Pages

Monday, 20 July 2026

बच्चे सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने मा बाप के साथ होते है

चाहे आधा पेट खाए या ख़ाली पेट ही सो जाए " अगर औकात नहीं है कॉन्वेंट में पढ़ाने की तो सरकारी में ही पढ़ाए पर अपने बच्चे को अपने पास ही रखे किसी नानी मामा के यहां न रखे! बदमाशी तो सारे बच्चे करते है मगर इनमें एक अलग लेबल का ही एग्रेशन रहता है! कुछ दिन पहले दो बच्चों में झगड़ा हुआ हमलोगो ने समझा के शांत कर दिया लेकिन कल हो के पता चला कि एक बच्चे ने रास्ते में दूसरे का हाथ तोड़ दिया जब उसका मामा आया तो आ के हमी लोग से उलझ गया कि जरूर उस लड़के ने कुछ किया होगा मतलब कुछ करेगा तो क्या किसी की जान के लेगा! ऐसे ही पिछले साल एक लड़के का अचानक से 8th में एडमिशन हुआ उसकी प्रॉब्लम थी कि वो बोलता बहुत था हर टाइम बक बक! पहले तो थोड़ा प्यार से कोशिश की लेकिन उसका मुंह बंद नहीं हुआ एक दिन गुस्से में बोली कि नाम काट के हटा देंगे तो मासूम सा मुंह बना के बोला कि मैडम यहां न बोले तो कहा बोलो घर में एक दम चुप ही तो रहते है मामा को उसको शोर शराबा पसंद नहीं! थोड़ा बात की तो पता चला कि उसके मामा उसको बहुत पीटते थे घर के बाहर भी क्योंकि उसे ।डिसिप्लिन्ड रखना चाहते थे अनजाने में ही सही रिश्तेदारी में पलने वाले बच्चे या तो एकदम हिंसक होगे नहीं तो डिप्रेशन में! । मुझे याद है जब मै न्यू न्यू ज्वाइन की थी तो एक फोर्थ क्लास की प्यारी सी बच्ची थी मैने उसे मजाक में पूछा कि बोलो आज क्या कर के आई हो तो बोली कि मैडम दाल भात तरकारी बना के आई हु मुझे लगा मजाक कर रही है लेकिन और बच्चे बोले कि सही बोल रही है उसकी नानी बूढ़ी है खाना यही बनाती है वो भी चूल्हे पे!! आजके समय में ज्यादातर बच्चे अपने रिश्तेदारों से ही एब्यूज हो रहे है और डर के मारे किसी से बोल भी नहीं पाते!। मै उन महिलाओं से भी कहना चाहती हु अगर शादी में 1 परसेंट भी उम्मीद बची है और आप को लग रहा है कि आपके बच्चे की परवरिश सही से रही है तो पहले अपने बच्चे के फ्यूचर के बारे में सोचे! अभी इंडिया में लोगों के माइंड इतना डेवलपल्ड नहीं है जो किसी और के बच्चे को अपना ले यहां तक कि खुद के मां भाई भी नहीं उन्हें भी आपके बच्चे बस 2 4 के लिए ही प्यारे लगते है! यकीन मानिए अगर किसी का पार्टनर गलत है मानती हु तकलीफ होती है लेकिन अगर बच्चे लायक और संस्कारी निकल जाए तो आप का जीवन को खुशहाल होने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन आप के पास सबकुछ है मगर बच्चे लायक नहीं हुए तो फिर अंतिम सांस ले आपको सुकून नहीं! बच्चे सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने मा बाप के साथ होते है #childsafetyawareness

No comments:

Post a Comment