Pages

Thursday, 4 December 2025

सरस्वती मंत्र ( जो आपकी विद्या बुद्धि को बढ़ाए )


                   -दिव्य प्रयोग तान्त्रिक उपाय -

                            सरस्वती मन्त्र

                "ॐ ह्रीं ऐ ह्री ॐ सरस्वत्यै नमः ।"

विधि -

किसी शुभ मुहूर्त से आरम्भ करके १०००० की संख्या में जपने से यह मन्त्र सिद्ध हो जाता है । फिर १ सेर गाय के घी को ४ सेर बकरी के दूध में डालकर उसमें एक-एक टंक सहजना की जड़, वच, सेंधा नमक, घावड़ा के फूल, तथा लोध मिलाकर मन्दी आग पर पकायें । जब दूध और दवायें जल जाँय तथा घृत शेष रह जाय, तब उसे आग से उतार कर नीचे रक्खें तथा मन्त्र द्वारा अभिमन्त्रित करके नित्य १ तोला घृत उसमें से खाते रहें। इससे विद्या-बुद्धि की अत्यन्त वृद्धि होगी ।

यदि उक्त मन्त्र को नित्य १००० की संख्या में जपता रहे, तब तो विद्या-बुद्धि की वृद्धि के विपय में कहना ही क्या है ।

टिप्पणी-

यदि घृत तैयार न कर सके तो मालकांगनी के तेल को उक्त मन्त्र से अभिमन्त्रित करके स्वल्प मात्रा में सेवन करना चाहिए ।
वयं राष्ट्रे जागृयाम

No comments:

Post a Comment