Pages

Saturday, 21 March 2026

छोटे-छोटे उपाय

कभी कभी जीवन में श्रद्धा और विश्वास पूर्वक किये गये छोटे-छोटे उपाय बड़े यज्ञ अनुष्ठान और तपस्या के समान असर कर आपका अटका कार्य सिद्ध कर जाते हैं। जीवन में क्लेशों बाधाओं और असाध्य रोगों का निवारण करने में सफल होते हैं।
ऐसे ही एक दो उपाय यहां दिए गए हैं।

(१) शनिवार के दिन गुड़ में काले तिल मिश्रित कर काले कुत्ते को खिलाएं और हाथ जोड़कर प्रार्थना करें मेरे और मेरे घर के सभी क्लेश समाप्त हो।

(२) शनिवार के दिन कही काला कुत्ता दिखाई दे तो -
*ॐ कुकर क्रू क्रू काल भैरों*
 *मम सर्व कार्य सिद्ध कुरु कुरु स्वाहा:।*
 मंत्र पढ़ कर घर आ कर काले तिल का तेल का एक दीपक जलाएं, और भैरुं बाबा से अपने जीवन में आ रही बाधाओं क्लेशों के शमन की प्रार्थना करें।


No comments:

Post a Comment