हिंगोट फल बवासीर जैसी गंभीर बीमारी को भी ठीक कर देता है. जयपुर ग्रामीण के कई इलाकों में इस फल की खेती भी की जाती है. इस फल की कीमत मार्केट में बादाम से भी ज्यादा है. आइए इसके फायदों के बारे में बताते हैं.
अखरोट और नींबू के जैसे दिखने वाले हिंगोट के फल में अनेक औषधीय गुण पाए जाते है. हिंगोट के पेड़ की छाल, पत्ते और फल का इस्तेमाल आयुर्वेद में बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर किशन लाल के अनुसार, ये फल बवासीर जैसी गंभीर बीमारी को भी ठीक कर देता है. जयपुर ग्रामीण के कई इलाकों में इस फल की खेती भी की जाती है. इस फल की कीमत मार्केट में बादाम से भी ज्यादा है.
हिंगोट कब्ज और आंखों की समस्या को करता है दूर
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि हिंगोट कब्ज की समस्या को दूर करता है. किसी को भी कब्ज होने पर हिंगोट के फल का गूदा खिलाने से कब्ज, गैस जैसी समस्या नहीं होती है. हिंगोट के गूदे को दही में मिलाकर सुबह-सुबह पीने से इम्यूनिटी मजबूत होता है. इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है.
हिंगोट के फल को सूखने के बाद घिसकर आंखों में लगाने से आंखों में दर्द और जलन जैसी समस्या दूर होती है. आंखों की समस्या के समाधान के लिए इसे पानी में घिसकर आंखों पर काजल की तरह लगाना होगा, जिसके बाद आंखों से पानी का बहना बंद हो जाता है.
बवासीर जैसी करता है ठीक
हिंगोट के फल से आयुर्वेदिक दवाई बनाई जाती है. इसके सूखे हुए फल को पीसकर बवासीर की दवाई बनाई जाती है. आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार इस दवाई को सुबह-सुबह पानी के साथ पीने से यह बीमारी ठीक हो जाती है.
No comments:
Post a Comment