पहला बीजेपी सीएम मिला और नीतीश इतिहास का एक फुटनोट बनकर रह गए।
मई 2026 (पश्चिम बंगाल): 15 साल का किला, एक अछूत महिला नेता। 58 विधायक और 20 सांसद पीछे-पीछे चले गए। टीएमसी का वजूद बिखर गया।
8 जून 2026 (DMK): डीएमके आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई। जो पार्टी कभी नीतीश को गद्दार कहती थी, वह खुद वक्त के थपेड़ों से 'नीतीश' बन गई।
35 पार्टियां आईं, पर किसी को समझ नहीं आया कि उन्हें पहले ही अंदर से खोखला किया जा चुका है।
#वह कहानी में नहीं दिखते, वह खुद कहानी हैं
अमित शाह ऐसे ही हैं। न कोई रिएक्शन, न कोई कमेंट। वह कभी कहानी के पर्दे पर दिखाई नहीं देते, क्योंकि वह खुद उस कहानी के लेखक हैं। वह अपनी मौजूदगी से नहीं, बल्कि अपनी 'गैर-मौजूदगी' के खौफ से माहौल बनाते हैं।
विपक्षी नेता आज भी सुबह 3 बजे अचानक चौंककर उठते हैं, उन्हें नहीं पता कि उन्हें डर क्यों लग रहा है। वह इसलिए डरते हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि इसी वक्त उनकी अपनी पार्टी में भी कोई जाग रहा है... नोट्स ले रहा है... और रिपोर्टिंग कर रहा है। अमित शाह की आंखें और कान हर दल के भीतर मौजूद हैं।
उन्होंने पिछले 20 सालों में न जाने कितने 'साइलेंट आर्किटेक्ट्स' को ट्रेन किया है जो आज सरकारों, पार्टियों और बोर्डरूम के अंदर शांत बैठे हैं। इसका जवाब न कांग्रेस के पास है, न पूरे विपक्ष के पास।
( फेसबुक पेज )
25/6/2026
No comments:
Post a Comment