नीच कर्म करने वाले लोगों पर शनि के कारण तंत्र तुरंत असर करता है,
क्योंकि तांत्रिक हम पर तंत्र नहीं कर रहा
किसी की औकात ही नहीं है कि ग्रहों की इजाजत के बिना कोई हम पर तंत्र मंत्र कर सकें
जब हमारे कर्म घटिया हो जाते हैं,
तब हम पर दूसरे की मेहनत फलीभूत होती है
भले वह व्यक्ति मैं क्यों ना रहूं ...
हमारे गुरुदेव ने एक ही विज्ञान सिखाया है बुराइ की काट अच्छाइ से
सभी को यही भोगना है
लेकिन तुम्हें भी तुम्हारी हर घटिया सोच, घटिया बोल, घटिया बातें, घटिया मानसिकता, वचनभंग की आदत,
गुरु से कपट मित्र से चोरी
किसी का मेहनताना खाना
किसी को बदनाम करना
किसी के दुख गरीबी या बुराइ का मजा लेना
यह सब इतने घटिया खोटे करम है कि हमें ही नहीं सात पीढ़ियों तक को अलग अलग रुप में भोगने पड़ते हैं
जब तुम इन सब से बचकर चलोगे पूरी तरह
तब तुम्हारे भाग्य का वजन बढ़ेगा हर देव तुम्हारे हुक्म उठाएगा ।
✍️शिवशक्ति के सेवक योगेश
बाकी तो जब तक तड़ातड़ खोपडी पर करम की ईंटें ना फूटे तुम ही महादेव हो...
जब आ जाओ अपने ही कर्मों के लपेटे में फिर इधर-उधर तांत्रिक ज्योतिष भगत और हरी चादरों को अपनी फोटो दिखाकर पूछते रहो किसी ने मुझ पर कुछ किया है क्या किसी ने मुझ पर कुछ किया है क्या
बहुत से लोग चतुर बनते हैं खुद को सीधा दिखाएंगे शरीफ दिखाएंगे नेक दिल दिखाएंगे लेकिन कितना भी नकाब पहन ले इंसान तीन-चार दिन में अपनी हकीकत पर आ ही जाता है
आदमी से छिप सकते हो शनि से नहीं महादेव से नहीं।
No comments:
Post a Comment