जी हां 'पाग' ..'पाक' नहीं। हमारे यहां इसे इसी नाम से
बनाने की विधि --
सामग्री (जितनी मैंने यूज़ की आप अपनी आवश्यकतानुसार घटा -बढ़ा लें इसी अनुपात में)
1.अदरक दो किलो।
2.दूध दो लीटर।(क्योंकि दस लीटर डालकर बनाने के लिए बहुत परिश्रम और लागत दोनों चाहिए। जबकि ये कम दूध में भी स्वादिष्ट और अच्छा बन जाता है)
3.गेहूं का आटा एक किलो।
4.पोस्ता दाना आधा किलो।
5.गुड़ चार किलो।
6.पचास ग्राम पीपर।
7.पचास ग्राम कालीमिर्च ।
8.पचास ग्राम अजवायन।
9.पचास ग्राम दालचीनी।
10.पचास ग्राम गोंद।
11.पचास ग्राम लौंग।
12.पचास ग्राम काला नमक।
13.सूखी मेवे काजू, बादाम, मूंगफली दाना।
14.आधा किलो देसी घी।
कैसे बनाएं --
अदरक छिल कर कद्दूकस करके पीस लें । पीस कर देसी घी में इतना भूनें की पानी सूख जाए।पोस्ता दाना भिगोकर रखें फूल जाने के बाद मिक्सी में पीस लें ।पीसने के बाद घी में पानी सूख जाने तक भूनें।
गेहूं के आटे को घी में लाल- लाल भून लें।सारे मसाले भूनकर मिक्सी में सूखा पीस लें।
दो लीटर दूध का खोआ बना लें।अब गुड़ की एक तार की चाशनी बनाएं और उसमें सबसे पहले अदरक पोस्ता दाना पेस्ट, फिर भुने हुए सारे मसाले का पाउडर और काला नमक डालें।अब इसमें पंजीरी और खोआ डालें खूब अच्छी तरह चलाएं गांठें ना पड़ने पाएं । सबसे आखिर में ड्रायफ्रूट्स डालकर चलाएं फिर उतार लें हल्का ठंडा होने पर हथेली में घी लगाकर लड्डू बांध दें।
अदरक पाग रेडी ।
इसे आप काढ़े के ऑप्शन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। रोज रोज काढ़ा बनाने का झंझट खत्म।
स्वादिष्ट तो इतना बनता है कि अदरक का स्वाद ना पसंद करने वाला भी चाव से सात आठ लड्डू खा जाए।
#अभिलाषासिंह
#winter
No comments:
Post a Comment