.
प्रश्न- महाराज जी मैं साधु- संतो से आग्रह करता हूँ कि वे ऐसी प्रेरणा दें कि अस्थियों को गंगा में न प्रवाहित करें ताकि गंगा मैली न हों।
उत्तर- मैं जिन्होंने ऐसा वक्तव्य दिया है, उनसे अनुरोध करता हूँ कि वे गंगा जी की अभिव्यक्ति के प्रयोजन का ज्ञान प्राप्त करें।
केन्द्रीय और प्रांतीय शासनतंत्रो के द्वारा गोमुख , गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक जो विभिन्न दिशाहीन परियोजनाएं विकास के नाम पर क्रियान्वित की गई हैं, उनके कारण गंगा में जो विकृति आयी है,
गंगा विलुप्त होने के कगार पर है उसको समझने का प्रयास करके सबसे पहले टिहरी बांध की परियोजना जिस पर लाभ के स्थान पर हानि ही हानि है, और भविष्य में वह बांध तोड़ दिया गया या अकस्मात टूट गया तो विप्लव ही विप्लव है, उसको निरस्त करें।
केमिकल को लेकर विचार करें तो अस्थिविसर्जन को लेकर गंगा में प्रदूषण की प्राप्ति नहीं होती, लेकिन अस्थिविसर्जन को लेकर शास्त्रीय विधा है।
शास्त्रीय विधा कोई भी हो, वह अंधपरम्परा से रहित व दार्शनिक, वैज्ञानिक तथा व्यवहारिक धरातल पर उसकी उपयोगिता ही सिद्ध होती है।
मन्त्री महोदय को, राजनेता महोदय को , सांसद महोदय को यह विचार करना चाहिए कि शासनतंत्र के द्वारा गंगा जी पर जो कुछ भी विकास के नाम पर अत्याचार हुआ है, उसको शासनतंत्र दूर करने का प्रयास करे।
पहले भी चेतावनियां दी थी उन चेतावनियों की धज्जी उड़ाकर उत्तराखण्ड की सरकार चाहे भाजपा रही हो या कांग्रेस ने बांध परियोजना, नहर परियोजना, सुरंग परियोजना, विद्युत परियोजना को क्रियान्वित किया।
गंगा जी का शिरोभाग आज कल उत्तराखंड में सन्निहित है। गंगा जी अविरलता, निर्मलता वहीं ही कुंठित और विलुप्त है। ऐसी स्थिति में सचमुच में कोई राजनीतिक दल या विशेषकर भाजपा गंगा के प्रति आस्थान्वित है तो हम लोगों से सम्पर्क साध कर गंगा के मौलिक स्वरूप को यथासम्भव उद्भाषित करें।
धार्मिक कृत्यों पर जो कि शास्त्रसम्मत है कटाक्ष करने की अपेक्षा सबसे पहले शासनतंत्र के द्वारा गंगा जी पर जो अत्याचार हुआ है उसको निरस्त करने का प्रयास करें।
गंगा के प्रति अत्याचार का अर्थ होता है- मानवता के प्रति, प्राणिमात्र के प्रति व अपने प्रति अत्याचार।
ये समझना चाहिए कि सगर के पुत्रों के अस्थिउद्धार की भावना से ही गंगा जी का अवतरण हुआ था। गंगा जी के अवतरण का मुख्य प्रयोजन और राजा पांडु आदि की अस्थियों का विसर्जन भी गंगा में हुआ था।
महाभारत पढ़िए।
दिव्य नदियों में , प्राची - सरस्वती आदि नदियों में अस्थि विसर्जन की सनातन परम्परा है।
मैं एक संकेत करना चाहता हूं, राजा पाण्डु के शरीर को देशज वस्त्र, स्वदेशी शब्द का प्रयोग है। देशज वस्त्र के द्वारा आच्छादित किया गया व गंगा में उसे विसर्जन किया गया।
आज भी विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के नाम पर कुछ विश्वविद्यालय की स्थापना हुई हो, उस विभाग में कम विद्यार्थी भी हों, उस विभाग को तोड़ा नहीं जाता। तो गंगा के अभिव्यक्ति के प्रयोजन को पहले समझने का प्रयास करना चाहिए। और वैज्ञानिक ढंग से शास्त्रसम्मत जो विधा है, उसको लेकर गंगा में कोई विकृति नहीं प्राप्त होती है।
और मैने भाजपा के अध्यक्ष शाह जी को, जब वो पहली बार मिलने पुरी में आये थे, लगभग 75 मिनटों तक मेरे पास बैठे रहे। मैंने संकेत में कहा था - किसी के शरीर मे कैंसर हो, और तेल चुपड़ दें चमड़ी पर। उससे कैंसर रोग दूर हो जाय सम्भव नहीं ।'
।। जय महादेव।।
https://www.facebook.com/share/p/1EvVL6mz3g/
वयं राष्ट्रे जागृयाम
No comments:
Post a Comment