Pages

Tuesday, 19 May 2026

सकारात्मकता लोगों के अपने विश्वास और आंतरिक शक्ति की वजह से आया।

इस तस्वीर में दिख रहे शख्स का नाम विक्रम गांधी है, जो पेशे से एक फिल्ममेकर और पत्रकार हैं..
लेकिन साल 2011 में इन्होंने एक ऐसा अनोखा और हैरान कर देने वाला 'सोशल एक्सपेरिमेंट' किया, जिसने आध्यात्मिकता,बाबागिरी और धर्म के नाम पर हो रहे पाखंड की बधिया उधेड़ दी.

विक्रम ने अपनी दाढ़ी-बाल बढ़ाए, भगवा वस्त्र पहने यानी आध्यात्मिक गुरु बन बैठा. खुद को एक प्रबुद्ध गुरु 'कुमारें' (Kumaré) के रूप में पेश किया.
 वे अमेरिका के एरिजोना राज्य में गए और वहां योग और ध्यान सिखाने लगे. 
आम जनमानस वो चाहे किसी भी देश का,आधुनिक हो..वो भी इन चक्करों में फंस ही जाता है.
 देखते ही देखते सैकड़ों लोग उनके अनुयायी बन गए. लोग उनके पैरों में गिरकर रोने लगे, अपनी जिंदगी के सबसे गहरे राज उनसे साझा करने लगे और उन्हें साक्षात भगवान मानने लगे 
  
जबकि विक्रम के पास कोई दैवीय शक्ति नहीं थी, वह सब कुछ कैमरे के सामने सिर्फ एक 'एक्ट' कर रहे थे.
विक्रम ने इन सब गतिविधियों को कैमरे में कैद किया..और डॉक्यूमेंट्री बना डाली.

   जब इस डॉक्यूमेंट्री के अंत में विक्रम ने अपने शिष्यों के सामने इस सच का खुलासा किया कि वे कोई गुरु नहीं बल्कि एक आम फिल्ममेकर हैं, तो जो सच निकलकर सामने आया, वही इस पूरे प्रयोग का सबसे बड़ा 'टर्निंग पॉइंट' है.अनुयायी इस बात को स्वीकार ही नही कर पा रहे थे कि वो एक फर्जी गुरु के सानिध्य में थे..वे इस बात पर टिके थे कि उन्हें शारीरिक,मानसिक और आर्थीक रूप से लाभ हुआ है.
 यहाँ मुझे फ़िल्म "गाइड" याद आई .

 विक्रम ने अपने शिष्यों को कोई नया ज्ञान नहीं दिया था. उन्होंने बस वही बातें दोहराईं जो लोग सुनना चाहते थे.जब लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया, तो वह किसी 'गुरु' के चमत्कार से नहीं, बल्कि उन लोगों के अपने विश्वास और आंतरिक शक्ति की वजह से आया था.
   हम अक्सर अपनी समस्याओं का समाधान खुद के भीतर ढूंढने के बजाय किसी बाहरी चमत्कारी पुरुष या गुरु में तलाशने लगते हैं. यह प्रयोग साबित करता है कि शांति, खुशी और बदलाव की चाबी आपके खुद के पास है, किसी बाबा या गुरु के पास नहीं.
   यह एक्ट ये भी दिखाता है कि इंसानी मन कितना भोला और कमजोर हो सकता है, जिसे आसानी से बहकाया जा सकता है.
   
   यह प्रयोग किसी की आस्था का मज़ाक उड़ाने के लिए नहीं था, बल्कि यह हमारी आँखें खोलने के लिए था. किसी के पीछे आंखें बंद करके भागने से बेहतर है कि हम अपने भीतर को पहचानें,अपने गुरु खुद बने...!
डाक्यूमेंट्री प्राइम पर उपलब्ध है.
                - अरुण खामख्वाह 
#Kumare #VikramGandhi #SpiritualAwaking #SelfBelief #SocialExperiment #RealityCheck #InnerStrength

No comments:

Post a Comment