Pages

Monday, 11 May 2026

“स्व॒र्गे लो॒के ब॒हु स्त्रैण॑मेषाम् ॥” (अथर्ववेद ) - पौराणिकों और आर्य समाजीयों के भिन्न-भिन्न अर्थों पर चर्चा।

वेदों में स्वर्गलोक का वर्णन था, दयानंदियों ने उसे उड़ा दिया। वेदों में स्वर्गलोक में निवास करने वाले देवताओं का वर्णन था, आर्यसमाजियों ने उसे भी उड़ा दिया। इसी प्रकार वेद-शास्त्रों में अप्सराओं का भी वर्णन है। समाजियों ने ऐसे मंत्रों के बड़े मनमाने अर्थ किए हैं, जिससे स्थिति बड़ी हास्यास्पद बन जाती है।

कुछ आर्यसमाजी कहते हैं कि कला-निपुण स्त्री को ही वेदों में अप्सरा कहा गया है। तब हमारा प्रश्न है कि वेदों की यह बात आप (दयानंदी) अपने व्यवहार में क्यों नहीं लाते?

आर्यसमाजी अपनी कला-निपुण बहन-बेटियों को “अप्सरा” क्यो नहीं कहते। व और कोई कहे तो बुरा मानेंगे या गर्व से छाती फुला लेंगे?

आर्यसमाजी आचार्य अपनी शिष्याओं को “अप्सरा” क्यों नहीं कहते हैं? मतलब, क्या कभी आचार्य अग्निव्रत ने अपनी विदुषी, कला-निपुण शिष्या से कहा है कि - “अहो, तुम तो अप्सरा हो”? क्यों नहीं भला?

हमने आर्यसमाज का पूरा इतिहास पढ़ लिया, कहीं ऐसा प्रसंग नहीं मिला जिसमें इन दयानंदियों द्वारा किसी कला-निपुण स्त्री को “अप्सरा” कहा गया हो। न ही कोई “आर्या अप्सरा सम्मेलन” हुआ, न “अप्सरा” संबोधन।

कम-से-कम स्वामी दयानंद ने ही नृत्य व गायन की कला में निपुण नन्हीजान को “अप्सरा” कह दिया होता, तो समाजियों के लिए व्यावहारिक प्रमाण भी उपलब्ध हो जाता और काँच मिला दूध भी पीने से बच जाते।

चलिए, नन्हीजान को न सही, किन्तु रमाबाई को ही अपने प्रेमभाव से भरे लिखे गए ख़तों में “अप्सरा” कह दिया होता।

अर्थात् कोई एक भी उदाहरण नहीं है। यह विचित्र स्थिति है इन दयानंदियों की।

यह तो हुआ “अप्सरा” का एक अर्थ, अब समाजियों का किया दूसरा अर्थ देखिए- 

आर्यसमाज के एक विद्वान चमूपति थे। वे अपनी पुस्तक में लिखते हैं कि - “यज्ञ में साथ देने वाली स्त्री को अप्सरा कहा जाता है।”

पुनः वही प्रश्न होगा - इस शब्द का व्यवहार फिर यज्ञ में क्यों नहीं करते? कम-से-कम एक बार तो करते!

यज्ञ में जो महिलाएँ साथ दे रही हों, वे सब “अप्सरा” हो गईं; आर्यसमाजियों के अनुसार ये विद्वान होने से सब “देवता” हैं, और आर्यसमाजी भवन ही इस प्रकार स्वर्गलोक बन गया। धन्य है ऐसी अद्भुत मूर्खता 🙂

स्वर्गलोक में अप्सराओं की सत्ता वेदादि शास्त्रों में भरी पड़ी है।

“स्व॒र्गे लो॒के ब॒हु स्त्रैण॑मेषाम् ॥” (अथर्ववेद ) - मंत्र में अप्सराओं का वर्णन है।

इसका अर्थ है - “स्वर्गलोक में उनके लिए (देवताओं के लिए) बहुत स्त्रियाँ होती हैं।”

अब दयानंदी इस वेदमंत्र के सत्य अर्थ को मान लें, तब तो दयानंदी सिद्धांत खंडित हो जाएगा। इसलिए देखिए, ये किस प्रकार वेदमंत्र के सत्यार्थ की हत्या करके अपना मनमाना अर्थ करते हैं - 

आर्यसमाज के पंडित क्षेमकरण मंत्र में आए “स्वर्ग” शब्द का अर्थ “सुखदायक” और “स्त्रैणम्” शब्द का अर्थ “सृष्टि का हितकर्म” करते हैं।

आर्यसमाज के दूसरे भाष्यकार हरिशरण सिद्धान्तालंकार “स्वर्गलोक” का अर्थ “घर” करते हैं तथा “स्त्रैणम्” का अर्थ “बहिन, भौजाई, पत्नी” कर देते हैं।

तीसरे दयानंदी भाष्यकार “स्वर्ग” शब्द का अर्थ “गृहस्थ” करते हैं और “स्त्रैणम्” का अर्थ “बहुत संबंधों की स्त्रियाँ” कर देते हैं।

यहाँ अपने सिद्धांत को ऊपर और वेद के सिद्धांत को दबाने के लिए आर्यसमाजी व्याकरण, निरुक्त आदि सबकी हत्या कर देते हैं। जो अर्थ मंत्र के शब्द से किसी भी प्रकार से निकल ही नहीं सकता, वह अर्थ लिख दिया करते हैं।

इन असुरों को कम-से-कम स्वयं द्वारा मान्य “पातंजल-महाभाष्य” का वचन ही देख लेना चाहिए था।

पातंजलमहाभाष्य का वचन है - “इज्याया: (यज्ञस्य) किञ्चित् प्रयोजनमुक्तम् .... किम् स्वर्गे लोके अप्सरस: एनं जाया भूत्वा उपशेरते” (६.१.८४)। इसमें स्पष्ट यज्ञकर्ता को स्वर्गलोक में अप्सराएँ प्राप्त होने का वर्णन है।

आगे महर्षि पतंजलि लिखते हैं - “उर्वशी वै रूपिणी अप्सरसाम्” (५.२.९५)। यहाँ उर्वशी अप्सरा को सुन्दर कहा है।

अब विचार करें कि वेद एवं पतंजलि मुनि का वचन प्रमाण माना जाएगा या इन धूर्त दयानंदियों के अनर्गल अर्थ?

योगदर्शन पर महर्षि व्यास के भाष्य को ही देख लेते। उसमें भी पृथ्वी से भिन्न लोकों व स्वर्गलोक आदि के इन प्रलोभनों का वर्णन है। किन्तु यह महर्षि व्यास को भी कुछ नहीं समझते। 

बल्कि उपनिषद, महाभारत, रामायण आदि में भी अप्सराओं का वर्णन है; ये इनकी भी नहीं मानते। ब्राह्मण-ग्रंथ तथा निरुक्त में भी अप्सराओं का उल्लेख है; उसे भी यह लोग स्वीकार नहीं करते, श्री यास्क को भी यह प्रमाण नहीं मानते।

इनके लिए वेद और अंतिम सत्य का अर्थ है स्वामी दयानंद के वचन एवं जो स्वयं को उचित लगे। इनके लिए एकमात्र ऋषि हैं इनके प्यारे दयानंद। आप स्पष्ट देख सकते हैं कि ये कितने वैदिक और ऋषियों के भक्त हैं।
साभार - शचीन्द्र शर्मा ( फेसबुक पोस्ट 11/5/2026 ईस्वी )

No comments:

Post a Comment